logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शारदा बाल निकेतन विद्यालय के सभागार में हुआ सम्मान समारोह । RAS, में चयनित प्रतिभाओं का किया सम्मान नागौर,,शारदा बाल निकेतन विद्यालय के पूर्व छात्र-छात्राओं का RAS एवं असिस्टेंट प्रोफेसर में चयनित होने पर सम्मान समारोह का आयोजन आदर्श शिक्षण संस्थान के संरक्षक भोजराज सारस्वत के सानिध्य में संपन्न हुआ। प्रबंध समिति के अध्यक्ष केवल राज बच्छावत की अध्यक्षता में आयोजित इस सम्मान समारोह में शारदा बाल निकेतन विद्यालय के पूर्व छात्र छात्राएं जो की हाल ही में आरएएस एवं असिस्टेंट प्रोफेसर में चयनित हुए प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य गेनाराम गुरु ने बताया कि विद्यालय के पूर्व छात्र भैया महेंद्र नाथ तथा भैया महेंद्र इनानिया एवं बहन प्रतिभा चारण का RAS में चयन तथा बहन गुंजन अरोड़ा का असिस्टेंट प्रोफेसर में हाल ही में चयन हुआ है। इस सम्मान समारोह में भारतीय जीवन बीमा निगम के अधिकारी हेमंत जोशी सांख्यिकी अधिकारी संजय सोनी विद्यालय प्रबंध समिति की व्यवस्थापक इंदु चौधरी जिला सचिव राम सिंह राठौड़ जिला व्यवस्थापक कमल अग्रवाल शताब्दी विस्तारक रुद्र कुमार शर्मा उपाध्यक्ष जगदीश जोशी सेविका समिति की संरक्षक दमयंती चौधरी प्रबंध समिति के सहव्यवस्थापक रामप्रसाद कासानिया प्रचार प्रमुख मंजू सारस्वत सेवा प्रमुख मधु सोनी पर्यावरण प्रमुख सरिता जोशी सहित प्रबंध समिति के पदाधिकारी विद्यालय के आचार्य बंधु भगिनी तथा भैया बहन उपस्थित रहे। अतिथियों ने साफा एवं अंग वस्त्र तथा माला पहनाकर प्रतिभाओं का सम्मान किया तथा मुंह मीठा करवाया अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को प्रारंभ किया विद्यालय के भैया बहनों ने देशभक्ति गीत वंदना आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किया कार्यक्रम का संचालन आचार्य पल्लवी ने किया कमला चारण नें अतिथियों का परिचय एवं स्वागत करवाया प्रबंध समिति की इंदु चौधरी ने धन्यवाद ज्ञापित किया तथा राष्ट्रगीत वंदे मातरम के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। इस मौके पर विभाग संपर्क प्रमुख हेमंत जोशी ने मुख्य वक्ता के नाते कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मन के अंदर संकल्प शक्ति मजबूत होगी तभी सफलता मिलती है संकल्प शक्ति अपने मन के आधार पर होती है उन्होंने कहा कि माता-पिता तथा गुरुजनों से संस्कार लेकर ही सफलता की ओर बढ़ सकते हैं केवल डिग्री लेना ही सफलता नहीं है त्याग और समर्पण के द्वारा देश और समाज को गौरवान्वित करने का नाम ही इच्छा शक्ति है इच्छा शक्ति को जगा कर ही हम सफलता प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर सहायक प्रधानाचार्य पुखराज राव अरविंद बौड़ा अरुण दहिया मोना व्यास जंवरी लाल जांगिड़ सदा गोपाल चौधरी लक्ष्मी नारायण सीमा मिश्रा सहित विद्यालय के सभी आचार्य बंधु भगिनी और भैया बहन उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व छात्रा एवं असिस्टेंट प्रोफेसर गुंजन अरोड़ा ने कहा कि जिस कैरियर का आप चयन करते है उसके पीछे क्या कारण है वो मेरे व्यक्तित्व के अनुकूल है या नहीं। गुरुजन यदि आप को किसी कार्य के लिए प्रोत्साहित करे तो आप हर एक