आज विधानसभा शेखपुर के म्याऊं में पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य के नेतृत्व में एक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा के दौरान लाउडस्पीकर पर राष्ट्रगान और देशभक्ति गीत बजाए गए, जिससे पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंग गया। संवाददाता प्रवेंद्र सिंह फोन 8650252442 आज विधानसभा शेखपुर के म्याऊं में पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य के नेतृत्व में एक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा के दौरान लाउडस्पीकर पर राष्ट्रगान और देशभक्ति गीत बजाए गए, जिससे पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंग गया। यह तिरंगा यात्रा प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी ब्लॉक मुख्यालय से शुरू हुई। यह तिरंगा झंडा तिराहे से होते हुए, पुलिस चौकी के सामने से गुजरी और कृष्णा पेट्रोल पंप के पास से मुड़कर गांव की गलियों से निकली। अंततः यह तिरंगा तिराहे पर पहुंची और ब्लॉक मुख्यालय पर इसका समापन हुआ। यात्रा के दौरान रास्ते में कई बाधाएं आईं। पेड़ों की टहनियां लाउडस्पीकर के साउंड सिस्टम में फंस रही थीं, जिन्हें तोड़कर या हटाकर यात्रा को आगे बढ़ाया गया। कुछ स्थानों पर बिजली के तार भी साउंड सिस्टम में उलझ रहे थे। इन तारों की बिजली आपूर्ति बंद करवाकर उन्हें ऊपर उठवाकर यात्रा निकाली गई। कुछ स्थानीय लोगों ने बताया कि तिरंगा यात्रा हर वर्ष इसी रास्ते से निकलती है, लेकिन प्रशासन के कर्मचारियों ने पहले से इस रास्ते का निरीक्षण नहीं किया था, जिसके कारण ये समस्याएं उत्पन्न हुईं। कार्यक्रम में पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि इंजीनियर राणा प्रताप सिंह विशिष्ट अतिथि थे। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष म्याऊं देवेंद्र सिंह राजपूत, पूर्व मंडल अध्यक्ष दुष्यंत कुमार सिंह, म्याऊं ग्राम प्रधान कुंवारपाल कश्यप, गौतम शर्मा, शीलेन्द्र सागर और तरसुरा के कोटेदार पप्पू शाक्य सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देश के लिए बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करना था। विशिष्ट अतिथि इंजीनियर राणा प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश मजबूत हुआ है। पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने टिप्पणी की कि पिछली सरकारों के कार्यकाल में इस तरह की तिरंगा यात्राएं आयोजित नहीं की जाती थीं।
आज विधानसभा शेखपुर के म्याऊं में पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य के नेतृत्व में एक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा के दौरान लाउडस्पीकर पर राष्ट्रगान और देशभक्ति गीत बजाए गए, जिससे पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंग गया। संवाददाता प्रवेंद्र सिंह फोन 8650252442 आज विधानसभा शेखपुर के म्याऊं में पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य के नेतृत्व में एक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा के दौरान लाउडस्पीकर पर राष्ट्रगान और देशभक्ति गीत बजाए गए, जिससे पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंग गया। यह तिरंगा यात्रा प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी ब्लॉक मुख्यालय से शुरू हुई। यह तिरंगा झंडा तिराहे से होते हुए, पुलिस चौकी के सामने से गुजरी और कृष्णा पेट्रोल पंप
के पास से मुड़कर गांव की गलियों से निकली। अंततः यह तिरंगा तिराहे पर पहुंची और ब्लॉक मुख्यालय पर इसका समापन हुआ। यात्रा के दौरान रास्ते में कई बाधाएं आईं। पेड़ों की टहनियां लाउडस्पीकर के साउंड सिस्टम में फंस रही थीं, जिन्हें तोड़कर या हटाकर यात्रा को आगे बढ़ाया गया। कुछ स्थानों पर बिजली के तार भी साउंड सिस्टम में उलझ रहे थे। इन तारों की बिजली आपूर्ति बंद करवाकर उन्हें ऊपर उठवाकर यात्रा निकाली गई। कुछ स्थानीय लोगों ने बताया कि तिरंगा यात्रा हर वर्ष इसी रास्ते से निकलती है, लेकिन प्रशासन के कर्मचारियों ने पहले से इस रास्ते का निरीक्षण नहीं किया था, जिसके कारण ये समस्याएं उत्पन्न हुईं। कार्यक्रम में पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य मुख्य
अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि इंजीनियर राणा प्रताप सिंह विशिष्ट अतिथि थे। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष म्याऊं देवेंद्र सिंह राजपूत, पूर्व मंडल अध्यक्ष दुष्यंत कुमार सिंह, म्याऊं ग्राम प्रधान कुंवारपाल कश्यप, गौतम शर्मा, शीलेन्द्र सागर और तरसुरा के कोटेदार पप्पू शाक्य सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देश के लिए बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करना था। विशिष्ट अतिथि इंजीनियर राणा प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश मजबूत हुआ है। पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने टिप्पणी की कि पिछली सरकारों के कार्यकाल में इस तरह की तिरंगा यात्राएं आयोजित नहीं की जाती थीं।
- जन-जागरूकता के लिए आप सभी से विनम्र अनुरोध । स्वछता हमारी पहचान साफ सफाई का रखें ध्यान।🙏🏽 इस गीत को शहर के हर वार्ड, हर मोहल्ले और हर घर तक पहुंचाने का प्रयास करें। सार्वजनिक स्थानों पर इधर-उधर कूड़ा फेंकने वालों पर इस गीत का संदेश निश्चित रूप से कुछ न कुछ सकारात्मक असर डालेगा। स्वच्छ शहर, सुंदर शहर — हमारी जिम्मेदारी, हमारा संकल्प। आइए, हम सभी मिलकर स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचाएं और अपने शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में अपना योगदान दें। आपका सहयोग ही बदलाव की शुरुआत है।1
- बदायूं। बिसौली में सोमवार को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमलेश मिश्रा के नेतृत्व में अटल चौक पर कावड़ियों के लिए कावड़ सेवा शिविर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भगवान भोले शंकरनाथ की पूजा अर्चना के मुख्य यजमान कमलेश मिश्रा रहे। इस दौरान उन्होंने शिव भक्तों पर पुष्पवर्षा करने के बाद उनको भोजन वितरित किया। इंस्पेक्टर कमलेश मिश्रा ने कावड़ियों को उनकी यात्रा के दौरान पुलिस की ओर से पूरी सुरक्षा का आश्वासन दिया। कमलेश मिश्रा ने बताया कि कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। उन्होंने कांवड़ियों से अपील की कि यात्रा के दौरान किसी भी असुविधा या समस्या की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचित करें। उन्होंने दोहराया कि पुलिस हर संभव मदद के लिए उनके साथ है। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद, नगर के युवा उद्योगपति चितरंजन गुप्ता, नगर पालिका के पूर्व सभासद बाबू कथूरिया, वसीम खां, हाजी तस्लीम खां, एसआई विक्रांत आर्य, कांस्टेबल अमित कुमार, गजेंद्र कुमार, रोहित कुंडो, सरिता, रोहिताश, हरवीर, मोहित, नितिन, नीरज सागर आदि प्रमुखता से मौजूद रहे।1
- श्रावण मास के द्वितीय सोमवार को भाजपा के सचिन अग्रवाल "बंटी भईया" ने की महादेव की महाआरती उझानी (बदायूॅं) / श्रावण मास के द्वितीय सोमवार को पुरानी अनाज मंडी परिसर स्थित मूंछों वाले महादेव की महाआरती भाजपा के नगराध्यक्ष सचिन अग्रवाल "बंटी भईया" ने अपनी पत्नी प्रीति अग्रवाल बेटे कार्तिक एवं विनायक अग्रवाल तथा शिव परिवार और भाजपा कार्यकर्ताओं एवं शिव भक्तों के साथ करके कहा कि श्रष्टि में बाबा भोलेनाथ नाथ का ही डंका बजता है। उन्होंने कहा कि देवाधिदेव महादेव ही एक ऐसे देव हैं जो अपने भक्तों के जरा से प्यार पर रीझ जाते हैं और भक्तों को मनोवांछित फल प्रदान करते हैं। महाआरती में सम्मिलित सभी शिव भक्तों ने महादेव से देश की खुशहाली और देश में अमन-चैन कायम रहने की प्रार्थना कर संपूर्ण वातावरण को "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयकारों से गुंजायमान कर दिया। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग हाथों में दीप लेकर आरती में शामिल हुए और भक्ति में लीन दिखे।महाआरती के समापन पर भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया। महाआरती में भाजपा के नगर उपाध्यक्ष संदीप सक्सेना, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजकुमार बंसल, सर्राफा व्यवसाई अनिल तुलस्यान, मित्रपाल सिंह यादव, राजेश बार्ष्णेय रामू, भावेश गुप्ता, राजकुमार तुलस्यान, अशोक गर्ग, विजय गोपाल बार्ष्णेय, राकेश गोयल, विजय गर्ग, कृष्ण कुमार बार्ष्णेय "बाॅबी", महंत दिनेश कुमार शर्मा, विवेक यादव "बंटू भईया", आदि सैकड़ों नर-नारी श्रद्धालु शिव भक्त मौजूद रहे1
