logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

खुद को लगी गोली तो रच दी 2 लाख की लूट की झूठी कहानी! समस्तीपुर पुलिस ने कर दिया बड़ा पर्दाफाश। समस्तीपुर की मोहीउद्दीननगर थाना पुलिस ने एक ऐसी वारदात का पर्दाफाश किया है, जिसकी कहानी किसी सस्पेंस फिल्म से कम नहीं है। कुछ दिन पहले विद्यापतिनगर के रहने वाले शुभम कुमार ने पुलिस को बताया था कि गांव के ही लोगों ने उसे गोली मारकर 2 लाख रुपये लूट लिए हैं। लेकिन जब पुलिस की स्पेशल 'एसआईटी' (SIT) टीम ने इस केस की गहराई से जांच की, तो एक बेहद चौंकाने वाला सच सामने आया! असल में कोई लूट हुई ही नहीं थी! पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि शुभम और उसका दोस्त राजेश कुमार सिंह दोनों मिलकर ड्रग्स (हेरोइन) का अवैध कारोबार करते हैं। 12 अप्रैल को शुभम अपने पास ड्रग्स और अवैध हथियार लेकर जा रहा था। तभी बलुआही पंचायत भवन के पास उसकी कमर में रखा तमंचा गलती से चल गया और गोली उसके दाहिने पैर में लग गई। अपने गुनाह को छिपाने के लिए शुभम ने अपने दोस्त राजेश को बुलाया। दोनों ने मिलकर हथियार छिपा दिया, एक पीपल के पेड़ के पास ड्रग्स फेंक दिया और लूट की एक झूठी और मनगढ़ंत कहानी रच डाली। लेकिन पुलिस की पैनी नजरों से ये शातिर बच नहीं पाए। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ कर दोस्त राजेश को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी निशानदेही पर 19 ग्राम हेरोइन (जिसे स्थानीय भाषा में कोटा कहते हैं) भी बरामद कर ली है। बाइट ---- थाना अध्यक्ष सचिन कुमार मोहिद्दीन नगर

7 hrs ago
user_Arvind Kumar News 7 Samastipur
Arvind Kumar News 7 Samastipur
Samastipur, Bihar•
7 hrs ago

खुद को लगी गोली तो रच दी 2 लाख की लूट की झूठी कहानी! समस्तीपुर पुलिस ने कर दिया बड़ा पर्दाफाश। समस्तीपुर की मोहीउद्दीननगर थाना पुलिस ने एक ऐसी वारदात का पर्दाफाश किया है, जिसकी कहानी किसी सस्पेंस फिल्म से कम नहीं है। कुछ दिन पहले विद्यापतिनगर के रहने वाले शुभम कुमार ने पुलिस को बताया था कि गांव के ही लोगों ने उसे गोली मारकर 2 लाख रुपये लूट लिए हैं। लेकिन जब पुलिस की स्पेशल 'एसआईटी' (SIT) टीम ने इस केस की गहराई से जांच की, तो एक बेहद चौंकाने वाला सच सामने आया! असल में कोई लूट हुई ही नहीं थी! पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि शुभम और उसका दोस्त राजेश कुमार सिंह दोनों मिलकर ड्रग्स (हेरोइन) का अवैध कारोबार करते हैं। 12 अप्रैल को शुभम अपने पास ड्रग्स और अवैध हथियार लेकर जा रहा था। तभी बलुआही पंचायत भवन के पास उसकी कमर में रखा तमंचा गलती से चल गया और गोली उसके दाहिने पैर में लग गई। अपने गुनाह को छिपाने के लिए शुभम ने अपने दोस्त राजेश को बुलाया। दोनों ने मिलकर हथियार छिपा दिया, एक पीपल के पेड़ के पास ड्रग्स फेंक दिया और लूट की एक झूठी और मनगढ़ंत कहानी रच डाली। लेकिन पुलिस की पैनी नजरों से ये शातिर बच नहीं पाए। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ कर दोस्त राजेश को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी निशानदेही पर 19 ग्राम हेरोइन (जिसे स्थानीय भाषा में कोटा कहते हैं) भी बरामद कर ली है। बाइट ---- थाना अध्यक्ष सचिन कुमार मोहिद्दीन नगर

More news from बिहार and nearby areas
  • rashtriy Lok janshakti party Jaynagar upadhyaksh Rajkumar Paswan
    1
    rashtriy Lok janshakti party Jaynagar upadhyaksh Rajkumar Paswan
    user_Rajkumar Paswan
    Rajkumar Paswan
    Local News Reporter समस्तीपुर, समस्तीपुर, बिहार•
    8 min ago
  • Post by Arvind Kumar News 7 Samastipur
    1
    Post by Arvind Kumar News 7 Samastipur
    user_Arvind Kumar News 7 Samastipur
    Arvind Kumar News 7 Samastipur
    Samastipur, Bihar•
    7 hrs ago
  • भारत रत्न बाबा साहब डा. भीम राव आम्बेडकर की 135वीं जयंती समारोह बेहद हर्ष व उल्लास की गई आयोजित जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट बाबा साहेब को केवल दलित हितों को बढ़ाने तथा शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए ही केवल याद नहीं किया जाता है बल्कि उन्हें राष्ट्र निर्माण एवं उसके आधुनिकीकरण में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए भी याद किया जाता है l
