Shuru
Apke Nagar Ki App…
Ramakant
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- Lko Big Breaking राजधानी लखनऊ के थाना पीजीआई क्षेत्र अंतर्गत आपस में पड़ोसी दो पक्षों के बीच हुयी!! मारपीट में घायल व्यक्ति की मृत्यु के संबंध में पुलिस उपायुक्त दक्षिणी द्वारा दी गयी बाइट!!1
- इलाहाबाद हाईकोर्ट ने SBI को विधवा के खाते से काटे ₹17.29 लाख वापस करने का निर्देश दिया! इलाहाबाद हाईकोर्ट ने SBI को निर्देश दिया कि वह प्रयागराज की विधवा प्रीति सिंह के खाते से काटे गए ₹17,29,999 वापस करे। मामला उनके दिवंगत पति अंबेश कुमार सिंह के पर्सनल लोन से जुड़ा है, जिसकी वसूली के लिए बैंक ने जीवन बीमा से प्राप्त करीब ₹50 लाख में से रकम काट ली थी। अदालत की जे.जे. मुनीर और इंद्रजीत शुक्ला की पीठ ने प्रथम दृष्टया माना कि बीमा की राशि लाभार्थी की स्वतंत्र संपत्ति है और बैंक केवल लोन समझौते के आधार पर उससे वसूली नहीं कर सकता। महिला न तो सह-उधारकर्ता थीं और न गारंटर। SBI को रकम लौटाने या दो सप्ताह में हलफनामा दाखिल कर कारण बताने का निर्देश दिया गया है। स्रोत: LiveLaw #AllahabadHighCourt #SBI #BankingNews #LoanRecovery #LegalNews1
- आजमगढ़ में एक ऐसा स्कूल कायाकल्प के तहत बनवाया है योगी जी ने पूरे भारत में नहीं होगा ऐसा स्कूल, आजमगढ़ में ‘कायाकल्प’ का ये कैसा स्कूल? वीडियो ने खोल दी दावों की पोल! आजमगढ़। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से सरकारी स्कूलों के कायाकल्प और बुनियादी सुविधाओं में सुधार के दावे लगातार किए जाते रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी ऑपरेशन कायाकल्प के तहत स्कूलों में फ्लोरिंग, शौचालय, पेयजल, स्मार्ट क्लास और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही है। लेकिन आजमगढ़ से सामने आए इस वीडियो ने इन दावों के सामने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। वीडियो में स्कूल परिसर के आसपास कीचड़, जलभराव और बदहाल रास्ते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो बनाने वाला व्यक्ति मौके की स्थिति दिखाते हुए सवाल उठाता नजर आता है कि अगर स्कूलों का वास्तव में कायाकल्प हो चुका है, तो जमीन पर यह तस्वीर क्यों दिखाई दे रही है? दावा बनाम जमीन की तस्वीर—आखिर सच क्या है? सरकार की तरफ से ऑपरेशन कायाकल्प के जरिए स्कूलों की तस्वीर बदलने का दावा किया जाता है, वहीं यह वीडियो उस दावे की जमीनी हकीकत पर सवाल खड़ा करता है। हालांकि, वीडियो में दिखाया गया स्कूल वास्तव में किस योजना के तहत और कब विकसित किया गया, इसकी स्वतंत्र पुष्टि इस सामग्री से नहीं हुई है। ऐसे में सवाल सीधे जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग से है—क्या इस स्कूल का कायाकल्प हुआ है? अगर हुआ है तो जलभराव और बदहाल परिसर की यह तस्वीर क्यों? सरकारी दावों और जमीन पर दिखाई दे रही स्थिति के बीच का अंतर आखिर कौन दूर करेगा? फिलहाल वीडियो वायरल है, सवाल बड़े हैं और जवाब का इंतजार है।1
- Post by Ramakant1
- कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड का पुलिस द्वारा सफल अनावरण किया गया दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड का पुलिस द्वारा सफल अनावरण किया गया। विवेचना में सीडीआर, सीसीटीवी, बरामदगी एवं अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर मृतक के पुत्र सुब्रत मिनोचा द्वारा करीब ₹40–50 लाख के कर्ज, जुआ-सट्टा एवं संपत्ति संबंधी कारणों से विशाल गौतम व राजकिशोर के साथ मिलकर हत्या की साजिश रचने का तथ्य सामने आया।पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा मृतक की पुत्रवधू शालू का नाम बताया गया था, किंतु विवेचना में उसके विरुद्ध पुष्टिकारक साक्ष्य नहीं मिले। संकलित साक्ष्यों के आधार पर सुब्रत मिनोचा को घटना का मुख्य साजिशकर्ता पाए जाने पर गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है। बाइट- पुलिस आयुक्त कानपुर कमिश्नरेट श्री रघुबीर लाल महोदय #uppolice #crime #1
- भारत के सिक्किम के रिम्बी गांव में कल रात लगातार बारिश के कारण बड़ा भूस्खलन हुआ, जिससे काफी नुकसान हुआ।1
- Arazi 1425 me baarish se rasta talab bana, logon ka nikalna mushkil Kanpur Nagar, Bidhunu Block, Ramaipur, Bhavya Nagar Arazi 1425, Pin 209214. Video me dekho sham 6 baje halki baarish me hi pura interlocking rasta paani se bhar gaya hai. Andhera hone par bacche aur bujurg gir rahe hain. 6 saal se nali nahi bani, isliye BLO aur bijli wale bhi yahan nahi aate. Kripya jald nali nirman aur rasta uncha karwaya jaye.1
- उन्नाव: *सफीपुर तहसील के ग्राम सैंता में मंदिर की सुरक्षित भूमि पर भू-माफियाओं का अवैध कब्जा, जिलाधिकारी से उच्च स्तरीय जांच की मांग* सफीपुर, उन्नाव।उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले की सफीपुर तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम सैंता में मंदिर की सुरक्षित भूमि पर दबंग भू-माफियाओं द्वारा अवैध रूप से कब्जा करने और ग्राम प्रधान की मिलीभगत से वहाँ अवैध बस्ती बसाने का एक गंभीर मामला सामने आया है। इस संबंध में ग्राम रोशनीनगर जिगिनिया (मजरा सैंता) की निवासी सुनीता पुत्री श्याम सुंदर ने जिलाधिकारी (डीएम) उन्नाव को एक शिकायती पत्र सौंपकर मामले की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच कराने और भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की गुहार लगाई है। *c news भारत के जिला संवाददाता प्रिंस ठाकुर ने ग्राम सैंता पहुंचकर ग्रामीणों से की मंदिर को लेकर चर्चा* मंदिर की जमीन पर कब्जा कर बसाई गई अवैध बस्ती l शिकायतकर्ता सुनीता के अनुसार, ग्राम सैंता में मंदिर की सुरक्षित भूमि (भूमि नंबर 1041, रकबा 0.0630 हे० व भूमि नंबर 1040, रकबा 0.0540 हे०) स्थित है। खतौनी में इस भूमि का एक हिस्सा कब्रिस्तान के नाम से दर्ज दर्शाया गया है, लेकिन असल में यह पूरी जमीन मूल रूप से मंदिर की ही है, जहाँ मंदिर का निर्माण होना चाहिए।1