Shuru
Apke Nagar Ki App…
इस भाई का दिमाग देखिए
Singer Ravi Tiger
इस भाई का दिमाग देखिए
More news from बिहार and nearby areas
- video pura viral photo duniya mobile kar to social media mein3
- इस भाई का दिमाग देखिए1
- सीतामढ़ी धाम में 108 कन्याओं का सामूहिक विवाह, तैयारियां तेज फोटो संजय वर्मा मेसकौर (नवादा): नवादा जिले के मेसकौर प्रखंड स्थित सीतामढ़ी धाम में 108 कन्याओं का सामूहिक विवाह बड़े धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन विश्व शांति महायज्ञ के अवसर पर किया जा रहा है, जिसकी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और दूर-दराज से लोग इसमें शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं। आयोजकों के अनुसार, सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 108 कन्याओं की शादी उनके माता-पिता की उपस्थिति में विधि-विधान से संपन्न कराई जाएगी। विवाह स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं, जिसमें पंडाल, भोजन, आवास और सुरक्षा की विशेष तैयारी शामिल है। विश्व शांति महायज्ञ ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में आपसी सद्भाव, एकता और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना है। साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहायता प्रदान कर उनकी बेटियों के विवाह को सरल और सम्मानजनक बनाना भी इस आयोजन का प्रमुख लक्ष्य है। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सभी जोड़ों का विवाह संस्कार कराया जाएगा। विवाह के बाद नवविवाहित जोड़ों को आवश्यक घरेलू सामग्री और उपहार भी प्रदान किए जाएंगे, ताकि वे अपने नए जीवन की शुरुआत सुचारु रूप से कर सकें। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और गणमान्य लोगों के शामिल होने की संभावना है। आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर भी सहयोग लिया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के सामूहिक विवाह कार्यक्रम से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है और जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत मिलती है। आयोजकों ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस पुनीत कार्य के साक्षी बनें और नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दें।1
- पूर्व विधायक नौशादउन नबी उर्फ पप्पू खाँ उनकी पत्नी आफरीन सुल्ताना समेत 4 के जाली कागज बनाकर जाली व्यक्ति को खड़ाकर जमीन निबंधन करा लेने का पर्दाफाश करने के बाद हर जुबान पर चर्चा में आए एक सफल व्यवसाई ललन कुमार ने संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर अखबार न्यूज़ से जुड़े इलेक्ट्रानिक एवं प्रिष्ट मिडिया के बाद संयुक्त रूप से बताया कि रहुई प्रखण्ड के मौजा धमौली में 2021 में खाता नं0 42, खेसरा सं0-1310, रकवा-26 डी० एवं खाता नं0-4, खेसरा सं0-1309, रकवा-4 डी० मौजा-जुर उद्योग की जमीन की खरीद, भु-मालिक बनारसी प्रसाद मथुरिया महल्ला निवासी से मैं अपने और अपनी पत्नी धनमन्ती देवी के नाम से खरीद करके दाखिल खारिज कराकर करीब 20 लाख की राशि से जुट उद्योग को बिजली रास्ता नलजल रंगाई पोटाई का सुरक्षित किया था, कि अचानक नौशादुन नवी उर्फ पप्पू खाँ साईड पर आकर अपना जमीन होने के दावा कर एक करोड़ रूपया की रंगदारी की माँग की थी। रंगदारी नहीं देने पर हथियार के बल पर मजदुर को बुलाकर कम्पनी के समान लुट ली थी। तब ललन प्रसाद यानी मेरे द्वारा बेना थाना कांड संख्या 544/2023 दर्ज कराया गया था उस केश को भु-माफिया नौशादुन नवी उर्फ पप्पु खाँ द्वारा जाली निवेदन कागजात दिखाकर पूलिस पदाधिकारी द्वारा न्यायालय में अंतिम रिर्पोट दिवानी का दाखिल कर पप्पू खाँ समेत सभी माफिया को मिला था। फिर पप्पु खाँ द्वारा समझौता के नाम पर विनोद सिंह अधिवर्त्ता के घर ग्राम मघड़ा हमें बुलाया गया था पप्पु खाँ द्वारा मुझे 1 करोड़ रूपया लेकर जमीन छोड़ने या हमें ही पैसा देकर पंचायती करने का ऑफर दिया गया था मेरे द्वारा नहीं माने जाने पर तरह-तरह की धमकी दी गई थी। जिसे अपने मोबाईल में रिकाई कर पप्पु खाँ के विरूद्ध दीपनगर थाना काण्ड संख्या 92/2023 दर्ज कराया गया था। जब दीपनगर थाना की पुलिस कड़ाई