कार्य में अपनी भूमिका तय करना चाहिए। RAS मैं चयनित एवं पूर्व छात्र महेंद्र नाथ सिद्ध ने इस अवसर पर कहा कि अपने समाज में प्रथम व्यक्ति है जिन्होंने RAS की परीक्षा पास की। संगत किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व में परिवर्तन लाने में अहम भूमिका निभाती है। अपने जीवन में अनुभवी व्यक्तियो से सतत् संपर्क करने से एक नई ऊर्जा का संचार करता है। RAS एवं पूर्व छात्र महेंद्र इनानिया ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की विद्यालय में होने वाली गतिविधिया विकास में साधन का कार्य करता है। इस विद्यालय की मिट्टी ने मुझे केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि जीवन जीने की दिशा दी है। आज मैं जो कुछ भी हूँ, उसमें मेरे गुरुओं का मार्गदर्शन, माता-पिता का आशीर्वाद और इस संस्था के संस्कारों का बहुत बड़ा योगदान है। RAS में चयन होना केवल एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह हमारे विद्यालय और समाज का भी सम्मान है। मैंने यहाँ से सीखा कि मेहनत, अनुशासन और धैर्य से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। मैं अपने छोटे साथियों से कहना चाहूँगा कि सपने बड़े देखें, लेकिन उन्हें पूरा करने के लिए निरंतर परिश्रम और सही दिशा में प्रयास करें। असफलताएँ रास्ते में आएंगी, लेकिन वही आपको मजबूत बनाती हैं इस मंच पर खड़े होकर मैं यही कहूँगा कि यदि आपके भीतर कुछ करने का जुनून है, तो कोई भी बाधा आपको रोक नहीं सकती। अंत में, मैं अपने सभी गुरुओं, माता-पिता और इस विद्यालय का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने मुझे इस मुकाम तक पहुँचाया।” RAS पूर्व छात्रा प्रतिभा चारण ने कहा कि संस्कारों से व्यक्ति महान बनता है। बालकों के विचार में विद्यालय के संस्कार झलकता है। भारत भूमि कर्म भूमि है। कर्म से ही श्रेष्ठता की और बढ़ा जाता है। पांच प्रकार के ऋण होते है। जिनको उतारना है तो कर्म करना पड़ता है।इच्छा शक्ति से ही महान बन जा सकता है। अंक लाना ही सफलता की निशानी नहीं है। सतत् प्रयास ही सफलता की और अग्रसर करता है। समाज सेवी भोजराज सारस्वत ने इस अवसर पर कहा कि मनुष्य जैसा सोचता है वैसा बनता हुआ है। असफलता भी मिली। प्रयास सतत् रहा लेकिन सफलता का प्रयास करते रहेंगे तो हम अपना जीवन अच्छा बना सकते हैं नौकरी मिले यह है जरूरी नहीं आप अच्छा व्यापार करके भी समाज में सफलता हासिल कर सकते हैं। अतिथियों ने एसजीएफआई में सॉफ्टबॉल खेल कर आई विद्यालय की बहनों का सम्मान भी इस अवसर पर किया।

4 hrs ago
user_प्रदीप कुमार डागा
प्रदीप कुमार डागा
नागौर, नागौर, राजस्थान•
4 hrs ago
40ec955a-f036-4663-ab5b-e86c09a6cdbf

शारदा बाल निकेतन विद्यालय के सभागार में हुआ सम्मान समारोह । RAS, में चयनित प्रतिभाओं का किया सम्मान नागौर,,शारदा बाल निकेतन विद्यालय के पूर्व छात्र-छात्राओं का RAS एवं असिस्टेंट प्रोफेसर में चयनित होने पर सम्मान समारोह का आयोजन आदर्श शिक्षण संस्थान के संरक्षक भोजराज सारस्वत के सानिध्य में संपन्न हुआ। प्रबंध समिति के अध्यक्ष केवल राज बच्छावत की अध्यक्षता में आयोजित इस सम्मान समारोह में शारदा बाल निकेतन विद्यालय के पूर्व छात्र छात्राएं जो की हाल ही में आरएएस एवं