फर्रुखाबाद पुलिस की बड़ी कामयाबी: शातिर बाइक चोर और कबाड़ी गिरफ्तार! विकास दीक्षित संवाददाता स्वतंत्र प्रबोध फर्रुखाबाद में कादरी गेट थाना पुलिस और एसओजी (SOG) की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए वाहन चोरी करने वाले एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक बाइक चोर और चोरी की मोटरसाइकिलों के पार्ट्स खरीदने वाले कबाड़ी को गिरफ्तार किया है। एसपी आरती सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए अहम जानकारियां साझा कीं। मुख्य आरोपी अवनीश कुमार उर्फ आयुष और स्पेयर पार्ट्स खरीदने वाला कबाड़ी मोहम्मद कासिम। आरोपियों के पास से 3 साबुत चोरी की बाइकें, 12 खुली (कटी हुई) मोटरसाइकिलों के पार्ट्स, 1 अवैध तमंचा और बाइक खोलने में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद हुए हैं। मुख्य आरोपी अवनीश ने पुलिस की पूछताछ में करीब 20 मोटरसाइकिलें चोरी करने की बात स्वीकार की है। आरोपी अवनीश चोरी की मोटरसाइकिलों को चुराने के बाद उनके पुर्जे अलग-अलग (dismantle) कर देता था। इसके बाद वह इन स्पेयर पार्ट्स को मोहम्मद कासिम नामक कबाड़ी को बेचकर मुनाफा कमाता था। सोमवार को कादरी गेट थाने की चीता मोबाइल टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध से पूछताछ में इस पूरे गिरोह की जानकारी सामने आई। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी अवनीश पर पहले से भी मुकदमा दर्ज है। अब पुलिस बरामद मोटरसाइकिलों और उनके पार्ट्स के आधार पर अन्य चोरी की घटनाओं से इनके तार जोड़ने का प्रयास कर रही हैं है।
फर्रुखाबाद पुलिस की बड़ी कामयाबी: शातिर बाइक चोर और कबाड़ी गिरफ्तार! विकास दीक्षित संवाददाता स्वतंत्र प्रबोध फर्रुखाबाद में कादरी गेट थाना पुलिस और एसओजी (SOG) की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए वाहन चोरी करने वाले एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक बाइक चोर और चोरी की मोटरसाइकिलों के पार्ट्स खरीदने वाले कबाड़ी को गिरफ्तार किया है। एसपी आरती सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए अहम जानकारियां साझा कीं। मुख्य आरोपी अवनीश कुमार उर्फ आयुष और स्पेयर पार्ट्स खरीदने वाला कबाड़ी मोहम्मद कासिम। आरोपियों के पास से 3 साबुत चोरी की बाइकें, 12 खुली (कटी हुई) मोटरसाइकिलों के पार्ट्स, 1 अवैध तमंचा और बाइक खोलने में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद
हुए हैं। मुख्य आरोपी अवनीश ने पुलिस की पूछताछ में करीब 20 मोटरसाइकिलें चोरी करने की बात स्वीकार की है। आरोपी अवनीश चोरी की मोटरसाइकिलों को चुराने के बाद उनके पुर्जे अलग-अलग (dismantle) कर देता था। इसके बाद वह इन स्पेयर पार्ट्स को मोहम्मद कासिम नामक कबाड़ी को बेचकर मुनाफा कमाता था। सोमवार को कादरी गेट थाने की चीता मोबाइल टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध से पूछताछ में इस पूरे गिरोह की जानकारी सामने आई। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी अवनीश पर पहले से भी मुकदमा दर्ज है। अब पुलिस बरामद मोटरसाइकिलों और उनके पार्ट्स के आधार पर अन्य चोरी की घटनाओं से इनके तार जोड़ने का प्रयास कर रही हैं है।
- समाजवादी पार्टी मैनपुरी सांसद डिंपल जी, भाजपा यूपी सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए बताते चले मैनपुरी सांसद माननीय डिंपल जी ने सरकार को भ्रष्टाचार पर समाजवादी महिला कार्यकर्ताओं से धरना प्रदर्शन किया और सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया, और प्रदेश में हो रहे हर विभाग के भ्रष्टाचार को उजागर करने की बात कही।1
