logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शिव विधानसभा में एक बार फिर धरने पर भाटी रविंद्र सिंह भाटी गिरल लिग्नाइट माइन्स गेट पर 25 दिन से जारी धरने पर शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ❤️

14 hrs ago
user_JITENDRA SINGH
JITENDRA SINGH
मेड़ता, नागौर, राजस्थान•
14 hrs ago

शिव विधानसभा में एक बार फिर धरने पर भाटी रविंद्र सिंह भाटी गिरल लिग्नाइट माइन्स गेट पर 25 दिन से जारी धरने पर शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ❤️

More news from राजस्थान and nearby areas
  • गिरल लिग्नाइट माइन्स गेट पर 25 दिन से जारी धरने पर शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ❤️
    1
    गिरल लिग्नाइट माइन्स गेट पर 25 दिन से जारी धरने पर शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ❤️
    user_JITENDRA SINGH
    JITENDRA SINGH
    मेड़ता, नागौर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • नागौर। जिले में अवैध बजरी खनन और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए नागौर पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। पुलिस अधीक्षक श्री रोशन मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना गोटन पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी से भरे एक डम्पर को जब्त किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गश्त के दौरान रोल चांदावता सरहद क्षेत्र में एक संदिग्ध डम्पर आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस टीम ने सतर्कता बरतते हुए वाहन को रुकवाया और उसकी जांच की। जांच में सामने आया कि डम्पर में बिना किसी वैध अनुमति के बजरी का परिवहन किया जा रहा था। इस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए डम्पर को जब्त कर लिया। मामले में वाहन चालक के खिलाफ अवैध खनन एवं परिवहन से संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि अवैध बजरी खनन और परिवहन पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए हैं, जिसके तहत जिलेभर में लगातार निगरानी और कार्रवाई की जा रही है। थाना गोटन पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध खनन में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्राकृतिक संसाधनों के अवैध दोहन को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। नागौर पुलिस ने आमजन से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि कहीं भी अवैध खनन या बजरी परिवहन की सूचना मिले तो तुरंत पुलिस को अवगत कराएं, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
    1
    नागौर। जिले में अवैध बजरी खनन और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए नागौर पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। पुलिस अधीक्षक श्री रोशन मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना गोटन पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी से भरे एक डम्पर को जब्त किया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, गश्त के दौरान रोल चांदावता सरहद क्षेत्र में एक संदिग्ध डम्पर आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस टीम ने सतर्कता बरतते हुए वाहन को रुकवाया और उसकी जांच की। जांच में सामने आया कि डम्पर में बिना किसी वैध अनुमति के बजरी का परिवहन किया जा रहा था। इस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए डम्पर को जब्त कर लिया।
मामले में वाहन चालक के खिलाफ अवैध खनन एवं परिवहन से संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि अवैध बजरी खनन और परिवहन पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए हैं, जिसके तहत जिलेभर में लगातार निगरानी और कार्रवाई की जा रही है।
थाना गोटन पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध खनन में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्राकृतिक संसाधनों के अवैध दोहन को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