असिस्टेंट प्रोफेसर में चयनित हुए प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य गेनाराम गुरु ने बताया कि विद्यालय के पूर्व छात्र भैया महेंद्र नाथ तथा भैया महेंद्र इनानिया एवं बहन प्रतिभा चारण का RAS में चयन तथा बहन गुंजन अरोड़ा का असिस्टेंट प्रोफेसर में हाल ही में चयन हुआ है। इस सम्मान समारोह में भारतीय जीवन बीमा निगम के अधिकारी हेमंत जोशी सांख्यिकी अधिकारी संजय सोनी विद्यालय प्रबंध समिति की व्यवस्थापक इंदु चौधरी जिला सचिव राम सिंह राठौड़ जिला व्यवस्थापक कमल अग्रवाल शताब्दी विस्तारक रुद्र कुमार शर्मा उपाध्यक्ष जगदीश जोशी सेविका समिति की संरक्षक दमयंती चौधरी प्रबंध समिति के सहव्यवस्थापक रामप्रसाद कासानिया प्रचार प्रमुख मंजू सारस्वत सेवा प्रमुख मधु सोनी पर्यावरण प्रमुख सरिता जोशी सहित प्रबंध समिति के पदाधिकारी विद्यालय के आचार्य बंधु भगिनी तथा भैया बहन उपस्थित रहे। अतिथियों ने साफा एवं अंग वस्त्र

d8183845-2f94-473f-87cc-c0396446435a

तथा माला पहनाकर प्रतिभाओं का सम्मान किया तथा मुंह मीठा करवाया अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को प्रारंभ किया विद्यालय के भैया बहनों ने देशभक्ति गीत वंदना आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किया कार्यक्रम का संचालन आचार्य पल्लवी ने किया कमला चारण नें अतिथियों का परिचय एवं स्वागत करवाया प्रबंध समिति की इंदु चौधरी ने धन्यवाद ज्ञापित किया तथा राष्ट्रगीत वंदे मातरम के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। इस मौके पर विभाग संपर्क प्रमुख हेमंत जोशी ने मुख्य वक्ता के नाते कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मन के अंदर संकल्प शक्ति मजबूत होगी तभी सफलता मिलती है संकल्प शक्ति अपने मन के आधार पर होती है उन्होंने कहा कि माता-पिता तथा गुरुजनों से संस्कार लेकर ही सफलता की ओर बढ़ सकते हैं केवल डिग्री लेना ही सफलता नहीं है त्याग और समर्पण के द्वारा देश और समाज को गौरवान्वित करने का नाम ही इच्छा शक्ति है इच्छा शक्ति को जगा कर ही हम सफलता प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर सहायक प्रधानाचार्य पुखराज राव अरविंद बौड़ा अरुण दहिया मोना व्यास जंवरी लाल जांगिड़ सदा गोपाल चौधरी लक्ष्मी नारायण सीमा मिश्रा सहित विद्यालय के सभी आचार्य बंधु भगिनी और भैया बहन उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व छात्रा एवं असिस्टेंट प्रोफेसर गुंजन अरोड़ा ने कहा कि जिस कैरियर का आप चयन करते है

e9faf206-8d90-4585-8e7a-7d64438a3753

उसके पीछे क्या कारण है वो मेरे व्यक्तित्व के अनुकूल है या नहीं। गुरुजन यदि आप को किसी कार्य के लिए प्रोत्साहित करे तो आप हर एक कार्य में अपनी भूमिका तय करना चाहिए। RAS मैं चयनित एवं पूर्व छात्र महेंद्र नाथ सिद्ध ने इस अवसर पर कहा कि अपने समाज में प्रथम व्यक्ति है जिन्होंने RAS की परीक्षा पास की। संगत किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व में परिवर्तन लाने में अहम भूमिका निभाती है। अपने जीवन में अनुभवी व्यक्तियो से सतत् संपर्क करने से एक नई ऊर्जा का संचार करता है। RAS एवं पूर्व छात्र महेंद्र इनानिया ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की