जहानाबाद : काको मोड़ स्थित प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर के 25वें स्थापना दिवस पर भव्य कलश यात्रा, भक्तिमय माहौल से गूंजा क्षेत्र जहानाबाद के काको मोड़ स्थित प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर के 25वें स्थापना समारोह के शुभ अवसर पर बुधवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस पावन अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सिर पर कलश उठाकर धार्मिक आस्था का परिचय दिया। कलश यात्रा की शुरुआत भक्त ठाकुरवाड़ी संगम से हुई, जहां श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पवित्र जल भरा। इसके बाद श्रद्धालु जुलूस के रूप में पुनः दुर्गा मंदिर पहुंचे, जहां विधि-विधान से जलाभिषेक किया जाएगा। यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र भक्ति गीतों और जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और आकर्षक झांकियों ने माहौल को और भी आध्यात्मिक बना दिया। आयोजन समिति द्वारा सुरक्षा और व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए थे। स्थापना समारोह को लेकर मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया है। श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।

- जहानाबाद के काको मोड़ स्थित प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर के 25वें स्थापना समारोह के शुभ अवसर पर बुधवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस पावन अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सिर पर कलश उठाकर धार्मिक आस्था का परिचय दिया। कलश यात्रा की शुरुआत भक्त ठाकुरवाड़ी संगम से हुई, जहां श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पवित्र जल भरा। इसके बाद श्रद्धालु जुलूस के रूप में पुनः दुर्गा मंदिर पहुंचे, जहां विधि-विधान से जलाभिषेक किया जाएगा। यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र भक्ति गीतों और जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और आकर्षक झांकियों ने माहौल को और भी आध्यात्मिक बना दिया। आयोजन समिति द्वारा सुरक्षा और व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए थे। स्थापना समारोह को लेकर मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया है। श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।1
- धराउत अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र का डीआरडीए के निदेशक ने किया औचक निरीक्षण ,दो चिकित्सक अनुपस्थित डीएम अलंकृता पांडे के निर्देश पर डीआरडीए के निर्देशक सह वरीय प्रभारी पदाधिकारी मखदुमपुर डॉक्टर रोहित कुमार मिश्रा के द्वारा धराउत स्थित अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया गया ।निरीक्षण के दौरान निर्देशक ने स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित दो चिकित्सक ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए ,जिन पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित से स्पष्टीकरण का निर्देश दिया ।निरीक्षण के क्रम में ओपीडी संचालन दवा उपलब्धता टीकाकरण व्यवस्था साफ सफाई पेयजल विद्युत व्यवस्था एवं समग्र रखरखाव की गांड जांच किया ।इस दौरान उन्हें कई कमियां मिली ।जिस पर उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य को गुणवत्तापूर्ण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है उन्होंने सभी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को नियमित उपस्थिति रहने का निर्देश दिया ।साथ ही चेतावनी भी दिया कि भविष्य में किसी प्रकार की लापरवाही की पाई गई तो कड़ी से कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी1
- बुधवार को ढाई बजे के आसपास एक युवक को टार्गेट कर गोली चलाई गई। संयोग से युवक बाल बाल बच गया। लेकिन हमलावर भागने में सफल हो गया।1
- बिहार: नालंदा के औगारी हाई स्कूल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, छिड़ी बहस नालंदा: बिहार के नालंदा जिले से एक बार फिर शिक्षा व्यवस्था और स्कूल परिसर की गतिविधियों को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला औगारी हाई स्कूल का है, जहाँ के एक दृश्य ने इंटरनेट पर लोगों के बीच बहस छेड़ दी है। क्या है पूरा मामला? सोशल मीडिया यूजर 'राजीव कुमार' द्वारा साझा किए गए इस वीडियो में स्कूल परिसर का एक दृश्य दिखाया गया है। वीडियो के साथ लिखे कैप्शन में दावा किया गया है कि यह औगारी हाई स्कूल का दूसरा वीडियो है। यूजर ने उन लोगों को जवाब दिया है जो पहले वीडियो में छात्र की गलती बता रहे थे। रिपोर्ट के मुताबिक, वीडियो में कुछ ऐसी घटना कैद हुई है जिसे लेकर स्थानीय लोग और नेटिज़न्स दो पक्षों में बंट गए हैं। कैप्शन में लिखा है: "जो बोल रहे थे की लड़का की गलती है वह पूरा वीडियो देख ले उसके बाद कमेंट करें कि किसकी गलती है।" सोशल मीडिया पर चर्चा तेज वीडियो वायरल होने के बाद लोग बिहार के शिक्षा मंत्री और नालंदा के जिला प्रशासन (DM) को टैग कर रहे हैं। हैशटैग #bihareducation, #nalanda, और #viralvideo के साथ लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोग छात्र के व्यवहार पर सवाल उठा रहे हैं, तो कुछ स्कूल प्रबंधन की कार्यशैली पर। प्रशासन की नजर फिलहाल इस मामले में स्कूल प्रशासन या जिला शिक्षा विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि, वीडियो के व्यापक रूप से फैलने के बाद स्थानीय स्तर पर इसकी जांच की मांग उठ रही है।1
- Post by कुमार सोनू सोना सिंगर भोजपुरी मगही हिन्दी राइटर्स1
- Post by Md Akhtar1
- गया जी - वार्ड नंबर 5 में हो रहे सड़क निर्माण को लेकर स्थानीय जनता ने उठाया सवाल,गुणवत्ता नहीं तो भुगतान नहीं |1
- जहानाबाद के मकरपुर मोड़ के समीप एक सड़क हादसे में बाइक सवार की लापरवाही सामने आई है। बताया जाता है कि सड़क किनारे अपनी बाइक खड़ी कर खड़े एक व्यक्ति को तेज रफ्तार से आ रहे दूसरे बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि व्यक्ति सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान मंटू मांझी के रूप में की गई है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को उठाया और तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार तेज गति में था, जिससे यह हादसा हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।1