श्रावण मास के द्वितीय सोमवार को भाजपा के सचिन अग्रवाल "बंटी भईया" ने की महादेव की महाआरती उझानी (बदायूॅं) / श्रावण मास के द्वितीय सोमवार को पुरानी अनाज मंडी परिसर स्थित मूंछों वाले महादेव की महाआरती भाजपा के नगराध्यक्ष सचिन अग्रवाल "बंटी भईया" ने अपनी पत्नी प्रीति अग्रवाल बेटे कार्तिक एवं विनायक अग्रवाल तथा शिव परिवार और भाजपा कार्यकर्ताओं एवं शिव भक्तों के साथ करके कहा कि श्रष्टि में बाबा भोलेनाथ नाथ का ही डंका बजता है। उन्होंने कहा कि देवाधिदेव महादेव ही एक ऐसे देव हैं जो अपने भक्तों के जरा से प्यार पर रीझ जाते हैं और भक्तों को मनोवांछित फल प्रदान करते हैं। महाआरती में सम्मिलित सभी शिव भक्तों ने महादेव से देश की खुशहाली और देश में अमन-चैन कायम रहने की प्रार्थना कर संपूर्ण वातावरण को "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयकारों से गुंजायमान कर दिया। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग हाथों में दीप लेकर आरती में शामिल हुए और भक्ति में लीन दिखे।महाआरती के समापन पर भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया। महाआरती में भाजपा के नगर उपाध्यक्ष संदीप सक्सेना, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजकुमार बंसल, सर्राफा व्यवसाई अनिल तुलस्यान, मित्रपाल सिंह यादव, राजेश बार्ष्णेय रामू, भावेश गुप्ता, राजकुमार तुलस्यान, अशोक गर्ग, विजय गोपाल बार्ष्णेय, राकेश गोयल, विजय गर्ग, कृष्ण कुमार बार्ष्णेय "बाॅबी", महंत दिनेश कुमार शर्मा, विवेक यादव "बंटू भईया", आदि सैकड़ों नर-नारी श्रद्धालु शिव भक्त मौजूद रहे

- झांसी पुलिस एवं सरकारी अधिकारी बनकर लाखों की ठगी करने वाले 23 आरोपियों को किया गिरफ्तार झांसी पुलिस ने खुद को पुलिस और सरकारी अधिकारी बताकर लोगों को गिरफ्तारी का डर दिखाकर पैसे ऐंठने वाले गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 120 मोबाइल, 35 डेबिट कार्ड, 29 बैंक पासबुक और 9.20 लाख रुपये नकद समेत कई बैंकिंग दस्तावेज बरामद हुए हैं। पुलिस अब गैंग के पूरे नेटवर्क और अपराध से अर्जित संपत्ति की जांच कर रही है।1
- हाफिजगंज में कांवड़ियों का स्वागत, डॉ. जीराज यादव के समर्थन में उठे हाथ आंवला। 126 विधानसभा आंवला क्षेत्र की ग्राम पंचायत हाफिजगंज में सोमवार को कछला गंगा से जल लेने जा रहे भोले के भक्तों का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी से संभावित प्रत्याशी डॉ. जीराज यादव को भी आमंत्रित किया गया। डॉ. जीराज यादव के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों और भोले के भक्तों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने सभी ग्रामवासियों एवं कांवड़ यात्रा पर जा रहे शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया और भगवान भोलेनाथ से सभी की यात्रा मंगलमय होने की कामना की। कार्यक्रम के दौरान गांव के बुजुर्गों, माताओं-बहनों और शिवभक्तों ने हाथ उठाकर भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की कि वर्ष 2027 में डॉ. जीराज यादव को समाजवादी पार्टी से विधानसभा चुनाव का टिकट मिले। डॉ. जीराज यादव ने सभी ग्रामीणों एवं शिवभक्तों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता का स्नेह और आशीर्वाद उनके लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेगा।1
- आज विधानसभा शेखपुर के म्याऊं में पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य के नेतृत्व में एक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा के दौरान लाउडस्पीकर पर राष्ट्रगान और देशभक्ति गीत बजाए गए, जिससे पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंग गया। संवाददाता प्रवेंद्र सिंह फोन 8650252442 आज विधानसभा शेखपुर के म्याऊं में पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य के नेतृत्व में एक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा के दौरान लाउडस्पीकर पर राष्ट्रगान और देशभक्ति गीत बजाए गए, जिससे पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंग गया। यह तिरंगा यात्रा प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी ब्लॉक मुख्यालय से शुरू हुई। यह तिरंगा झंडा तिराहे से होते हुए, पुलिस चौकी के सामने से गुजरी और कृष्णा पेट्रोल पंप के पास से मुड़कर गांव की गलियों से निकली। अंततः यह तिरंगा तिराहे पर पहुंची और ब्लॉक मुख्यालय पर इसका समापन हुआ। यात्रा