Shuru
Apke Nagar Ki App…
पितृ पक्ष पर नाहरमऊ में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन
Jurneslist Amit Sahu भूमिका भास्कर
पितृ पक्ष पर नाहरमऊ में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- बरमान में 7 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा क्या है पूरी खबर देखिए हिंदी सेटेलाइट न्यूज़ चैनल MKN NEWS पर जिला ब्यूरो चंद्रशेखर मालवीय नरसिंहपुर1
- जिला ब्यूरो रिपोर्टर राजेश बबेले शिकायतों के समाधान के लिए वार्डों में पहुंचीं नपा अध्यक्ष लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश बबेले शिकायतों के समाधान के लिए वार्डों में पहुंचीं नपा अध्यक्ष सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का मौके पर लिया जायजा, नागरिकों से सीधे संवाद कर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश राजेश बबेले बीना। नगर पालिका क्षेत्र में नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार ने जमीनी स्तर पर पहल की। सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों के निराकरण और उन्हें बंद कराने की प्रक्रिया के तहत उन्होंने संबंधित वार्डों में व्यक्तिगत रूप से पहुंचकर नागरिकों से उनकी समस्याएं सुनीं। *शिकायतों की मौके पर ली जानकारी* नगर पालिका अध्यक्ष ने नागरिकों से सीधे संवाद कर सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की वास्तविक स्थिति जानी। उन्होंने मौके पर संबंधित समस्याओं का निरीक्षण किया और उनके निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई करवाई। *संबंधित कर्मचारियों को दिए निर्देश* मौके पर मौजूद सफाई प्रभारी, वार्ड मुकद्दम एवं संबंधित कर्मचारियों से शिकायतों के संबंध में जानकारी ली गई। अध्यक्ष ने अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्देशित किया कि नागरिकों की समस्याओं के निराकरण में लापरवाही न हो और शिकायतों का समय-सीमा में समाधान सुनिश्चित किया जाए। *वार्डों में पहुंचकर समाधान पर जोर* नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि नागरिकों की समस्याओं का समाधान केवल कार्यालय तक सीमित न रहे, बल्कि आवश्यकता के अनुसार मौके पर पहुंचकर वास्तविक स्थिति देखी जाए। इसी उद्देश्य से वार्ड स्तर पर पहुंचकर शिकायतों के निराकरण की कार्रवाई की जा रही है। *नागरिकों की समस्या का समाधान ही प्राथमिकता* इस दौरान नागरिकों ने भी अपनी समस्याएं सामने रखीं, जिन पर संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। नगर पालिका के इस प्रयास से सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण के साथ-साथ वार्ड स्तर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर भी जोर दिया गया।4
- दमोह- सचिन अग्रवाल की मृत्य मामले में निष्पक्ष जांच की मांग1
- *“कलेक्टर आंटी जी… रोड बनवा दो, स्कूल जाना है!” - स्कूली ड्रेस में नन्हे बच्चे ग्रामीणों के साथ पहुंचे कलेक्टर कार्यालय, देखिए पोलखोल न्यूज़ की पूरी ग्राउंड रिपोर्ट- ग्रामीणों और स्कूली बच्चों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर क्या कहा।* नरसिंहपुर। 29 सितम्बर 2026 जिले की ग्राम पंचायत धवई में सड़क की समस्या को लेकर ग्रामीणों की परेशानी लगातार सामने आ रही है। मंगलवार को धवई पंचायत के अंतर्गत आने वाले लमनिया टोला के ग्रामीण स्कूली बच्चों के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और करीब ढाई से तीन किलोमीटर सड़क निर्माण की मांग को लेकर अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्या रखी। इस दौरान कई छोटे बच्चे स्कूली ड्रेस में अपने परिजनों और ग्रामीणों के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। बच्चों ने सड़क नहीं होने से स्कूल आने-जाने में होने वाली परेशानी बताई। बच्चों की मांग थी कि उनके गांव तक सड़क बन जाए, ताकि उन्हें स्कूल जाने में दिक्कत न हो। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की स्थिति के कारण बच्चों सहित ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी होती है। बारिश के दौरान समस्या और बढ़ जाती है। इसी समस्या को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क निर्माण की मांग की है। खास बात यह है कि कुछ समय पहले ही ग्राम पंचायत धवई के ग्राम गंगई के ग्रामीण भी सड़क की समस्या को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे थे। अब इसी पंचायत के लमनिया टोला के ग्रामीण और स्कूली बच्चे भी सड़क की मांग लेकर प्रशासन के पास पहुंचे हैं । बच्चों की मासूम अपील- “कलेक्टर आंटी जी, रोड बनवा दो… स्कूल जाना है”-ने सड़क की समस्या को एक बार फिर सामने ला दिया है। अब देखना होगा कि ग्रामीणों और स्कूली बच्चों की इस मांग पर प्रशासन की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है और सड़क निर्माण को लेकर क्या पहल होती है। देखिए पोलखोल न्यूज़ की पूरी ग्राउंड रिपोर्ट- ग्रामीणों और स्कूली बच्चों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर क्या कहा।1
- सड़क के लिए तरस रहे ग्रामीण, जिम्मेदारों की नींद कब खुलेगी? करेली जनपद क्षेत्र में सड़क की मांग को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, खोला मोर्चा नरसिंहपुर:नरसिहपुर जिले के ग्रामीण इलाकों में बुनियादी सुविधाओं की कमी किस तरह आम जनता के लिए अभिशाप बन चुकी है, इसकी एक बानगी करेली जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाली सुरगी बसेड़ी पंचायत में साफ तौर पर देखने को मिल रही है। सड़क जैसी मूलभूत और बेहद जरूरी सुविधा से सालों से वंचित ग्रामीणों ने अब अपनी समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए खुला मोर्चा खोल दिया है। कीचड़ और गड्ढों में तब्दील जिंदगी ग्रामीणों का दर्द बयां करते हुए साफ दिखता है कि उन्हें पिछले कई वर्षों से आवागमन के लिए एक अदद पक्की सड़क तक नसीब नहीं हुई है। स्थिति यह है कि हल्की बारिश में ही यह कीचड़युक्त रास्ता पूरी तरह से अवरुद्ध हो जाता है। कीचड़ और बड़े-बड़े गड्ढों के कारण स्कूली बच्चों का स्कूल जाना मुश्किल हो जाता है, तो वहीं बुजुर्गों और गंभीर मरीजों को समय पर अस्पताल पहुँचाना किसी चुनौती से कम नहीं रहता। कई बार एम्बुलेंस तक गांव के अंदर नहीं पहुंच पाती है। अधिकारियों और नेताओं के चक्कर काटकर थके ग्रामीण स्थानीय रहवासी नेतराम मलाह का दर्द झलकते हुए कहना है कि सड़क निर्माण की मांग को लेकर वे और पूरा गांव पिछले कई वर्षों से प्रशासनिक अमले के चक्कर काट-काटकर थक चुके हैं। ग्रामीणों ने इस गंभीर समस्या को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों से लेकर जिला कलेक्टर, प्रदेश के मंत्रियों और तक को कई बार लिखित आवेदन सौंपे। लेकिन हर मोर्चे पर उन्हें सिर्फ कोरे आश्वासन और झूठे दिलासे ही मिले, जमीन पर हालात जस के तस बने हुए हैं। चेतावनी: सुनवाई नहीं हुई तो और उग्र होगा आंदोलन प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की इस गहरी उदासीनता और लापरवाही से तंग आकर ग्रामीणों ने आखिरकार आज एकजुट (लामबंद) होकर सड़क पर उतरने का कड़ा निर्णय लिया है। ग्रामीणों ने हुंकार भरी है कि यदि जल्द से जल्द इस बदहाल मार्ग का डामरीकरण या पक्की सड़क का निर्माण नहीं कराया गया, तो यह विरोध प्रदर्शन और भी अधिक उग्र रूप ले लेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।3
- दुर्गूकोंदल - सूखा घोषित कर कर्चमाफी की मांग उठी1