- फकीरेपुरवा के जोगी डेरा में भीषण आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख --सपा नेत्री रंजना पाल ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, हर संभव मदद दिलाने का दिलाया भरोसा बेला औरैया। थाना क्षेत्र के फकीरेपुरवा गांव स्थित जोगी डेरा में मंगलवार देर रात अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आने से अंजू पत्नी अंकित नाथ के घर का गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। परिवार के मुताबिक घर में रखा जरूरी सामान आग में जलकर नष्ट हो गया, जिससे उन्हें काफी नुकसान हुआ है। परिवार में छोटे बच्चे भी हैं, जिनमें छह वर्षीय अर्पिता और चार वर्षीय अर्पित शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलने पर सपा नेत्री रंजना पाल फकीरेपुरवा गांव पहुंचीं और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाते हुए प्रशासन से नियमानुसार आर्थिक सहायता और मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाया। इस दौरान कश्मीर सिंह यादव और रवि पाल भी मौजूद रहे। वहीं, मौके पर पहुंचे लेखपाल शिवम यादव ने बताया कि आग से हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर प्रशासन को भेजी जाएगी। आग लगने के वास्तविक कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।2
- UP पंचायत चुनाव 2026 बड़ी खबर! ग्राम प्रधान चुनाव पर आयोग का बड़ा फैसला | तारीखों को लेकर आया बड़ा अपडेट उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। ग्राम प्रधान चुनाव की तारीखों का इंतजार कर रहे लाखों लोगों के लिए यह वीडियो बेहद अहम है। इस वीडियो में हम बताएंगे कि राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनावी तैयारियों को लेकर क्या फैसला लिया है, चुनाव की तारीखों पर क्या स्थिति है और इलाहाबाद हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद आगे क्या हो सकता है। ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद चुनाव को लेकर लगातार चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच चुनाव जल्द कराने की मांग को लेकर कई जगहों पर आवाज उठी, जबकि चुनावी प्रक्रिया को लेकर आयोग और सरकार के बीच बैठकों का दौर भी जारी है। इस वीडियो में आपको पूरी जानकारी आसान और साफ भाषा में मिलेगी। अगर आप UP Gram Pradhan Election 2026, UP Panchayat Election Date, State Election Commission UP और पंचायत चुनाव से जुड़ी हर बड़ी अपडेट सबसे पहले जानना चाहते हैं, तो यह वीडियो अंत तक जरूर देखें। वीडियो पसंद आए तो Like करें, Share करें और GD NEWS NETWORK को Subscribe करके बेल आइकन जरूर दबाएं, ताकि उत्तर प्रदेश की हर बड़ी खबर सबसे पहले आप तक पहुंचे। Keywords: UP Panchayat Election 2026, UP Gram Pradhan Election 2026, Uttar Pradesh Panchayat Election, Gram Pradhan Chunav, UP Election News, State Election Commission UP, Panchayat Election Date, UP Village Election, UP Breaking News, Uttar Pradesh News Today, Gram Pradhan Latest News, UP Politics News, Panchayat Chunav Update, UP Local Election, Allahabad High Court Panchayat Election #UPPanchayatElection2026 #GramPradhanElection #UPNews #PanchayatChunav #UttarPradesh #BreakingNews #ElectionUpdate #HindiNews #GDNewsNetwork1
- मैनपुरी से बड़ी खबर कलयुगी पुत्रों और पुत्रबधू ने बुजुर्ग माता पिता को मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया,,, मैनपुरी: बुजुर्ग ने पुत्रों और बहू पर लगाया मारपीट व घर से निकालने का आरोप पत्रकार मोहित गुप्ता संपादक जनपद मैनपुरी मैनपुरी। नया नगला दीवानी निवासी देवेंद्र सिंह पुत्र स्वर्गीय रामदीन ने जिलाधिकारी मैनपुरी को प्रार्थना पत्र देकर अपने पुत्रों व बहू के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र के अनुसार देवेंद्र सिंह का आरोप है कि उनके पुत्र अतुल कुमार व प्रदीप कुमार तथा बहू राखी देवी और प्रीती,,करीब पांच वर्षों से उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट करते आ रहे हैं। आरोप है कि रुपये मांगने से इनकार करने पर उन्हें घर में रहने नहीं दिया जाता और मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया जाता है। पीड़ित ने बताया कि वह बीमारी से परेशान हैं तथा उनकी पत्नी का भी इलाज चल रहा है। आरोप है कि मकान की तीसरी मंजिल पर पटान कराने के लिए भी रुपये मांगे गए और रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। देवेंद्र सिंह के मुताबिक मामले को लेकर कई बार थाना कोतवाली मैनपुरी में प्रार्थना पत्र दिया जा चुका है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने जिलाधिकारी से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई करने तथा स्वयं और पत्नी का इलाज कराए जाने की मांग की है। वाइट,, पीड़ित की रिपोर्ट: पत्रकार मोहित गुप्ता, संपादक, जनपद मैनपुरी2
