logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दतिया जिले में थाना बसई पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान कार से अवैध गांजे का परिवहन कर रहे एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में आरोपी से 86.85 किलोग्राम गांजा और एक वर्ना कार जब्त की गई है, जिसकी कुल कीमत करीब 20 लाख रुपए आंकी गई है। यह सफलता पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशों के तहत जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान मिली। पुलिस अधीक्षक दतिया मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे के मार्गदर्शन और एसडीओपी बड़ौनी विनायक शुक्ला के पर्यवेक्षण में थाना बसई पुलिस ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। दिनांक 02 जून 2026 की रात्रि में, थाना प्रभारी बसई उनि नीरज कुमार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक कार में अवैध गांजे का परिवहन किया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम स्वतंत्र साक्षियों के साथ मकडारी रोड पहुंची और संदिग्ध वर्ना कार (क्रमांक UP 16 BV 3535) को रोका। चालक की पहचान पुष्पेन्द्र उर्फ धीरेन्द्र लोधी (उम्र 28 वर्ष, निवासी मातेवाय बरधुवा, थाना बसई) के रूप में हुई। एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत वाहन की तलाशी लेने पर कार की डिग्गी से तीन प्लास्टिक बोरियों में रखे कुल 84 पैकेट गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख रुपए है। गांजा परिवहन में प्रयुक्त वर्ना कार, जिसकी कीमत करीब 11 लाख रुपए है, को भी जब्त कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आरोपी से गांजे के स्रोत और उसके संभावित नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है। दतिया पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के विरुद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा। इस सराहनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी बसई उनि नीरज कुमार, प्रआर. बृजेन्द्र (आर. 228), प्र.आर. विनोद सेंगर (585), आर. प्रवेन्द्र (985), आर. अमित मिश्रा (894), आर. अभिषेक गौतम (952), आर. दीपेश भार्गव (430), आर. राजकुमार बघेल (904), आर. सुनील सौर (841), आर. छोटू सिंह (16), आर. लोकेन्द्री यादव (954), आर. मनोज तोमर (645) और आर. गिर्राज प्रजापति (321) की अहम भूमिका रही।

2 hrs ago
user_Safik kazi Midia
Safik kazi Midia
Local News Reporter दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

दतिया जिले में थाना बसई पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान कार से अवैध गांजे का परिवहन कर रहे एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में आरोपी से 86.85 किलोग्राम गांजा और एक वर्ना कार जब्त की गई है, जिसकी कुल कीमत करीब 20 लाख रुपए आंकी गई है। यह सफलता पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशों के तहत जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान मिली। पुलिस अधीक्षक दतिया मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे के मार्गदर्शन और एसडीओपी बड़ौनी विनायक शुक्ला के पर्यवेक्षण में थाना बसई पुलिस ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। दिनांक 02 जून 2026 की रात्रि में, थाना प्रभारी बसई उनि नीरज कुमार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक कार में अवैध गांजे का परिवहन किया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम स्वतंत्र साक्षियों के साथ मकडारी रोड पहुंची और संदिग्ध वर्ना कार (क्रमांक UP 16 BV 3535) को रोका। चालक की पहचान पुष्पेन्द्र उर्फ धीरेन्द्र लोधी (उम्र 28 वर्ष, निवासी मातेवाय

