logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड का पुलिस द्वारा सफल अनावरण किया गया दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड का पुलिस द्वारा सफल अनावरण किया गया। विवेचना में सीडीआर, सीसीटीवी, बरामदगी एवं अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर मृतक के पुत्र सुब्रत मिनोचा द्वारा करीब ₹40–50 लाख के कर्ज, जुआ-सट्टा एवं संपत्ति संबंधी कारणों से विशाल गौतम व राजकिशोर के साथ मिलकर हत्या की साजिश रचने का तथ्य सामने आया।पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा मृतक की पुत्रवधू शालू का नाम बताया गया था, किंतु विवेचना में उसके विरुद्ध पुष्टिकारक साक्ष्य नहीं मिले। संकलित साक्ष्यों के आधार पर सुब्रत मिनोचा को घटना का मुख्य साजिशकर्ता पाए जाने पर गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है। बाइट- पुलिस आयुक्त कानपुर कमिश्नरेट श्री रघुबीर लाल महोदय #uppolice #crime #

1 hr ago
user_Anoop Nishad Kanpur
Anoop Nishad Kanpur
कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड का पुलिस द्वारा सफल अनावरण किया गया दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड का पुलिस द्वारा सफल अनावरण किया गया। विवेचना में सीडीआर, सीसीटीवी, बरामदगी एवं अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर मृतक के पुत्र सुब्रत मिनोचा द्वारा करीब ₹40–50 लाख के कर्ज, जुआ-सट्टा एवं संपत्ति संबंधी कारणों से विशाल गौतम व राजकिशोर के साथ मिलकर हत्या की साजिश रचने का तथ्य सामने आया।पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा मृतक की पुत्रवधू शालू का नाम बताया गया था, किंतु विवेचना में उसके विरुद्ध पुष्टिकारक साक्ष्य नहीं मिले। संकलित साक्ष्यों के आधार पर सुब्रत मिनोचा को घटना का मुख्य साजिशकर्ता पाए जाने पर गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है। बाइट- पुलिस आयुक्त कानपुर कमिश्नरेट श्री रघुबीर लाल महोदय #uppolice #crime #

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • चकेरी मोड़ मे विशाल भंडारे का किया गया आयोजन मुख्य आयोजन कर्ता दिपेश यादव, सुनील के द्वारा किया गया कानपुर नगर के चकेरी मोड़ मे विशाल भंडारा का किया गया आयोजन जहा पर नगर के लोगो कि भरी मात्र मे भीड़ देखने को मिली भंडारे मे केला बंदी बतवा कर विशाल भंडारे का आयोजन हुआ वही आयोजन कर्ता दिपेश यादव और सुनील के द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया
    2
    चकेरी मोड़ मे विशाल भंडारे का किया गया आयोजन मुख्य आयोजन कर्ता दिपेश यादव, सुनील के द्वारा किया गया
कानपुर नगर के चकेरी मोड़ मे विशाल भंडारा का किया गया आयोजन जहा पर नगर के लोगो कि भरी मात्र मे भीड़ देखने को मिली 
भंडारे मे केला बंदी बतवा कर विशाल भंडारे का आयोजन हुआ 
वही आयोजन कर्ता दिपेश यादव और सुनील के द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया
    user_सत्यम गोस्वामी  (पत्रकार)
    सत्यम गोस्वामी (पत्रकार)
    Media company कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • आजमगढ़ में एक ऐसा स्कूल कायाकल्प के तहत बनवाया है योगी जी ने पूरे भारत में नहीं होगा ऐसा स्कूल, आजमगढ़ में ‘कायाकल्प’ का ये कैसा स्कूल? वीडियो ने खोल दी दावों की पोल! आजमगढ़। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से सरकारी स्कूलों के कायाकल्प और बुनियादी सुविधाओं में सुधार के दावे लगातार किए जाते रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी ऑपरेशन कायाकल्प के तहत स्कूलों में फ्लोरिंग, शौचालय, पेयजल, स्मार्ट क्लास और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही है। लेकिन आजमगढ़ से सामने आए इस वीडियो ने इन दावों के सामने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। वीडियो में स्कूल परिसर के आसपास कीचड़, जलभराव और बदहाल