नागौर पुलिस ने आमजन से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि कहीं भी अवैध खनन या बजरी परिवहन की सूचना मिले तो तुरंत पुलिस को अवगत कराएं, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
    user_Vishnaram saini
    Vishnaram saini
    Police Officer रियान बड़ी, नागौर, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • Post by Rekha Rawat
    1
    Post by Rekha Rawat
    user_Rekha Rawat
    Rekha Rawat
    Farmer पुष्कर, अजमेर, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • Post by Kailash Fulwari
    1
    Post by Kailash Fulwari
    user_Kailash Fulwari
    Kailash Fulwari
    अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • विजयनगर क्षेत्र में नकली सरस घी बचने के आरोप को लेकर एक प्रमुख व्यवसायी के साथ ग्रामीणों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने व्यवसायी को पेड़ से बांध दिया और कथित रूप से मंदिर में एक लाख रुपये दान करवाए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
    1
    विजयनगर क्षेत्र में नकली सरस घी बचने के आरोप को लेकर एक प्रमुख व्यवसायी के साथ ग्रामीणों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने व्यवसायी को पेड़ से बांध दिया और कथित रूप से मंदिर में एक लाख रुपये दान करवाए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
    user_KHABRON KA SAFAR NEWS
    KHABRON KA SAFAR NEWS
    Ajmer, Rajasthan•
    1 hr ago
  • नागौर,,शारदा बाल निकेतन विद्यालय के पूर्व छात्र-छात्राओं का RAS एवं असिस्टेंट प्रोफेसर में चयनित होने पर सम्मान समारोह का आयोजन आदर्श शिक्षण संस्थान के संरक्षक भोजराज सारस्वत के सानिध्य में संपन्न हुआ। प्रबंध समिति के अध्यक्ष केवल राज बच्छावत की अध्यक्षता में आयोजित इस सम्मान समारोह में शारदा बाल निकेतन विद्यालय के पूर्व छात्र छात्राएं जो की हाल ही में आरएएस एवं असिस्टेंट प्रोफेसर में चयनित हुए प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य गेनाराम गुरु ने बताया कि विद्यालय के पूर्व छात्र भैया महेंद्र नाथ तथा भैया महेंद्र इनानिया एवं बहन प्रतिभा चारण का RAS में चयन तथा बहन गुंजन अरोड़ा का असिस्टेंट प्रोफेसर में हाल ही में चयन हुआ है। इस सम्मान समारोह में भारतीय जीवन बीमा निगम के अधिकारी हेमंत जोशी सांख्यिकी अधिकारी संजय सोनी विद्यालय प्रबंध समिति की व्यवस्थापक इंदु चौधरी जिला सचिव राम सिंह राठौड़ जिला व्यवस्थापक कमल अग्रवाल शताब्दी विस्तारक रुद्र कुमार शर्मा उपाध्यक्ष जगदीश जोशी सेविका समिति की संरक्षक दमयंती चौधरी प्रबंध समिति के सहव्यवस्थापक रामप्रसाद कासानिया प्रचार प्रमुख मंजू सारस्वत सेवा प्रमुख मधु सोनी पर्यावरण प्रमुख सरिता जोशी सहित प्रबंध समिति के पदाधिकारी विद्यालय के आचार्य बंधु भगिनी तथा भैया बहन उपस्थित रहे। अतिथियों ने साफा एवं अंग वस्त्र तथा माला पहनाकर प्रतिभाओं का सम्मान किया तथा मुंह मीठा करवाया अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को प्रारंभ किया विद्यालय के भैया बहनों ने देशभक्ति गीत वंदना आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किया कार्यक्रम का संचालन आचार्य पल्लवी ने किया कमला चारण नें अतिथियों का परिचय एवं स्वागत करवाया प्रबंध समिति की इंदु चौधरी ने धन्यवाद ज्ञापित किया तथा राष्ट्रगीत वंदे मातरम के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। इस मौके पर विभाग संपर्क प्रमुख हेमंत जोशी ने मुख्य वक्ता के नाते कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मन के अंदर संकल्प शक्ति मजबूत होगी तभी सफलता मिलती है संकल्प शक्ति अपने मन के आधार पर होती है उन्होंने कहा कि माता-पिता तथा गुरुजनों से संस्कार लेकर ही सफलता की ओर बढ़ सकते हैं केवल डिग्री लेना