logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नई दिल्ली : राजस्थान और बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने दो अलग-अलग निम्न दबाव (लो-प्रेशर) के क्षेत्रों ने मानसून को फिर से मजबूती दे दी है। साथ ही पहाड़ों में एक पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है। इन तीनों मौसम प्रणालियों के असर से अगले दो-तीन दिनों में उत्तर भारत के राज्यों में बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं। बंगाल की खाड़ी और राजस्थान के सिस्टम एक-दूसरे को मजबूती दे रहे हैं, जिससे उत्तर भारत में नमी की आपूर्ति बढ़ने वाली है और वर्षा का दायरा विस्तृत होगा। आइएमडी के अनुसार पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल, राजस्थान एवं मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन, बादल फटने और नदी-नालों के उफान पर आने का खतरा भी बढ़ गया है। देशभर में अभी तक सामान्य से लगभग 15% कम बारिश हुई है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि दोनों सक्रिय निम्न दबाव प्रणालियों के कारण अगले कुछ दिनों में वर्षा की कमी कुछ हद तक पूरी हो सकती है।

15 hrs ago
user_राठौड़ न्यूज एजेंसी
राठौड़ न्यूज एजेंसी
Jawad, Neemuch•
15 hrs ago

नई दिल्ली : राजस्थान और बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने दो अलग-अलग निम्न दबाव (लो-प्रेशर) के क्षेत्रों ने मानसून को फिर से मजबूती दे दी है। साथ ही पहाड़ों में एक पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है। इन तीनों मौसम प्रणालियों के असर से अगले दो-तीन दिनों में उत्तर भारत के राज्यों में बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं। बंगाल की खाड़ी और राजस्थान के सिस्टम एक-दूसरे को मजबूती दे रहे हैं, जिससे उत्तर भारत में नमी की आपूर्ति बढ़ने वाली है और वर्षा का दायरा विस्तृत होगा। आइएमडी के अनुसार पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल, राजस्थान एवं मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन, बादल फटने और नदी-नालों के उफान पर आने का खतरा भी बढ़ गया है। देशभर में अभी तक सामान्य से लगभग 15% कम बारिश हुई है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि दोनों सक्रिय निम्न दबाव प्रणालियों के कारण अगले कुछ दिनों में वर्षा की कमी कुछ हद तक पूरी हो सकती है।

More news from Neemuch and nearby areas
  • नई दिल्ली। कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को पहला सिल्वर मेडल दिलाने का गौरव मणिपुर के वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह चनामबम को प्राप्त हुआ है। ग्लासगो में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स के चौथे दिन 26 जुलाई रविवार को ऋषिकांत ने पुरुषों के 60 किलोग्राम भारोत्तोलन वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। उन्होंने कुल 264 किग्रा वजन उठाकर भारत को पोडियम पर जगह दिलाई। इस दमदार प्रदर्शन के साथ ही उन्होंने स्नैच राउंड में 121 किग्रा का भार उठाकर राष्ट्रमंडल खेलों का नया रिकॉर्ड भी कायम किया। प्रतियोगिता की शुरुआत से ही मणिपुर के इस लिफ्टर ने अपना दबदबा बनाए रखा। ऋषिकांत ने स्नैच वर्ग में बेहद संतुलित शुरुआत की। उन्होंने अपने पहले प्रयास में 116 किग्रा का भार उठाया। दूसरे प्रयास में ऋषिकांत ने 119 किग्रा का भार उठाने में सफलता हासिल की। अपने तीसरे प्रयास में 121 किग्रा का वजन उठाते ही ऋषिकांत ने पूर्व मानक (120 किग्रा) को पीछे छोड़ते हुए नया सीडब्ल्यूजी स्नैच रिकॉर्ड स्थापित किया।
    1
    नई दिल्ली। कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को पहला सिल्वर मेडल दिलाने का गौरव मणिपुर के वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह चनामबम को प्राप्त हुआ है। ग्लासगो में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स के चौथे दिन 26 जुलाई रविवार को ऋषिकांत ने पुरुषों के 60 किलोग्राम भारोत्तोलन वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। उन्होंने कुल 264 किग्रा वजन उठाकर भारत को पोडियम पर जगह दिलाई। इस दमदार प्रदर्शन के साथ ही उन्होंने स्नैच राउंड में 121 किग्रा का भार उठाकर राष्ट्रमंडल खेलों का नया रिकॉर्ड भी कायम किया।

