logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए ‘कौन बनेगा बिजनेस लीडर’ प्रतियोगिता आयोजित मेजा, प्रयागराज। उद्यमिता विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उरूवा विकासखंड के रामनगर गांव में ‘कौन बनेगा बिजनेस लीडर’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महिला आर्थिक सशक्तिकरण परियोजना के अंतर्गत आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को तकनीकी सुविधा, बाजार से संपर्क, क्षमता वृद्धि, ऋण सुविधा तथा उद्यमी सहायता केंद्र के माध्यम से सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि इन माध्यमों से ग्रामीण महिलाओं और युवाओं को स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ाया जा सकता है। कार्यक्रम का शुभारंभ सहायक विकास अधिकारी (ग्रामीण) कमलेश कुमार सिंह तथा खंड मिशन प्रबंधक विनय कांत शुक्ला ने किया। स्वामी विवेकानंद शिक्षा समिति के कार्यक्रम प्रबंधक प्रशांत श्रीवास्तव ने उद्यमिता विकास एवं उद्यम स्थापना से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को जागरूक भी किया गया। कलाकारों ने अभिनय के माध्यम से स्वरोजगार, आत्मनिर्भरता और सरकारी योजनाओं के महत्व को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित महिलाओं और युवाओं ने सराहा। संस्था के सहायक कार्यक्रम प्रबंधक पीयूष रंजन और हर्ष सिंह ने बताया कि परियोजना के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं और युवाओं को उद्यमिता की ओर प्रेरित किया जा रहा है। गांव-गांव में सरकारी और गैर-सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाकर अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से ग्रामीण क्षेत्रों में कम समय में अधिक उद्यम स्थापित किए जा सकते हैं और रोजगार के अवसर बढ़ाए जा सकते हैं। प्रतियोगिता में तीन विकासखंडों के विभिन्न गांवों से लगभग 250 से 300 महिलाओं ने प्रतिभाग किया। अंत में सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

3 hrs ago
user_Dhananjay Prajapati
Dhananjay Prajapati
मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago
922d2bbd-03fc-4ad9-9efb-721d98a5f91b

उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए ‘कौन बनेगा बिजनेस लीडर’ प्रतियोगिता आयोजित मेजा, प्रयागराज। उद्यमिता विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उरूवा विकासखंड के रामनगर गांव में ‘कौन बनेगा बिजनेस लीडर’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महिला आर्थिक सशक्तिकरण परियोजना के अंतर्गत आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को तकनीकी सुविधा, बाजार से संपर्क, क्षमता वृद्धि, ऋण सुविधा तथा

e7496370-bbfc-4cdb-8793-1d188ac583c1

उद्यमी सहायता केंद्र के माध्यम से सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि इन माध्यमों से ग्रामीण महिलाओं और युवाओं को स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ाया जा सकता है। कार्यक्रम का शुभारंभ सहायक विकास अधिकारी (ग्रामीण) कमलेश कुमार सिंह तथा खंड मिशन प्रबंधक विनय कांत शुक्ला ने किया। स्वामी विवेकानंद शिक्षा समिति के कार्यक्रम प्रबंधक प्रशांत श्रीवास्तव ने उद्यमिता विकास एवं उद्यम स्थापना से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी। इस

ccc4e3b3-6114-4df5-95e4-97dfd81700c8

दौरान नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को जागरूक भी किया गया। कलाकारों ने अभिनय के माध्यम से स्वरोजगार, आत्मनिर्भरता और सरकारी योजनाओं के महत्व को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित महिलाओं और युवाओं ने सराहा। संस्था के सहायक कार्यक्रम प्रबंधक पीयूष रंजन और हर्ष सिंह ने बताया कि परियोजना के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं और युवाओं को उद्यमिता की ओर प्रेरित किया जा रहा है। गांव-गांव में सरकारी और गैर-सरकारी