विद्यालय में होने वाली गतिविधिया विकास में साधन का कार्य करता है। इस विद्यालय की मिट्टी ने मुझे केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि जीवन जीने की दिशा दी है। आज मैं जो कुछ भी हूँ, उसमें मेरे गुरुओं का मार्गदर्शन, माता-पिता का आशीर्वाद और इस संस्था के संस्कारों का बहुत बड़ा योगदान है। RAS में चयन होना केवल एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह हमारे विद्यालय और समाज का भी सम्मान है। मैंने यहाँ से सीखा कि मेहनत, अनुशासन और धैर्य से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। मैं अपने छोटे साथियों से कहना चाहूँगा कि सपने बड़े देखें, लेकिन उन्हें पूरा करने के लिए निरंतर

परिश्रम और सही दिशा में प्रयास करें। असफलताएँ रास्ते में आएंगी, लेकिन वही आपको मजबूत बनाती हैं इस मंच पर खड़े होकर मैं यही कहूँगा कि यदि आपके भीतर कुछ करने का जुनून है, तो कोई भी बाधा आपको रोक नहीं सकती। अंत में, मैं अपने सभी गुरुओं, माता-पिता और इस विद्यालय का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने मुझे इस मुकाम तक पहुँचाया।” RAS पूर्व छात्रा प्रतिभा चारण ने कहा कि संस्कारों से व्यक्ति महान बनता है। बालकों के विचार में विद्यालय के संस्कार झलकता है। भारत भूमि कर्म भूमि है। कर्म से ही श्रेष्ठता की और बढ़ा जाता है। पांच प्रकार के ऋण होते है। जिनको उतारना है तो कर्म करना पड़ता है।इच्छा शक्ति से ही महान बन जा सकता है। अंक लाना ही सफलता की निशानी नहीं है। सतत् प्रयास ही सफलता की और अग्रसर करता है। समाज सेवी भोजराज सारस्वत ने इस अवसर पर कहा कि मनुष्य जैसा सोचता है वैसा बनता हुआ है। असफलता भी मिली। प्रयास सतत् रहा लेकिन सफलता का प्रयास करते रहेंगे तो हम अपना जीवन अच्छा बना सकते हैं नौकरी मिले यह है जरूरी नहीं आप अच्छा व्यापार करके भी समाज में सफलता हासिल कर सकते हैं। अतिथियों ने एसजीएफआई में सॉफ्टबॉल खेल कर आई विद्यालय की बहनों का सम्मान भी इस अवसर पर किया।

More news from Nagaur and nearby areas
  • Post by रमेश सिंह
    1
    Post by रमेश सिंह
    user_रमेश सिंह
    रमेश सिंह
    पत्रकार Merta, Nagaur•
    12 hrs ago
  • गिरल लिग्नाइट माइन्स गेट पर 25 दिन से जारी धरने पर शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ❤️
    1
    गिरल लिग्नाइट माइन्स गेट पर 25 दिन से जारी धरने पर शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ❤️
    user_JITENDRA SINGH
    JITENDRA SINGH
    मेड़ता, नागौर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • Post by Budraj Nayak
    1
    Post by Budraj Nayak
    user_Budraj Nayak
    Budraj Nayak
    मेड़ता, नागौर, राजस्थान•
    1 day ago