    1
    भारत रत्न बाबा साहब डा. भीम राव आम्बेडकर की 135वीं जयंती समारोह बेहद हर्ष व उल्लास की गई आयोजित 
जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट 
बाबा साहेब को केवल दलित हितों को बढ़ाने तथा शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए ही केवल याद नहीं किया जाता है बल्कि उन्हें राष्ट्र निर्माण एवं उसके आधुनिकीकरण में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए भी याद किया जाता है l
    user_Jan-Kranti hindi news bulletin
    Jan-Kranti hindi news bulletin
    Voice of people समस्तीपुर, समस्तीपुर, बिहार•
    8 hrs ago
  • भारत के संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती पर बाबा साहेब डा भीम राव अंबेडकर जी को कोटि कोटि नमन
    1
    भारत के संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती पर बाबा साहेब डा भीम राव अंबेडकर जी को कोटि कोटि नमन
    user_NK (पत्रकार)
    NK (पत्रकार)
    समस्तीपुर, समस्तीपुर, बिहार•
    9 hrs ago
  • समस्तीपुर। जिले के उत्पाद थाने की पुलिस ने उत्पाद विभाग पटना से प्राप्त गुप्त सुचना के आधार पर ताजपुर थाना क्षेत्र के गांधी चौक से एक ट्रक पर लोड करीब 01 करोड़ की 1022 कार्टून विदेशी शराब बरामद किया है। इस दौरान ट्रक चालक को भी गिरफ्तार किया गया है।
    1
    समस्तीपुर। जिले के उत्पाद थाने की पुलिस ने उत्पाद विभाग पटना से प्राप्त गुप्त सुचना के आधार पर ताजपुर थाना क्षेत्र के गांधी चौक से एक ट्रक पर लोड करीब 01 करोड़ की 1022 कार्टून विदेशी शराब बरामद किया है। इस दौरान ट्रक चालक को भी गिरफ्तार किया गया है।
    user_ARVIND KUMAR
    ARVIND KUMAR
    Astrologer उजियारपुर, समस्तीपुर, बिहार•
    9 hrs ago
  • समस्तीपुर में भाजपा दक्षिणी मंडल कमेटी की ओर से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में आज सरायरंजन के गंगापुर में जन संवाद कर महिलाओं को जागरूक किया गया। यह कार्यक्रम युवा मोर्चा उपाध्यक्ष राहुल कुमार के आवासीय परिसर में हुआ, जहां बड़ी संख्या में महिलाओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं भाजपा महादलित प्रकोष्ठ की प्रदेश संयोजक सारिका चौधरी ने महिलाओं को संबोधित करते हुए नारी शक्ति वंदन अधिनियम की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह कानून महिलाओं को सशक्त बनाने और राजनीति में उनकी भागीदारी बढ़ाने की दिशा में एक अहम पहल है। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को प्रोजेक्ट के माध्यम से प्रधानमंत्री के द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में उद्बोधन का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया। इस मौके पर भाजपा दक्षिणी मंडल के जिलाध्यक्ष शशिधर झा, जिला मंत्री मनोज सिंह, उपाध्यक्ष वीणा साह, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमरेश साहु, पूजा सिंह, राजकुमार पंडित और दिलीप सिंह कुशवाहा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    समस्तीपुर में भाजपा दक्षिणी मंडल कमेटी की ओर से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में आज सरायरंजन के गंगापुर में जन संवाद कर महिलाओं को जागरूक किया गया। यह कार्यक्रम युवा मोर्चा उपाध्यक्ष राहुल कुमार के आवासीय परिसर में हुआ, जहां बड़ी संख्या में महिलाओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं भाजपा महादलित प्रकोष्ठ की प्रदेश संयोजक सारिका चौधरी ने महिलाओं को संबोधित करते हुए नारी शक्ति वंदन अधिनियम की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह कानून महिलाओं को सशक्त बनाने और राजनीति में उनकी भागीदारी बढ़ाने की दिशा में एक अहम पहल है। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को प्रोजेक्ट के माध्यम से प्रधानमंत्री के द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में उद्बोधन का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया। इस मौके पर भाजपा दक्षिणी मंडल के जिलाध्यक्ष शशिधर झा, जिला मंत्री मनोज सिंह, उपाध्यक्ष वीणा साह, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमरेश साहु, पूजा सिंह, राजकुमार पंडित और दिलीप सिंह कुशवाहा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Mritunjay Kumar Thakur