ही सफलता नहीं है त्याग और समर्पण के द्वारा देश और समाज को गौरवान्वित करने का नाम ही इच्छा शक्ति है इच्छा शक्ति को जगा कर ही हम सफलता प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर सहायक प्रधानाचार्य पुखराज राव अरविंद बौड़ा अरुण दहिया मोना व्यास जंवरी लाल जांगिड़ सदा गोपाल चौधरी लक्ष्मी नारायण सीमा मिश्रा सहित विद्यालय के सभी आचार्य बंधु भगिनी और भैया बहन उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व छात्रा एवं असिस्टेंट प्रोफेसर गुंजन अरोड़ा ने कहा कि जिस कैरियर का आप चयन करते है उसके पीछे क्या कारण है वो मेरे व्यक्तित्व के अनुकूल है या नहीं। गुरुजन यदि आप को किसी कार्य के लिए प्रोत्साहित करे तो आप हर एक कार्य में अपनी भूमिका तय करना चाहिए। RAS मैं चयनित एवं पूर्व छात्र महेंद्र नाथ सिद्ध ने इस अवसर पर कहा कि अपने समाज में प्रथम व्यक्ति है जिन्होंने RAS की परीक्षा पास की। संगत किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व में परिवर्तन लाने में अहम भूमिका निभाती है। अपने जीवन में अनुभवी व्यक्तियो से सतत् संपर्क करने से एक नई ऊर्जा का संचार करता है। RAS एवं पूर्व छात्र महेंद्र इनानिया ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की विद्यालय में होने वाली गतिविधिया विकास में साधन का कार्य करता है। इस विद्यालय की मिट्टी ने मुझे केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि जीवन जीने की दिशा दी है। आज मैं जो कुछ भी हूँ, उसमें मेरे गुरुओं का मार्गदर्शन, माता-पिता का आशीर्वाद और इस संस्था के संस्कारों का बहुत बड़ा योगदान है। RAS में चयन होना केवल एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह हमारे विद्यालय और समाज का भी सम्मान है। मैंने यहाँ से सीखा कि मेहनत, अनुशासन और धैर्य से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। मैं अपने छोटे साथियों से कहना चाहूँगा कि सपने बड़े देखें, लेकिन उन्हें पूरा करने के लिए निरंतर परिश्रम और सही दिशा में प्रयास करें। असफलताएँ रास्ते में आएंगी, लेकिन वही आपको मजबूत बनाती हैं इस मंच पर खड़े होकर मैं यही कहूँगा कि यदि आपके भीतर कुछ करने का जुनून है, तो कोई भी बाधा आपको रोक नहीं सकती। अंत में, मैं अपने सभी गुरुओं, माता-पिता और इस विद्यालय का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने मुझे इस मुकाम तक पहुँचाया।” RAS पूर्व छात्रा प्रतिभा चारण ने कहा कि संस्कारों से व्यक्ति महान बनता है। बालकों के विचार में विद्यालय के संस्कार झलकता है। भारत भूमि कर्म भूमि है। कर्म से ही श्रेष्ठता की और बढ़ा जाता है। पांच प्रकार के ऋण होते है। जिनको उतारना है तो कर्म करना पड़ता है।इच्छा शक्ति से ही महान बन जा सकता है। अंक लाना ही सफलता की निशानी नहीं है। सतत् प्रयास ही सफलता की और अग्रसर करता है। समाज सेवी भोजराज सारस्वत ने इस अवसर पर कहा कि मनुष्य जैसा सोचता है वैसा बनता हुआ है। असफलता भी मिली। प्रयास सतत् रहा लेकिन सफलता का प्रयास करते रहेंगे तो हम अपना जीवन अच्छा बना सकते हैं नौकरी मिले यह है जरूरी नहीं आप अच्छा व्यापार करके भी समाज में सफलता हासिल कर सकते हैं। अतिथियों ने एसजीएफआई में सॉफ्टबॉल खेल कर आई विद्यालय की बहनों का सम्मान भी इस अवसर पर किया।
    4
    नागौर,,शारदा बाल निकेतन विद्यालय के पूर्व छात्र-छात्राओं का RAS एवं  असिस्टेंट प्रोफेसर में चयनित होने पर सम्मान समारोह का आयोजन आदर्श शिक्षण संस्थान के संरक्षक भोजराज सारस्वत के सानिध्य में संपन्न हुआ।
प्रबंध समिति के अध्यक्ष केवल राज बच्छावत की अध्यक्षता में आयोजित इस सम्मान समारोह में शारदा बाल निकेतन विद्यालय के पूर्व छात्र छात्राएं जो की हाल ही में आरएएस एवं असिस्टेंट प्रोफेसर में चयनित हुए प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। 
