अहम खबर जिलाधिकारी समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा ने समस्तीपुर सदर में 'भारत की जनगणना 2027' के प्रशिक्षण सत्र का किया शुभारंभ समस्तीपुर: आज जिलाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा द्वारा समस्तीपुर सदर प्रखंड में 'भारत की जनगणना 2027' के सफल संचालन हेतु प्रगणकों (Enumerators) एवं पर्यवेक्षकों (Supervisors) के लिए आयोजित प्रशिक्षण सत्र का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उपस्थित कर्मियों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है। इसके माध्यम से प्राप्त आंकड़े देश और राज्य की भविष्य की योजनाओं और विकास नीतियों के निर्धारण में आधार स्तंभ की भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया कि वे प्रशिक्षण की हर बारीकी को ध्यान से समझें ताकि डेटा संकलन के दौरान किसी भी प्रकार की त्रुटि न हो। जिलाधिकारी ने गुणवत्तापूर्ण और त्रुटिरहित आंकड़े एकत्र करने पर विशेष बल दिया। प्रगणकों को बताया गया कि किस प्रकार डिजिटल माध्यमों या निर्धारित प्रपत्रों में जानकारी दर्ज करनी है।पर्यवेक्षकों को अपने अधीन प्रगणकों के कार्यों की निरंतर मॉनिटरिंग और मार्गदर्शन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।इस अवसर पर जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) समस्तीपुर सदर, मास्टर ट्रेनर्स, विभिन्न विभागों के प्रशिक्षक एवं अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। प्रशिक्षण सत्र के दौरान प्रशिक्षकों द्वारा जनगणना की प्रश्नावली, मैपिंग और तकनीकी पहलुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने विश्वास जताया कि सभी कर्मी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और समयबद्धता के साथ करेंगे।
अहम खबर जिलाधिकारी समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा ने समस्तीपुर सदर में 'भारत की जनगणना 2027' के प्रशिक्षण सत्र का किया शुभारंभ समस्तीपुर: आज जिलाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा द्वारा समस्तीपुर सदर प्रखंड में 'भारत की जनगणना 2027' के सफल संचालन हेतु प्रगणकों (Enumerators) एवं पर्यवेक्षकों (Supervisors) के लिए आयोजित प्रशिक्षण सत्र का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उपस्थित कर्मियों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है। इसके माध्यम से प्राप्त आंकड़े देश और राज्य की भविष्य की योजनाओं और विकास नीतियों के निर्धारण में आधार स्तंभ की भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया कि वे प्रशिक्षण की हर बारीकी को ध्यान से समझें ताकि डेटा संकलन के
दौरान किसी भी प्रकार की त्रुटि न हो। जिलाधिकारी ने गुणवत्तापूर्ण और त्रुटिरहित आंकड़े एकत्र करने पर विशेष बल दिया। प्रगणकों को बताया गया कि किस प्रकार डिजिटल माध्यमों या निर्धारित प्रपत्रों में जानकारी दर्ज करनी है।पर्यवेक्षकों को अपने अधीन प्रगणकों के कार्यों की निरंतर मॉनिटरिंग और मार्गदर्शन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।इस अवसर पर जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) समस्तीपुर सदर, मास्टर ट्रेनर्स, विभिन्न विभागों के प्रशिक्षक एवं अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। प्रशिक्षण सत्र के दौरान प्रशिक्षकों द्वारा जनगणना की प्रश्नावली, मैपिंग और तकनीकी पहलुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने विश्वास जताया कि सभी कर्मी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और समयबद्धता के साथ करेंगे।
