Shuru
Apke Nagar Ki App…
झांसी पुलिस एवं सरकारी अधिकारी बनकर लाखों की ठगी करने वाले 23 आरोपियों को किया गिरफ्तार झांसी पुलिस ने खुद को पुलिस और सरकारी अधिकारी बताकर लोगों को गिरफ्तारी का डर दिखाकर पैसे ऐंठने वाले गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 120 मोबाइल, 35 डेबिट कार्ड, 29 बैंक पासबुक और 9.20 लाख रुपये नकद समेत कई बैंकिंग दस्तावेज बरामद हुए हैं। पुलिस अब गैंग के पूरे नेटवर्क और अपराध से अर्जित संपत्ति की जांच कर रही है।
अनुज कुमार सिहं तोमर
झांसी पुलिस एवं सरकारी अधिकारी बनकर लाखों की ठगी करने वाले 23 आरोपियों को किया गिरफ्तार झांसी पुलिस ने खुद को पुलिस और सरकारी अधिकारी बताकर लोगों को गिरफ्तारी का डर दिखाकर पैसे ऐंठने वाले गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 120 मोबाइल, 35 डेबिट कार्ड, 29 बैंक पासबुक और 9.20 लाख रुपये नकद समेत कई बैंकिंग दस्तावेज बरामद हुए हैं। पुलिस अब गैंग के पूरे नेटवर्क और अपराध से अर्जित संपत्ति की जांच कर रही है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- झांसी पुलिस एवं सरकारी अधिकारी बनकर लाखों की ठगी करने वाले 23 आरोपियों को किया गिरफ्तार झांसी पुलिस ने खुद को पुलिस और सरकारी अधिकारी बताकर लोगों को गिरफ्तारी का डर दिखाकर पैसे ऐंठने वाले गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 120 मोबाइल, 35 डेबिट कार्ड, 29 बैंक पासबुक और 9.20 लाख रुपये नकद समेत कई बैंकिंग दस्तावेज बरामद हुए हैं। पुलिस अब गैंग के पूरे नेटवर्क और अपराध से अर्जित संपत्ति की जांच कर रही है।1
- केन्द्रीय मंत्री संग रोटरी क्लब के सदस्यों ने उझानी में शिवभक्तों को कराया भोजन उझानी/ बदायूं। श्रावण मास के दूसरे रविवार को कछला गंगाघाट से गंगाजल लेकर कांबड़ के साथ अपने गंतव्य की ओर लौट रहे शिवभक्तों की सेवा सत्कार में रोटरी क्लब उझानी क्लासिक के पदाधिकारी और सदस्य लगे रहे। क्लब के सदस्यों ने केन्द्रीय मंत्री बीएल वर्मा के साथ शिव भक्तों में भोजन और गर्मी से बचाने के लिए जलजीरा वितरित किया। रोटरी क्लब के सदस्यों ने सरौरा स्थित शिविर लगा कर शिव भक्तों में जलपान के साथ भोजन रुपी प्रसाद का वितरण किया। रविवार को पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए शिवभक्तों के लिए पेयजल के साथ जलजीरा तथा हलवा का विशेष रूप से वितरित किया गया। शिविर में दोपहर के वक्त पहुंचे केन्द्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने भी शिव भक्तों की सेवा करते हुए उनको भोजन वितरित किया। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि शिव भक्त श्रद्धा के साथ जल लेकर उझानी से गुजर रहे है ऐसे में उनकी सेवा करने का सौभाग्य हम सब को मिल रहा है। इस दौरान रोटरी क्लब के अध्यक्ष गौरव गर्ग एवं उपाध्यक्ष अनुराग धींगडा ने शिवभक्तों की सेवा में लगे सभी का आभार जताया। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, सुमित माहेश्वरी, अमित अग्रवाल, धीरज मित्तल, अमित छाबड़ा, अमित गोयल समेत तमाम गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।1
- जिला गंगा समिति सामाजिक वानिकी प्रभाग बदायूं के तत्वाधान में पावित्र श्रावण मास में गंगा की स्वछता और अविरलता बनाए रखने हेतु विभिन्न जागरूकता जिला रिपोर्टर संजीव कुमार राणा अप पुलिस मॉनिटर बदायूं गतिविधियों का आयोजन कैलाश धाम आध्यात्मिक ट्रस्ट कछला के सहयोग से किया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम आयोजन के क्रम में राधे लाल इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं द्वारा गंगा स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन विद्यालय से गंगा घाट कछला तक किया गया l घाट पर उपस्थित कावड़ियों के समूहों को गंगा स्वच्छता की शपथ दिलाई गई गंगा घाट कछला पर रंगोली बनाकर स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया l राधे लाल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य द्वारा उपस्थित छात्र छात्राओं को गंगा स्वच्छता की शपथ दिलाई गई कैलाश धाम आध्यात्मिक ट्रस्ट के अध्यक्ष संचित सक्सेना जी ने अवगत कराया कि उपरोक्त कार्यक्रम डी पी ओ जिला गंगा समिति के नेतृत्व में आयोजित किए जा रहे हैं ये कार्यक्रम पूरे श्रावण मास आयोजित किये जाएंगे इस अवसर पर राधे लाल इंटर कॉलेज का समस्त स्टॉफ गंगा दूत एनजीओ के सदस्य आदि लोग उपस्थित रहे l2
