Shuru
Apke Nagar Ki App…
ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़ ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़ पहाड़ी तिलवारन में दलित परिवार के साथ मारपीट का आरोप। तुलसिया अहिरवार परिवार के साथ घर में घुसकर मारपीट का आरोप। घटना के परिवार में कई सदस्यों को गंभीर चोटें सामने आई। जिला अस्पताल पहुंचकर आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष संजू चौधरी ने जाना हाल और परिवार पीड़ित पक्ष ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी उचित धरो में कार्यवाही सुरक्षा और निरपक्ष जांच की मांग की। आजाद समाज पार्टी ने न्याय के लिए लोकतांत्रिक प्रयास करने की बात कही। रिपोर्ट के साथ प्रभु दयाल गौतम मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़। @
मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़ ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़ पहाड़ी तिलवारन में दलित परिवार के साथ मारपीट का आरोप। तुलसिया अहिरवार परिवार के साथ घर में घुसकर मारपीट का आरोप। घटना के परिवार में कई सदस्यों को गंभीर चोटें सामने आई। जिला अस्पताल पहुंचकर आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष संजू चौधरी ने जाना हाल और परिवार पीड़ित पक्ष ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी उचित धरो में कार्यवाही सुरक्षा और निरपक्ष जांच की मांग की। आजाद समाज पार्टी ने न्याय के लिए लोकतांत्रिक प्रयास करने की बात कही। रिपोर्ट के साथ प्रभु दयाल गौतम मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़। @
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- लगातार बारिश और तेज हवाओं ने किसान की तिल की फसल को खेत में ही बर्बाद कर दिया, जमीन पर बिछी फसल देख किसान के सामने आर्थिक संकट खड़ा हुआ ललितपुर। बुंदेलखंड क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं का असर किसानों की फसलों पर दिखाई देने लगा है। खेतों में खड़ी फसलें बारिश और तेज हवा के चलते जमीन पर बिछ गई हैं। तस्वीर में किसान की तिल की फसल पूरी तरह खेत में गिरी हुई नजर आ रही है। फसल को देखकर किसान की चिंता साफ दिखाई दे रही है। किसान का कहना है कि उसने तिल की फसल तैयार करने के लिए खेत की जुताई, बुवाई, खाद, बीज और अन्य कृषि कार्यों में काफी मेहनत और खर्च किया था। फसल अच्छी होने की उम्मीद थी, लेकिन लगातार खराब मौसम ने मेहनत पर पानी फेर दिया। तेज हवाओं और बारिश के कारण तिल के पौधे खेत में बिछ गए हैं, जिससे फसल को भारी नुकसान होने की आशंका है। किसान के अनुसार यदि मौसम इसी तरह बना रहा तो नुकसान और बढ़ सकता है। खेत में पानी और नमी के कारण गिरी हुई फसल को संभालना भी मुश्किल हो रहा है। ऐसे में किसान के सामने फसल की लागत निकालने और परिवार की जरूरतें पूरी करने की चिंता खड़ी हो गई है। किसान ने प्रशासन और संबंधित कृषि विभाग से मांग की है कि गांवों में टीम भेजकर खेतों का सर्वे कराया जाए और बारिश व तेज हवाओं से हुए नुकसान का आकलन किया जाए। साथ ही पात्र किसानों को नियमानुसार फसल नुकसान का उचित मुआवजा दिलाया जाए, ताकि किसानों को कुछ राहत मिल सके। वहीं किसान अन्य किसानों से भी मौसम को देखते हुए खेतों का निरीक्षण करने और नुकसान की जानकारी संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने की अपील कर रहे हैं।1