- बदायूँ जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा कछला गंगा घाट एवं कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया बदायूँ जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा कछला गंगा घाट एवं कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया बदायूँ आज दिनांक 10 अगस्त 2026 को जिलाधिकारी बदायूँ श्री अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा-2026 के लक्ष्य के साथ सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत कछला गंगा घाट एवं कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा सुरक्षा एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान कछला गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, घाट की सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहनता से निरीक्षण किया गया । अधिकारियों द्वारा संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया कि श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा में किसी प्रकार की कमी न रहे तथा सभी व्यवस्थाओं का निरंतर निरीक्षण करते हुए आवश्यकतानुसार तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। कांवड़ यात्रा के दौरान संभावित भीड़ एवं यातायात के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था, पार्किंग, रूट डायवर्जन, बैरियर, भीड़ नियंत्रण एवं वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई, ताकि कांवड़ियों, श्रद्धालुओं एवं आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि कांवड़ यात्रा मार्ग, प्रमुख चौराहों, संवेदनशील स्थलों एवं कछला गंगा घाट पर सुरक्षा व्यवस्था पूर्णतः सुदृढ़ एवं सतर्क रखी जाए । सभी ड्यूटी प्वाइंट पर नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी सतर्कता, अनुशासन एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा श्रद्धालुओं की सहायता एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। उन्होंने निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रखने, भीड़ नियंत्रण, आपात स्थिति से निपटने तथा किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई हेतु सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें । साथ ही पुलिस बल को लगातार भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने के निर्देश दिए गए । जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा स्पष्ट किया गया कि कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुगम एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराना प्रशासन एवं पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं । इस दौरान एडीएम-ई श्री अरुण कुमार, एसडीएम सदर श्री साईं अश्रित शखमुरी,अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. ह्रदेश कठेरिया, अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अभिषेक कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी उझानी श्री सुनील कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे1
- भारतीय किसान यूनियन अमर टिकैत जिन्दाबाद के पदाधिकारी कावड़ियों की सेवा करते हुए1
- पालिका परिषद की अनदेखी से बारिश में टापू बन जाता है घंटाघर मार्केट पानी निकास का ठोस समाधान नहीं है पालिका अधिकारियों के पास उझानी (बदायूॅं) / नगर पालिका परिषद का घंटाघर मार्केट हर हल्की-फुल्की बारिश में एक टापू का रुप धारण कर लेता है। जिससे वहां के व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। अनेकों बार लिखित एवं मौखिक रूप से व्यापारियों ने अपनी समस्या से पालिका चेयरपर्सन और पालिका अधिकारियों अवगत कराया किंतु किसी के पास भी पालिका बाजार के पानी निकास का ठोस समाधान नहीं है हर बार व्यापारियों को आश्वासन की घुट्टी पिला कर शांत कर दिया जाता है। व्यापारियों ने पालिका परिषद के अध्यक्ष और पालिका अधिकारियों पर अनदेखी का आरोप लगाया है।1
- #BADAUN BREAKING कांवरियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी...! डीजे लदी ट्रॉली अनियंत्रित होकर खंती में गिरी ट्रॉली में सवार थे दर्जनों कांवरिया कई कांवरियों को आईं मामूली चोटें क्रेन से ट्रॉली बाहर निकाली गई सिविल लाइन क्षेत्र में हड़कंप #BADAUN BREAKING कांवरियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी...! डीजे लदी ट्रॉली अनियंत्रित होकर खंती में गिरी ट्रॉली में सवार थे दर्जनों कांवरिया कई कांवरियों को आईं मामूली चोटें क्रेन से ट्रॉली बाहर निकाली गई सिविल लाइन क्षेत्र में हड़कंप1