बरधुवा, थाना बसई) के रूप में हुई। एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत वाहन की तलाशी लेने पर कार की डिग्गी से तीन प्लास्टिक बोरियों में रखे कुल 84 पैकेट गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख रुपए है। गांजा परिवहन में प्रयुक्त वर्ना कार, जिसकी कीमत करीब 11 लाख रुपए है, को भी जब्त कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आरोपी से गांजे के स्रोत और उसके संभावित नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है। दतिया पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के विरुद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा। इस सराहनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी बसई उनि नीरज कुमार, प्रआर. बृजेन्द्र (आर. 228), प्र.आर. विनोद सेंगर (585), आर. प्रवेन्द्र (985), आर. अमित मिश्रा (894), आर. अभिषेक गौतम (952), आर. दीपेश भार्गव (430), आर. राजकुमार बघेल (904), आर. सुनील सौर (841), आर. छोटू सिंह (16), आर. लोकेन्द्री यादव (954), आर. मनोज तोमर (645) और आर. गिर्राज प्रजापति (321) की अहम भूमिका रही।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • दतिया में एक बच्ची ने कलेक्टर से स्कूल बनवाने की मार्मिक अपील की है। बच्ची ने कलेक्टर सर से सीधे कहा कि उसे पढ़ना है, इसलिए स्कूल बनवा दिया जाए। यह घटना दतिया में विकास की हक़ीक़त को सामने लाती है, और साथ ही यह सवाल भी खड़ा करती है कि जब दतिया का विकास हो रहा है, तो उसका लाभ सभी लोगों तक क्यों नहीं पहुँच रहा है।
    1
    दतिया में एक बच्ची ने कलेक्टर से स्कूल बनवाने की मार्मिक अपील की है। बच्ची ने कलेक्टर सर से सीधे कहा कि उसे पढ़ना है, इसलिए स्कूल बनवा दिया जाए। यह घटना दतिया में विकास की हक़ीक़त को सामने लाती है, और साथ ही यह सवाल भी खड़ा करती है कि जब दतिया का विकास हो रहा है, तो उसका लाभ सभी लोगों तक क्यों नहीं पहुँच रहा है।
    user_MBKS डिजिटल न्यूज़
    MBKS डिजिटल न्यूज़
    Newspaper publisher दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • दतिया जिले में थाना बसई पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान कार से अवैध गांजे का परिवहन कर रहे एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में आरोपी से 86.85 किलोग्राम गांजा और एक वर्ना कार जब्त की गई है, जिसकी कुल कीमत करीब 20 लाख रुपए आंकी गई है। यह सफलता पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशों के तहत जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान मिली। पुलिस अधीक्षक दतिया मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे के मार्गदर्शन और एसडीओपी बड़ौनी विनायक शुक्ला के पर्यवेक्षण में थाना बसई पुलिस ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। दिनांक 02 जून 2026 की रात्रि में, थाना प्रभारी बसई उनि नीरज कुमार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक कार में अवैध गांजे का परिवहन किया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम स्वतंत्र साक्षियों के साथ मकडारी रोड पहुंची और संदिग्ध वर्ना कार (क्रमांक UP 16 BV 3535) को रोका। चालक की पहचान पुष्पेन्द्र उर्फ धीरेन्द्र लोधी (उम्र 28 वर्ष, निवासी मातेवाय बरधुवा, थाना बसई) के रूप में हुई। एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत वाहन की तलाशी लेने पर कार की डिग्गी से तीन प्लास्टिक बोरियों में रखे कुल 84 पैकेट गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख रुपए है। गांजा परिवहन में प्रयुक्त वर्ना कार, जिसकी कीमत करीब 11 लाख रुपए है, को भी जब्त कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आरोपी से गांजे के स्रोत और उसके संभावित नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है। दतिया पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के विरुद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा। इस सराहनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी बसई उनि नीरज कुमार, प्रआर. बृजेन्द्र (आर. 228), प्र.आर. विनोद सेंगर (585), आर. प्रवेन्द्र (985), आर. अमित मिश्रा (894), आर. अभिषेक गौतम (952), आर. दीपेश भार्गव (430), आर. राजकुमार बघेल (904), आर. सुनील सौर (841), आर. छोटू सिंह (16), आर. लोकेन्द्री यादव (954), आर. मनोज तोमर (645) और आर. गिर्राज प्रजापति (321) की अहम भूमिका रही।
    2
    दतिया जिले में थाना बसई पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान कार से अवैध गांजे का परिवहन कर रहे एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में आरोपी से 86.85 किलोग्राम गांजा और एक वर्ना कार जब्त की गई है, जिसकी कुल कीमत करीब 20 लाख रुपए आंकी गई है।

यह सफलता पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशों के तहत जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान मिली। पुलिस अधीक्षक दतिया मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे के मार्गदर्शन और एसडीओपी बड़ौनी विनायक शुक्ला के पर्यवेक्षण में थाना बसई पुलिस ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। दिनांक 02 जून 2026 की रात्रि में, थाना प्रभारी बसई उनि नीरज कुमार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक कार में अवैध गांजे का परिवहन किया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम स्वतंत्र साक्षियों के साथ मकडारी रोड पहुंची और संदिग्ध वर्ना कार (क्रमांक UP 16 BV 3535) को रोका। चालक की पहचान पुष्पेन्द्र उर्फ धीरेन्द्र लोधी (उम्र 28 वर्ष, निवासी मातेवाय बरधुवा, थाना बसई) के रूप में हुई।

एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत वाहन की तलाशी लेने पर कार की डिग्गी से तीन प्लास्टिक बोरियों में रखे कुल 84 पैकेट गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख रुपए है। गांजा परिवहन में प्रयुक्त वर्ना कार, जिसकी कीमत करीब 11 लाख रुपए है, को भी जब्त कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आरोपी से गांजे के स्रोत और उसके संभावित नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है। दतिया पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के विरुद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

इस सराहनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी बसई उनि नीरज कुमार, प्रआर. बृजेन्द्र (आर. 228), प्र.आर. विनोद सेंगर (585), आर. प्रवेन्द्र (985), आर. अमित मिश्रा (894), आर. अभिषेक गौतम (952), आर. दीपेश भार्गव (430), आर. राजकुमार बघेल (904), आर. सुनील सौर (841), आर. छोटू सिंह (16), आर. लोकेन्द्री यादव (954), आर. मनोज तोमर (645) और आर. गिर्राज प्रजापति (321) की अहम भूमिका रही।
    user_Safik kazi Midia
    Safik kazi Midia
    Local News Reporter दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • दतिया जिले के बसई थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बसई पुलिस ने एक कार सवार गांजा तस्कर को सफलतापूर्वक पकड़ लिया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तस्कर के पास से कुल 87 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।
    1
    दतिया जिले के बसई थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बसई पुलिस ने एक कार सवार गांजा तस्कर को सफलतापूर्वक पकड़ लिया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तस्कर के पास से कुल 87 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।
    user_SK NEWS 91
    SK NEWS 91
    Local News Reporter दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • भाण्डेर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत माधौपुरा के सरपंच नेतसिंह यादव ने ग्रामीणों के साथ मिलकर नवीन तहसील कार्यालय पर भांडेर एसडीएम सोनाली राजपूत को एक ज्ञापन सौंपा है। इस ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने शासकीय भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण को तत्काल हटाने की मांग की है। सरपंच और ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि माधौपुरा गाँव में शासकीय भूमि सर्वे नंबर 351 (रकबा 0.52 हेक्टेयर, जो पोखर है) और सर्वे नंबर 355 (रकबा 0.20 हेक्टेयर, जो कृषि फार्म है) पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा किया जा रहा है। इन भूमियों पर मिट्टी डालकर, झाड़-झंखाड़ एकत्रित कर और कच्ची झोपड़ी बनाकर यह अवैध कब्जा जमाया जा रहा है। सरपंच ने यह भी आरोप लगाया कि जब उन्होंने अतिक्रमण रोकने का प्रयास किया, तो संबंधित लोग विवाद पर उतारू हो गए। इसलिए, उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि पुलिस बल की मौजूदगी में इन भूमियों का सीमांकन कराया जाए, ताकि शासकीय भूमि को अतिक्रमणमुक्त किया जा सके और इस अवैध कब्जे को तुरंत रोका जा सके।
    1
    भाण्डेर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत माधौपुरा के सरपंच नेतसिंह यादव ने ग्रामीणों के साथ मिलकर नवीन तहसील कार्यालय पर भांडेर एसडीएम सोनाली राजपूत को एक ज्ञापन सौंपा है। इस ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने शासकीय भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण को तत्काल हटाने की मांग की है।

सरपंच और ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि माधौपुरा गाँव में शासकीय भूमि सर्वे नंबर 351 (रकबा 0.52 हेक्टेयर, जो पोखर है) और सर्वे नंबर 355 (रकबा 0.20 हेक्टेयर, जो कृषि फार्म है) पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा किया जा रहा है। इन भूमियों पर मिट्टी डालकर, झाड़-झंखाड़ एकत्रित कर और कच्ची झोपड़ी बनाकर यह अवैध कब्जा जमाया जा रहा है।