प्रतियोगिता की शुरुआत से ही मणिपुर के इस लिफ्टर ने अपना दबदबा बनाए रखा। ऋषिकांत ने स्नैच वर्ग में बेहद संतुलित शुरुआत की। उन्होंने अपने पहले प्रयास में 116 किग्रा का भार उठाया। दूसरे प्रयास में ऋषिकांत ने 119 किग्रा का भार उठाने में सफलता हासिल की। अपने तीसरे प्रयास में 121 किग्रा का वजन उठाते ही ऋषिकांत ने पूर्व मानक (120 किग्रा) को पीछे छोड़ते हुए नया सीडब्ल्यूजी स्नैच रिकॉर्ड स्थापित किया।
    user_राठौड़ न्यूज एजेंसी
    राठौड़ न्यूज एजेंसी
    Jawad, Neemuch•
    15 hrs ago
  • बिना ऑपरेशन पंचकर्म थैरेपी से घुटनों का सफ़ल ईलाज आयुष हॉस्पिटल आकाशवाणी चौराहा गांधी नगर चितौड़गढ़ में हो रहा है 8302083835
    1
    बिना ऑपरेशन पंचकर्म थैरेपी से घुटनों का सफ़ल ईलाज आयुष हॉस्पिटल आकाशवाणी चौराहा गांधी नगर चितौड़गढ़ में हो रहा है 8302083835
    user_Dr CP Patel 8302083835 आयुष हॉ
    Dr CP Patel 8302083835 आयुष हॉ
    Ayurvedic Practitioner Nimbahera, Chittorgarh•
    3 hrs ago
  • नीमच में वाहन पर धूल को लेकर बवाल: डॉक्टर और मकान मालिक आमने-सामने, मामला थाने पहुंचा नीमच में वाहन पर धूल को लेकर बवाल: डॉक्टर और मकान मालिक आमने-सामने, मारपिट पर उतर आए दोनों पक्षों की आमने-सामने भारी भिड़ जमा हो गई,मामला थाने पहुंचा
    1
    नीमच में वाहन पर धूल को लेकर बवाल: डॉक्टर और मकान मालिक आमने-सामने, मामला थाने पहुंचा
नीमच में वाहन पर धूल को लेकर बवाल: डॉक्टर और मकान मालिक आमने-सामने, मारपिट पर उतर आए दोनों पक्षों की आमने-सामने भारी भिड़ जमा हो गई,मामला थाने पहुंचा
    user_Mahesh Suthar
    Mahesh Suthar
    Carpenter नीमच नगर, नीमच, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के नीमच में हजारों गो प्रेमियों ने गो सम्मान महाआंदोलन के तहत एक पैदल मार्च निकाला। इस मार्च का मुख्य उद्देश्य गो माता को राष्ट्रीय दर्ज़ा दिलाना और गोहत्या पर सख्त कानून लागू करना है। आंदोलनकारी गो माता की रक्षा और सम्मान के लिए दृढ़ संकल्पित दिखे। प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान नारेबाजी की और गो माता की तस्वीरों के साथ मार्च किया। उनका कहना है कि गो माता सिर्फ़ एक पशु नहीं है, बल्कि यह हमारी संस्कृति और परंपरा का हिस्सा है। इसलिए इसे राष्ट्रीय दर्ज़ा मिलना चाहिए। साथ ही, गोहत्या पर सख्त कानून की मांग भी की गई ताकि गोवंश की रक्षा हो सके। यह आंदोलन गो प्रेमियों की एकजुटता और उनकी मांगों को बलपूर्वक सामने लाता है। भविष्य न्यूज़ 24 की रिपोर्ट के मुताबिक, नीमच में यह पैदल मार्च गो माता के सम्मान में एक महत्वपूर्ण कदम के तौर पर देखा जा रहा है।
    1
    मध्य प्रदेश के नीमच में हजारों गो प्रेमियों ने गो सम्मान महाआंदोलन के तहत एक पैदल मार्च निकाला। इस मार्च का मुख्य उद्देश्य गो माता को राष्ट्रीय दर्ज़ा दिलाना और गोहत्या पर सख्त कानून लागू करना है। आंदोलनकारी गो माता की रक्षा और सम्मान के लिए दृढ़ संकल्पित दिखे।