  • नागौर जिले के खाटूबड़ी थाना क्षेत्र में जान से मारने की नीयत से किए गए हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में की गई। पुलिस के अनुसार, 3 मई 2026 को ग्राम मुण्डी में आपसी रंजिश के चलते आरोपियों ने परिवादी और उसके परिवार पर ट्रैक्टर एवं कैम्पर गाड़ियों से जानलेवा हमला किया। आरोपियों ने पहले वाहनों से टक्कर मारी और बाद में गंभीर मारपीट की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और तत्काल जांच शुरू की गई। खाटूबड़ी थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और चार नामजद आरोपी तुलछीराम, ओमप्रकाश, जवानाराम एवं जगदेवाराम को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही वारदात में प्रयुक्त एक ट्रैक्टर और दो कैम्पर गाड़ियों सहित कुल तीन वाहनों को जब्त किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले में अन्य संभावित आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। नागौर पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की आपसी रंजिश को कानून हाथ में लेकर नहीं सुलझाएं, बल्कि कानूनी प्रक्रिया का पालन करें।
    1
    नागौर जिले के खाटूबड़ी थाना क्षेत्र में जान से मारने की नीयत से किए गए हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में की गई।
पुलिस के अनुसार, 3 मई 2026 को ग्राम मुण्डी में आपसी रंजिश के चलते आरोपियों ने परिवादी और उसके परिवार पर ट्रैक्टर एवं कैम्पर गाड़ियों से जानलेवा हमला किया। आरोपियों ने पहले वाहनों से टक्कर मारी और बाद में गंभीर मारपीट की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और तत्काल जांच शुरू की गई।
खाटूबड़ी थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और चार नामजद आरोपी तुलछीराम, ओमप्रकाश, जवानाराम एवं जगदेवाराम को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही वारदात में प्रयुक्त एक ट्रैक्टर और दो कैम्पर गाड़ियों सहित कुल तीन वाहनों को जब्त किया गया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले में अन्य संभावित आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।
नागौर पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की आपसी रंजिश को कानून हाथ में लेकर नहीं सुलझाएं, बल्कि कानूनी प्रक्रिया का पालन करें।
    user_Vishnaram saini
    Vishnaram saini
    Police Officer रियान बड़ी, नागौर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • is gali mein gandgi se pareshan log gandgi ke Karan gharon mein jahrile Janwar bhi a jaate Hain jese bichhoo noliya saamp aadi janvar
    2
    is gali mein gandgi se pareshan log gandgi ke Karan gharon mein jahrile Janwar bhi a jaate Hain jese bichhoo noliya saamp aadi janvar
    user_Sohail
    Sohail
    सुजानगढ़, चूरू, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • क्या इसको आप विकास कहते हो…… यह ओसियां विधानसभा क्षेत्र पंचायत समिति तिंवरी के ग्राम पंचायत गोपासरीया का विडीयो है जहाँ मैंने खुद ने देखा है की केवल पैसा उठाने के लिए टेम्पररी पाईपलाइन बिछाई गई है और बड़े स्तर पर पैसा खाया गया है…… यह ग्राम पंचायत ओसियां विधायक भेराराम सियोल के घर से लगभग 5 किलोमीटर दूर स्थित हैं….
    1
    क्या इसको आप विकास कहते हो…… यह ओसियां विधानसभा क्षेत्र पंचायत समिति तिंवरी के ग्राम पंचायत गोपासरीया का विडीयो है जहाँ मैंने खुद ने देखा है की केवल पैसा उठाने के लिए टेम्पररी पाईपलाइन बिछाई गई है और बड़े स्तर पर पैसा खाया गया है…… यह ग्राम पंचायत ओसियां विधायक भेराराम सियोल के घर से लगभग 5 किलोमीटर दूर स्थित हैं….
