logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गर्मी से पहले ही मुजफ्फरपुर में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने की तैयारी हुई तेज, जिलाधिकारी ने 16 मरम्मती दलों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। गर्मी से पहले ही मुजफ्फरपुर में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने की तैयारी हुई तेज, जिलाधिकारी ने 16 मरम्मती दलों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। *पेयजल संबंधी शिकायत, सुझाव, समाधान हेतु करें कॉल-टॉल फ्री नंबर* 18001231121 18003451121 *नियंत्रण कक्ष मुज 06212242445 मोतीपुर 06223291255* जयचंद्र कुमार राज्य सचिव बिहार दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार मुजफ्फरपुर 6 मार्च, 2026 गर्मी की दस्तक के साथ ही जिले में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने को लेकर जिलाधिकारी पूरी तरह सक्रिय हो गये हैं। जिला पदाधिकारी श्री सुब्रत कुमार सेन ने स्पष्ट किया है कि जिले के प्रत्येक गांव, प्रत्येक घर तक शुद्ध पेयजल की नियमित एवं निर्वाध आपूर्ति सुनिश्चित की जायेगी। इसी उद्देश्य से लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) द्वारा खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत और पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत जिलाधिकारी श्री सुब्रत कुमार सेन ने समाहरणालय परिसर से कुल 16 मरम्मती दलों को हरी झंडी दिखाकर उनके निर्धारित क्षेत्रों के लिए रवाना किया। ये मरम्मती दल जिले के विभिन्न प्रखंडों में जाकर खराब पड़े चापाकलों की पहचान कर उनकी मरम्मत करेंगे तथा जहां आवश्यक होगा वहां जीर्ण-शीर्ण चापाकलों को हटाने की भी कार्रवाई करेंगे।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के कार्यपालक अभियंता, मुजफ्फरपुर एवं मोतीपुर को निर्देश दिया कि सभी प्रखंडों में खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत कार्य का सतत और प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में किसी भी व्यक्ति को पेयजल की किल्लत नहीं होनी चाहिए और यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी चापाकल खराब न पड़ा रहे जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जो चापाकल मरम्मत योग्य हैं, उन्हें तुरंत मैकेनिक द्वारा ठीक किया जाए, जबकि जो चापाकल अत्यधिक जीर्ण-शीर्ण स्थिति में हैं, उन्हें हटाकर नई व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि मरम्मत कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी टीमों को जिम्मेदारी और तत्परता के साथ काम करना होगा। मरम्मती दलों की कार्यप्रणाली को व्यवस्थित करने के लिए प्रत्येक प्रखंड में एक वाहन पर तीन मैकेनिकों की टीम तैनात की गई है। ये टीमें अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत करेंगी। जिलाधिकारी ने कहा कि टीमों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने के साथ-साथ पूरी जवाबदेही के साथ काम करना होगा, ताकि गर्मी के मौसम में लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना के तहत घर-घर लगाए गए नलों से संबंधित शिकायतों के समाधान के लिए भी विशेष व्यवस्था की है। इसके लिए आम लोगों को शिकायत दर्ज कराने की सुविधा प्रदान की गई है। लोग टोल फ्री नंबर 18001231121 और 18003451121 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अतिरिक्त पेयजल संबंधी समस्या के निदान एवं सहयोग हेतु दोनों डिवीजन के लिए नियंत्रण कक्ष बनाये गये हैं। मुजफ्फरपुर डिवीजन के लिए 06212242445 तथा मोतीपुर डिवीजन के लिए 06223291255 नंबर भी जारी किए गए हैं। इसके अलावा आम नागरिक एसएमएस या व्हाट्सएप के माध्यम से भी अपनी शिकायत भेज सकते हैं। इसके लिए 8544429082 और 8544429024 नंबर जारी किए गए हैं। शिकायत भेजते समय संबंधित व्यक्ति को वार्ड संख्या, गांव, पंचायत, प्रखंड और जिला का नाम, शिकायतकर्ता का नाम, मोबाइल नंबर तथा शिकायत का प्रकार स्पष्ट रूप से लिखना होगा, ताकि संबंधित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई की जा सके। जिलाधिकारी श्री सेन ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जिन प्रखंडों में पंचायतों की संख्या अधिक है, वहां अतिरिक्त मरम्मती टीमों की तैनाती की जाए। उन्होंने विशेष