प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान नारेबाजी की और गो माता की तस्वीरों के साथ मार्च किया। उनका कहना है कि गो माता सिर्फ़ एक पशु नहीं है, बल्कि यह हमारी संस्कृति और परंपरा का हिस्सा है। इसलिए इसे राष्ट्रीय दर्ज़ा मिलना चाहिए। साथ ही, गोहत्या पर सख्त कानून की मांग भी की गई ताकि गोवंश की रक्षा हो सके।

यह आंदोलन गो प्रेमियों की एकजुटता और उनकी मांगों को बलपूर्वक सामने लाता है। भविष्य न्यूज़ 24 की रिपोर्ट के मुताबिक, नीमच में यह पैदल मार्च गो माता के सम्मान में एक महत्वपूर्ण कदम के तौर पर देखा जा रहा है।
    user_भविष्य न्यूज़ 24
    भविष्य न्यूज़ 24
    Court reporter नीमच, नीमच, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • श्री सांवरिया सेठ टुडे लाइव श्रृंगार दर्शन कर लो प्यारे भक्तों श्री सांवरिया सेठ टुडे लाइव श्रृंगार दर्शन कर लो प्यारे भक्तों
    1
    श्री सांवरिया सेठ टुडे लाइव श्रृंगार दर्शन कर लो प्यारे भक्तों
श्री सांवरिया सेठ टुडे लाइव श्रृंगार दर्शन कर लो प्यारे भक्तों
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    53 min ago
  • मानसिक रूप से विकृत वक्ति के परिजनों ने पेंशन शुरू करवाने के नाम पर रजिस्ट्री करवादी। भूपालसागर। उपखण्ड क्षेत्र के राणावतों की सादडी मे स्थित खेड़ी निवासी गोपी पत्नी माणा भील ने भूपालसागर तहसीलदार अपूर्व गौतम एवं पुलिस थाना भूपालसागर मे अपने पुत्र केला पुत्र माना भील सहित पहुँच रिपोर्ट पेश की जिसमे बताया की इनकी खेती की जमीन गांव मे पटवार हल्का पटोलिया तहसील भूपालसागर मे खसरा संख्या 1292/265 है जिसे अपने ही समाज और रिस्तेदार लोगों ने पेंशन शुरू करवाने का बहाना बना कर तहसील कार्यालय मे जमीन का रजिस्ट्रेशन करवा दिया था, इसके पश्चात् जब जमीन की नामांतरण प्रक्रिया की गई तब मेरे रिस्तेदार ने बताया की जमीन का नामांतरण कराया जा रहा है जमीन बेच दी क्या तब जाकर मुझे पता चला की मेरे से पुत्र केला मंदबुद्धि होकर मानसिक रूप से कमजोर होने से लोगो ने उसका गलत रूप से फ़ायदा उठा लिया है, इसको बहला-फुसलाकर कुछ लोगो ने इसकी जमीन को बेच दी हैं। जमीन खरीदने वाला सुरेश पुत्र मांगीलाल निवासी फतेहनगर,साथ में महेन्द्र पुत्र वासुदेव निवासी राणावतों की सादड़ी,रामलाल भील कल्कि मंगरी, महेन्द्र भील ओगड़ा का खेड़ा,शंकर भील सभी ने मिलकर प्राप्त रुपयों का आपस मे बाँटवारा कर लिया । पुत्र के जीने का सहारा जमीन का टुकड़ा ही हड़प लिया। बुजुर्ग महिला द्वारा न्याय की गुहार लगायी जा रही है।
    2
    मानसिक रूप से विकृत वक्ति के परिजनों ने पेंशन शुरू करवाने के नाम पर रजिस्ट्री करवादी।
भूपालसागर। उपखण्ड क्षेत्र के 
राणावतों की सादडी मे स्थित खेड़ी निवासी गोपी पत्नी माणा भील ने भूपालसागर तहसीलदार अपूर्व गौतम एवं पुलिस थाना भूपालसागर मे अपने पुत्र केला पुत्र माना भील सहित पहुँच रिपोर्ट पेश की जिसमे बताया की इनकी खेती की जमीन गांव मे पटवार हल्का पटोलिया तहसील भूपालसागर मे खसरा संख्या 1292/265 है जिसे अपने ही समाज और रिस्तेदार लोगों ने पेंशन शुरू करवाने का बहाना बना कर तहसील कार्यालय मे जमीन का रजिस्ट्रेशन करवा दिया था, इसके पश्चात् जब जमीन की नामांतरण प्रक्रिया की गई तब मेरे रिस्तेदार ने बताया की जमीन का नामांतरण कराया जा रहा है जमीन बेच दी क्या तब जाकर मुझे पता चला की मेरे से पुत्र केला मंदबुद्धि होकर मानसिक रूप से कमजोर होने से लोगो ने उसका गलत रूप से फ़ायदा उठा लिया है, इसको बहला-फुसलाकर कुछ लोगो ने इसकी जमीन को बेच दी हैं। जमीन खरीदने वाला सुरेश पुत्र मांगीलाल निवासी फतेहनगर,साथ में महेन्द्र पुत्र वासुदेव निवासी राणावतों की सादड़ी,रामलाल भील कल्कि मंगरी, महेन्द्र भील ओगड़ा का खेड़ा,शंकर भील सभी ने मिलकर प्राप्त रुपयों का आपस मे बाँटवारा कर लिया । पुत्र के जीने का सहारा जमीन का टुकड़ा ही हड़प लिया। बुजुर्ग महिला द्वारा न्याय की गुहार लगायी जा रही है।