- कुशीनगर : किसानों शहीद समारोह में पहुंचे सांसद आदित्य यादव कुशीनगर : किसानों शहीद समारोह में पहुंचे सांसद आदित्य यादव1
- *दिल्ली में मजदूरी करने गई महिला के घर व जमीन पर दबंगों ने किया अवैध कब्जा, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार* मैनपुरी के भोगांव थाना क्षेत्र स्थित ग्राम मिर्जापुर (मौजा अहिरवा) से दबंगई का गंभीर मामला सामने आया है। यहां रोजी-रोटी के सिलसिले में दिल्ली मजदूरी करने गई एक महिला के पीछे से दबंगों ने उसके मकान और आबादी की जमीन पर जबरन अवैध कब्जा कर लिया। पीड़िता मालती का कहना है कि घरेलू बंटवारे में गाटा संख्या-1226 स्थित जमीन का आधा हिस्सा उसे और आधा विपक्षी उदयवीर व चंद्रप्रकाश को मिला था। जब वह दिल्ली से वापस लौटी, तो देखा कि विपक्षी उसकी जगह पर कब्जा जमाए बैठे हैं। पूर्व में लेखपाल और पुलिस की मौजूदगी में समझौता हुआ था, जिसके तहत पीड़िता ने अपने हिस्से की जमीन विपक्षियों को दे दी, लेकिन विपक्षियों ने अपने हिस्से से जमीन देने से साफ इनकार कर दिया। अब वे पूरी जमीन हड़पने की फिराक में हैं। पीड़िता ने प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायती पत्र सौंपकर पुलिस बल की मदद से जमीन खाली कराने, गेट लगवाने और दबंगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।1
- CITY NEWS: एपी पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस पर विविध कार्यक्रम, ‘Gen Z के जमाने में हिंदी’ पर हुई बहस1
- मैनपुरी के थाना बेवर क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है दबंगो द्वारा किया जा रहा है अवैध कब्जा मैनपुरी: दबंगों पर महिला के प्लॉट पर अवैध कब्जा करने का आरोप, डीएम से लगाई न्याय की गुहार पत्रकार मोहित गुप्ता संपादक जनपद मैनपुरी मैनपुरी। थाना बेवर क्षेत्र के इटावा रोड निवासी मीना देवी पत्नी राजेंद्र कुमार ने जिलाधिकारी मैनपुरी को प्रार्थना पत्र देकर अपने प्लॉट पर दबंगों द्वारा कथित रूप से किए गए अवैध कब्जे को हटवाने और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। प्रार्थना पत्र में मीना देवी ने आरोप लगाया है कि उनके प्लॉट पर रजनेश मिश्रा पुत्र श्री कृष्णकांत मिश्रा, बीना मिश्रा पत्नी रजनेश मिश्रा तथा अनुभव दुबे, हरिशरण दुबे व वैभव मिश्रा द्वारा जबरन अवैध कब्जा कर निर्माण करा लिया गया है। पीड़िता का कहना है कि मामले को लेकर उन्होंने थाना बेवर में कई बार प्रार्थना पत्र दिए, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। आरोप है कि इसके बाद उन्होंने तत्कालीन कप्तान मैनपुरी और विधायक को भी प्रार्थना पत्र दिए, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उनकी पांच बेटियों की शादी में भी परेशानियां आ रही हैं और इसी कमजोरी का फायदा उठाकर दबंगों ने उनके प्लॉट पर कब्जा कर रखा है। मीना देवी ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी दबंग किस्म के लोग हैं, जिनके डर से परिवार भयभीत रहता है। उन्होंने जान से मारने की धमकी देने तथा जातिसूचक गाली-गलौज करने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता ने जिलाधिकारी से मांग की है कि मामले की जांच कराकर प्लॉट से कथित अवैध कब्जा हटवाया जाए तथा उन्हें और उनके परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए। रिपोर्ट: पत्रकार मोहित गुप्ता, संपादक, जनपद मैनपुरी2
- मैनपुरी: इंजीनियर्स डे पर रक्तदान शिविर, इंजीनियरों ने किया रक्तदान मैनपुरी में नेशनल इंजीनियर्स डे के अवसर पर उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के बैनर तले ट्रांजिट हॉस्टल में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी और एसपी गणेश प्रसाद साहा भी मौजूद रहे। शिविर में बड़ी संख्या में इंजीनियरों ने रक्तदान किया। रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।1