रास्ते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो बनाने वाला व्यक्ति मौके की स्थिति दिखाते हुए सवाल उठाता नजर आता है कि अगर स्कूलों का वास्तव में कायाकल्प हो चुका है, तो जमीन पर यह तस्वीर क्यों दिखाई दे रही है? दावा बनाम जमीन की तस्वीर—आखिर सच क्या है? सरकार की तरफ से ऑपरेशन कायाकल्प के जरिए स्कूलों की तस्वीर बदलने का दावा किया जाता है, वहीं यह वीडियो उस दावे की जमीनी हकीकत पर सवाल खड़ा करता है। हालांकि, वीडियो में दिखाया गया स्कूल वास्तव में किस योजना के तहत और कब विकसित किया गया, इसकी स्वतंत्र पुष्टि इस सामग्री से नहीं हुई है। ऐसे में सवाल सीधे जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग से है—क्या इस स्कूल का कायाकल्प हुआ है? अगर हुआ है तो जलभराव और बदहाल परिसर की यह तस्वीर क्यों? सरकारी दावों और जमीन पर दिखाई दे रही स्थिति के बीच का अंतर आखिर कौन दूर करेगा? फिलहाल वीडियो वायरल है, सवाल बड़े हैं और जवाब का इंतजार है।
    1
    आजमगढ़ में एक ऐसा स्कूल कायाकल्प के तहत बनवाया है योगी जी ने  पूरे भारत में नहीं होगा ऐसा स्कूल, 
आजमगढ़ में ‘कायाकल्प’ का ये कैसा स्कूल? वीडियो ने खोल दी दावों की पोल!
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से सरकारी स्कूलों के कायाकल्प और बुनियादी सुविधाओं में सुधार के दावे लगातार किए जाते रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी ऑपरेशन कायाकल्प के तहत स्कूलों में फ्लोरिंग, शौचालय, पेयजल, स्मार्ट क्लास और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही है।
लेकिन आजमगढ़ से सामने आए इस वीडियो ने इन दावों के सामने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।
वीडियो में स्कूल परिसर के आसपास कीचड़, जलभराव और बदहाल रास्ते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो बनाने वाला व्यक्ति मौके की स्थिति दिखाते हुए सवाल उठाता नजर आता है कि अगर स्कूलों का वास्तव में कायाकल्प हो चुका है, तो जमीन पर यह तस्वीर क्यों दिखाई दे रही है?
दावा बनाम जमीन की तस्वीर—आखिर सच क्या है?
सरकार की तरफ से ऑपरेशन कायाकल्प के जरिए स्कूलों की तस्वीर बदलने का दावा किया जाता है, वहीं यह वीडियो उस दावे की जमीनी हकीकत पर सवाल खड़ा करता है। हालांकि, वीडियो में दिखाया गया स्कूल वास्तव में किस योजना के तहत और कब विकसित किया गया, इसकी स्वतंत्र पुष्टि इस सामग्री से नहीं हुई है।
ऐसे में सवाल सीधे जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग से है—क्या इस स्कूल का कायाकल्प हुआ है? अगर हुआ है तो जलभराव और बदहाल परिसर की यह तस्वीर क्यों?
सरकारी दावों और जमीन पर दिखाई दे रही स्थिति के बीच का अंतर आखिर कौन दूर करेगा?
फिलहाल वीडियो वायरल है, सवाल बड़े हैं और जवाब का इंतजार है।
    user_Deepak Kumar
    Deepak Kumar
    Camera repair shop उन्नाव, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • शेयर बाजार में मचा हाहाकार, निवेशकों के ₹4,00,000 करोड़ डूबे, सेंसेक्स 1248 अंक टूटा! भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को भारी बिकवाली देखने को मिली। वैश्विक दबाव के बीच सेंसेक्स में करीब 1,248 अंकों तक की गिरावट दर्ज हुई, जबकि निफ्टी भी 23,100 के आसपास फिसल गया। अमेरिकी 10-वर्षीय बॉन्ड यील्ड के 19 साल के उच्च स्तर पर पहुंचने, कच्चे तेल की कीमत 102 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर जाने और ब्याज दरों को लेकर बढ़ती चिंता ने निवेशकों के बीच दबाव बढ़ाया। वित्तीय और बैंकिंग शेयरों में बिकवाली अधिक रही। बाजार में तेज गिरावट के दौरान बीएसई का कुल बाजार पूंजीकरण करीब ₹4 लाख करोड़ घटा, जिससे निवेशकों की संपत्ति पर बड़ा असर पड़ा। स्रोत: एनडीटीवी प्रॉफिट #StockMarket #Sensex #Nifty #ShareMarket #MarketCrash
    1
    शेयर बाजार में मचा हाहाकार, निवेशकों के ₹4,00,000 करोड़ डूबे, सेंसेक्स 1248 अंक टूटा!
भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को भारी बिकवाली देखने को मिली। वैश्विक दबाव के बीच सेंसेक्स में करीब 1,248 अंकों तक की गिरावट दर्ज हुई, जबकि निफ्टी भी 23,100 के आसपास फिसल गया। अमेरिकी 10-वर्षीय बॉन्ड यील्ड के 19 साल के उच्च स्तर पर पहुंचने, कच्चे तेल की कीमत 102 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर जाने और ब्याज दरों को लेकर बढ़ती चिंता ने निवेशकों के बीच दबाव बढ़ाया। वित्तीय और बैंकिंग शेयरों में बिकवाली अधिक रही। बाजार में तेज गिरावट के दौरान बीएसई का कुल बाजार पूंजीकरण करीब ₹4 लाख करोड़ घटा, जिससे निवेशकों की संपत्ति पर बड़ा असर पड़ा। 
स्रोत: एनडीटीवी प्रॉफिट
#StockMarket #Sensex #Nifty #ShareMarket #MarketCrash
    user_Rohit Bhai Hindustani
    Rohit Bhai Hindustani
    Court reporter उन्नाव, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • Post by Ramakant
    1
    Post by Ramakant
    user_Ramakant
    Ramakant
    Farmer उन्नाव, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • कोर्ट में विचाराधीन मामले के बावजूद पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप पास पड़ी ग्राम समाज की जमीन पर भी कब्जे के प्रयास का दावा, पीड़ित ने प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार रिपोर्टर शुभम साहू जहानाबाद/बिंदकी, फतेहपुर। जहानाबाद कस्बे में पुश्तैनी जमीन को लेकर चल रहे विवाद ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। पीड़ित मोहम्मद इसराइल ने आरोप लगाया है कि उनकी पुश्तैनी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। इतना ही नहीं, जमीन के पास पड़ी ग्राम समाज (जीएस) की भूमि पर भी कब्जे की कोशिश किए जाने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित के अनुसार जमीन से संबंधित मामला न्यायालय में विचाराधीन है और ऐसे में अंतिम निर्णय आने से पहले जमीन की स्थिति में बदलाव करने का प्रयास विवाद को और बढ़ा सकता है। पीड़ित मोहम्मद इसराइल का कहना है कि वह करीब 35 वर्षों से अपनी पुश्तैनी जमीन पर काबिज हैं। उनका आरोप है कि मोहम्मद अली नाम का व्यक्ति उक्त भूमि पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। इसराइल का दावा है कि मोहम्मद अली स्वयं को भाजपा का कार्यकर्ता बताता है और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से संरक्षण होने की बात कहकर लोगों पर दबाव बनाने का प्रयास करता है। हालांकि ये आरोप पीड़ित के हैं और इनकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। मोहम्मद इसराइल ने आरोप लगाया कि उनकी जमीन के साथ लगी ग्राम समाज की जमीन को भी कब्जे में लेने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मामले को लेकर वह कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अभी तक उन्हें अपेक्षित न्याय नहीं मिल सका है। पीड़ित का कहना है कि मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के कारण अदालत के निर्णय का इंतजार किया जाना चाहिए, जिसके बाद भूमि पर अधिकार को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पीड़ित ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, राजस्व अभिलेखों और मौके की स्थिति का सत्यापन कराने तथा विवादित भूमि की स्थिति स्पष्ट होने तक किसी भी प्रकार के निर्माण अथवा कब्जे पर रोक लगाने की मांग की है। वहीं, मामले में अब राजस्व प्रशासन की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं। पीड़ित का कहना है कि उसे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भरोसा है और उम्मीद है कि जांच के बाद वास्तविक तथ्यों के आधार पर उसे न्याय मिलेगा।
    1
    कोर्ट में विचाराधीन मामले के बावजूद पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप
पास पड़ी ग्राम समाज की जमीन पर भी कब्जे के प्रयास का दावा, पीड़ित ने प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार
रिपोर्टर शुभम साहू 
जहानाबाद/बिंदकी, फतेहपुर। जहानाबाद कस्बे में पुश्तैनी जमीन को लेकर चल रहे विवाद ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। पीड़ित मोहम्मद इसराइल ने आरोप लगाया है कि उनकी पुश्तैनी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। इतना ही नहीं, जमीन के पास पड़ी ग्राम समाज (जीएस) की भूमि पर भी कब्जे की कोशिश किए जाने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित के अनुसार जमीन से संबंधित मामला न्यायालय में विचाराधीन है और ऐसे में अंतिम निर्णय आने से पहले जमीन की स्थिति में बदलाव करने का प्रयास विवाद को और बढ़ा सकता है।