विद्यालय के प्रधानाचार्य गेनाराम गुरु ने बताया कि विद्यालय के पूर्व छात्र भैया महेंद्र नाथ तथा भैया महेंद्र इनानिया एवं बहन प्रतिभा चारण का RAS में चयन तथा बहन गुंजन अरोड़ा का असिस्टेंट प्रोफेसर में हाल ही में चयन हुआ है। इस सम्मान समारोह में भारतीय जीवन बीमा निगम के अधिकारी हेमंत जोशी सांख्यिकी अधिकारी संजय सोनी विद्यालय प्रबंध समिति की व्यवस्थापक इंदु चौधरी जिला सचिव राम सिंह राठौड़ जिला व्यवस्थापक कमल अग्रवाल शताब्दी विस्तारक रुद्र कुमार शर्मा उपाध्यक्ष जगदीश जोशी  सेविका समिति की संरक्षक दमयंती चौधरी प्रबंध समिति के सहव्यवस्थापक रामप्रसाद कासानिया प्रचार प्रमुख मंजू सारस्वत सेवा प्रमुख मधु सोनी 
पर्यावरण प्रमुख सरिता जोशी सहित प्रबंध समिति के पदाधिकारी विद्यालय के आचार्य बंधु भगिनी तथा भैया बहन उपस्थित रहे। 
अतिथियों ने साफा एवं अंग वस्त्र तथा माला पहनाकर प्रतिभाओं का सम्मान किया तथा मुंह मीठा करवाया अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को प्रारंभ किया विद्यालय के भैया बहनों ने देशभक्ति गीत वंदना आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किया कार्यक्रम का संचालन आचार्य पल्लवी ने किया कमला चारण नें अतिथियों का परिचय एवं स्वागत करवाया प्रबंध समिति की इंदु चौधरी ने धन्यवाद ज्ञापित किया तथा राष्ट्रगीत वंदे मातरम के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
इस मौके पर विभाग संपर्क प्रमुख हेमंत जोशी ने मुख्य वक्ता के नाते कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मन के अंदर संकल्प शक्ति मजबूत होगी तभी सफलता मिलती है संकल्प शक्ति अपने मन के आधार पर होती है उन्होंने कहा कि माता-पिता तथा गुरुजनों से संस्कार लेकर ही सफलता की ओर बढ़ सकते हैं केवल डिग्री लेना ही सफलता नहीं है त्याग और समर्पण के द्वारा देश और समाज को गौरवान्वित करने का नाम ही इच्छा शक्ति है इच्छा शक्ति को जगा कर ही हम सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
इस अवसर पर सहायक प्रधानाचार्य पुखराज राव अरविंद बौड़ा अरुण दहिया मोना व्यास जंवरी लाल जांगिड़ सदा गोपाल चौधरी लक्ष्मी नारायण सीमा मिश्रा सहित विद्यालय के सभी आचार्य बंधु भगिनी और भैया बहन उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व छात्रा एवं असिस्टेंट प्रोफेसर गुंजन अरोड़ा ने कहा कि जिस कैरियर का आप चयन करते है उसके पीछे क्या कारण है वो मेरे व्यक्तित्व के अनुकूल है या नहीं। गुरुजन यदि आप को किसी कार्य के लिए प्रोत्साहित करे तो आप हर एक कार्य में अपनी भूमिका तय करना चाहिए। RAS मैं चयनित एवं पूर्व  छात्र महेंद्र नाथ सिद्ध ने इस अवसर पर कहा कि अपने समाज में प्रथम व्यक्ति है जिन्होंने RAS की परीक्षा पास की। संगत किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व में परिवर्तन लाने में अहम भूमिका निभाती है। अपने जीवन में अनुभवी व्यक्तियो से सतत् संपर्क करने से एक नई ऊर्जा का संचार करता है। RAS एवं पूर्व छात्र महेंद्र इनानिया ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की विद्यालय में होने  वाली गतिविधिया विकास में साधन का कार्य करता है। इस विद्यालय की मिट्टी ने मुझे केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि जीवन जीने की दिशा दी है। आज मैं जो कुछ भी हूँ, उसमें मेरे गुरुओं का मार्गदर्शन, माता-पिता का आशीर्वाद और इस संस्था के संस्कारों का बहुत बड़ा योगदान है।
RAS में चयन होना केवल एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह हमारे विद्यालय और समाज का भी सम्मान है। मैंने यहाँ से सीखा कि मेहनत, अनुशासन और धैर्य से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
मैं अपने छोटे साथियों से कहना चाहूँगा कि सपने बड़े देखें, लेकिन उन्हें पूरा करने के लिए निरंतर परिश्रम और सही दिशा में प्रयास करें। असफलताएँ रास्ते में आएंगी, लेकिन वही आपको मजबूत बनाती हैं इस मंच पर खड़े होकर मैं यही कहूँगा कि यदि आपके भीतर कुछ करने का जुनून है, तो कोई भी बाधा आपको रोक नहीं सकती। अंत में, मैं अपने सभी गुरुओं, माता-पिता और इस विद्यालय का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने मुझे इस मुकाम तक पहुँचाया।”