- टीकमगढ़ जानवर को बचाने में तालाब में गिरी कार चार दोस्तों की बाल-बाल बची जान, सागर बाईपास पर देर रात हादसा महेंद्र सागर तालाब पर पेट्रोलिंग के लिए खड़ी पुलिस ने तुरंत तालाब में कूदकर बचाई युवकों की जान पुलिस की तत्परता से बची युवकों की जान,अगर पुलिस नहीं पहुंचती तो हो सकता था बड़ा हादसा टीकमगढ़ जानवर को बचाने में तालाब में गिरी कार चार दोस्तों की बाल-बाल बची जान, सागर बाईपास पर देर रात हादसा महेंद्र सागर तालाब पर पेट्रोलिंग के लिए खड़ी पुलिस ने तुरंत तालाब में कूदकर बचाई युवकों की जान पुलिस की तत्परता से बची युवकों की जान,अगर पुलिस नहीं पहुंचती तो हो सकता था बड़ा हादसा टीकमगढ़ में देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया… सड़क पर अचानक आए एक जानवर को बचाने की कोशिश में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हुई और सीधे महेंद्र सागर तालाब में जा गिरी। कार में चार दोस्त सवार थे… लेकिन गनीमत रही कि चारों ने समय रहते कार से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। हादसे में किसी के गंभीर घायल होने की सूचना नहीं है। दरअसल, शनिवार रात करीब 12 बजे चार युवक कार से सागर बाईपास से गुजर रहे थे। इसी दौरान अचानक सड़क पर एक जानवर आ गया। जानवर को बचाने के प्रयास में चालक ने कार की दिशा बदलने की कोशिश की, लेकिन कार अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली। कोतवाली थाना प्रभारी रवि भूषण पाठक के मुताबिक, कार में सवार चारों युवक सुरक्षित हैं और किसी को चोट नहीं आई है। हालांकि बड़ा सवाल ये है कि अगर कार तालाब में गिरने के बाद समय रहते युवक बाहर नहीं निकल पाते तो क्या होता? एक छोटी सी चूक… और चार जिंदगियां खतरे में आ सकती थीं। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। वहीं, इस घटना ने एक बार फिर रात के समय सागर बाईपास जैसे संवेदनशील मार्गों पर वाहन चलाते वक्त सावधानी बरतने की जरूरत को सामने ला दिआ2
- देश भक्ति का और आजादी का अनुठा संगम, " जलवा ही जलवा " आजादी का यह पर्व, 15 अगस्त 1947 से आजतक "सुरक्षित", सिर्फ और सिर्फ उन फोजी अफसरों की देन है जो सीमा पर अपना परिवार को त्याग कर अपने देश की रक्षा के लिए डटे रहते हैं 🇮🇳 जय हिन्द1
- राहुल लोधी ने पूरी की बीएसएफ की ट्रेनिंग, बढ़ाया मड़ावरा नगर का गौरव, ग्रामीणों द्वारा फूल मालाओं से किया स्वागत देश सेवा के लिये अपनी मेहनत और लगन के चलते सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में चयनित होकर कस्बा निवासी गौरव लोधी ने मड़ावरा का नाम रोशन कर दिया। कस्बे के लम्बरदारपुरा निवासी शिक्षक जगदीश सिंह लोधी के छोटे बेटे राहुल लोधी द्वारा बीते 06 मार्च को बीएसएफ में ज्वाइनिंग के बाद जोधपुर में छह माह का कठिन प्रशिक्षण पूर्ण कर रविवार को अपने घर लौटने पर उसका जोरदार स्वागत किया गया। घर आने पर राहुल के परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों द्वारा फूल माला पहनाकर अभिनन्दन किया तो वहीं राहुल द्वारा अपने माता पिता के चरण स्पर्श कर इनका आशीर्वाद प्राप्त किया। वैसे तो राहुल मूलतः किसान परिवार से आते हैं लेकिन उनके ताऊ एडवोकेट भरतसिंह बारसंघ के अध्यक्ष रहे तो वहीं उनके पिता जगदीशसिंह एक विद्यालय संचालित करते हैं जिन्होंने प्रारंभ से ही अपने पुत्रों को अच्छे संस्कार और शिक्षा को महत्व दिया। सीमित संसाधन के बीच अपनी पढ़ाई स्वाध्याय के माध्यम से पूरी की और लगातार मेहनत करते हुए देशसेवा का अपना लक्ष्य प्राप्त किया। रविवार को प्रशिक्षण उपरांत पहली बार नगर आगमन पर सैंकड़ों लोगों द्वारा बैंड बाजों के साथ राहुल की अगुवाई कर फूल मालाओं से स्वागत किया तो वहीं महिलाओं द्वारा कलश लेकर आरती कर उनका सम्मान किया।3
