Shuru
Apke Nagar Ki App…
अमरोहा में 23 साल की युवती से दरोगा, हेड कांस्टेबल और CRPF जवानों ने किया गैंगरेप हरियाणा की 23 वर्षीय युवती ने आरोप लगाया कि CRPF के दो जवानों और यूपी पुलिस के दरोगा व हेड कांस्टेबल ने अमरोहा के एक फार्म हाउस में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि युवती को CRPF का एक इंस्पेक्टर अमरोहा लाया था। रात में ही उसने पुलिस अधिकारियों को फोन कर घटना की सूचना दी। फार्म हाउस को उत्तराखंड के निर्दलीय विधायक उमेश शर्मा से जुड़ा बताया जा रहा है। मामले में पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं।
Thakur Amit Partap Singh
अमरोहा में 23 साल की युवती से दरोगा, हेड कांस्टेबल और CRPF जवानों ने किया गैंगरेप हरियाणा की 23 वर्षीय युवती ने आरोप लगाया कि CRPF के दो जवानों और यूपी पुलिस के दरोगा व हेड कांस्टेबल ने अमरोहा के एक फार्म हाउस में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि युवती को CRPF का एक इंस्पेक्टर अमरोहा लाया था। रात में ही उसने पुलिस अधिकारियों को फोन कर घटना की सूचना दी। फार्म हाउस को उत्तराखंड के निर्दलीय विधायक उमेश शर्मा से जुड़ा बताया जा रहा है। मामले में पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र, जवान की गुहार—“न्याय के लिए हमें भी सड़क पर क्यों उतरना पड़ रहा है?” सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र, जवान की गुहार—“न्याय के लिए हमें भी सड़क पर क्यों उतरना पड़ रहा है?” नई दिल्ली। देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले सैनिकों के सम्मान और उनके अधिकारों को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। वीडियो में सैन्य वर्दी में नजर आ रहा एक व्यक्ति अपनी बात रखते हुए व्यवस्था और सरकार से सवाल करता दिखाई देता है। वीडियो में लगाए गए आरोपों के अनुसार, सर्जिकल स्ट्राइक और चीन के खिलाफ मोर्चे पर डटे जवानों को भी अपने अधिकारों और न्याय के लिए आवाज उठानी पड़ रही है। वीडियो में मौजूदा NDA सरकार को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं और सरकार से जवाबदेही की मांग की गई है। इस वीडियो को लेकर राजनीतिक बहस भी तेज हो सकती है। सवाल यह है कि जिस सैनिक से देश सीमा पर अपना कर्तव्य निभाने की अपेक्षा करता है, अगर वही अपनी समस्या के समाधान के लिए सार्वजनिक रूप से आवाज उठाने को मजबूर दिखाई दे, तो संबंधित विभाग और सरकार की जवाबदेही पर सवाल उठना स्वाभाविक है। हालांकि, वीडियो में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी सामने नहीं आई है। इसलिए जवान की शिकायत और उसके दावों की आधिकारिक जांच तथा संबंधित विभाग का पक्ष सामने आना जरूरी है। मुद्दा केवल एक जवान का नहीं, बल्कि उन सभी सैनिकों के अधिकारों और शिकायत-निवारण व्यवस्था का है, जो देश की सुरक्षा के लिए अपना जीवन दांव पर लगाते हैं।1
- शेयर बाजार में मचा हाहाकार, निवेशकों के ₹4,00,000 करोड़ डूबे, सेंसेक्स 1248 अंक टूटा! भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को भारी बिकवाली देखने को मिली। वैश्विक दबाव के बीच सेंसेक्स में करीब 1,248 अंकों तक की गिरावट दर्ज हुई, जबकि निफ्टी भी 23,100 के आसपास फिसल गया। अमेरिकी 10-वर्षीय बॉन्ड यील्ड के 19 साल के उच्च स्तर पर पहुंचने, कच्चे तेल की कीमत 102 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर जाने और ब्याज दरों को लेकर बढ़ती चिंता ने निवेशकों के बीच दबाव बढ़ाया। वित्तीय और बैंकिंग शेयरों में बिकवाली अधिक रही। बाजार में तेज गिरावट के दौरान बीएसई का कुल बाजार पूंजीकरण करीब ₹4 लाख करोड़ घटा, जिससे निवेशकों की संपत्ति पर बड़ा असर पड़ा। स्रोत: एनडीटीवी प्रॉफिट #StockMarket #Sensex #Nifty #ShareMarket #MarketCrash1