- *बाबा साहब डॉ. भीम राव आंबेडकर की 135 वाँ जयंती के अवसर पर समस्तीपुर शहर में भीम सेना द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकली गई.1
- Post by तुफैल अहमद (राजा भाई)1
- हमारे महापुरुष उन वीरों को याद करते हैं कि आज भी उनका संविधान जो लागू करके गए हैं इस संविधान के तहत पूरा भारत चल रहा है और चलेंगे बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी को याद करते हुए उनके जयंती पर नमन करते हुए आप सभी को धन्यवाद करते हैं1
- समस्तीपुर। जिले के उत्पाद थाने की पुलिस ने उत्पाद विभाग पटना से प्राप्त गुप्त सुचना के आधार पर ताजपुर थाना क्षेत्र के गांधी चौक से एक ट्रक पर लोड करीब 01 करोड़ की 1022 कार्टून विदेशी शराब बरामद किया है। इस दौरान ट्रक चालक को भी गिरफ्तार किया गया है।1
- Post by JMBNEWS1
- Post by Arvind Kumar News 7 Samastipur1
- बिहार समस्तीपुर मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र में गोलीकांड व लूट की कथित घटना का पुलिस ने किया खुलासा, मादक पदार्थ कारोबार से जुड़ा निकला ये मामला। जी हां आपने सही सुना यह घटना बीते दिनों 12 अप्रैल को समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के कुर्सहा बलुआही पथ पर कथित गोलीबारी एवं दो लाख रुपये लूट घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए कहा कि , इस मामले में वादी शुभम कुमार द्वारा दिए गए फर्द बयान के आधार पर मोहिउद्दीननगर थाना में कांड संख्या 87/26 के तहत मामला दर्ज किया गया । पुलिस ने वैज्ञानिक एवं तकनीकी अनुसंधान के साथ-साथ मानवीय सूचना के आधार पर जांच की प्रक्रिया प्रारम्भ की। उसी दौरान वादी के मित्र राजेश कुमार सिंह से गहन पूछताछ की गई। जिसमें पूछताछ के दौरान चौंकाने वाला मामला का खुलासा हुआ कि शुभम कुमार और राजेश कुमार सिंह दोनों मिलकर मादक पदार्थों का कारोबार करते थे। जो 12 अप्रैल को शुभम कुमार मोहनपुर थाना क्षेत्र से कोटा लेकर लौट रहा था। इसी दौरान बलुआही पंचायत सरकार भवन के समीप से गुजरने के क्रम में पहले से मौजूद आग्नेयास्त्र का ट्रिगर दब गया, जिससे वह खुद ही गोली का शिकार हो गया। घटना के बाद पूरे मामले को लूट और गोलीबारी का रूप देने के लिए एक साजिश रच दी गई। जिसमें में झूठा बयान देकर चार लोगों को नामजद करते हुए आरोपी बनाया गया । जो पूरे तरह से यह स्पष्ट हो गया कि वादी द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी पूरी तरह गलत थी। पुलिस ने इस मामले में आगे कार्रवाई करते हुए वादी शुभम कुमार के विरुद्ध मोहिउद्दीननगर थाना कांड संख्या 90/26 के तहत मामला दर्ज किया गया । साथ ही गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर 50 पीस कोटा के साथ कुल 19 ग्राम मादक पदार्थ एवं एक मोटरसाइकल, और एक स्मार्टफोन बरामद किया गया है। वैसे इस मामले को लेकर पुलिस कानूनी कार्रवाई में जुट गई है वहीं इस कांड के सफल उद्भेदन में थानाध्यक्ष सचिन कुमार अपर थानाध्यक्ष अन्नू सिंह पुलिस अवर निरीक्षक रामकुमार एवं पुलिस अवर निरीक्षक वशिष्ठ राम तथा सशस्त्र बल के जवानों की अहम भूमिका मानी जा रही हैं। जो तक्षण सुलझा लिया। वहीं dsp श्री मेघावी ने बताया कि इन उद्भेदन में सहयोगी सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सम्मानित करने के लिए पुलिस अधीक्षक से अनुशंसा की जाएगी। पुलिस ने इस खुलासे के साथ ही स्पष्ट किया है कि मामले की सच्चाई सभी के सामने आ चुकी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिसे लेकर पटोरी डीएसपी श्री मेधावी ने आगे की जानकारी देते हुए क्या कुछ कहा देखें इस खास रिपोर्ट में।1
- *बाबा साहब डॉ. आंबेडकर की जयंती के पूर्व संध्या पर आरवाईए ने निकाला समस्तीपुर में मशाल जुलूस*1