7fa91c02-387b-4bec-a7a9-c0314cee0474

योजनाओं की जानकारी पहुंचाकर अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से ग्रामीण क्षेत्रों में कम समय में अधिक उद्यम स्थापित किए जा सकते हैं और रोजगार के अवसर बढ़ाए जा सकते हैं। प्रतियोगिता में तीन विकासखंडों के विभिन्न गांवों से लगभग 250 से 300 महिलाओं ने प्रतिभाग किया। अंत में सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मेजा, प्रयागराज। विकास खंड उरुवा के पट्टीनाथराय गांव स्थित ऊंचडीह–उरुवा मार्ग पर बनी नहर की पुलिया इन दिनों हादसों को न्योता दे रही है। पुलिया की रैपिड/रेलिंग कई वर्ष पहले टूट चुकी है, लेकिन अब तक उसकी मरम्मत नहीं कराई जा सकी है। रेलिंग टूटे होने से यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों की जान पर हर समय खतरा बना हुआ है। गांव के प्रधान प्रतिनिधि संदीप मिश्र ने बताया कि नहर की इस पुलिया की रेलिंग लंबे समय से क्षतिग्रस्त है। बिना रेलिंग के पुलिया होने के कारण अब तक कई बाइक सवार और कार चालक अनियंत्रित होकर नहर में गिर चुके हैं, जिनमें कई लोग घायल भी हुए हैं। इसके बावजूद संबंधित नहर विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने बताया कि ऊंचडीह–उरुवा मार्ग पर रेलवे फ्लाईओवर बनने के बाद यह रास्ता हर समय व्यस्त रहता है। दिन-रात भारी वाहनों सहित दोपहिया और चारपहिया वाहनों का आवागमन बना रहता है। ऐसे में टूटी रेलिंग के कारण किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने नहर विभाग और संबंधित अधिकारियों से पुलिया की रैपिड/रेलिंग को शीघ्र दुरुस्त कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई तो किसी बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता।
    1
    मेजा, प्रयागराज।
विकास खंड उरुवा के पट्टीनाथराय गांव स्थित ऊंचडीह–उरुवा मार्ग पर बनी नहर की पुलिया इन दिनों हादसों को न्योता दे रही है। पुलिया की रैपिड/रेलिंग कई वर्ष पहले टूट चुकी है, लेकिन अब तक उसकी मरम्मत नहीं कराई जा सकी है। रेलिंग टूटे होने से यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों की जान पर हर समय खतरा बना हुआ है।
गांव के प्रधान प्रतिनिधि संदीप मिश्र ने बताया कि नहर की इस पुलिया की रेलिंग लंबे समय से क्षतिग्रस्त है। बिना रेलिंग के पुलिया होने के कारण अब तक कई बाइक सवार और कार चालक अनियंत्रित होकर नहर में गिर चुके हैं, जिनमें कई लोग घायल भी हुए हैं। इसके बावजूद संबंधित नहर विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
उन्होंने बताया कि ऊंचडीह–उरुवा मार्ग पर रेलवे फ्लाईओवर बनने के बाद यह रास्ता हर समय व्यस्त रहता है। दिन-रात भारी वाहनों सहित दोपहिया और चारपहिया वाहनों का आवागमन बना रहता है। ऐसे में टूटी रेलिंग के कारण किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।
ग्रामीणों ने नहर विभाग और संबंधित अधिकारियों से पुलिया की रैपिड/रेलिंग को शीघ्र दुरुस्त कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई तो किसी बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता।
    user_राजेश कुमार
    राजेश कुमार
    रिपोर्टर मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • महाशिवरात्रि पर सुदिष्ट ब्रह्म धाम पश्चिमी परेठ परानीपुर में विशाल भंडारे का आयोजन मेजा, प्रयागराज। क्षेत्र के प्रसिद्ध पश्चिमी पर्यटक स्थल सुदिष्ट ब्रह्म धाम, परानीपुर में अखंड हरी कीर्तन व विशाल भंडारे का आयोजन किया गया । यह आयोजन भोजपुरी बिरहा गायक व समाज सेवी मुन्ना लाल यादव के नेतृत्व में कियागया। इस भंडारे को लेकर श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिल।आयोजन समिति द्वारा मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई का कार्य किया गया है। दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, बैठने की व्यवस्था और प्रसाद वितरण स्थल को सुव्यवस्थित किया गया। बड़े स्तर पर भोजन सामग्री की व्यवस्था की गई है। भोजपुरी बिरहा जगत में अपनी अलग पहचान रखने वाले मुन्ना लाल यादव ने बताया कि यह भंडारा क्षेत्र की सुख-समृद्धि और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बाबा के आशीर्वाद से हर वर्ष यह आयोजन भव्य रूप लेता जा रहा है और श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि बाबा महाराज धाम आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां वर्ष भर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। भंडारे के अवसर पर क्षेत्र के युवा, सामाजिक कार्यकर्ता और भक्तगण बढ़-चढ़कर सहयोग किया।