RAS पूर्व छात्रा प्रतिभा चारण ने कहा कि संस्कारों से व्यक्ति महान बनता है। बालकों के विचार में विद्यालय के संस्कार झलकता है। भारत भूमि कर्म भूमि है। कर्म से ही श्रेष्ठता की और बढ़ा जाता है। पांच प्रकार के ऋण होते है। जिनको उतारना है तो कर्म करना पड़ता है।इच्छा शक्ति से ही महान बन जा सकता है। अंक लाना ही सफलता की निशानी नहीं है। सतत् प्रयास ही सफलता की और अग्रसर करता है। समाज सेवी भोजराज सारस्वत ने इस अवसर पर कहा कि
मनुष्य जैसा सोचता है वैसा बनता हुआ है। असफलता भी मिली। प्रयास सतत् रहा लेकिन सफलता का प्रयास करते रहेंगे तो हम अपना जीवन अच्छा बना सकते हैं नौकरी मिले यह है जरूरी नहीं आप अच्छा व्यापार करके भी समाज में सफलता हासिल कर सकते हैं। अतिथियों ने एसजीएफआई में सॉफ्टबॉल खेल कर आई विद्यालय की बहनों का सम्मान भी इस अवसर पर किया।
    user_प्रदीप कुमार डागा
    प्रदीप कुमार डागा
    नागौर, नागौर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • नागौर। ऑपरेशन संकल्प–नशा मुक्त नागौर अभियान के तहत नागौर पुलिस ने पादूकलां थाना क्षेत्र में प्रभावी कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ तस्करी पर बड़ा प्रहार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री रोशन मीणा के निर्देशन में थानाधिकारी उमाशंकर शर्मा के नेतृत्व में टीम ने पादूकलां बाईपास पर नाकाबंदी के दौरान यह कार्रवाई अंजाम दी। नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध गतिविधि के आधार पर एक युवक को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से 14.90 ग्राम एमडीएम बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी मुन्ना राम पुत्र जोगीराम (28) निवासी पादूकलां को मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ थाना पादूकलां में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई में पुलिस टीम के सदस्य रामकुंवर भादू, महेंद्र खोखर, प्रकाश बसवाना, रामकरण, हेमेन्द्र गोरा और गोरधन सहित अन्य कार्मिकों की सक्रिय भूमिका रही। टीम की सतर्कता और तत्परता से यह सफलता मिली। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और समाज को नुकसान पहुंचाने वाले तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि पादूकलां थाना पुलिस द्वारा क्षेत्र में नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा रहा है।
    1
    नागौर। ऑपरेशन संकल्प–नशा मुक्त नागौर अभियान के तहत नागौर पुलिस ने पादूकलां थाना क्षेत्र में प्रभावी कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ तस्करी पर बड़ा प्रहार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री रोशन मीणा के निर्देशन में थानाधिकारी उमाशंकर शर्मा के नेतृत्व में टीम ने पादूकलां बाईपास पर नाकाबंदी के दौरान यह कार्रवाई अंजाम दी।
नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध गतिविधि के आधार पर एक युवक को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से 14.90 ग्राम एमडीएम बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी मुन्ना राम पुत्र जोगीराम (28) निवासी पादूकलां को मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ थाना पादूकलां में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
इस कार्रवाई में पुलिस टीम के सदस्य रामकुंवर भादू, महेंद्र खोखर, प्रकाश बसवाना, रामकरण, हेमेन्द्र गोरा और गोरधन सहित अन्य कार्मिकों की सक्रिय भूमिका रही। टीम की सतर्कता और तत्परता से यह सफलता मिली।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और समाज को नुकसान पहुंचाने वाले तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि पादूकलां थाना पुलिस द्वारा क्षेत्र में नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा रहा है।
