रिपोर्टर~आलोक सिंह हरदोई _______#जागो_न्यूज_______ #मंसूरनगर, #हरदोई। ब्लॉक पिहानी क्षेत्र के मंसूर नगर गांव में ज्ञानोदय बाल विद्या मंदिर के पास करीब 500 मीटर सड़क की हालत बदहाल है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे बने हुए हैं, जिनमें पानी भरा होने के कारण उनकी गहराई दिखाई नहीं देती। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक स्कूली वाहन भी कई बार बड़े गड्ढों में फंस जाते हैं। वाहन फंसने पर बच्चों को उतरकर पैदल स्कूल जाना पड़ता है। इससे स्कूली बच्चों को भारी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में नालियां सही तरीके से नहीं बनी हैं। पानी की निकासी की व्यवस्था ठीक न होने के कारण बारिश का पानी सड़क पर जमा हो रहा है। जलभराव के चलते सड़क के गड्ढे और भी खतरनाक हो गए हैं। यह मार्ग गांव के अंदर स्कूल की तरफ जाने वाला प्रमुख रास्ता है, जिस पर रोजाना बड़ी संख्या में ग्रामीणों और स्कूली बच्चों का आवागमन रहता है। सड़क पर वाहन फंसने से कई बार आवागमन भी प्रभावित होता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क की जल्द मरम्मत कराने, गड्ढों को भरवाने और नालियों की जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो स्कूली बच्चों और राहगीरों को और अधिक परेशानी उठानी पड़ सकती है। Jaago News MYogiAdityanath Nitin Agarwal Chief Minister Office Uttar Pradesh Bsa Hardoi Narendra Modi Public Works Department, Madhya Pradesh BJP Uttar Pradesh Bharatiya Janata Party (BJP)
रिपोर्टर~आलोक सिंह हरदोई _______#जागो_न्यूज_______ #मंसूरनगर, #हरदोई। ब्लॉक पिहानी क्षेत्र के मंसूर नगर गांव में ज्ञानोदय बाल विद्या मंदिर के पास करीब 500 मीटर सड़क की हालत बदहाल है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे बने हुए हैं, जिनमें पानी भरा होने के कारण उनकी गहराई दिखाई नहीं देती। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक स्कूली वाहन भी कई बार बड़े गड्ढों में फंस जाते हैं। वाहन फंसने पर बच्चों को उतरकर पैदल स्कूल जाना पड़ता है। इससे स्कूली बच्चों को भारी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में नालियां सही तरीके से नहीं बनी हैं। पानी की निकासी की व्यवस्था ठीक न होने के कारण बारिश का पानी सड़क पर जमा हो रहा है। जलभराव के चलते सड़क के गड्ढे और भी खतरनाक हो गए हैं। यह मार्ग गांव के अंदर स्कूल की तरफ जाने वाला प्रमुख रास्ता है, जिस पर रोजाना बड़ी संख्या में ग्रामीणों और स्कूली बच्चों का आवागमन रहता है। सड़क पर वाहन फंसने से कई बार आवागमन भी प्रभावित होता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क की जल्द मरम्मत कराने, गड्ढों को भरवाने और नालियों की जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो स्कूली बच्चों और राहगीरों को और अधिक परेशानी उठानी पड़ सकती है। Jaago News MYogiAdityanath Nitin Agarwal Chief Minister Office Uttar Pradesh Bsa Hardoi Narendra Modi Public Works Department, Madhya Pradesh BJP Uttar Pradesh Bharatiya Janata Party (BJP)
- हरदोई जिले के सुन्नी गांव में गुरुवार की भोर भक्ति भाव दर्शन सुन्नी ग्राम स्थित मां महिषासुर मर्दिनी धाम में गुरुवार सुबह भगवान भोलेनाथ का आकर्षक श्रृंगार किया गया। श्रद्धालुओं ने जल अर्पित कर पूजा-अर्चना की और सुख-शांति की कामना की। मंदिर परिसर में हर-हर महादेव के जयघोष से शिवभक्ति का वातावरण बना रहा।2