- सतीश साहू जिला अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन चढूनी बदायूं उत्तर प्रदेश1
- शिव मन्दिर पटना देवकली मेला मे इसरे सोमवार को शिव भक्तों का भारी जन सैलाव उमड़ा बदायूँ और शाहजहांपुर वार्डर पर लगने वाला मेला पटना देवकली मन्दिर पर इस वार भारी जन सैलाव देखने को मिल रहा है आज सावन के दूसरे सोमवार को कावड़ियों का भारी जन सैलाव उमड़ा और भोले बाबा के दर्शन करके जल अभिषेक किया1
- बदायूं जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा श्रावण मास एवं कछला गंगा घाट एवं कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण, सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा बदायूं जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कछला गंगा घाट पर नौकायन कर घाट क्षेत्र का निरीक्षण किया तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुचारु आवागमन से संबंधित समस्त व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया। इस दौरान संबंधित विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण कर ली जाएं जिससे प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सुगम यात्रा का अनुभव प्राप्त हो । अधिकारियों द्वारा कांवड़ यात्रा मार्ग पर सड़क की स्थिति, साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, अस्थायी शौचालय, चिकित्सा सहायता केन्द्र, एम्बुलेंस, विद्युत आपूर्ति, पार्किंग स्थल, विश्राम स्थल, सीसीटीवी,एवं यातायात प्रबंधन सहित सभी व्यवस्थाओं का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया। साथ ही संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया कि सभी व्यवस्थाओं का नियमित निरीक्षण करते हुए किसी भी प्रकार की कमी को तत्काल दूर किया जाए । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा निर्देशित किया गया कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूर्णतः सुदृढ़ एवं सतर्क रखी जाए। यात्रा मार्ग, प्रमुख चौराहों, संवेदनशील स्थलों एवं कछला गंगा घाट पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गयी है, प्रत्येक ड्यूटी प्वाइंट पर नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी सतर्कता, अनुशासन एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा श्रद्धालुओं की सहायता एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित रखते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें । इस दौरान अन्य अधिकारी कर्म0गण मौके पर मौजूद रहे।1
- बाइक सवार कांवड़ यात्री ने पैदल कांवड़ यात्रियों को मारी टक्कर एक कांवरिया घायल बाइक सवार कांवड़ यात्री को पुलिस ने पकड़ा उझानी(बदायूं) / कछला गंगा नदी में स्नान कर भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए जल भर कर ला रहे पैदल कांवड़ यात्रियों को कछला गंगा घाट जा रहे एक बाइक सवार कांवड़ यात्री ने टक्कर मार दी जिससे एक कांवड़ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे एम्बुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां उसका उपचार किया गया। बाइक सवार कांवड़ यात्री को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नसरुल्लापुर निवासी सुनील यादव,सुधीर कुमार, सचिन यादव, सनूप कुमार, यशपाल एवं मलिकपुर निवासी शिवम् पुत्र दिनेश कछला स्थिति गंगा नदी से अपने आराध्य देव शिव का जलाभिषेक करने के लिए गंगाजल लेकर लौट रहे थे कि करुणा पुल के समीप सामने से आ रहे बाइक सवार कांवड़ यात्री ने शिवम् को जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल शिवम् को एम्बुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां उसका इलाज जारी है। बाइक सवार कांवड़ यात्री को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है।1