    Mritunjay Kumar Thakur
    समस्तीपुर पत्रकार समस्तीपुर, समस्तीपुर, बिहार•
    14 hrs ago
  • दरभंगा जिले के सिमरी थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने पुलिस पर FIR दर्ज नहीं करने और मामले को दबाने का गंभीर आरोप लगाया है। मामला सिमरी थाना क्षेत्र के गौरा गांव का बताया जा रहा है, जहां की रहने वाली रौनक परवीन ने दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। रौनक परवीन का आरोप है कि उनके पति के साथ हुए मारपीट के मामले में सिमरी थाना जानबूझकर FIR दर्ज नहीं कर रहा है। उन्होंने बताया कि 28 मार्च को जमीन विवाद को लेकर उनके पति के साथ दूसरे पक्ष के लोगों ने मारपीट की, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए DMCH में भर्ती कराया गया। पीड़िता के अनुसार, DMCH में भर्ती के दौरान उनके पति का फर्द बयान बेंता थाना द्वारा 2 अप्रैल को सिमरी थाना भेजा गया था। उनके पास पोस्ट ऑफिस की रिसीविंग भी मौजूद है, जिससे यह साबित होता है कि फर्द बयान समय पर भेज दिया गया था। लेकिन जब रौनक परवीन सिमरी थाना पहुंची, तो बार-बार उन्हें बताया गया कि फर्द बयान थाना तक पहुंचा ही नहीं है। रौनक परवीन ने आरोप लगाया है कि सिमरी थाना प्रभारी विपक्षी पक्ष से मिलीभगत कर पहले भी FIR दर्ज करने में टालमटोल करते रहे हैं और इस बार भी जानबूझकर मामला दर्ज नहीं किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि घटना के समय पुलिस को सूचना दी गई थी, लेकिन पुलिस की लेटलतीफी के कारण ही उनके पति के साथ मारपीट की घटना हुई। पीड़िता ने SSP से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने के साथ-साथ जल्द से जल्द FIR दर्ज करने की मांग की है। अब देखना होगा कि इस मामले में पुलिस प्रशासन क्या कार्रवाई करता है और पीड़िता को कब तक न्याय मिल पाता है।
    1
    दरभंगा जिले के सिमरी थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने पुलिस पर FIR दर्ज नहीं करने और मामले को दबाने का गंभीर आरोप लगाया है।
मामला सिमरी थाना क्षेत्र के गौरा गांव का बताया जा रहा है, जहां की रहने वाली रौनक परवीन ने दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
रौनक परवीन का आरोप है कि उनके पति के साथ हुए मारपीट के मामले में सिमरी थाना जानबूझकर FIR दर्ज नहीं कर रहा है।
उन्होंने बताया कि 28 मार्च को जमीन विवाद को लेकर उनके पति के साथ दूसरे पक्ष के लोगों ने मारपीट की, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए DMCH में भर्ती कराया गया।
पीड़िता के अनुसार, DMCH में भर्ती के दौरान उनके पति का फर्द बयान बेंता थाना द्वारा 2 अप्रैल को सिमरी थाना भेजा गया था।
उनके पास पोस्ट ऑफिस की रिसीविंग भी मौजूद है, जिससे यह साबित होता है कि फर्द बयान समय पर भेज दिया गया था।
लेकिन जब रौनक परवीन सिमरी थाना पहुंची, तो बार-बार उन्हें बताया गया कि फर्द बयान थाना तक पहुंचा ही नहीं है।
रौनक परवीन ने आरोप लगाया है कि सिमरी थाना प्रभारी विपक्षी पक्ष से मिलीभगत कर पहले भी FIR दर्ज करने में टालमटोल करते रहे हैं और इस बार भी जानबूझकर मामला दर्ज नहीं किया जा रहा है।
उन्होंने यह भी कहा कि घटना के समय पुलिस को सूचना दी गई थी, लेकिन पुलिस की लेटलतीफी के कारण ही उनके पति के साथ मारपीट की घटना हुई।
पीड़िता ने SSP से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने के साथ-साथ जल्द से जल्द FIR दर्ज करने की मांग की है।
अब देखना होगा कि इस मामले में पुलिस प्रशासन क्या कार्रवाई करता है और पीड़िता को कब तक न्याय मिल पाता है।
    user_Raman kumar Darbhanga Tak
    Raman kumar Darbhanga Tak
    हयाघाट, दरभंगा, बिहार•
    6 hrs ago
  • Post by Arvind Kumar News 7 Samastipur
    1
    Post by Arvind Kumar News 7 Samastipur
    user_Arvind Kumar News 7 Samastipur
    Arvind Kumar News 7 Samastipur
    Samastipur, Bihar•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.