    user_JBNEWS29
    JBNEWS29
    Advertising agency चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    1 hr ago
  • चित्तौड़गढ़। गो सम्मान आह्वान अभियान के अंतर्गत चित्तौड़गढ़ जिले के गोभक्तों ने 7 लाख से अधिक हस्ताक्षर कर सरकार से स्पष्ट आग्रह किया कि गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए तथा गौ माता को राष्ट्रमाता का सम्मान दिया जाए। जिला संयोजक गौरव सोमानी ने बताया कि लगभग 15 से 20 हजार गोभक्त जिले के विभिन्न क्षेत्रों से इंदिरा गांधी स्टेडियम, चित्तौड़गढ़ में एकत्रित हुए। कार्यक्रम में वैदिक परंपरा के अनुसार अनेक बटुकों एवं संतों की गरिमामयी उपस्थिति रही। जोगणिया माता ट्रस्ट से 108 से अधिक बटुक, अलख वेद गुरुकुल (राशमी) से लगभग 80 बटुक, कल्लाजी वेद पीठ से 108 बटुक तथा मूंगाना धाम से 30 बटुक सहित विभिन्न संस्थाओं के संत एवं आचार्य उपस्थित रहे। 8:00 बजे से 10:00 तक विजय मंत्र का जाप किया गया। गायत्री शक्तिपीठ द्वारा सभी साथियों ने भी सहयोग किया। सभी भारतीय वेशभूषा में परंपरागत रूप में उपस्थित रहे। आरंभ में डॉ सुशीला लड्ढा ने गो वंदना प्रस्तुत की। जप करने के पश्चात सभी संतों के द्वारा आशीर्वचनों से हजारों गो भक्तों का उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ सुशीला लड्ढा, डॉ रेनू सोमानी और लीला खंगाल ने किया। जुलूस और पदयात्रा के पहले जिला संयोजक गौरव सोमानी द्वारा सभी को गौ रक्षा का संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर संत दिग्विजयराम जी महाराज (रामद्वारा, चित्तौड़गढ़), श्री 1008 अनुज दास जी महाराज (मूंगाना धाम), आचार्य सुदर्शनाचार्य जी महाराज, आचार्य गो हितेश जी, श्री जोगणियां माता शक्तिपीठ वेद विद्यालय आचार्य श्री नारायण लाल शर्मा संत राधेश्याम जी सुखवाल (श्री राम गौशाला), कैलाश जी मूंदड़ा (कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय), आचार्य कर्मवीर जी सहित जिले भर से अनेक संत-महात्माओं ने सहभागिता कर गौ सम्मान का संदेश दिया। जिला संयोजक गौरव सोमानी ने बताया कि जिले की प्रत्येक तहसील एवं पंचायत से आए गोभक्तों ने सामूहिक संकल्प लिया कि जब तक गौ माता को राष्ट्रमाता का सम्मान नहीं मिल जाता, तब तक गो सम्मान आह्वान अभियान के माध्यम से लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज सरकार तक पहुँचाते रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान जब मंच पर संतों का सम्मान पुष्पमाला एवं दुपट्टा पहनाकर किया जाने लगा, तब सभी संतों ने विनम्रतापूर्वक सम्मान स्वीकार करने से इंकार करते हुए एक स्वर में कहा— 'जब तक गौ माता को राष्ट्रमाता का सम्मान प्राप्त नहीं हो जाता और गौ माता का उचित सम्मान सुनिश्चित नहीं होता, तब तक हम अपना व्यक्तिगत सम्मान स्वीकार नहीं करेंगे।' संतों के इस संकल्प ने उपस्थित हजारों गोभक्तों में भावनात्मक ऊर्जा का संचार किया और पूरा वातावरण 'गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दो' के उद्घोष से गूंज उठा। कार्यक्रम के पश्चात सभी गोभक्तों ने शांतिपूर्वक विशाल जनसमूह के साथ जिला प्रशासन को प्रार्थना-पत्र सौंपकर अपनी जनभावनाओं से अवगत कराया। इसके बाद सभी उपस्थित जनों ने सामूहिक भोजन ग्रहण किया। पूरा कार्यक्रम अनुशासित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
    4
    चित्तौड़गढ़। गो सम्मान आह्वान अभियान के अंतर्गत चित्तौड़गढ़ जिले के गोभक्तों ने 7 लाख से अधिक हस्ताक्षर कर सरकार से स्पष्ट आग्रह किया कि गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए तथा गौ माता को राष्ट्रमाता का सम्मान दिया जाए। जिला संयोजक गौरव सोमानी ने बताया कि लगभग 15 से 20 हजार गोभक्त जिले के विभिन्न क्षेत्रों से इंदिरा गांधी स्टेडियम, चित्तौड़गढ़ में एकत्रित हुए।