के दौरान रास्ते में कई बाधाएं आईं। पेड़ों की टहनियां लाउडस्पीकर के साउंड सिस्टम में फंस रही थीं, जिन्हें तोड़कर या हटाकर यात्रा को आगे बढ़ाया गया। कुछ स्थानों पर बिजली के तार भी साउंड सिस्टम में उलझ रहे थे। इन तारों की बिजली आपूर्ति बंद करवाकर उन्हें ऊपर उठवाकर यात्रा निकाली गई। कुछ स्थानीय लोगों ने बताया कि तिरंगा यात्रा हर वर्ष इसी रास्ते से निकलती है, लेकिन प्रशासन के कर्मचारियों ने पहले से इस रास्ते का निरीक्षण नहीं किया था, जिसके कारण ये समस्याएं उत्पन्न हुईं। कार्यक्रम में पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि इंजीनियर राणा प्रताप सिंह विशिष्ट अतिथि थे। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष म्याऊं देवेंद्र सिंह राजपूत, पूर्व मंडल अध्यक्ष दुष्यंत कुमार सिंह, म्याऊं ग्राम प्रधान कुंवारपाल कश्यप, गौतम शर्मा, शीलेन्द्र सागर और तरसुरा के कोटेदार पप्पू शाक्य सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देश के लिए बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करना था। विशिष्ट अतिथि इंजीनियर राणा प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश मजबूत हुआ है। पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने टिप्पणी की कि पिछली सरकारों के कार्यकाल में इस तरह की तिरंगा यात्राएं आयोजित नहीं की जाती थीं।3
- पालिका परिषद की अनदेखी से बारिश में टापू बन जाता है घंटाघर मार्केट पानी निकास का ठोस समाधान नहीं है पालिका अधिकारियों के पास उझानी (बदायूॅं) / नगर पालिका परिषद का घंटाघर मार्केट हर हल्की-फुल्की बारिश में एक टापू का रुप धारण कर लेता है। जिससे वहां के व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। अनेकों बार लिखित एवं मौखिक रूप से व्यापारियों ने अपनी समस्या से पालिका चेयरपर्सन और पालिका अधिकारियों अवगत कराया किंतु किसी के पास भी पालिका बाजार के पानी निकास का ठोस समाधान नहीं है हर बार व्यापारियों को आश्वासन की घुट्टी पिला कर शांत कर दिया जाता है। व्यापारियों ने पालिका परिषद के अध्यक्ष और पालिका अधिकारियों पर अनदेखी का आरोप लगाया है।1
- बदायूं जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा श्रावण मास एवं कछला गंगा घाट एवं कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण, सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा बदायूं जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कछला गंगा घाट पर नौकायन कर घाट क्षेत्र का निरीक्षण किया तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुचारु आवागमन से संबंधित समस्त व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया। इस दौरान संबंधित विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण कर ली जाएं जिससे प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सुगम यात्रा का अनुभव प्राप्त हो । अधिकारियों द्वारा कांवड़ यात्रा मार्ग पर सड़क की स्थिति, साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, अस्थायी शौचालय, चिकित्सा सहायता केन्द्र, एम्बुलेंस, विद्युत आपूर्ति, पार्किंग स्थल, विश्राम स्थल, सीसीटीवी,एवं यातायात प्रबंधन सहित सभी व्यवस्थाओं का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया। साथ ही संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया कि सभी व्यवस्थाओं का नियमित निरीक्षण करते हुए किसी भी प्रकार की कमी को तत्काल दूर किया जाए । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा निर्देशित किया गया कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूर्णतः सुदृढ़ एवं सतर्क रखी जाए। यात्रा मार्ग, प्रमुख चौराहों, संवेदनशील स्थलों एवं कछला गंगा घाट पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गयी है, प्रत्येक ड्यूटी प्वाइंट पर नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी सतर्कता, अनुशासन एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा श्रद्धालुओं की सहायता एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित रखते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें । इस दौरान अन्य अधिकारी कर्म0गण मौके पर मौजूद रहे।1
- #BADAUN मे कावड़ यात्रा के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आया DJ 1 युवक की मौत, 7 बच्चे झुलसे...! करंट उतरते ही मची चीख-पुकार1