logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नागौर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, जानलेवा हमले के चार आरोपी गिरफ्तार नागौर जिले के खाटूबड़ी थाना क्षेत्र में जान से मारने की नीयत से किए गए हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में की गई। पुलिस के अनुसार, 3 मई 2026 को ग्राम मुण्डी में आपसी रंजिश के चलते आरोपियों ने परिवादी और उसके परिवार पर ट्रैक्टर एवं कैम्पर गाड़ियों से जानलेवा हमला किया। आरोपियों ने पहले वाहनों से टक्कर मारी और बाद में गंभीर मारपीट की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और तत्काल जांच शुरू की गई। खाटूबड़ी थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और चार नामजद आरोपी तुलछीराम, ओमप्रकाश, जवानाराम एवं जगदेवाराम को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही वारदात में प्रयुक्त एक ट्रैक्टर और दो कैम्पर गाड़ियों सहित कुल तीन वाहनों को जब्त किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले में अन्य संभावित आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। नागौर पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की आपसी रंजिश को कानून हाथ में लेकर नहीं सुलझाएं, बल्कि कानूनी प्रक्रिया का पालन करें।

8 hrs ago
user_Vishnaram saini
Vishnaram saini
Police Officer रियान बड़ी, नागौर, राजस्थान•

More news from Nagaur and nearby areas
  • Post by रमेश सिंह
    1
    Post by रमेश सिंह
    user_रमेश सिंह
    रमेश सिंह
    पत्रकार Merta, Nagaur•
    10 hrs ago
  • गिरल लिग्नाइट माइन्स गेट पर 25 दिन से जारी धरने पर शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ❤️
    1
    गिरल लिग्नाइट माइन्स गेट पर 25 दिन से जारी धरने पर शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ❤️
    user_JITENDRA SINGH
    JITENDRA SINGH
    मेड़ता, नागौर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • विजयनगर क्षेत्र में नकली सरस घी बचने के आरोप को लेकर एक प्रमुख व्यवसायी के साथ ग्रामीणों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने व्यवसायी को पेड़ से बांध दिया और कथित रूप से मंदिर में एक लाख रुपये दान करवाए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
    1
    विजयनगर क्षेत्र में नकली सरस घी बचने के आरोप को लेकर एक प्रमुख व्यवसायी के साथ ग्रामीणों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने व्यवसायी को पेड़ से बांध दिया और कथित रूप से मंदिर में एक लाख रुपये दान करवाए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
    user_KHABRON KA SAFAR NEWS
    KHABRON KA SAFAR NEWS
    Ajmer, Rajasthan•
    10 min ago
  • भारतीय मजदूर संघ ने सौंपा ज्ञापन चित्तौड़गढ़।
    1
    भारतीय मजदूर संघ ने सौंपा ज्ञापन
चित्तौड़गढ़।
    user_Kailash Fulwari
    Kailash Fulwari
    अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • Post by Mahesh panchariya
    2
    Post by Mahesh panchariya
    user_Mahesh panchariya
    Mahesh panchariya
    Local News Reporter जैतारण, पाली, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • अजमेर में ऑटो चालकों की परेशानी बढ़ती जा रही है। शहर में वाहन फिटनेस सेंटर नहीं होने के कारण चालकों को हर बार नसीराबाद जाना पड़ रहा है। इससे उनका समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहा है। अजमेर ऑटो रिक्शा यूनियन ने इस समस्या को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है और शहर में ही फिटनेस सेंटर स्थापित करने की मांग की है। क्या प्रशासन इस पर जल्द कदम उठाएगा? जानिए पूरी खबर इस वीडियो में।
    1
    अजमेर में ऑटो चालकों की परेशानी बढ़ती जा रही है। शहर में वाहन फिटनेस सेंटर नहीं होने के कारण चालकों को हर बार नसीराबाद जाना पड़ रहा है। इससे उनका समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहा है।
अजमेर ऑटो रिक्शा यूनियन ने इस समस्या को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है और शहर में ही फिटनेस सेंटर स्थापित करने की मांग की है।
क्या प्रशासन इस पर जल्द कदम उठाएगा? जानिए पूरी खबर इस वीडियो में।
    user_Prime News Ajmer
    Prime News Ajmer
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • नागौर। ऑपरेशन संकल्प–नशा मुक्त नागौर अभियान के तहत नागौर पुलिस ने पादूकलां थाना क्षेत्र में प्रभावी कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ तस्करी पर बड़ा प्रहार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री रोशन मीणा के निर्देशन में थानाधिकारी उमाशंकर शर्मा के नेतृत्व में टीम ने पादूकलां बाईपास पर नाकाबंदी के दौरान यह कार्रवाई अंजाम दी। नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध गतिविधि के आधार पर एक युवक को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से 14.90 ग्राम एमडीएम बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी मुन्ना राम पुत्र जोगीराम (28) निवासी पादूकलां को मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ थाना पादूकलां में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई में पुलिस टीम के सदस्य रामकुंवर भादू, महेंद्र खोखर, प्रकाश बसवाना, रामकरण, हेमेन्द्र गोरा और गोरधन सहित अन्य कार्मिकों की सक्रिय भूमिका रही। टीम की सतर्कता और तत्परता से यह सफलता मिली। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और समाज को नुकसान पहुंचाने वाले तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि पादूकलां थाना पुलिस द्वारा क्षेत्र में नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा रहा है।
    1
    नागौर। ऑपरेशन संकल्प–नशा मुक्त नागौर अभियान के तहत नागौर पुलिस ने पादूकलां थाना क्षेत्र में प्रभावी कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ तस्करी पर बड़ा प्रहार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री रोशन मीणा के निर्देशन में थानाधिकारी उमाशंकर शर्मा के नेतृत्व में टीम ने पादूकलां बाईपास पर नाकाबंदी के दौरान यह कार्रवाई अंजाम दी।
नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध गतिविधि के आधार पर एक युवक को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से 14.90 ग्राम एमडीएम बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी मुन्ना राम पुत्र जोगीराम (28) निवासी पादूकलां को मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ थाना पादूकलां में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
इस कार्रवाई में पुलिस टीम के सदस्य रामकुंवर भादू, महेंद्र खोखर, प्रकाश बसवाना, रामकरण, हेमेन्द्र गोरा और गोरधन सहित अन्य कार्मिकों की सक्रिय भूमिका रही। टीम की सतर्कता और तत्परता से यह सफलता मिली।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और समाज को नुकसान पहुंचाने वाले तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि पादूकलां थाना पुलिस द्वारा क्षेत्र में नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा रहा है।
    user_Vishnaram saini
    Vishnaram saini
    Police Officer रियान बड़ी, नागौर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • Post by Kailash Fulwari
    1
    Post by Kailash Fulwari
    user_Kailash Fulwari
    Kailash Fulwari
    अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • ब्यावर अजमेर हाइवे सराधना पुलिया पर एक्सिडेंट
    1
    ब्यावर अजमेर हाइवे 
सराधना पुलिया पर एक्सिडेंट
    user_Super News
    Super News
    Media company ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.