- संडीलाः गणेश उत्सव में भक्ति की बही बयार, भव्य सजावट और भजनों ने बांधा समां हरदोई जनपद क्षेत्र संडीला। शीतला मंदिर के पीछे स्थित रामलीला मैदान में आयोजित गणेश उत्सव इन दिनों श्रद्धालुओं के लिए आस्था और भक्ति का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। आकर्षक विद्युत सजावट, मनमोहक झांकियों और भगवान गणेश की भव्य प्रतिमा ने पूरे परिसर की सुंदरता में चार चांद लगा दिए हैं। . गणेश उत्सव को लेकर बनाए गए विशाल पंडाल को रंग-बिरंगी रोशनियों से सजाया गया है। शाम होते ही रोशनी से नहाया पूरा परिसर श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बन जाता है। पंडाल में स्थापित भगवान गणेश की आकर्षक प्रतिमा के दर्शन के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। . आयोजन के दौरान चंडीगढ़ से आए आचार्य पंडित पंकज शुक्ला ने श्रद्धालुओं को प्रवचन सुनाया। उन्होंने भगवान गणेश को बुद्धि, विवेक और शुभता का प्रतीक बताते हुए धर्म एवं संस्कारों को जीवन में अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने माता-पिता और गुरुजनों के सम्मान को भारतीय संस्कृति की महत्वपूर्ण परंपरा बताया। . प्रवचन के बाद भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। भक्ति गीतों और गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा पंडाल गूंज उठा। ‘श्याम आएंगे जरूर, मेरी कुटिया के भाग आज खुल जाएंगे’ जैसे भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर नजर आए। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश के दर्शन कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। . गणेश महोत्सव सेवा समिति की ओर से आयोजन में पत्रकारों को सम्मानित भी किया गया। समिति के पदाधिकारियों ने पत्रकारों को सम्मान प्रदान कर उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया।1
- सई नदी में डूबे दोनों भाई बहन के शव बरामत नदी में नहाने गये थे दोनों भाई बहन1
- *अवगत कराना है कि दिनांक 15.09.2026 को थाना कासिमपुर पर सूचना प्राप्त हुई कि इकरा पुत्री मकबूल उम्र 12 वर्ष व मोहम्मद फजल पुत्र मकबूल उम्र 10 वर्ष निवासीगण ग्राम कनजोरा थाना कासिमपुर जनपद हरदोई सई नदी में नहाने गए थे, नहाते समय डूब गए हैं सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुचंकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया । स्थानीय गोताखोरो व पीएसी की मदद से तलाश की जा रही थी, इसी क्रम में आज दिनांक 16.09.2026 को दोनों बच्चों के शव को बरामद कर नियमानुसार पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेजा गया है । अन्य आवश्यक कार्यवाही प्रचलित है । इस संबंध मे अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी द्वारा दी गयी बाइट-*1
- रसूख से गिरफ्तारी तक: कभी भाजपा नेताओं की नजदीकियों में रहा धीरू बाजपेई अब विरोध के बाद पहुँचा जेल हिस्ट्रीशीटर अधिवक्ता धीरू बाजपेई गिरफ्तार हरदोई। कभी भाजपा नेताओं की नजदीकियों को लेकर चर्चा में रहे हिस्ट्रीशीटर अधिवक्ता धीरू बाजपेई को पुलिस ने मंगलवार देर रात उसके हरदोई स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार धीरू बाजपेई एक पंजीकृत मामले में वांछित था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। आखिरकार मंगलवार रात पुलिस उसके आवास तक पहुंची और उसे गिरफ्तार करने में सफल रही। नामिका अधिवक्ता से आवद्धन निरस्तीकरण तक का सफर धीरू बाजपेई को तत्कालीन जिलाधिकारी पुलकित खरे के निर्देशन में तत्कालीन एडीएम संजय कुमार सिंह द्वारा तहसील सदर, हरदोई का नामिका अधिवक्ता बनाया गया था। बाद में उसके विरुद्ध प्राप्त शिकायतों के क्रम में तत्कालीन जिलाधिकारी पुलकित खरे ने उसका आवद्धन निरस्त कर दिया था। शुरुआती दौर में क्षेत्रीय भाजपा विधायक से करीबी को लेकर चर्चा में रहे धीरू बाजपेई के संबंध बाद में बिगड़ने की बात सामने आती रही। विधायक के मंत्री बनने के बाद सोशल मीडिया पर उनके विरुद्ध पोस्ट और बाद में राजनीतिक रूप से अलग राह अपनाने के बाद उसके संबंधों में और तल्खी आने की चर्चा रही। अब पंजीकृत मुकदमे में गिरफ्तारी और जेल भेजे जाने के बाद धीरू बाजपेई एक बार फिर सुर्खियों में है।3