कार्यक्रम में वैदिक परंपरा के अनुसार अनेक बटुकों एवं संतों की गरिमामयी उपस्थिति रही। जोगणिया माता ट्रस्ट से 108 से अधिक बटुक, अलख वेद गुरुकुल (राशमी) से लगभग 80 बटुक, कल्लाजी वेद पीठ से 108 बटुक तथा मूंगाना धाम से 30 बटुक सहित विभिन्न संस्थाओं के संत एवं आचार्य उपस्थित रहे। 8:00 बजे से 10:00 तक विजय मंत्र का जाप किया गया। गायत्री शक्तिपीठ द्वारा सभी साथियों ने भी सहयोग किया। सभी भारतीय वेशभूषा में परंपरागत रूप में उपस्थित रहे। आरंभ में डॉ सुशीला लड्ढा ने गो वंदना प्रस्तुत की। जप करने के पश्चात सभी संतों के द्वारा आशीर्वचनों से हजारों गो भक्तों का उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ सुशीला लड्ढा, डॉ रेनू सोमानी और लीला खंगाल ने किया। जुलूस और पदयात्रा के पहले जिला संयोजक गौरव सोमानी द्वारा सभी को गौ रक्षा का संकल्प दिलाया गया।

इस अवसर पर संत दिग्विजयराम जी महाराज (रामद्वारा, चित्तौड़गढ़), श्री 1008 अनुज दास जी महाराज (मूंगाना धाम), आचार्य सुदर्शनाचार्य जी महाराज, आचार्य गो हितेश जी, श्री जोगणियां माता शक्तिपीठ वेद विद्यालय आचार्य श्री नारायण लाल शर्मा संत राधेश्याम जी सुखवाल (श्री राम गौशाला), कैलाश जी मूंदड़ा (कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय), आचार्य कर्मवीर जी सहित जिले भर से अनेक संत-महात्माओं ने सहभागिता कर गौ सम्मान का संदेश दिया।

जिला संयोजक गौरव सोमानी ने बताया कि जिले की प्रत्येक तहसील एवं पंचायत से आए गोभक्तों ने सामूहिक संकल्प लिया कि जब तक गौ माता को राष्ट्रमाता का सम्मान नहीं मिल जाता, तब तक गो सम्मान आह्वान अभियान के माध्यम से लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज सरकार तक पहुँचाते रहेंगे।

कार्यक्रम के दौरान जब मंच पर संतों का सम्मान पुष्पमाला एवं दुपट्टा पहनाकर किया जाने लगा, तब सभी संतों ने विनम्रतापूर्वक सम्मान स्वीकार करने से इंकार करते हुए एक स्वर में कहा— 'जब तक गौ माता को राष्ट्रमाता का सम्मान प्राप्त नहीं हो जाता और गौ माता का उचित सम्मान सुनिश्चित नहीं होता, तब तक हम अपना व्यक्तिगत सम्मान स्वीकार नहीं करेंगे।' संतों के इस संकल्प ने उपस्थित हजारों गोभक्तों में भावनात्मक ऊर्जा का संचार किया और पूरा वातावरण 'गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दो' के उद्घोष से गूंज उठा।