- एक्सिस बैंक के करेंसी चेस्ट में 4.63 लाख रूपये के नकली नोट मिले है. करीब 13 महीनों के नोटों की जांच के दौरान यह खुलासा हुआ है. UP- मेरठ इस करेंसी चेस्ट से एक्सिस बैंक की 186 शाखाऐं जुड़ी हुई है. ब्रांच के मैनेजर सरताज सिंह ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करवाकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया है. अब आगे की कार्रवाई सहारनपुर नकली नोटकांड की तरह NIA को जायेगी. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में देश विरोधी ताकतें लंबे समय से इन बैंकों में सैंधमारी करके अर्थव्यवस्था में दीमक डाल रही थी लेकिन किसी को पता तक नही चला. बैंक का सिस्टम इसमें शामिल है और वह अर्थव्यवस्था को ढहाने में जुटा हुआ है.1
- दिनांक 24.09.2026 को थाना सचेंडी क्षेत्रान्तर्गत पिकअप वाहन एवं ट्रेलर के मध्य आपस में भिड़ंत हो गई। इस सड़क दुर्घटना में पिकअप चालक व ट्रेलर चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई दिनांक 24.09.2026 को थाना सचेंडी क्षेत्रान्तर्गत पिकअप वाहन एवं ट्रेलर के मध्य आपस में भिड़ंत हो गई। इस सड़क दुर्घटना में पिकअप चालक व ट्रेलर चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई।थाना सचेण्डी पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था सामान्य है। अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है। *बाइट - सहायक पुलिस आयुक्त, पनकी श्री अमित चौरसिया।*1
- इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नहीं होता! दिल्ली की जामा मस्जिद के बाहर का यह नज़ारा देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं और सीना गर्व से चौड़ा हो गया। एम्स (AIIMS) दिल्ली के पास एक मां अपने 2 साल की मासूम बच्ची को गोद में लिए बेबस रो रही थी। बच्ची स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA Type 1) जैसी बेहद गंभीर और दुर्लभ बीमारी से पीड़ित है, जिसके जीवन रक्षक इंजेक्शन की कीमत करोड़ों रुपये है। इस बेबस मां की गुहार जब स्थानीय युवाओं और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सनी माहोर व उनके साथियों तक पहुंची, तो उन्होंने इस मासूम का सहारा बनने का फैसला किया। अगले ही दिन इन युवाओं ने बच्ची की तस्वीर वाली टी-शर्ट पहनी और जामा मस्जिद के बाहर नमाजियों व आम लोगों से मदद की अपील की। फिर जो हुआ, उसने इतिहास रच दिया। कहा जा रहा है जामा मस्जिद पर एक दिन मे ही 6 करोड़ की फंडिंग हो चुकी है — बिना किसी भेदभाव, बिना नाम या धर्म पूछे, सिर्फ और सिर्फ इंसानियत के नाते लोगों ने दिल खोलकर दान दिया। महज़ एक ही दिन में 6.33 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जुटाई गई! यह घटना साबित करती है कि जब बात किसी मासूम की जान बचाने की हो, तो हमारी एकजुटता और इंसानियत हर दीवार को गिरा देती है। इस पहल को मुमकिन बनाने वाले हर उस व्यक्ति, युवा और दानदाता को सलाम! हिंदी हैं हम, वतन है हिंदोस्तां हमारा! हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई... हम सब हमवतन हैं, हम सब भाई-भाई हैं! नफ़रत से बढ़कर मोहब्बत है, और इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नहीं। आइए मिलकर अपने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखें। जय हिंद! जय भारत! #HumanityFirst #JamaMasjid #Delhi2
- Post by Ramakant1
- Post by Ramakant1
- बस्ती के जयपुरिया स्कूल में दर्दनाक हादसा, तीसरी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती के जयपुरिया स्कूल में दर्दनाक हादसा सामने आया है। पेंटिंग का काम कर रहे 30 वर्षीय मजदूर वेद प्रकाश तीसरी मंजिल से गिर गए। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे का CCTV वीडियो भी सामने आया है। परिवार ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। Current Time News1
- अमरोहा में 23 साल की युवती से दरोगा, हेड कांस्टेबल और CRPF जवानों ने किया गैंगरेप हरियाणा की 23 वर्षीय युवती ने आरोप लगाया कि CRPF के दो जवानों और यूपी पुलिस के दरोगा व हेड कांस्टेबल ने अमरोहा के एक फार्म हाउस में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि युवती को CRPF का एक इंस्पेक्टर अमरोहा लाया था। रात में ही उसने पुलिस अधिकारियों को फोन कर घटना की सूचना दी। फार्म हाउस को उत्तराखंड के निर्दलीय विधायक उमेश शर्मा से जुड़ा बताया जा रहा है। मामले में पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं।1