आयोजन में पहुंचे सांसद उज्जवल रमण सिंह का आयोजन कर्ता मुन्ना लाल यादव ने संसद के जन्मदिन की बधाइयां दी। वहीं सांसद उज्जवल रमण सिंह ने केक काट कर अपना जन्मोत्सव मनाया।लोगों की भीड़ ने उज्जवल भैया जिंदाबाद के नारे लगाए जयकारों के साथ बाबा महाराज का पश्चिमी परेड गूंजायमान रहा। कार्यक्रम में एस पब्लिक के प्रबंधक नीरज यादव, सिरसा नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष, शेषमणि यादव, मोनू यादव इंद्रेश यादव दिलीप जुगनू प्रेमी ओम सिंह सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
    4
    महाशिवरात्रि पर सुदिष्ट ब्रह्म धाम पश्चिमी परेठ परानीपुर में विशाल भंडारे का आयोजन 
मेजा, प्रयागराज। क्षेत्र के प्रसिद्ध पश्चिमी पर्यटक स्थल सुदिष्ट ब्रह्म धाम, परानीपुर में अखंड हरी कीर्तन व विशाल भंडारे का आयोजन किया गया  । यह आयोजन भोजपुरी बिरहा गायक व समाज सेवी मुन्ना लाल यादव के नेतृत्व में कियागया। इस भंडारे को लेकर श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिल।आयोजन समिति द्वारा मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई का कार्य किया गया है। दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, बैठने की व्यवस्था और प्रसाद वितरण स्थल को सुव्यवस्थित किया गया।  बड़े स्तर पर भोजन सामग्री की व्यवस्था की गई है।
भोजपुरी बिरहा जगत में अपनी अलग पहचान रखने वाले मुन्ना लाल यादव ने बताया कि यह भंडारा क्षेत्र की सुख-समृद्धि और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बाबा के आशीर्वाद से हर वर्ष यह आयोजन भव्य रूप लेता जा रहा है और श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि बाबा महाराज धाम आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां वर्ष भर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। भंडारे के अवसर पर क्षेत्र के युवा, सामाजिक कार्यकर्ता और भक्तगण बढ़-चढ़कर सहयोग किया।आयोजन में पहुंचे सांसद उज्जवल रमण सिंह का आयोजन कर्ता मुन्ना लाल यादव ने संसद के जन्मदिन की बधाइयां दी। वहीं सांसद उज्जवल रमण सिंह ने केक काट कर अपना जन्मोत्सव मनाया।लोगों की भीड़ ने उज्जवल भैया जिंदाबाद के नारे लगाए जयकारों के साथ बाबा महाराज का पश्चिमी परेड गूंजायमान रहा। कार्यक्रम में एस पब्लिक के प्रबंधक नीरज यादव, सिरसा नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष, शेषमणि यादव, मोनू यादव इंद्रेश यादव दिलीप जुगनू प्रेमी ओम सिंह सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
    user_Dhananjay Prajapati
    Dhananjay Prajapati
    मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • बारा क्षेत्र के नेवरिया गांव निवासी बुजुर्ग छेदीलाल आदिवासी ने अपने जमीन विवाद को लेकर तहसील प्रशासन से कई बार शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई थी, लेकिन लंबे समय बीतने के बावजूद समाधान न होने पर उन्होंने मीडिया के सामने आकर अपनी पीड़ा जाहिर की। उन्होंने बताया कि बार-बार आवेदन देने के बावजूद उनकी समस्या का निस्तारण नहीं किया गया, जिससे वे मानसिक रूप से परेशान हैं। मीडिया से बातचीत के दौरान छेदीलाल आदिवासी ने उच्च अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करने और जल्द न्याय दिलाने की मांग की है। उन्होंने प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि गरीब और बुजुर्गों की समस्याओं को गंभीरता से लेकर उन्हें न्याय दिलाया जाए।
    1
    बारा क्षेत्र के नेवरिया गांव निवासी बुजुर्ग छेदीलाल आदिवासी ने अपने जमीन विवाद को लेकर तहसील प्रशासन से कई बार शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई थी, लेकिन लंबे समय बीतने के बावजूद समाधान न होने पर उन्होंने मीडिया के सामने आकर अपनी पीड़ा जाहिर की। उन्होंने बताया कि बार-बार आवेदन देने के बावजूद उनकी समस्या का निस्तारण नहीं किया गया, जिससे वे मानसिक रूप से परेशान हैं।
मीडिया से बातचीत के दौरान छेदीलाल आदिवासी ने उच्च अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करने और जल्द न्याय दिलाने की मांग की है। उन्होंने प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि गरीब और बुजुर्गों की समस्याओं को गंभीरता से लेकर उन्हें न्याय दिलाया जाए।