कार्यक्रम के पश्चात सभी गोभक्तों ने शांतिपूर्वक विशाल जनसमूह के साथ जिला प्रशासन को प्रार्थना-पत्र सौंपकर अपनी जनभावनाओं से अवगत कराया। इसके बाद सभी उपस्थित जनों ने सामूहिक भोजन ग्रहण किया। पूरा कार्यक्रम अनुशासित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
    user_PRAVEEN DAVE
    PRAVEEN DAVE
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • नई दिल्ली। E20 पेट्रोल का नाम तो सुना ही होगा। बीते दिनों जंतर-मंतर पर हुए भूख हड़ताल, अनशन और 'Gen-Z' के आंदोलनों के बीच ये नाम चर्चा से बाहर हो गया था। लेकिन एक बार फिर से इथेनॉल ब्लेंडेड फ्यूल सुर्खियों में है। पहले कॉकरोच जनता पार्टी ने NEET पेपर लीक के मुद्दे पर सरकार को घेरा। जिसका नतीजा रहा कि, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा। अब सोशल मीडिया पर एक नई 'पार्टी' उतर आई है। नाम है E20 जनता पार्टी। मांग सिर्फ एक है: देश के लोगों को E20 के साथ 100% शुद्ध पेट्रोल खरीदने का भी विकल्प मिलना चाहिए। मीम्स, तंज और सवालों के सहारे शुरू हुआ यह अभियान अब पेट्रोल पंप से लेकर सरकार की ईंधन नीति तक बहस छेड़ रहा है। CJP से कैसे जुड़ रहा है नाम E20 जनता पार्टी का अंदाज काफी हद तक कॉकरोच जनता पार्टी जैसा है। यह भी सोशल मीडिया, मीम्स और व्यंग्य के जरिए लोगों का समर्थन जुटाने की कोशिश कर रही है। कॉकरोच जनता पार्टी की शुरुआत मई 2026 में हुई थी, जो एक सटायर कैंपेन के तौर पर शुरू हुआ था, लेकिन बाद में NEET पेपर लीक मामले को लेकर देश की राजधानी में ये कैंपेन एक बड़े आंदोलन में बदल गया। जिसमें देश भर से आए छात्रों और छात्र संगठनों ने हिस्सा लिया। E20 जनता पार्टी ने भी उसी शैली को अपनाती नज़र आ रही है। इस ग्रुप ने अभिजीत दिपके की 16 मई की एक पोस्ट शेयर की है। क्या है E20 जनता पार्टी? सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक लंबे पोस्ट के मुताबिक, E20 जनता पार्टी खुद को नागरिकों की ओर से चलाया जा रहा मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर बाकायदा इसके एक कंज्यूमर राइट कैंपेन बताती है। सोशल लिए एक हैंडल बनाया गया है। इस ग्रुप का कहना है कि, फ्यूल पॉलिसी में पारदर्शिता, सही जानकारी और उपभोक्ताओं की पसंद का सम्मान होना चाहिए। उनका कहना है कि जैसे दूसरे प्रोडक्ट्स में लोगों को विकल्प मिलता