पीड़ित मोहम्मद इसराइल का कहना है कि वह करीब 35 वर्षों से अपनी पुश्तैनी जमीन पर काबिज हैं। उनका आरोप है कि मोहम्मद अली नाम का व्यक्ति उक्त भूमि पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। इसराइल का दावा है कि मोहम्मद अली स्वयं को भाजपा का कार्यकर्ता बताता है और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से संरक्षण होने की बात कहकर लोगों पर दबाव बनाने का प्रयास करता है। हालांकि ये आरोप पीड़ित के हैं और इनकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
मोहम्मद इसराइल ने आरोप लगाया कि उनकी जमीन के साथ लगी ग्राम समाज की जमीन को भी कब्जे में लेने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मामले को लेकर वह कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अभी तक उन्हें अपेक्षित न्याय नहीं मिल सका है। पीड़ित का कहना है कि मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के कारण अदालत के निर्णय का इंतजार किया जाना चाहिए, जिसके बाद भूमि पर अधिकार को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
पीड़ित ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, राजस्व अभिलेखों और मौके की स्थिति का सत्यापन कराने तथा विवादित भूमि की स्थिति स्पष्ट होने तक किसी भी प्रकार के निर्माण अथवा कब्जे पर रोक लगाने की मांग की है।
वहीं, मामले में अब राजस्व प्रशासन की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं। पीड़ित का कहना है कि उसे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भरोसा है और उम्मीद है कि जांच के बाद वास्तविक तथ्यों के आधार पर उसे न्याय मिलेगा।
    user_Shubham sahu Reporter
    Shubham sahu Reporter
    Local News Reporter घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    31 min ago
  • कानपुर बिग ब्रेकिंग न्यूज़ गणेश विसर्जन यात्रा निकाल रहे लोगों के काफिले पर दबंगों ने देसी बम फेंककर धमाके किए। बमबाजी के बाद काफिले पर हमला कर चार लोगों को घायल कर दिया गया। बाइकों में भी तोड़फोड़ की गई। पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने किया हमला। यूपी, कानपुर के गुजैनी थाना क्षेत्र के फत्तेपुर का मामला
    1
    कानपुर बिग ब्रेकिंग न्यूज़
गणेश विसर्जन यात्रा निकाल रहे लोगों के काफिले पर दबंगों ने देसी बम फेंककर धमाके किए। बमबाजी के बाद काफिले पर हमला कर चार लोगों को घायल कर दिया गया। बाइकों में भी तोड़फोड़ की गई। पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने किया हमला।
यूपी, कानपुर के गुजैनी थाना क्षेत्र के फत्तेपुर का मामला
    user_MAKKI TV
    MAKKI TV
    Mediation service कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *शहरवासियों को पुलिस का उपहार—लगभग ₹24 लाख कीमत के 121 खोए मोबाइल बरामद कर लौटाए..* ▪️कमिश्नरेट कानपुर नगर पुलिस द्वारा नागरिकों के खोए एवं गुम हुए मोबाइल फोन के संबंध में प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए अथक प्रयास किए गए। पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न राज्यों एवं विभिन्न जनपदों में प्रयास कर कुल 121 मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कुल कीमत लगभग ₹24 लाख है। ▪️बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को वापस किए गए। खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी से नागरिकों को आर्थिक राहत मिलने के साथ-साथ उनके निजी डेटा की सुरक्षा भी सुनिश्चित हुई। ▪️मोबाइल फोन वापस पाकर नागरिकों ने कमिश्नरेट कानपुर नगर पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया। इस पहल से नागरिकों में पुलिस के प्रति विश्वास एवं सकारात्मक भावना को और मजबूती मिली। *शहरवासियों को पुलिस का उपहार—लगभग ₹24 लाख कीमत के 121 खोए मोबाइल बरामद कर लौटाए..* ▪️कमिश्नरेट कानपुर नगर पुलिस द्वारा नागरिकों के खोए एवं गुम हुए मोबाइल फोन के संबंध में प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए अथक प्रयास किए गए। पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न राज्यों एवं विभिन्न जनपदों में प्रयास कर कुल 121 मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कुल कीमत लगभग ₹24 लाख है। ▪️बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को वापस किए गए। खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी से नागरिकों को आर्थिक राहत मिलने के साथ-साथ उनके निजी डेटा की सुरक्षा भी सुनिश्चित हुई। ▪️मोबाइल फोन वापस पाकर नागरिकों ने कमिश्नरेट कानपुर नगर पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया। इस पहल से नागरिकों में पुलिस के प्रति विश्वास एवं सकारात्मक भावना को और मजबूती मिली।
