Shuru
Apke Nagar Ki App…
मथुरा: ‘फरसा वाले बाबा’ चंद्रशेखर की हत्या से बवाल, हाईवे जाम मथुरा में ‘फरसा वाले बाबा’ चंद्रशेखर की कुचलकर हत्या के बाद भारी आक्रोश फैल गया। हजारों की भीड़ सड़कों पर उतर आई और दिल्ली-आगरा हाईवे पर करीब 10 किमी लंबा जाम लग गया। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया। कई जिलों की फोर्स तैनात कर स्थिति नियंत्रित की जा रही है।
बबलू यादव
मथुरा: ‘फरसा वाले बाबा’ चंद्रशेखर की हत्या से बवाल, हाईवे जाम मथुरा में ‘फरसा वाले बाबा’ चंद्रशेखर की कुचलकर हत्या के बाद भारी आक्रोश फैल गया। हजारों की भीड़ सड़कों पर उतर आई और दिल्ली-आगरा हाईवे पर करीब 10 किमी लंबा जाम लग गया। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया। कई जिलों की फोर्स तैनात कर स्थिति नियंत्रित की जा रही है।
More news from Agra and nearby areas
- मथुरा में ‘फरसा वाले बाबा’ चंद्रशेखर की कुचलकर हत्या के बाद भारी आक्रोश फैल गया। हजारों की भीड़ सड़कों पर उतर आई और दिल्ली-आगरा हाईवे पर करीब 10 किमी लंबा जाम लग गया। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया। कई जिलों की फोर्स तैनात कर स्थिति नियंत्रित की जा रही है।1
- आगरा के थाना किरावली क्षेत्र स्थित एक इंटर कॉलेज में नकल कराने के नाम पर छात्रों से रुपये लेने और नकल न होने पर पैसे वापस मांगने पहुंचे छात्र सुरजीत के साथ कथित शिक्षक द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें शिक्षक छात्र को धमकाते और पीटते नजर आ रहे हैं। छात्र ने बाइक रोकने का भी आरोप लगाया है। डायल 112 पर सूचना के बाद बाइक वापस मिली। कॉलेज प्रबंधन ने आरोपों को निराधार बताया है, जबकि डीआईओएस ने मामले का संज्ञान लेकर परीक्षा केंद्र को नोटिस जारी किया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक कथित शिक्षक छात्र को डांटते, धमकाते और मारते हुए नजर आ रहा है। वीडियो में शिक्षक जैसा दिख रहा शख्स यह कहते हुए सुनाई दे रहा है- “1400 बच्चों में तू ही स्पेशल है?” यह संवाद अब सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि छात्र के साथ आए उसके दोस्त ने ही यह वीडियो बनाया, जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया। यह मामला केवल एक छात्र की पिटाई तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर नकल माफिया, अवैध वसूली और छात्रों के शोषण जैसे गंभीर मुद्दे फिर से चर्चा में आ गए हैं। अगर जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह शिक्षा व्यवस्था पर एक बड़ा दाग साबित हो सकता है। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि शिक्षा विभाग, पुलिस और प्रशासन इस वायरल वीडियो के आधार पर क्या कार्रवाई करते हैं और छात्र को न्याय कब तक मिलता है।1
- 🔴🚨 जसवंतनगर क्षेत्र के नगला कंचनिया गांव में मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। 🤕 इस झड़प में कुल 6 लोग घायल हो गए। 👤 पहले पक्ष से अवनीश घायल हुए हैं, जबकि दूसरे पक्ष के 5 लोग भी जख्मी बताए जा रहे हैं। 🚑 सभी घायलों को तुरंत एंबुलेंस के जरिए CHC में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। 👮 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को काबू में किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। 📢 स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल, गांव में पुलिस की निगरानी बढ़ाई गई।1
- फिरोजाबाद से बड़ी खबर— कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बावजूद ईद की रौनक कम नहीं हुई! आज सुबह मौसम काफी सर्द रहा, चारों तरफ कोहरा छाया रहा, लेकिन इसके बावजूद 20 से 30 हजार नमाजियों ने ईदगाह पहुंचकर ईद-उल-फितर की नमाज अदा की। ईदगाह में 8:30 बजे, जामा मस्जिद में 8:45 बजे और शाही मस्जिद में 9:00 बजे नमाज अदा की गई, जहां आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। हर जुबां पर अमन-चैन, तरक्की और भाईचारे की दुआएं रहीं। वहीं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम—जगह-जगह भारी पुलिस बल तैनात रहा और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। नमाज के बाद लोगों ने गले मिलकर दी ईद की मुबारकबाद और दिया मोहब्बत का पैगाम। 📍 फिरोजाबाद से रिपोर्ट— मोहम्मद तालिब | MTF NEWS1
- शक्ति की उपासना के पर्व नवरात्रि में भिंड जिले से महिला सशक्तिकरण की एक शानदार तस्वीर सामने आई है इस अभिनव प्रयोग के दूसरे दिन भिंड की बाईपास पर रहने वाली संतोष शर्मा की बेटी कक्षा 9वी की छात्र कुमारी आयाती शर्मा1
- फ़िरोज़ाबाद से इस वक्त की बड़ी खबर... गोलीबारी कर इलाके में दहशत फैलाने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोच लिया है। थाना टूंडला क्षेत्र के हिरनगांव अकबरपुर के पास हुई इस कार्रवाई में एक बदमाश को पुलिस की गोली लगी है, जिसे घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि यही बदमाश बीती रात गांव त्रिलोकपुर में फायरिंग कर तीन लोगों को घायल कर फरार हो गए थे।1
- 'सरके चुनर तेरी सरके' कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' (KD: The Devil) के गाने के अश्लील बोल और स्टेप पर INDIA NEWS पर अपना मत रखा।1
- आगरा से एक सकारात्मक और सशक्त संदेश देने वाली तस्वीर सामने आई है। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के “मिशन शक्ति 5.0” अभियान के तहत आज कमिश्नरेट आगरा में महिला पुलिसकर्मियों ने बाइक और स्कूटी रैली निकाली। इस रैली का उद्देश्य महिलाओं को जागरूक करना और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाना है। आगरा के पुलिस लाइन्स परेड ग्राउंड से शुरू हुई यह बाइक और स्कूटी रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। रैली में शामिल महिला पुलिसकर्मियों ने हाथों में जागरूकता संदेश लिए लोगों को महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण का संदेश दिया। पुलिस अपर आयुक्त रामबदन सिंह के निर्देशन में आयोजित इस रैली में बड़ी संख्या में महिला पुलिसकर्मियों ने हिस्सा लिया। रैली के दौरान “मिशन शक्ति 5.0” के तहत महिलाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।3