- शासकीय प्राथमिक शाला में जलभराव, कक्षाओं में घुसा पानी, पढ़ाई प्रभावित शासकीय प्राथमिक शाला में जलभराव, कक्षाओं में घुसा पानी, पढ़ाई प्रभावित1
- टीकमगढ़ जिले के दिगौड़ा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बर्माडांग में माध्यमिक विद्यालय के अतिरिक्त कक्ष की छत भरभरा कर गिर गई। विद्यालय के कक्ष की छत गिरी, बड़ी घटना टली टीकमगढ़ जिले के दिगौड़ा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बर्माडांग में माध्यमिक विद्यालय के अतिरिक्त कक्ष की छत भरभरा कर गिर गई। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। लोगों ने बताया है कि बड़ी घटना टल गई।1
- जतारा बैरवार पंचायत में चोरी और अवैध शराब पर सख्ती, सूचना देने वाले को ₹2100 इनाम जतारा बैरवार पंचायत में चोरी और अवैध शराब पर सख्ती, सूचना देने वाले को ₹2100 इनाम बैरवार। ग्राम पंचायत बैरवार में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं और अवैध शराब बिक्री को लेकर पंचायत ने सख्त रुख अपनाया है। कुछ दिन पहले पंचायत की ओर से गांव में मुनादी करवाकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। मुनादी में घोषणा की गई कि चोरी करने वाले आरोपी अथवा अवैध रूप से शराब बेचने वाले व्यक्ति को पकड़वाने में मदद करने वाले व्यक्ति को पंचायत की ओर से ₹2100 का इनाम दिया जाएगा। सरपंच सुरेंद्र दांगी ने बताया कि गांव में चोरी और अवैध शराब की गतिविधियों को लेकर पुलिस अधीक्षक एवं थाना प्रभारी को सूचना दी गई थी, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ मामलों में राजनीतिक संरक्षण के चलते कार्रवाई प्रभावित होने की चर्चा है। सरपंच ने ग्रामीणों से अपील की कि चोरी या अवैध शराब बिक्री की जानकारी मिलने पर तत्काल पंचायत अथवा पुलिस को सूचना दें। पंचायत के इस कदम से गांव में असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।1
- टीकमगढ़ जिले की बिकास खंड बल्देवगढ़ के अंतर्गत शासकीय माध्यमिक शाला गोरा में स्कूल की बिल्डिंग की हालत जर जर कभी भी हो सकती है बहुत बड़ी घटना1
- 13 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 25 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार परिजनों का दावा किशोरी करीब चार माह की गर्भवती,कई महीनों तक डराने-धमकाने का आरोप पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया 13 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 25 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार परिजनों का दावा किशोरी करीब चार माह की गर्भवती,कई महीनों तक डराने-धमकाने का आरोप पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया इन्द्रपाल सिंह ‘प्रिइन्द्र' ललितपुर। ललितपुर सदर कोतवाली क्षेत्र में 13 वर्षीय नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के आरोप का बेहद गंभीर मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे 25 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिशुपाल अहिवार उम्र करीब 25 वर्ष निवासी झरकौन मजरा हरपुरा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध सदर कोतवाली में धारा 65(1) बीएनएस तथा धारा 3/4(2) पॉक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया। मामले की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि परिजनों ने किशोरी के करीब चार माह की गर्भवती होने का दावा किया है। हालांकि गर्भावस्था और उससे संबंधित चिकित्सकीय तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि चिकित्सकीय परीक्षण एवं रिपोर्ट के आधार पर ही होगी। पुलिस पूरे मामले की विवेचना में जुटी है। परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप परिजनों का आरोप है कि परिवार के लोग मजदूरी के सिलसिले में बाहर गए हुए थे। इसी दौरान किशोरी घर पर थी। आरोप है कि गांव के ही युवक ने किशोरी को डराने-धमकाने के बाद उसके साथ कथित रूप से जबरदस्ती की। परिजनों के मुताबिक, आरोपी ने कथित घटना के बारे में किसी को बताने पर किशोरी को धमकाया। आरोप यह भी है कि इसके बाद आरोपी काफी समय तक किशोरी का कथित रूप से शोषण करता रहा। डर और धमकी के कारण किशोरी घटना की जानकारी तत्काल अपने परिजनों को नहीं दे सकी। बाद में किशोरी ने जब परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी तो परिवार में हड़कंप मच गया। परिजन किशोरी को लेकर सदर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। चार माह की गर्भवती होने का परिजनों ने किया दावा परिजनों ने पुलिस को दी गई शिकायत में किशोरी के करीब चार माह की गर्भवती होने का दावा किया है। इस दावे ने मामले की गंभीरता को और बढ़ा दिया है। पुलिस की जांच में चिकित्सकीय परीक्षण और रिपोर्ट महत्वपूर्ण साक्ष्य माने जाएंगे। नाबालिग से संबंधित ऐसे मामलों में पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण, बयान और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर विवेचना आगे बढ़ाई जाती है। पुलिस भी घटना से जुड़े प्रत्येक पहलू की जांच कर रही है। शिकायत के बाद दर्ज हुआ मुकदमा परिजनों की शिकायत मिलने के बाद सदर कोतवाली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(1) तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 3/4(2) के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। 25 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त शिशुपाल अहिवार उम्र करीब 25 वर्ष निवासी झरकौन मजरा हरपुरा है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की और न्यायालय के समक्ष पेश किया। अब मामले की विवेचना के दौरान पुलिस घटना से जुड़े अन्य तथ्यों और साक्ष्यों को जुटा रही है। पुलिस की जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की जांच में सामने आएंगे अन्य तथ्य मामले में लगाए गए आरोपों की वास्तविक स्थिति पुलिस की विवेचना और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही स्पष्ट होगी। पुलिस घटना के संबंध में पीड़िता और परिजनों के बयानों सहित उपलब्ध साक्ष्यों की जांच कर रही है। मामले में चिकित्सकीय परीक्षण एवं रिपोर्ट भी महत्वपूर्ण होगी। इसके अलावा पुलिस घटना से संबंधित परिस्थितियों और आरोपी के विरुद्ध उपलब्ध साक्ष्यों की भी जांच कर रही है। नाबालिग की पहचान गोपनीय रखना जरूरी नाबालिग से जुड़े यौन अपराध के मामलों में पीड़िता की पहचान की गोपनीयता अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसलिए समाचार में पीड़िता का नाम, फोटो, पूरा पता या ऐसी कोई जानकारी प्रकाशित नहीं की जा रही है, जिससे उसकी पहचान उजागर हो सके। किशोरी की पहचान सार्वजनिक करना कानूनन प्रतिबंधित है। ऐसे में मामले की रिपोर्टिंग के दौरान पीड़िता की गरिमा और निजता का ध्यान रखना आवश्यक है। क्षेत्र में मामले को लेकर चर्चा 13 वर्षीय नाबालिग से जुड़े इस गंभीर मामले और आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। वहीं पुलिस की कार्रवाई के बाद अब लोगों की निगाहें मामले की आगे की जांच और न्यायिक प्रक्रिया पर टिकी हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश कर चुकी है और मामले की विवेचना जारी है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर प्रकरण में आगे की कार्रवाई की जाएगी।1