- हरदोई में सराफा दुकानों में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार आभूषण, नकदी और चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद, शटर तोड़कर वारदात को देते थे अंजाम हरदोई। कोतवाली शहर पुलिस ने सराफा दुकानों में चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए 06 अदद चेन सफेद धातु, 12 अदद कंगन बच्चों के सफेद धातु, 01 जोड़ी पायल सफेद धातु, 140 जोड़ी बिछुआ सफेद धातु, 2100 रुपये नकद, घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल और शटर तोड़ने में इस्तेमाल लोहे की रॉड बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, 08 सितंबर 2026 को वादी सुमित गुप्ता निवासी सराय थोक, कोतवाली शहर ने सराफा दुकान से अज्ञात चोरों द्वारा आभूषण चोरी किए जाने की तहरीर दी थी। इस मामले में कोतवाली शहर में मु0अ0सं0 638/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद 12 सितंबर 2026 को हर्ष पांडेय निवासी सराय थोक की दुकान का शटर काटकर चांदी, चांदी के सिक्के और नकदी चोरी किए जाने की सूचना पर मु0अ0सं0 653/26 धारा 303(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया। रेकी कर रात में देते थे वारदात को अंजाम पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अपने एक अन्य साथी के साथ दिन में शहर और कस्बों में स्थित सोने-चांदी की दुकानों की रेकी करते थे। इसके बाद रात में चिन्हित दुकानों के आसपास घूमते थे और मौका मिलने पर शटर तोड़कर आभूषण व नकदी चोरी कर फरार हो जाते थे। चोरी किए गए सामान को बेचकर उससे अपना जीवनयापन करते थे। दो आरोपी गिरफ्तार कोतवाली शहर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए— दीपांशु उर्फ प्रियांशु पुत्र महेश कुमार, निवासी ऐशबाग, थाना बाजारखाला, जनपद लखनऊ। इजहार हुसैन उर्फ अरबाज हुसैन, निवासी न्यू गणेश मो0, ऐशबाग, थाना बाजारखाला, जनपद लखनऊ। को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बरामदगी के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में बढ़ोतरी की गई है। मामले में अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई जारी है।2
- happy vishwakarma puja, bahut accha raha aaj ka din mere liye4
- हरदोई में पत्नी की धारदार हथियार से हत्या, पति हिरासत में अवैध संबंधों के शक को लेकर था पारिवारिक विवाद, टीलिया मोहल्ले में वारदात से मचा हड़कंप हरदोई। कोतवाली शहर क्षेत्र के मोहल्ला टीलिया में बुधवार तड़के एक महिला की धारदार वस्तु से वार कर हत्या किए जाने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना बुधवार 16 सितंबर 2026 को सुबह करीब 5 बजे पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही उच्चाधिकारी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के मुताबिक मृतका की पहचान नगमा (करीब 30 वर्ष) के रूप में हुई है। नगमा अपने पति परवेज पुत्र कल्लू निवासी बेटगंज, थाना कोतवाली शहर के साथ टीलिया मोहल्ले में किराए के मकान में रहती थी। अवैध संबंधों के शक में विवाद प्राथमिक जांच में सामने आया है कि पति परवेज को अपनी पत्नी नगमा के अवैध संबंधों का शक था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था। पुलिस के अनुसार इसी विवाद के चलते घटना को अंजाम दिया गया। फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य घटना की सूचना पर पहुंची फील्ड यूनिट टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलित किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। पति हिरासत में, पूछताछ जारी स्थानीय पुलिस ने आरोपी पति परवेज को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद सामने आने वाले स्पष्ट तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी ने घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।1