    user_RCR MEDIA
    RCR MEDIA
    Media company Osian, Jodhpur•
    16 hrs ago
  • नागौर/खाटूबडी,,जान से मारने की नियत से ट्रैक्टर एवं कैम्पर गाड़ी से टक्कर मारने एवं गंभीर मारपीट के प्रकरण में नागौर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही।चार नामजद आरोपी तुलछीराम,औमप्रकाश, जवानाराम एवं जगदेवाराम गिरफ्तार। वारदात में प्रयुक्त एक ट्रैक्टर एवं दो कैम्पर गाड़ी सहित तीन वाहन जब्त।आरोपियों ने दिनांक 03.मई 2026 को ग्राम मुण्डी में आपसी रंजिश के कारण परिवादी व उसके परिवालों को जान से मारने की नियत से ट्रेक्टर एवं कैम्पर गाड़ियों से टक्कर मारी एवं गंभीर मारपीट की थी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ थाना खाटूबड़ी पुलिस टीम की रही प्रभावी कार्यवाही।
    3
    नागौर/खाटूबडी,,जान से मारने की नियत से ट्रैक्टर एवं कैम्पर गाड़ी से टक्कर मारने एवं गंभीर मारपीट के प्रकरण में नागौर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही।चार नामजद आरोपी तुलछीराम,औमप्रकाश, जवानाराम एवं जगदेवाराम गिरफ्तार। वारदात में प्रयुक्त एक ट्रैक्टर एवं दो कैम्पर गाड़ी सहित तीन वाहन जब्त।आरोपियों ने दिनांक 03.मई 2026 को ग्राम मुण्डी में आपसी रंजिश के कारण परिवादी व उसके परिवालों को जान से मारने की नियत से ट्रेक्टर एवं कैम्पर गाड़ियों से टक्कर मारी एवं गंभीर मारपीट की थी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ थाना खाटूबड़ी पुलिस टीम की रही प्रभावी कार्यवाही।
    user_प्रदीप कुमार डागा
    प्रदीप कुमार डागा
    नागौर, नागौर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • नागौर। जिले में अवैध बजरी खनन और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए नागौर पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। पुलिस अधीक्षक श्री रोशन मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना गोटन पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी से भरे एक डम्पर को जब्त किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गश्त के दौरान रोल चांदावता सरहद क्षेत्र में एक संदिग्ध डम्पर आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस टीम ने सतर्कता बरतते हुए वाहन को रुकवाया और उसकी जांच की। जांच में सामने आया कि डम्पर में बिना किसी वैध अनुमति के बजरी का परिवहन किया जा रहा था। इस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए डम्पर को जब्त कर लिया। मामले में वाहन चालक के खिलाफ अवैध खनन एवं परिवहन से संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि अवैध बजरी खनन और परिवहन पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए हैं, जिसके तहत जिलेभर में लगातार निगरानी और कार्रवाई की जा रही है। थाना गोटन पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध खनन में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्राकृतिक संसाधनों के अवैध दोहन को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। नागौर पुलिस ने आमजन से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि कहीं भी अवैध खनन या बजरी परिवहन की सूचना मिले तो तुरंत पुलिस को अवगत कराएं, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
    1
    नागौर। जिले में अवैध बजरी खनन और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए नागौर पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। पुलिस अधीक्षक श्री रोशन मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना गोटन पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी से भरे एक डम्पर को जब्त किया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, गश्त के दौरान रोल चांदावता सरहद क्षेत्र में एक संदिग्ध डम्पर आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस टीम ने सतर्कता बरतते हुए वाहन को रुकवाया और उसकी जांच की। जांच में सामने आया कि डम्पर में बिना किसी वैध अनुमति के बजरी का परिवहन किया जा रहा था। इस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए डम्पर को जब्त कर लिया।
मामले में वाहन चालक के खिलाफ अवैध खनन एवं परिवहन से संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि अवैध बजरी खनन और परिवहन पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए हैं, जिसके तहत जिलेभर में लगातार निगरानी और कार्रवाई की जा रही है।
थाना गोटन पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध खनन में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्राकृतिक संसाधनों के अवैध दोहन को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
नागौर पुलिस ने आमजन से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि कहीं भी अवैध खनन या बजरी परिवहन की सूचना मिले तो तुरंत पुलिस को अवगत कराएं, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
    user_Vishnaram saini
    Vishnaram saini
    Police Officer रियान बड़ी, नागौर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • hamare pani nhi aa raha hai
    1
    hamare pani nhi aa raha hai
    user_Ganpayram
    Ganpayram
    ओसियां, जोधपुर, राजस्थान•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.