नवगछिया BRC में भीषण आग! Rangra Block के दस्तावेज़ और कंप्यूटर जलकर राख 😱 नवगछिया से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां Rangra Block स्थित BRC कार्यालय में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरे ऑफिस को अपनी चपेट में ले लिया। इस आगजनी में महत्वपूर्ण दस्तावेज़, फाइलें और कंप्यूटर पूरी तरह जलकर राख हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और प्रशासन मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। इस घटना से विभाग को भारी नुकसान हुआ है और जरूरी रिकॉर्ड के नष्ट होने से कामकाज पर भी असर पड़ सकता है। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। #Naugachia #BRCFire #RangraBlock #BreakingNews #BiharNews #FireIncident #ViralNews #HindiNews #Bhagalpur #Emergency 🚨

- नवगछिया से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां Rangra Block स्थित BRC कार्यालय में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरे ऑफिस को अपनी चपेट में ले लिया। इस आगजनी में महत्वपूर्ण दस्तावेज़, फाइलें और कंप्यूटर पूरी तरह जलकर राख हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और प्रशासन मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। इस घटना से विभाग को भारी नुकसान हुआ है और जरूरी रिकॉर्ड के नष्ट होने से कामकाज पर भी असर पड़ सकता है। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। #Naugachia #BRCFire #RangraBlock #BreakingNews #BiharNews #FireIncident #ViralNews #HindiNews #Bhagalpur #Emergency 🚨1
- Post by Sumit sach bihar1
- तारापुर और हरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब के खिलाफ सघन अभियान चलाते हुए चार नशेड़ियों को गिरफ्तार किया। हरपुर के शंभुगंज पुल के पास एएसआई धर्मेंद्र पासवान द्वारा वाहन जांच के दौरान दो युवक बरुण कुमार व साहेब कुमार संदिग्ध हालत में पकड़े गए। ब्रेथ एनालाइजर व मेडिकल जांच में शराब सेवन की पुष्टि के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में मुंगेर भेज दिया गया। वहीं तारापुर थाना क्षेत्र में रामपुर गांव से हंगामा कर रहे मोहम्मद फरीद को डायल 112 की सूचना पर गिरफ्तार किया गया। जांच में उसके नशे में होने की पुष्टि हुई, यह उसकी दूसरी गिरफ्तारी बताई गई है। दूसरी ओर धौनी पुल के पास एक बाइक सवार सुधीर कुमार पासवान नशे में गिर पड़ा, जिसे पुलिस ने पकड़कर जांच कराई और न्यायालय भेज दिया। पुलिस ने अभियान जारी रखने की बात कही है।1
- Post by THE LIVE1
- Post by Chandra Sekhar Kumar1
- परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मड़ैया थाना पुलिस ने चोरी किये गए गहना एवं रुपया को बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ़्तार करने में सफलता हासिल की है। इस मामले मे प्रेस वार्ता के दौरान एसडीपीओ साक्षी कुमारी ने शनिवार की शाम चार बजे कहा की थाना क्षेत्र के कोलवारा में गहना एवं रुपया की चोरी हुई थी, जिसके लिए कोलवारा निवासी संजय मंडल की पत्नी सुनीता देवी द्वारा मड़ैया थाना मे आवेदन देकर एक को नामजद किया गया था। इसको लेकर एसपी राकेश कुमार के निर्देश पर एक छापेमारी दल का गठन किया गया, जिसमे एसडीपीओ साक्षी कुमारी के नेतृत्व मे एक टीम बनाई गयी। इस टीम मे उक्त थाना के थानाध्यक्ष सावित्री कुमारी,पीटीसी राधे कृष्ण कुमार सहित कई पुलिस बल मौजूद रहे। उक्त अभियुक्त कोलबरा निवासी गाढ़ो मंडल उर्फ़ गढला को चोरी किये हुए गहना बर्तन के साथ गिरफ्तार किया गया। एसडीपीओ ने बताया की बरामद सामान मे पीतल एवं कांसा का कटोरा, सोने जैसा बाली,चांदी का पायल,चांदी का सिकड़ी,चांदी का चकती,कांसा का लोटा एवं थाली आदि बरामद हैं। उन्होंने बताया की गिरफ्तार अभियुक्त से और भी जानकारी ली जा रही है। जानकारी लेने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा।1
- Post by Gita Devi1
- तारापुर थाना क्षेत्र में ₹4,38,467 के गबन मामले में पुलिस ने शनिवार की अहले सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी आयुष कुमार झा को भागलपुर के किला घाट से गिरफ्तार किया। यह मामला भारत फाइनेंसियल इन्क्लुजन लिमिटेड की तारापुर शाखा से जुड़ा है। तत्कालीन ब्रांच मैनेजर अजीत कुमार के आवेदन पर तारापुर थाना में कांड संख्या 130/24 के तहत धारा 420 व 409 में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर दरोगा मनीष कुमार के नेतृत्व में छापेमारी कर आरोपी को दबोचा गया। आरोप है कि आयुष झा ने 15 नवंबर 2023 से 20 जनवरी 2024 के बीच विभिन्न सेंटरों से राशि का गबन किया। मामले का खुलासा कंपनी के ऑडिट में हुआ। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।1