है, वैसे ही पेट्रोल खरीदते आजादी मिलनी चाहिए। समय भी ग्राहकों को अपनी पसंद चुनने की आजादी मिलनी चाहिए। E20 जनता पार्टी औपचारिक संगठन नहीं है। इसका कोई घोषित संस्थापक, संगठन या बड़े स्तर पर सड़क पर आंदोलन नहीं है। यह अभी एक डिजिटल अभियान के रूप में सोशल मीडिया पर एक्टिव है। लेकिन 'X' और इंस्टाग्राम पर लोग तेजी से इस कैंपेन से जुड़ रहे हैं। खबर लिखे जाने तक 'X' पर इस हैंडल के तकरीबन 13,000 और इंस्टाग्राम हैंडल पर तकरीबन 8800 से ज्यादा फॉलोवर जुड़ चुके हैं। क्या है मांगें? E20 जनता पार्टी की सबसे बड़ी मांग यह है कि देश के हर पेट्रोल पंप पर E20 के साथ 100% शुद्ध पेट्रोल भी उपलब्ध कराया जाए। इस सोशल मीडिया हैंडल से किए गए पोस्ट के अनुसार, किसी सब्सिडी, फ्री फ्यूल या इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल को बंद करने की मांग नहीं कर रहे हैं। वे सिर्फ इतना चाहते हैं कि ग्राहकों को अपनी जरूरत के हिसाब से पेट्रोल चुनने का अधिकार मिले। ग्रुप का कहना है कि कई वाहन मालिकों ने माइलेज में कमी, इंजन की खराबी, मेंटेनेंस खर्च और लंबे समय में इंजन पर असर को लेकर चिंता जताई है। इसके अलावा उन्होंने हर तरह के फ्यूल की फायदे और नुकसान से जुड़ा डेटा साफ लेबलिंग, अलग-अलग फ्यूल ब्लैंड के सार्वजनिक करने, माइलेज, इंजन पर असर, प्रदूषण और मेंटेनेंस लागत पर इंडिपेंडेंट रिसर्च कराने और उसकी रिपोर्ट लोगों के सामने रखने की भी मांग की है। पार्टी का कहना है कि नागरिकों को जानकारी देकर फैसला लेने का अधिकार मिलना चाहिए, न कि सिर्फ एक ही विकल्प दिया जाए।
    1
    नई दिल्ली। E20 पेट्रोल का नाम तो सुना ही होगा। बीते दिनों जंतर-मंतर पर हुए भूख हड़ताल, अनशन और 'Gen-Z' के आंदोलनों के बीच ये नाम चर्चा से बाहर हो गया था। लेकिन एक बार फिर से इथेनॉल ब्लेंडेड फ्यूल सुर्खियों में है। पहले कॉकरोच जनता पार्टी ने NEET पेपर लीक के मुद्दे पर सरकार को घेरा। जिसका नतीजा रहा कि, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा। अब सोशल मीडिया पर एक नई 'पार्टी' उतर आई है। नाम है E20 जनता पार्टी। मांग सिर्फ एक है: देश के लोगों को E20 के साथ 100% शुद्ध पेट्रोल खरीदने का भी विकल्प मिलना चाहिए। मीम्स, तंज और सवालों के सहारे शुरू हुआ यह अभियान अब पेट्रोल पंप से लेकर सरकार की ईंधन नीति तक बहस छेड़ रहा है।