    1
    *शहरवासियों को पुलिस का उपहार—लगभग ₹24 लाख कीमत के 121 खोए मोबाइल बरामद कर लौटाए..*

▪️कमिश्नरेट कानपुर नगर पुलिस द्वारा नागरिकों के खोए एवं गुम हुए मोबाइल फोन के संबंध में प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए अथक प्रयास किए गए। पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न राज्यों एवं विभिन्न जनपदों में प्रयास कर कुल 121 मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कुल कीमत लगभग ₹24 लाख है।

▪️बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को वापस किए गए। खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी से नागरिकों को आर्थिक राहत मिलने के साथ-साथ उनके निजी डेटा की सुरक्षा भी सुनिश्चित हुई।
▪️मोबाइल फोन वापस पाकर नागरिकों ने कमिश्नरेट कानपुर नगर पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया। इस पहल से नागरिकों में पुलिस के प्रति विश्वास एवं सकारात्मक भावना को और मजबूती मिली।
*शहरवासियों को पुलिस का उपहार—लगभग ₹24 लाख कीमत के 121 खोए मोबाइल बरामद कर लौटाए..*
▪️कमिश्नरेट कानपुर नगर पुलिस द्वारा नागरिकों के खोए एवं गुम हुए मोबाइल फोन के संबंध में प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए अथक प्रयास किए गए। पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न राज्यों एवं विभिन्न जनपदों में प्रयास कर कुल 121 मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कुल कीमत लगभग ₹24 लाख है।
▪️बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को वापस किए गए। खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी से नागरिकों को आर्थिक राहत मिलने के साथ-साथ उनके निजी डेटा की सुरक्षा भी सुनिश्चित हुई।
▪️मोबाइल फोन वापस पाकर नागरिकों ने कमिश्नरेट कानपुर नगर पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया। इस पहल से नागरिकों में पुलिस के प्रति विश्वास एवं सकारात्मक भावना को और मजबूती मिली।
    user_सत्यम गोस्वामी  (पत्रकार)
    सत्यम गोस्वामी (पत्रकार)
    Media company कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र, जवान की गुहार—“न्याय के लिए हमें भी सड़क पर क्यों उतरना पड़ रहा है?” सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र, जवान की गुहार—“न्याय के लिए हमें भी सड़क पर क्यों उतरना पड़ रहा है?” नई दिल्ली। देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले सैनिकों के सम्मान और उनके अधिकारों को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। वीडियो में सैन्य वर्दी में नजर आ रहा एक व्यक्ति अपनी बात रखते हुए व्यवस्था और सरकार से सवाल करता दिखाई देता है। वीडियो में लगाए गए आरोपों के अनुसार, सर्जिकल स्ट्राइक और चीन के खिलाफ मोर्चे पर डटे जवानों को भी अपने अधिकारों और न्याय के लिए आवाज उठानी पड़ रही है। वीडियो में मौजूदा NDA सरकार को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं और सरकार से जवाबदेही की मांग की गई है। इस वीडियो को लेकर राजनीतिक बहस भी तेज हो सकती है। सवाल यह है कि जिस सैनिक से देश सीमा पर अपना कर्तव्य निभाने की अपेक्षा करता है, अगर वही अपनी समस्या के समाधान के लिए सार्वजनिक रूप से आवाज उठाने को मजबूर दिखाई दे, तो संबंधित विभाग और सरकार की जवाबदेही पर सवाल उठना स्वाभाविक है। हालांकि, वीडियो में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी सामने नहीं आई है। इसलिए जवान की शिकायत और उसके दावों की आधिकारिक जांच तथा संबंधित विभाग का पक्ष सामने आना जरूरी है। मुद्दा केवल एक जवान का नहीं, बल्कि उन सभी सैनिकों के अधिकारों और शिकायत-निवारण व्यवस्था का है, जो देश की सुरक्षा के लिए अपना जीवन दांव पर लगाते हैं।
    1
    सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र, जवान की गुहार—“न्याय के लिए हमें भी सड़क पर क्यों उतरना पड़ रहा है?”
सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र, जवान की गुहार—“न्याय के लिए हमें भी सड़क पर क्यों उतरना पड़ रहा है?”
नई दिल्ली। देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले सैनिकों के सम्मान और उनके अधिकारों को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। वीडियो में सैन्य वर्दी में नजर आ रहा एक व्यक्ति अपनी बात रखते हुए व्यवस्था और सरकार से सवाल करता दिखाई देता है।
वीडियो में लगाए गए आरोपों के अनुसार, सर्जिकल स्ट्राइक और चीन के खिलाफ मोर्चे पर डटे जवानों को भी अपने अधिकारों और न्याय के लिए आवाज उठानी पड़ रही है। वीडियो में मौजूदा NDA सरकार को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं और सरकार से जवाबदेही की मांग की गई है।
इस वीडियो को लेकर राजनीतिक बहस भी तेज हो सकती है। सवाल यह है कि जिस सैनिक से देश सीमा पर अपना कर्तव्य निभाने की अपेक्षा करता है, अगर वही अपनी समस्या के समाधान के लिए सार्वजनिक रूप से आवाज उठाने को मजबूर दिखाई दे, तो संबंधित विभाग और सरकार की जवाबदेही पर सवाल उठना स्वाभाविक है।
हालांकि, वीडियो में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी सामने नहीं आई है। इसलिए जवान की शिकायत और उसके दावों की आधिकारिक जांच तथा संबंधित विभाग का पक्ष सामने आना जरूरी है।
मुद्दा केवल एक जवान का नहीं, बल्कि उन सभी सैनिकों के अधिकारों और शिकायत-निवारण व्यवस्था का है, जो देश की सुरक्षा के लिए अपना जीवन दांव पर लगाते हैं।
    user_Deepak Kumar
    Deepak Kumar
    Camera repair shop उन्नाव, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • अमरोहा में 23 साल की युवती से दरोगा, हेड कांस्टेबल और CRPF जवानों ने किया गैंगरेप हरियाणा की 23 वर्षीय युवती ने आरोप लगाया कि CRPF के दो जवानों और यूपी पुलिस के दरोगा व हेड कांस्टेबल ने अमरोहा के एक फार्म हाउस में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि युवती को CRPF का एक इंस्पेक्टर अमरोहा लाया था। रात में ही उसने पुलिस अधिकारियों को फोन कर घटना की सूचना दी। फार्म हाउस को उत्तराखंड के निर्दलीय विधायक उमेश शर्मा से जुड़ा बताया जा रहा है। मामले में पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं।
    1
    अमरोहा में 23 साल की युवती से दरोगा, हेड कांस्टेबल और CRPF जवानों ने किया गैंगरेप
हरियाणा की 23 वर्षीय युवती ने आरोप लगाया कि CRPF के दो जवानों और यूपी पुलिस के दरोगा व हेड कांस्टेबल ने अमरोहा के एक फार्म हाउस में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
आरोप है कि युवती को CRPF का एक इंस्पेक्टर अमरोहा लाया था। रात में ही उसने पुलिस अधिकारियों को फोन कर घटना की सूचना दी।
फार्म हाउस को उत्तराखंड के निर्दलीय विधायक उमेश शर्मा से जुड़ा बताया जा रहा है। मामले में पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं।
    user_Thakur Amit Partap Singh
    Thakur Amit Partap Singh
    Local News Reporter Unnao, Uttar Pradesh•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.