सरपंच ने यह भी आरोप लगाया कि जब उन्होंने अतिक्रमण रोकने का प्रयास किया, तो संबंधित लोग विवाद पर उतारू हो गए। इसलिए, उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि पुलिस बल की मौजूदगी में इन भूमियों का सीमांकन कराया जाए, ताकि शासकीय भूमि को अतिक्रमणमुक्त किया जा सके और इस अवैध कब्जे को तुरंत रोका जा सके।
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • दतिया में अवैध कट्टे और अन्य हथियार बनाकर बेचने के मामले में गिरफ्तार आरोपी अब्दुल रसीद उर्फ पप्पू बेल्डर को अदालत से कोई राहत नहीं मिली है। अपर सत्र न्यायालय दतिया ने उसकी जमानत याचिका को निरस्त कर दिया है। इस मामले की सुनवाई अपर सत्र न्यायाधीश राजेश भण्डारी की अदालत में हुई, जहाँ अभियोजन पक्ष की ओर से एडीपीओ पंकज द्विवेदी ने अपना पक्ष रखा। अभियोजन ने बुधवार दोपहर 02 बजे बताया कि 20 मई 2026 को उनाव थाना पुलिस ने एक सूचना के आधार पर नवलकिशोर झा को गिरफ्तार किया था। उसकी हिरासत से तीन देशी कट्टे, एक 32 बोर पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए थे। पूछताछ के दौरान, नवलकिशोर झा ने खुलासा किया कि उसने ये हथियार अब्दुल रसीद उर्फ पप्पू बेल्डर से खरीदे थे। इसके बाद पुलिस ने अब्दुल रसीद के ठिकाने पर छापा मारा, जहाँ से अधूरी पिस्तौलें, कई कट्टे, हथियार बनाने के उपकरण और अन्य संबंधित सामग्री बरामद की गई। अपराध की गंभीरता को देखते हुए न्यायालय ने अब्दुल रसीद उर्फ पप्पू बेल्डर के जमानत आवेदन को खारिज कर दिया।
    1
    दतिया में अवैध कट्टे और अन्य हथियार बनाकर बेचने के मामले में गिरफ्तार आरोपी अब्दुल रसीद उर्फ पप्पू बेल्डर को अदालत से कोई राहत नहीं मिली है। अपर सत्र न्यायालय दतिया ने उसकी जमानत याचिका को निरस्त कर दिया है। इस मामले की सुनवाई अपर सत्र न्यायाधीश राजेश भण्डारी की अदालत में हुई, जहाँ अभियोजन पक्ष की ओर से एडीपीओ पंकज द्विवेदी ने अपना पक्ष रखा।

अभियोजन ने बुधवार दोपहर 02 बजे बताया कि 20 मई 2026 को उनाव थाना पुलिस ने एक सूचना के आधार पर नवलकिशोर झा को गिरफ्तार किया था। उसकी हिरासत से तीन देशी कट्टे, एक 32 बोर पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए थे। पूछताछ के दौरान, नवलकिशोर झा ने खुलासा किया कि उसने ये हथियार अब्दुल रसीद उर्फ पप्पू बेल्डर से खरीदे थे। इसके बाद पुलिस ने अब्दुल रसीद के ठिकाने पर छापा मारा, जहाँ से अधूरी पिस्तौलें, कई कट्टे, हथियार बनाने के उपकरण और अन्य संबंधित सामग्री बरामद की गई। अपराध की गंभीरता को देखते हुए न्यायालय ने अब्दुल रसीद उर्फ पप्पू बेल्डर के जमानत आवेदन को खारिज कर दिया।
    user_P Goyal
    P Goyal
    Classified ads newspaper publisher दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • दतिया जिले के चिरूला थाना क्षेत्र में दबंगों के हौसले इतने बुलंद नजर आए कि उन्होंने पहले खेत पर मारपीट की और फिर जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में घुसकर मंगलवार देर रात जमकर हंगामा कर दिया, जिससे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। बुधवार सुबह 9:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम हिडोरा निवासी 48 वर्षीय बल्लू गुर्जर अपने खेत पर मौजूद थे, तभी दिनेश गिरी, संतोष गिरी और एक अज्ञात युवक वहां पहुंचे और विवाद करने लगे। आरोप है कि आरोपियों ने फरियादी के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी भी दी। यह घटना दतिया बायपास रोड स्थित मौजा डगरई में महेंद्र यादव के खेत के पास हुई। मारपीट में घायल हुए बल्लू गुर्जर को थाना चिरूला पुलिस मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची, लेकिन कुछ देर बाद आरोपी पक्ष के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। ट्रामा सेंटर में पहुंचते ही युवकों ने हंगामा शुरू कर दिया, जिससे मरीजों और उनके परिजनों में दहशत फैल गई। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाला और काफी मशक्कत के बाद माहौल को शांत कराया। इसी दौरान पुलिस ने एक युवक को पकड़कर उसकी तलाशी ली, जिसमें उसके पास से एक कट्टा बरामद हुआ। कट्टा मिलने के बाद पुलिस ने उस आरोपी को हिरासत में ले लिया। इस घटना के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल, थाना चिरूला पुलिस आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
    1
    दतिया जिले के चिरूला थाना क्षेत्र में दबंगों के हौसले इतने बुलंद नजर आए कि उन्होंने पहले खेत पर मारपीट की और फिर जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में घुसकर मंगलवार देर रात जमकर हंगामा कर दिया, जिससे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। बुधवार सुबह 9:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम हिडोरा निवासी 48 वर्षीय बल्लू गुर्जर अपने खेत पर मौजूद थे, तभी दिनेश गिरी, संतोष गिरी और एक अज्ञात युवक वहां पहुंचे और विवाद करने लगे। आरोप है कि आरोपियों ने फरियादी के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी भी दी। यह घटना दतिया बायपास रोड स्थित मौजा डगरई में महेंद्र यादव के खेत के पास हुई।