    user_Rohit Sharma
    Rohit Sharma
    निष्पक्षता से खबर को प्रकाशित करना मेरा बारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by Raju Yadav
    1
    Post by Raju Yadav
    user_Raju Yadav
    Raju Yadav
    Artist हंडिया, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by रंजना हडिया प्रयागराज मोबाइल नंबर,8416904359
    1
    Post by रंजना हडिया प्रयागराज मोबाइल नंबर,8416904359
    user_रंजना हडिया प्रयागराज मोबाइल नंबर,8416904359
    रंजना हडिया प्रयागराज मोबाइल नंबर,8416904359
    पत्रकार हंडिया, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • **कानपुर जिलाधिकारी श्री जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज दोपहर किया पिएचसी उत्तरीपुरा का औचक निरीक्षण जिसमें मेडिकल ऑफिसर सहित चार स्वास्थ्य कर्मी मिले अनुपस्थित बता दे कि अनुपस्थित पाए गए सभी कर्मियों का जिलाधिकारी ने एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए !* *कासिम अब्बास राष्ट्रीय समाचार पत्र उम्मीद का किनारा* 🖊️
    1
    **कानपुर जिलाधिकारी श्री जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज दोपहर किया पिएचसी उत्तरीपुरा का औचक निरीक्षण जिसमें मेडिकल ऑफिसर सहित चार स्वास्थ्य कर्मी मिले अनुपस्थित बता दे कि अनुपस्थित पाए गए सभी कर्मियों का जिलाधिकारी ने एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए  !* 
*कासिम अब्बास राष्ट्रीय समाचार पत्र उम्मीद का किनारा* 🖊️
    user_AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS
    AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS
    पत्रकार Prayagraj, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • मध्यप्रदेश के खजुराहो में लव जिहाद का मामला सामने आया है। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने अपना कैफे में छापा मारा और उसके अंदर से बंद रूम नंबर 205 को खुलवाया जिसमें मुस्लिम युवक शकील ने काफी देर में दरवाजा खोला। कमरे की अलमारी के भीतर नाबालिग युवती मिली। इसके बाद कार्यकताओं ने उसके पिटाई की और कपड़े उतारकर जुलूस निकाला। कार्यकर्ताओं का कहना है कि उसके मोबाइल में कई लड़कियों के आपत्तिजनक वीडियो हैं और लड़कियां उसे छोड़ने की गुहार लगा रही हैं। घटना के बाद से खजुराहो में सनसनी फैली हुई है। #MP #khajuraho #LoveJihad #muslim #hindu #police #hotel
    1
    मध्यप्रदेश के खजुराहो में लव जिहाद का मामला सामने आया है। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने अपना कैफे में छापा मारा और उसके अंदर से बंद रूम नंबर 205 को खुलवाया जिसमें मुस्लिम युवक शकील ने काफी देर में दरवाजा खोला। कमरे की अलमारी के भीतर नाबालिग युवती मिली। इसके बाद कार्यकताओं ने उसके पिटाई की और कपड़े उतारकर जुलूस निकाला। कार्यकर्ताओं का कहना है कि उसके मोबाइल में कई लड़कियों के आपत्तिजनक वीडियो हैं और लड़कियां उसे छोड़ने की गुहार लगा रही हैं। घटना के बाद से खजुराहो में सनसनी फैली हुई है।
#MP #khajuraho #LoveJihad #muslim #hindu #police #hotel
    user_Questions News
    Questions News
    Media company इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • कौंधियारा क्षेत्र के बारी बजहिया पाल चौराहे स्थित एक किराने की दुकान में अज्ञात चोरों ने सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर दुकान से सामान और हजारों रुपये नकद लेकर फरार हो गए। सुबह 08:00 के आसपास दुकान मालिक के पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद उन्होंने तुरंत PRV 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
    1
    कौंधियारा क्षेत्र के बारी बजहिया पाल चौराहे स्थित एक किराने की दुकान में अज्ञात चोरों ने सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर दुकान से सामान और हजारों रुपये नकद लेकर फरार हो गए। सुबह 08:00 के आसपास दुकान मालिक के पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद उन्होंने तुरंत PRV 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
    user_Rohit Sharma
    Rohit Sharma
    निष्पक्षता से खबर को प्रकाशित करना मेरा बारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.