रूप से उन प्रखंडों का उल्लेख किया जिनमें 20 से अधिक पंचायतें हैं। ऐसे प्रखंडों में कार्य की गति बढ़ाने के लिए दो-दो मरम्मती टीमों को लगाया जाएगा। मुजफ्फरपुर डिवीजन के अंतर्गत मुसहरी, सकरा, औराई, गायघाट और कटरा प्रखंडों में दो-दो मरम्मती टीमों की तैनाती करने का निर्देश दिया है। इसी प्रकार मोतीपुर डिवीजन के अंतर्गत कुढ़नी, सरैया, मोतीपुर, पारु और मीनापुर प्रखंडों में भी दो-दो टीमों को लगाया जायेगा। इन टीमों के द्वारा अभियान के रूप में कार्य करते हुए सभी खराब चापाकलों की मरम्मत करने तथा पेयजल आपूर्ति को सुचारु एवं सुदृढ़ करने कुछ कार्रवाई की जायेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि गर्मी का मौसम शुरू होने से पहले ही सभी खराब चापाकलों की मरम्मत कर ली जाएगी तथा जहां-जहां घरों में लगाए गए नलों में तकनीकी समस्या है, उन्हें भी ठीक किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इसी माह के भीतर अधिकतम समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि गर्मी के दौरान लोगों को निर्बाध रूप से पेयजल उपलब्ध हो सके।उन्होंने बताया कि पंचायत स्तर पर भी इस अभियान को प्रभावी बनाने के लिए विकास मित्र और पंचायत सचिवों को जिम्मेदारी दी गई है। ये कर्मी अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर खराब चापाकलों की सूची तैयार कर रहे हैं। इसके आधार पर मरम्मती टीमों को भेजकर समस्याओं का त्वरित समाधान कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि जिले में कोई भी चापाकल खराब न रहे और हर व्यक्ति को शुद्ध पेयजल आसानी से उपलब्ध हो। उन्होंने पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता को पूरी तत्परता एवं जवाबदेह से उक्त कार्य संपादित करने का निर्देश दिया है, ताकि जिले में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारु और प्रभावी बनी रहे जिलाधिकारी द्वारा शुरू किया गया यह विशेष अभियान गर्मी के मौसम में संभावित पेयजल संकट को देखते हुए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यह प्रयास किया गया है कि समय रहते सभी आवश्यक मरम्मत कार्य पूरे कर लिए जाएं, जिससे जिले के विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को गर्मी के दौरान पेयजल की कोई परेशानी न हो।

13 hrs ago
user_दैनिक अयोध्या टाईम्स बिहार
दैनिक अयोध्या टाईम्स बिहार
Newspaper publisher पकड़ी दयाल, पूर्वी चंपारण, बिहार•

More news from बिहार and nearby areas
  • शिवहर में डीएम प्रतिभा रानी का औचक निरीक्षण, शिक्षा भवन निर्माण कार्य का लिया जायजा, दलालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
    1
    शिवहर में डीएम प्रतिभा रानी का औचक निरीक्षण, शिक्षा भवन निर्माण कार्य का लिया जायजा, दलालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
    user_Bihar ke Janta ki Awaaz
    Bihar ke Janta ki Awaaz
    शिवहर, शिवहर, बिहार•
    15 hrs ago
  • Sangarampur imliya tola w/d n. 2 is pol me 1 sal se pawar nahi hi
    1
    Sangarampur imliya tola w/d n. 2 is pol me 1 sal se pawar nahi hi
    user_Omprakash kumar
    Omprakash kumar
    संग्रामपुर, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    2 hrs ago
  • सुगौली के सिकरहना नदी से पुलिस ने एक शव किया बरामद,युवक की मौत बताया गया संदेहास्पद। पुलिस शव को पोस्टमार्टम में भेज मामले की जांच में जुटी।
    1
    सुगौली के सिकरहना नदी से पुलिस ने एक शव किया बरामद,युवक की मौत बताया गया संदेहास्पद। पुलिस शव को पोस्टमार्टम में भेज मामले की जांच में जुटी।
    user_Shambhu sharan
    Shambhu sharan
    सुगौली, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    17 hrs ago
  • काफी मस्कट से युवक को उतरा। इलेक्ट्रिक पोल पर चढ़ा हुआ था।।। #सीतामढ़ी #BREAKING #वीडियोवायरलシ #videosvirales #videochallenge
    1
    काफी मस्कट से युवक को  उतरा। इलेक्ट्रिक पोल पर चढ़ा हुआ था।।।
#सीतामढ़ी #BREAKING #वीडियोवायरलシ 
#videosvirales #videochallenge
    user_Expose sitamarhi
    Expose sitamarhi
    Local News Reporter डुमरा, सीतामढ़ी, बिहार•
    16 hrs ago
  • शेखपुरा DM शेखर आनंद के नेतृत्व में जनता की समस्याओं का निरंतर समाधान किया जा रहा है.......