से जाँच करने लगी तो पप्पु खाँ द्वारा अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर तीन अनुसंधानकर्ता को बदल दिया गया। अंतिम अनुसंधानकर्ता महेश प्रसाद द्वारा पत्राचार कर रहुई अंचल थानाध्यक्ष,थरथरी थानाध्यक्ष, थानाध्यक्ष हुलासगंज से जॉच रिपोर्ट मांगे जाने पर जाली व्यक्ति जाली रजिस्टर के माध्यम से जाली व्यक्ति को खड़ाकर झुठा चौहद्दी व्यवसायी भुमि को कम कीमत का कृषि भूमि बताकर अपने महबुबा आफरीन सुल्ताना के बिना आधार कार्ड, पैन कार्ड पता बदलकर जमीन निबंधन करने का खुलासा हुआ। इस केस को भी पुलिस द्वारा दिवानी मामला बताकर अंतिम प्रतिवेदन न्यायालय को सौपकर पप्पु खाँ, उनकी महबुबा आफरीन सुल्ताना समेत 4 जालसाज को दे दिया। लेकिन माननीय न्यायालय द्वारा पुलिस प्रतिवेदन को अमान्य करते हुए काउन्जीनेन्स लेकर सभी अभियुक्त को सम्मन किया। बेना थाना मामला को लेकर पुलिस महानिदेशक विनय कुमार के पास गया, मिलने के बाद पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने हमारे कागजात को ध्यान पुर्वक पढ़कर पुलिस अधीक्षक नालन्दा के बेना थाना काण्ड संख्या 544/2023 को रि-ओपेन करने का आदेश निर्गत किया गया। न्यायालय के आदेश मुकदमा रि-ओपेन हुआ तब तक जिलाधिकारी द्वारा कराये गये जाँच में भी अंचलाधिकारी रहुई मनोज कुमार दुबे द्वारा रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा करने का आरोप प्रमाणित हुआ गहन जॉच अनुसंधान में सभी नामजद अभियुक्त के विरूद्ध सत्य पाये गये, दो अप्राथमिकी अभियुक्त बनाये गये है। न्यायालय से वारंट लेकर पुलिस जब पूर्व विधायक पप्पु खाँ को गिरफ्तार करने गयी तो अपने महबुबा के साथ फरार हो गये। शेर बिल्ली बन गये, दोषी सभी अभियुक्त को शीघ्र गिरफ्तार कर स्पीडी ट्रायल कराकर जालसाज को सजा करने की मांग जिला प्रशासन से करता हूँ और जिला प्रशासन और सरकार से सुरक्षा मुहैया कराने का मांग करता हूँ क्यूंकि ये शातिर अपराधी पप्पु खां मेरे ऊपर कभी भी जान लेवा हमला करा सकता है। वेना धमौली स्थित मेरी फैक्ट्री चालू कराने में मदद करने की कृपा की जाय।2
- अलीगढ़ में दर्दनाक हादसा! 😨 Aligarh में पाइपलाइन के काम के दौरान बड़ा हादसा हो गया। एक मजदूर जैसे ही गड्ढे में उतरा, अचानक ऊपर से मिट्टी का भारी हिस्सा गिर पड़ा और वह जिंदा दफन हो गया। इस दर्दनाक घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई 🚨1
- Post by Md Akhtar1
- नालंदा में सुरक्षा गार्ड भर्ती के लिए जॉब कैंप, युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर1
- समाय गांव में पारंपरिक श्रद्धा और शौर्य के साथ संपन्न हुई बाबा राह पूजा संजय वर्मा नवादा सदर प्रखंड के समाय गांव, जिला नवादा (बिहार) में विजय पासवान द्वारा अपने परिवार, ग्रामीणों एवं सगे-संबंधियों के सहयोग से बाबा राह पूजा का भव्य आयोजन किया गया। पासवान समाज द्वारा आयोजित यह पूजा अत्यंत पारंपरिक, धार्मिक और वीरता पूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। राह बाबा की पूजा पासवान समाज के लोग अपने वंश, कुल देवताओं को प्रसन्न करने तथा परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना के लिए करते हैं। पूजा के दौरान श्रद्धालु भक्तों ने अपनी मन्नतें मांगीं और धार्मिक अनुष्ठानों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस विशेष आयोजन में लोगों ने आग पर चलकर अपनी आस्था और साहस का प्रदर्शन किया, वहीं लंबे बांस पर चढ़कर पारंपरिक शौर्य का परिचय दिया। ढोल-नगाड़ों, पारंपरिक गीतों और धार्मिक उत्साह से पूरा गांव भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली से आए समाज सेवक एवं दिल्ली प्रदेश दुसाध जाति के अध्यक्ष विजय प्रधान उपस्थित रहे। साथ ही राजगीर जिला परिषद सदस्य नूतन देवी ने भी अपनी सहभागिता दर्ज कराई। कार्यक्रम में सेवा निवृत्त पूर्व थाना प्रभारी एवं पुलिस इंस्पेक्टर महेंद्र पासवान, पुलिस अधिकारी निरीक्षक हंस कुमार पासवान सहित नवादा जिले के कई गणमान्य लोग शामिल हुए। बाबा राह पूजा ने सामाजिक एकता, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने का संदेश दिया। यह आयोजन पासवान समाज की धार्मिक आस्था, परंपरा और सामूहिक शक्ति का प्रेरणादायक उदाहरण बना।1