    user_Vishnaram saini
    Vishnaram saini
    Police Officer रियान बड़ी, नागौर, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • भारतीय मजदूर संघ ने सौंपा ज्ञापन चित्तौड़गढ़।
    1
    भारतीय मजदूर संघ ने सौंपा ज्ञापन
चित्तौड़गढ़।
    user_Kailash Fulwari
    Kailash Fulwari
    अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी हाईवे पर दर्दनाक हादसा, स्कॉर्पियो सवार की मौके पर मौत गाय को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हुई स्कॉर्पियो गाड़ी पुलिया से टकराई, चालक गंभीर घायल झूंठा ग्राम के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-162 पर नर्सरी के पास मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में स्कॉर्पियो सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई । जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुखराज सोलंकी निवासी सोजत रोड़ ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका भाई वक्ताराम पुत्र रतनाराम (आर.बी. चौधरी) एवं भतीजा गौतमचंद स्कॉर्पियो गाड़ी (नंबर आरजे 22 यूए 3528) से लिलाम्बा में आयोजित एक शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। उसी दौरान दोपहर करीब 3:50 बजे झूंठा नर्सरी के पास अचानक हाईवे पर गाय सामने आ जाने से चालक ने उसे बचाने का प्रयास किया । जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर पुलिया की सुरक्षा दीवार से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वक्ताराम की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं चालक गौतमचंद गंभीर रूप से घायल हो गया । जिसे उपचार के लिए जोधपुर अस्पताल रेफर किया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर रायपुर के राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। जिसके बाद पुलिस ने शव सुपुर्द कर दिया । बताया जा रहा है कि शव चेन्नई ले जाएगा जा रहा है और मृतक फिल्म इंडस्ट्रीज में प्रोड्यूसर और तमिलनाडु सिरवी समाज महासभा के अध्यक्ष बताया गया ।
    2
    रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी 
हाईवे पर दर्दनाक हादसा, स्कॉर्पियो सवार की मौके पर मौत
गाय को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हुई स्कॉर्पियो गाड़ी पुलिया से टकराई, चालक गंभीर घायल
झूंठा ग्राम के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-162 पर नर्सरी के पास मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में स्कॉर्पियो सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई । जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुखराज सोलंकी निवासी सोजत रोड़ ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका भाई वक्ताराम पुत्र रतनाराम (आर.बी. चौधरी) एवं भतीजा गौतमचंद स्कॉर्पियो गाड़ी (नंबर आरजे 22 यूए 3528) से लिलाम्बा में आयोजित एक शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। उसी दौरान दोपहर करीब 3:50 बजे झूंठा नर्सरी के पास अचानक हाईवे पर गाय सामने आ जाने से चालक ने उसे बचाने का प्रयास किया । जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर पुलिया की सुरक्षा दीवार से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वक्ताराम की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं चालक गौतमचंद गंभीर रूप से घायल हो गया । जिसे उपचार के लिए जोधपुर अस्पताल रेफर किया गया है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर रायपुर के राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया।  जिसके बाद पुलिस ने शव सुपुर्द कर दिया । बताया जा रहा है कि शव चेन्नई ले जाएगा जा रहा है और मृतक फिल्म इंडस्ट्रीज में  प्रोड्यूसर और तमिलनाडु सिरवी समाज महासभा के अध्यक्ष बताया गया ।
    user_Shyam Saini
    Shyam Saini
    Eloctronics and Print Media Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.