    1
    शेखपुरा DM शेखर आनंद के नेतृत्व में जनता की समस्याओं का निरंतर समाधान किया जा रहा है.......
    user_RBN न्यूज
    RBN न्यूज
    RBN न्यूज# बिहार & झारखंड बिहार मे सबसे डुमरा, सीतामढ़ी, बिहार•
    18 hrs ago
  • प्रेमी के जेल जाते ही टावर पर चढ़ी प्रेमिका, बनकटा गाँव में मचा हड़कंप"।
    1
    प्रेमी के जेल जाते ही टावर पर चढ़ी प्रेमिका, बनकटा गाँव में मचा हड़कंप"।
    user_सब्जी मंडी बढ़ेया मोर
    सब्जी मंडी बढ़ेया मोर
    Salesperson बरौली, गोपालगंज, बिहार•
    2 hrs ago
  • बिहार सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम ’’सात निश्चय-3’’ अंतर्गत सातवें निश्चय सबका सम्मान-जीवन आसान के तहत आज समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय ने आमजनों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी शिकायतें सीधे जिलाधिकारी को लोगों द्वारा दिए गए परिवादों को सुना गया एवं उसके समाधान की दिशा में आवश्यक कदम उठाए गए। जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, राजस्व संबंधी मामले, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना,आई सी डी एस, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, सड़क, राशन कार्ड,अतिक्रमण, सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी परिवाद प्राप्त हुए। जिलाधिकारी ने प्रत्येक मामले की बारीकी से समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल एवं प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी श्री पांडेय ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनसमस्याओं के निष्पादन में जिले के सभी पदाधिकारी पूरी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक शिकायत काजिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं पारदर्शी समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल समाधान निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। जिलाधिकारी ने कहा कि सेवा-संवाद-समाधान कार्यक्रम के माध्यम से प्रशासन और आम जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित हुआ है। इससे न केवल समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया तेज हुई है, बल्कि प्रशासन के प्रति आम लोगों का भरोसा भी और अधिक मजबूत हुआ है। आज जिलाधिकारी के कार्यालय कक्ष में लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के द्वितीय अपील की सुनवाई की गई। कुल 07 मामलों की सुनवाई की गई जिसके विरुद्ध 03 पर आदेश पारित किए गए।
    1
    बिहार सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम ’’सात निश्चय-3’’ अंतर्गत सातवें निश्चय सबका सम्मान-जीवन आसान के तहत आज समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय ने आमजनों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी शिकायतें सीधे जिलाधिकारी को लोगों द्वारा दिए गए परिवादों को सुना गया एवं उसके समाधान की दिशा में आवश्यक कदम उठाए गए।
जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, राजस्व संबंधी मामले, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना,आई सी डी एस, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, सड़क, राशन कार्ड,अतिक्रमण, सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी परिवाद प्राप्त हुए। जिलाधिकारी ने प्रत्येक मामले की बारीकी से समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल एवं प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी श्री पांडेय ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनसमस्याओं के निष्पादन में जिले के सभी पदाधिकारी पूरी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक शिकायत काजिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं पारदर्शी समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल  समाधान निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
जिलाधिकारी ने कहा कि सेवा-संवाद-समाधान कार्यक्रम के माध्यम से प्रशासन और आम जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित हुआ है। इससे न केवल समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया तेज हुई है, बल्कि प्रशासन के प्रति आम लोगों का भरोसा भी और अधिक मजबूत हुआ है। 
आज जिलाधिकारी के कार्यालय कक्ष में लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के द्वितीय अपील की सुनवाई की गई। कुल 07 मामलों की सुनवाई की गई जिसके विरुद्ध 03 पर आदेश पारित किए गए।
    user_Expose sitamarhi
    Expose sitamarhi
    Local News Reporter डुमरा, सीतामढ़ी, बिहार•
    16 hrs ago
  • अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का आंदोलन, थाने का घेराव करने निकलीं सुखपुरा/बेरूआरबारी। सुखपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बसंतपुर में अवैध शराब के खिलाफ ग्रामीण महिलाओं का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। कुछ दिन पहले शराब के नशे में एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या किए जाने के बाद गांव की महिलाओं ने अवैध शराब के धंधे को बंद कराने का बीड़ा उठा लिया है। ग्राम सभा की सैकड़ों महिलाओं ने गांव में जहां-जहां अवैध शराब बनाई जाती थी, वहां पहुंचकर शराब बनाने के उपकरण और जहरीली दवाइयों को नष्ट कर दिया। इसके बाद सभी जब्त सामान को पंचायत के कोयला बीर बाबा स्थान पर एकत्रित किया गया। इस मामले को अखबार में प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद दूसरे दिन सीओ सिटी के नेतृत्व में पुलिस ने अवैध शराब के अड्डों पर छापेमारी भी की, लेकिन प्रशासन के हाथ कुछ नहीं लगा। ग्रामीण महिलाओं का आरोप है कि पुलिस की कार्रवाई के बावजूद गांव में अवैध शराब का कारोबार धड़ल्ले से जारी है। महिलाओं ने गांव के ही किसन कश्यप (पुत्र भूलेसन कश्यप), अजय (पुत्र रामजी बिंद), मलीकार (पुत्र अमरदेव लाल) और विवेक (पुत्र दिनदयाल) पर खुलेआम शराब बेचने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि आरोपितों को पुलिस का जरा भी भय नहीं है और वे पुलिस को ‘महीना’ देने की बात कहते हुए महिलाओं को झूठे मामले में फंसाने की धमकी भी देते हैं। इसी आक्रोश में शुक्रवार को दर्जनों की संख्या में महिलाएं सुखपुरा थाना का घेराव करने के लिए निकल पड़ीं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और महिलाओं को थाने जाने से रोकने का प्रयास किया। हालांकि महिलाएं पुलिस को चकमा देकर गांव के बाहर खड़ी एक पिकअप पर सवार होकर थाना सुखपुरा की ओर रवाना हो गईं। आंदोलन का नेतृत्व करने वाली महिलाओं में चंपा देवी, गंगाजली देवी, मंजू देवी, आशा देवी, फूलपतिया, नन्हकी देवी, लीला, ज्योति और शिला सहित कई अन्य महिलाएं शामिल थीं। बलिया से विप्लव सिंह की रिपोर्ट।
    1
    अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का आंदोलन, थाने का घेराव करने निकलीं
सुखपुरा/बेरूआरबारी। सुखपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बसंतपुर में अवैध शराब के खिलाफ ग्रामीण महिलाओं का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। कुछ दिन पहले शराब के नशे में एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या किए जाने के बाद गांव की महिलाओं ने अवैध शराब के धंधे को बंद कराने का बीड़ा उठा लिया है।
ग्राम सभा की सैकड़ों महिलाओं ने गांव में जहां-जहां अवैध शराब बनाई जाती थी, वहां पहुंचकर शराब बनाने के उपकरण और जहरीली दवाइयों को नष्ट कर दिया। इसके बाद सभी जब्त सामान को पंचायत के कोयला बीर बाबा स्थान पर एकत्रित किया गया। इस मामले को अखबार में प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद दूसरे दिन सीओ सिटी के नेतृत्व में पुलिस ने अवैध शराब के अड्डों पर छापेमारी भी की, लेकिन प्रशासन के हाथ कुछ नहीं लगा।
ग्रामीण महिलाओं का आरोप है कि पुलिस की कार्रवाई के बावजूद गांव में अवैध शराब का कारोबार धड़ल्ले से जारी है। महिलाओं ने गांव के ही किसन कश्यप (पुत्र भूलेसन कश्यप), अजय (पुत्र रामजी बिंद), मलीकार (पुत्र अमरदेव लाल) और विवेक (पुत्र दिनदयाल) पर खुलेआम शराब बेचने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि आरोपितों को पुलिस का जरा भी भय नहीं है और वे पुलिस को ‘महीना’ देने की बात कहते हुए महिलाओं को झूठे मामले में फंसाने की धमकी भी देते हैं।
इसी आक्रोश में शुक्रवार को दर्जनों की संख्या में महिलाएं सुखपुरा थाना का घेराव करने के लिए निकल पड़ीं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और महिलाओं को थाने जाने से रोकने का प्रयास किया। हालांकि महिलाएं पुलिस को चकमा देकर गांव के बाहर खड़ी एक पिकअप पर सवार होकर थाना सुखपुरा की ओर रवाना हो गईं।
आंदोलन का नेतृत्व करने वाली महिलाओं में चंपा देवी, गंगाजली देवी, मंजू देवी, आशा देवी, फूलपतिया, नन्हकी देवी, लीला, ज्योति और शिला सहित कई अन्य महिलाएं शामिल थीं।
बलिया से विप्लव सिंह की रिपोर्ट।
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    2 hrs ago
  • प्रेमी की गिरफ्तारी से नाराज़ प्रेमिका 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ी!
    1
    प्रेमी की गिरफ्तारी से नाराज़ प्रेमिका 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ी!
    user_AGS live
    AGS live
    Local News Reporter बरौली, गोपालगंज, बिहार•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.