CJP से कैसे जुड़ रहा है नाम E20
जनता पार्टी का अंदाज काफी हद तक कॉकरोच जनता पार्टी जैसा है। यह भी सोशल मीडिया, मीम्स और व्यंग्य के जरिए लोगों का समर्थन जुटाने की कोशिश कर रही है। कॉकरोच जनता पार्टी की शुरुआत मई 2026 में हुई थी, जो एक सटायर कैंपेन के तौर पर शुरू हुआ था, लेकिन बाद में NEET पेपर लीक मामले को लेकर देश की राजधानी में ये कैंपेन एक बड़े आंदोलन में बदल गया। जिसमें देश भर से आए छात्रों और छात्र संगठनों ने हिस्सा लिया। E20 जनता पार्टी ने भी उसी शैली को अपनाती नज़र आ रही है। इस ग्रुप ने अभिजीत दिपके की 16 मई की एक पोस्ट शेयर की है।

क्या है E20 जनता पार्टी?
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक लंबे पोस्ट के मुताबिक, E20 जनता पार्टी खुद को नागरिकों की ओर से चलाया जा रहा मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर बाकायदा इसके एक कंज्यूमर राइट कैंपेन बताती है। सोशल लिए एक हैंडल बनाया गया है। इस ग्रुप का कहना है कि, फ्यूल पॉलिसी में पारदर्शिता, सही जानकारी और उपभोक्ताओं की पसंद का सम्मान होना चाहिए। उनका कहना है कि जैसे दूसरे प्रोडक्ट्स में लोगों को विकल्प मिलता है, वैसे ही पेट्रोल खरीदते आजादी मिलनी चाहिए। समय भी ग्राहकों को अपनी पसंद चुनने की आजादी मिलनी चाहिए।

E20 जनता पार्टी औपचारिक संगठन नहीं है। इसका कोई घोषित संस्थापक, संगठन या बड़े स्तर पर सड़क पर आंदोलन नहीं है। यह अभी एक डिजिटल अभियान के रूप में सोशल मीडिया पर एक्टिव है। लेकिन 'X' और इंस्टाग्राम पर लोग तेजी से इस कैंपेन से जुड़ रहे हैं। खबर लिखे जाने तक 'X' पर इस हैंडल के तकरीबन 13,000 और इंस्टाग्राम हैंडल पर तकरीबन 8800 से ज्यादा फॉलोवर जुड़ चुके हैं।

क्या है मांगें?
E20 जनता पार्टी की सबसे बड़ी मांग यह है कि देश के हर पेट्रोल पंप पर E20 के साथ 100% शुद्ध पेट्रोल भी उपलब्ध कराया जाए। इस सोशल मीडिया हैंडल से किए गए पोस्ट के अनुसार, किसी सब्सिडी, फ्री फ्यूल या इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल को बंद करने की मांग नहीं कर रहे हैं। वे सिर्फ इतना चाहते हैं कि ग्राहकों को अपनी जरूरत के हिसाब से पेट्रोल चुनने का अधिकार मिले। ग्रुप का कहना है कि कई वाहन मालिकों ने माइलेज में कमी, इंजन की खराबी, मेंटेनेंस खर्च और लंबे समय में इंजन पर असर को लेकर चिंता जताई है। इसके अलावा उन्होंने हर तरह के फ्यूल की फायदे और नुकसान से जुड़ा डेटा साफ लेबलिंग, अलग-अलग फ्यूल ब्लैंड के सार्वजनिक करने, माइलेज, इंजन पर असर, प्रदूषण और मेंटेनेंस लागत पर इंडिपेंडेंट रिसर्च कराने और उसकी रिपोर्ट लोगों के सामने रखने की भी मांग की है। पार्टी का कहना है कि नागरिकों को जानकारी देकर फैसला लेने का अधिकार मिलना चाहिए, न कि सिर्फ एक ही विकल्प दिया जाए।
    user_राठौड़ न्यूज एजेंसी
    राठौड़ न्यूज एजेंसी
    Jawad, Neemuch•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.