ं*नाजिया की मौत पर उठे सवाल,बहन वाकिया की गुहार पर डीएम ने खुलवाई कब्र, 8 दिन बाद शव निकालकर पोस्टमार्टम को भेजा गया* *कौशाम्बी। थाना पश्चिम शरीरा क्षेत्र के ग्राम जाफरपुर महावां में 23 वर्षीय युवती नाजिया की मौत का मामला अब रहस्यमय बन गया है।मौत के पीछे की सच्चाई सामने लाने के लिए मृतका की बहन वाकिया पुत्री स्व० मोहम्मद हुसैन ने जिलाधिकारी कौशाम्बी से गुहार लगाई थी। बहन का आरोप था कि नाजिया की मृत्यु सामान्य नहीं बल्कि संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। जानकारी के अनुसार दिनांक 20 अप्रैल 2026 को नाजिया की अचानक तबीयत खराब हो गई थी। परिजन उसे उपचार के लिए ले गए, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद 21 अप्रैल को शव को दफन कर दिया गया। मामले में संदेह जताए जाने पर जिलाधिकारी कौशाम्बी के आदेशानुसार दिनांक 29 अप्रैल 2026 को नायब तहसीलदार मंझनपुर की मौजूदगी में कब्र से शव को बाहर निकलवाया गया। मौके पर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात रहा और पूरे गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखी गई। क्षेत्राधिकारी मंझनपुर शिवांक सिंह ने बताया कि स्थिति सामान्य है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही नाजिया की मौत का असली कारण स्पष्ट हो सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।*

- Post by Mohini Shukla1
- प्रयागराज के करेली में कबाड़ की टाल में लगी आग, लपटें पास की झोपड़ियों तक पहुंची; लोग दहशत में आ गए शहर के करेली स्थित मुर्गा दरबार इलाके में कबाड़ की एक टाल में गुरुवार सुबह आग लग गई। लपटें उठीं तो लोगों में अफरा-तफरी मच गई। खबर पाकर मौके पर पहुंचे फायर कर्मियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कोई जनहानि नहीं हुई। कबाड़ की टाल के पास झोपड़ी में लोग रहते हैं करेली के मुर्गा दरबार इलाके में छोटू की कबाड़ की टाल है। यहीं पर खाली जगह पर कबाड़ बीनने वालों ने आधा दर्जन से अधिक झोपड़ियां भी बना रखी हैं, जिसमें वे रहते हैं। गुरुवार सुबह कबाड़ में आग लग गई। जब तक कोई कुछ समझ पाता, आग ने विकराल रूप ले लिया। झोपड़ियां भी चपेट में आ गईं।1
- कचहरी परिसर में 2 दिन से बिजली की समस्या। चक्काजाम प्रयागराज। 2 दिन से बिजली कटने से अक्रोशित अधिवक्ताओं ने किया चक्का जाम, प्रदर्शन।1
- ब्रेकिंग प्रयागराज करछना थाना क्षेत्र कौवा बाजार में डंपर की चपेट में बाइक सवार की दर्दनाक मौत एक गंभीर रूप से घायल मृतक और घायल दोनों ही कौंधियारा थाना क्षेत्र क सोढिया गांव का रहने वाला है मृतक फुलचंद कुशवाहा पुत्र राम अभिलाष कुशवाहा, घायल व्यक्ति का नाम सुग्रीव कुशवाहा उम्र 35 वर्ष पुत्र नचकउ कुशवाहा गुस्साए परिजनों ने कौवा बाजार में किया चक्का जाम1
- Post by Ritesh Singh1
- कचहरी परसर में बिजली न आने के कारण अधिवक्ताओं ने किए चक्का जाम1
- प्रयागराज छिवकी स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में एक व्यक्ति बुधवार को फिल्मी अंदाज में अपनी पत्नी से मिलने की जिद में अचानक से मोबाइल टावर पर चढ़ गया। वह अपनी पत्नी से मिलने की जिद कर रहा था और धमकी दे रहा था कि यदि वह नहीं आई तो वह टावर से कूदकर आत्महत्या कर लेगा। युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा करीब एक घंटे तक चलता रहा1
- Post by Ritesh Singh1