- जिला ब्यूरो रिपोर्टर राजेश बबेले भगत सिंह की जयंती पर पौधरोपण, हरित बीना का लिया संकल्प लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश बबेले भगत सिंह की जयंती पर पौधरोपण, हरित बीना का लिया संकल्प शनि मंदिर के पास नानक वार्ड में हुआ आयोजन, नपा अध्यक्ष लता सकवार और सीएमओ राहुल कौरव ने लगाए पौधे राजेश बबेले बीना। शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर शहर में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संदेश देते हुए पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शनि मंदिर, झांसी गेट के पास नानक वार्ड में पार्षद बी.डी. रजक के आयोजन में पौधरोपण किया गया। *नपा अध्यक्ष और सीएमओ ने लगाए पौधे* कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती लता सकवार एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी राहुल कौरव ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों और नगर पालिका अमले ने लगाए गए पौधों की देखभाल और उनके संरक्षण का संकल्प भी लिया। *शहीद भगत सिंह के विचारों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा* कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि शहीद भगत सिंह का जीवन देशभक्ति, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी की प्रेरणा देता है। उनकी जयंती पर पौधरोपण कर प्रकृति संरक्षण का संदेश देना समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। *हरियाली बढ़ाने में हर नागरिक की भागीदारी जरूरी* पौधरोपण कार्यक्रम के माध्यम से शहरवासियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की गई। वक्ताओं ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखना भी उतना ही जरूरी है। आइए, हम सभी मिलकर एक पेड़ लगाएं, उसकी देखभाल करें और स्वच्छ, सुंदर एवं हरित बीना के निर्माण में अपनी जिम्मेदारी निभाएं।3
- विश्व हृदय दिवस विशेष: "दिल की धड़कन न चूके", अपनाएं स्वस्थ जीवनशैली - डॉ. आर.आर. कुर्रे नरसिंहपुर / जबलपुर: आज 29 सितंबर 2026 को 'विश्व हृदय दिवस' के अवसर पर पश्चिम रेलवे जबलपुर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आर.आर. कुर्रे ने दिल को स्वस्थ रखने और हार्ट अटैक से बचाव के महत्वपूर्ण उपाय साझा किए हैं। डॉ. कुर्रे ने धूम्रपान और नशे से दूर रहने, तनावमुक्त जीवन जीने, ताजे फल, हरी सब्जियां व फाइबर युक्त आहार लेने तथा नियमित योग-व्यायाम करने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि लहसुन, हल्दी, दालचीनी और पत्तेदार सब्जियां दिल के लिए बेहद फायदेमंद हैं। साथ ही, हार्ट अटैक व कार्डियक अरेस्ट के लक्षणों की जानकारी देते हुए आपात स्थिति में तुरंत डॉक्टर की सलाह लेने और जीवन बचाने के लिए 'सीपीआर' (CPR) तकनीक सीखने की विशेष अपील की है।1
- *स्टेशनगंज थाना क्षेत्र में महिला ने लगाए गंभीर आरोप, जबरन संबंध और वीडियो वायरल करने की धमकी का दावा; एसपी से शिकायत!* नरसिंहपुर। 29 सितम्बर 2026 स्टेशनगंज थाना क्षेत्र की एक महिला ने दो व्यक्तियों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर को शिकायत आवेदन सौंपा है। महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपियों में से एक ने उसके साथ कथित रूप से जबरन शारीरिक संबंध बनाए, जबकि दूसरे व्यक्ति ने कथित घटना का मोबाइल से वीडियो बना लिया। शिकायत में वीडियो वायरल करने की धमकी दिए जाने का भी दावा किया गया है। शिकायत के अनुसार, महिला का मकान निर्माण कार्य चल रहा था, जिसके चलते वह करीब चार माह तक अपने परिवार के साथ एक अन्य मकान में रह रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले दोनों आरोपियों की उसके पति से परिचित होने के कारण उनका घर पर आना-जाना था। महिला का आरोप है कि उसके पति की गैरमौजूदगी में जब वह घर पर अकेली थी, तभी एक आरोपी ने उसे पकड़कर जबरन शारीरिक संबंध बनाए। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि दूसरे आरोपी ने कथित घटना का वीडियो अपने मोबाइल से बना लिया। महिला ने पुलिस अधीक्षक को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि बाद में उसे वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी गई। शिकायतकर्ता ने स्टेशनगंज थाना पुलिस पर पूर्व में शिकायत के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से मामले में जांच एवं कार्रवाई की मांग की है। मामले में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी है। पुलिस की जांच एवं दोनों पक्षों के कथन के बाद ही घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।1