प्रभारी मंत्री ने विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा की प्रभारी मंत्री ने विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा की अम्बेडकरनगर, 27 फरवरी 2026। प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व जनपद के प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने जनपद भ्रमण के दौरान विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिया कि केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ पहुंचाया जाए। प्रभारी मंत्री ने 108 एवं 102 एम्बुलेंस सेवाओं की नियमित फिटनेस जांच, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना की लंबित किस्तों के शीघ्र भुगतान, विद्युत आपूर्ति व ट्रांसफार्मर प्रतिस्थापन की निगरानी तथा जल जीवन मिशन के कार्यों का पुनः सत्यापन कराने के निर्देश दिए। निर्माण परियोजनाओं को तय समय में गुणवत्ता के साथ पूरा करने और विलंब होने पर पेनल्टी लगाने के भी निर्देश दिए गए। उन्होंने फसल बीमा योजना के प्रचार-प्रसार, विद्युत सखी चयन, समूह गठन, वृक्षारोपण की निगरानी, गौशाला निर्माण, मत्स्य पालन एवं मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के पात्र लाभार्थियों को शीघ्र लाभान्वित करने पर जोर दिया। बैठक में कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए आगामी त्योहारों के मद्देनजर विशेष सतर्कता बरतने और निरंतर मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने सभी निर्देशों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।

- प्रभारी मंत्री ने विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा की अम्बेडकरनगर, 27 फरवरी 2026। प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व जनपद के प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने जनपद भ्रमण के दौरान विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिया कि केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ पहुंचाया जाए। प्रभारी मंत्री ने 108 एवं 102 एम्बुलेंस सेवाओं की नियमित फिटनेस जांच, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना की लंबित किस्तों के शीघ्र भुगतान, विद्युत आपूर्ति व ट्रांसफार्मर प्रतिस्थापन की निगरानी तथा जल जीवन मिशन के कार्यों का पुनः सत्यापन कराने के निर्देश दिए। निर्माण परियोजनाओं को तय समय में गुणवत्ता के साथ पूरा करने और विलंब होने पर पेनल्टी लगाने के भी निर्देश दिए गए। उन्होंने फसल बीमा योजना के प्रचार-प्रसार, विद्युत सखी चयन, समूह गठन, वृक्षारोपण की निगरानी, गौशाला निर्माण, मत्स्य पालन एवं मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के पात्र लाभार्थियों को शीघ्र लाभान्वित करने पर जोर दिया। बैठक में कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए आगामी त्योहारों के मद्देनजर विशेष सतर्कता बरतने और निरंतर मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने सभी निर्देशों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।1
- आगामी त्यौहार होली के दृष्टिगत एसपी अभिजीत आर.शंकर द्वारा जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं व सभी से शांति, सौहार्द एवं भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील करते हुए कहा गया कि सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु जनपद में पुलिस द्वारा व्यापक प्रबंध किए गए हैं।क्या कहा आप लोग सुने1
- अम्बेडकरनगर आगामी त्यौहार होली के दृष्टिगत SPअभिजीत आर.शंकर द्वारा जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी1
- क्या देख रहे हो सिर्फ एक फोटो से बनाया हुआ वीडियो है आप भी इस तरह का AI वीडियो बनाकर अच्छा पैसा यूट्यूब और इंस्टाग्राम से कमा सकते हैं कमेंट में मेरा इंस्टाग्राम का लिंक है प्लीज फॉलो करके मुझे सपोर्ट करें 🙏🙏🙏🙏 और आप भी सीखें AI वीडियो बनाना1
- संत कबीर नगर जनपद के धनघटा थाना अंतर्गत सेमरडाडी ग्राम सभा में गांव के उत्तर तरफ गेहूं के खेत में अजय शर्मा पुत्र ठाकुर शर्मा लगभग 22 वर्षीय युवक संदिग्धावस्था अवस्था में मृत पाया गया जो घर से 26 फरवरी से गायब हो गया था जिसका आज मृत शरीर अपने ही ग्राम में गांव सभा की उत्तर तरफ खेत में पाया गया गांव के लोग अनेक तरह की अटकलें लगा रहे थे किस कारण वस युवक की हत्या हुई यह अभी अज्ञात है सूचना मिलने पर पहुंची धनघटा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज ने की तैयारियां शुरू कर दी। घटना का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद संभव है 1
- Post by Dushyant Kumar Journalist1
- होली के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने जिलेवासियों को दी शुभकामनाएँ उन्होंने अपने संदेश में कहा कि होली आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का पर्व है। यह त्योहार हमें आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे के साथ खुशियाँ बाँटने की प्रेरणा देता है। पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से अपील की कि सभी लोग शांति, सद्भाव और सुरक्षित वातावरण में होली मनाएँ। उन्होंने कहा कि— किसी भी प्रकार की हुड़दंग या कानून व्यवस्था भंग करने वाली गतिविधि से दूर रहें। नशे में वाहन न चलाएँ। महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस प्रशासन त्योहार के दौरान पूरी तरह मुस्तैद रहेगा ताकि सभी नागरिक सुरक्षित और आनंदपूर्ण माहौल में होली मना सकें।1
- अंबेडकर नगर न्यूज़ विकासखंड रामनगर के शेखपुर मलपुरा का मामला अमित मांँझी अम्बेडकर नगर विकासखंड रामनगर के ग्राम पंचायत शेखपुर मलपुरा में जल जीवन मिशन के तहत बनाई गई पानी की टंकी से कीड़ेयुक्त पानी आने की शिकायत सामने आई है। ग्रामीणों का आरोप है कि घरों तक पहुंचाया जा रहा पानी पूरी तरह से अशुद्ध है, जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में जगह-जगह सड़क किनारे वाल्व लगाने के लिए जो गड्ढे खोदे गए थे, उनमें पाइपलाइन से लगातार पानी का रिसाव हो रहा है। कई स्थानों पर गड्ढों पर ढक्कन तक नहीं लगाए गए हैं, जिसके कारण वाल्व टूटने की स्थिति में हैं। खुले गड्ढों में गंदगी जमा होने से दूषित पानी सप्लाई लाइन में जाने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दूषित पानी की वजह से गांव में बुखार, दस्त और अन्य जलजनित बीमारियां फैलने लगी हैं। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से तत्काल जांच कराकर समस्या का समाधान कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अब देखना यह होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर मामले पर कब तक संज्ञान लेते हैं और ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में क्या कदम उठाए जाते हैं।1