मारपीट में घायल हुए बल्लू गुर्जर को थाना चिरूला पुलिस मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची, लेकिन कुछ देर बाद आरोपी पक्ष के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। ट्रामा सेंटर में पहुंचते ही युवकों ने हंगामा शुरू कर दिया, जिससे मरीजों और उनके परिजनों में दहशत फैल गई। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाला और काफी मशक्कत के बाद माहौल को शांत कराया। इसी दौरान पुलिस ने एक युवक को पकड़कर उसकी तलाशी ली, जिसमें उसके पास से एक कट्टा बरामद हुआ। कट्टा मिलने के बाद पुलिस ने उस आरोपी को हिरासत में ले लिया। इस घटना के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल, थाना चिरूला पुलिस आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
    user_Vikas Sen
    Vikas Sen
    Photographer दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • दतिया के इंदरगढ़ वार्ड नंबर 4 के निवासी जलभराव की गंभीर समस्या से जूझते हुए कलेक्टर के पास पहुंचे। क्षेत्र की जनता ने अपने वार्ड पार्षद पर आरोप लगाए हैं कि उनकी शिकायतों और दिक्कतों को लगातार अनसुना किया जा रहा है।
    1
    दतिया के इंदरगढ़ वार्ड नंबर 4 के निवासी जलभराव की गंभीर समस्या से जूझते हुए कलेक्टर के पास पहुंचे। क्षेत्र की जनता ने अपने वार्ड पार्षद पर आरोप लगाए हैं कि उनकी शिकायतों और दिक्कतों को लगातार अनसुना किया जा रहा है।
    user_Hindi Varta News
    Hindi Varta News
    Local News Reporter दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • पंडोखर थाना क्षेत्र के ग्राम घनश्यामपुर में एक युवक की मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद, पुलिस ने जांच-पड़ताल की और बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे एक अज्ञात चोर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, काजीपाठा मोहल्ला भाण्डेर निवासी 27 वर्षीय राजकुमार कुशवाह, जो पेज सिंह कुशवाह के पुत्र हैं, अपनी रिश्तेदारी में घनश्यामपुर गांव गए थे। उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक MP 32 ZB 7940 को घर के बाहर ताला लगाकर खड़ा किया था। कुछ समय बाद जब राजकुमार वापस लौटे, तो उन्हें अपनी मोटरसाइकिल वहां से गायब मिली। पीड़ित राजकुमार ने आसपास अपने स्तर पर बाइक की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद, उन्होंने पंडोखर थाना पुलिस को शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले की गहनता से जांच की और फिर बुधवार दोपहर लगभग 12:30 बजे अज्ञात चोर के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज किया। चोरी हुई मोटरसाइकिल की अनुमानित कीमत करीब 20 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
    1
    पंडोखर थाना क्षेत्र के ग्राम घनश्यामपुर में एक युवक की मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद, पुलिस ने जांच-पड़ताल की और बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे एक अज्ञात चोर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, काजीपाठा मोहल्ला भाण्डेर निवासी 27 वर्षीय राजकुमार कुशवाह, जो पेज सिंह कुशवाह के पुत्र हैं, अपनी रिश्तेदारी में घनश्यामपुर गांव गए थे। उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक MP 32 ZB 7940 को घर के बाहर ताला लगाकर खड़ा किया था। कुछ समय बाद जब राजकुमार वापस लौटे, तो उन्हें अपनी मोटरसाइकिल वहां से गायब मिली।

पीड़ित राजकुमार ने आसपास अपने स्तर पर बाइक की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद, उन्होंने पंडोखर थाना पुलिस को शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले की गहनता से जांच की और फिर बुधवार दोपहर लगभग 12:30 बजे अज्ञात चोर के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज किया। चोरी हुई मोटरसाइकिल की अनुमानित कीमत करीब 20 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.