रसूख से गिरफ्तारी तक: कभी भाजपा नेताओं की नजदीकियों में रहा धीरू बाजपेई अब विरोध के बाद पहुँचा जेल हिस्ट्रीशीटर अधिवक्ता धीरू बाजपेई गिरफ्तार हरदोई। कभी भाजपा नेताओं की नजदीकियों को लेकर चर्चा में रहे हिस्ट्रीशीटर अधिवक्ता धीरू बाजपेई को पुलिस ने मंगलवार देर रात उसके हरदोई स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार धीरू बाजपेई एक पंजीकृत मामले में वांछित था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। आखिरकार मंगलवार रात पुलिस उसके आवास तक पहुंची और उसे गिरफ्तार करने में सफल रही। नामिका अधिवक्ता से आवद्धन निरस्तीकरण तक का सफर धीरू बाजपेई को तत्कालीन जिलाधिकारी पुलकित खरे के निर्देशन में तत्कालीन एडीएम संजय कुमार सिंह द्वारा तहसील सदर, हरदोई का नामिका अधिवक्ता बनाया गया था। बाद में उसके विरुद्ध प्राप्त शिकायतों के क्रम में तत्कालीन जिलाधिकारी पुलकित खरे ने उसका आवद्धन निरस्त कर दिया था। शुरुआती दौर में क्षेत्रीय भाजपा विधायक से करीबी को लेकर चर्चा में रहे धीरू बाजपेई के संबंध बाद में बिगड़ने की बात सामने आती रही। विधायक के मंत्री बनने के बाद सोशल मीडिया पर उनके विरुद्ध पोस्ट और बाद में राजनीतिक रूप से अलग राह अपनाने के बाद उसके संबंधों में और तल्खी आने की चर्चा रही। अब पंजीकृत मुकदमे में गिरफ्तारी और जेल भेजे जाने के बाद धीरू बाजपेई एक बार फिर सुर्खियों में है।
रसूख से गिरफ्तारी तक: कभी भाजपा नेताओं की नजदीकियों में रहा धीरू बाजपेई अब विरोध के बाद पहुँचा जेल हिस्ट्रीशीटर अधिवक्ता धीरू बाजपेई गिरफ्तार हरदोई। कभी भाजपा नेताओं की नजदीकियों को लेकर चर्चा में रहे हिस्ट्रीशीटर अधिवक्ता धीरू बाजपेई को पुलिस ने मंगलवार देर रात उसके हरदोई स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार धीरू बाजपेई एक पंजीकृत मामले
में वांछित था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। आखिरकार मंगलवार रात पुलिस उसके आवास तक पहुंची और उसे गिरफ्तार करने में सफल रही। नामिका अधिवक्ता से आवद्धन निरस्तीकरण तक का सफर धीरू बाजपेई को तत्कालीन जिलाधिकारी पुलकित खरे के निर्देशन में तत्कालीन एडीएम संजय कुमार सिंह द्वारा तहसील सदर, हरदोई का नामिका अधिवक्ता बनाया गया था। बाद में उसके विरुद्ध प्राप्त शिकायतों के क्रम में तत्कालीन जिलाधिकारी पुलकित खरे ने उसका आवद्धन निरस्त
कर दिया था। शुरुआती दौर में क्षेत्रीय भाजपा विधायक से करीबी को लेकर चर्चा में रहे धीरू बाजपेई के संबंध बाद में बिगड़ने की बात सामने आती रही। विधायक के मंत्री बनने के बाद सोशल मीडिया पर उनके विरुद्ध पोस्ट और बाद में राजनीतिक रूप से अलग राह अपनाने के बाद उसके संबंधों में और तल्खी आने की चर्चा रही। अब पंजीकृत मुकदमे में गिरफ्तारी और जेल भेजे जाने के बाद धीरू बाजपेई एक बार फिर सुर्खियों में है।
- *अवगत कराना है कि दिनांक 15.09.2026 को थाना कासिमपुर पर सूचना प्राप्त हुई कि इकरा पुत्री मकबूल उम्र 12 वर्ष व मोहम्मद फजल पुत्र मकबूल उम्र 10 वर्ष निवासीगण ग्राम कनजोरा थाना कासिमपुर जनपद हरदोई सई नदी में नहाने गए थे, नहाते समय डूब गए हैं सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुचंकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया । स्थानीय गोताखोरो व पीएसी की मदद से तलाश की जा रही थी, इसी क्रम में आज दिनांक 16.09.2026 को दोनों बच्चों के शव को बरामद कर नियमानुसार पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेजा गया है । अन्य आवश्यक कार्यवाही प्रचलित है । इस संबंध मे अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी द्वारा दी गयी बाइट-*1
- रसूख से गिरफ्तारी तक: कभी भाजपा नेताओं की नजदीकियों में रहा धीरू बाजपेई अब विरोध के बाद पहुँचा जेल हिस्ट्रीशीटर अधिवक्ता धीरू बाजपेई गिरफ्तार हरदोई। कभी भाजपा नेताओं की नजदीकियों को लेकर चर्चा में रहे हिस्ट्रीशीटर अधिवक्ता धीरू बाजपेई को पुलिस ने मंगलवार देर रात उसके हरदोई स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार धीरू बाजपेई एक पंजीकृत मामले में वांछित था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। आखिरकार मंगलवार रात पुलिस उसके आवास तक पहुंची और उसे गिरफ्तार करने में सफल रही। नामिका अधिवक्ता से आवद्धन निरस्तीकरण तक का सफर धीरू बाजपेई को तत्कालीन जिलाधिकारी पुलकित खरे के निर्देशन में तत्कालीन एडीएम संजय कुमार सिंह द्वारा तहसील सदर, हरदोई का नामिका अधिवक्ता बनाया गया था। बाद में उसके विरुद्ध प्राप्त शिकायतों के क्रम में तत्कालीन जिलाधिकारी पुलकित खरे ने उसका आवद्धन निरस्त कर दिया था। शुरुआती दौर में क्षेत्रीय भाजपा विधायक से करीबी को लेकर चर्चा में रहे धीरू बाजपेई के संबंध बाद में बिगड़ने की बात सामने आती रही। विधायक के मंत्री बनने के बाद सोशल मीडिया पर उनके विरुद्ध पोस्ट और बाद में राजनीतिक रूप से अलग राह अपनाने के बाद उसके संबंधों में और तल्खी आने की चर्चा रही। अब पंजीकृत मुकदमे में गिरफ्तारी और जेल भेजे जाने के बाद धीरू बाजपेई एक बार फिर सुर्खियों में है।3
- हरदोई में सराफा दुकानों में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार आभूषण, नकदी और चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद, शटर तोड़कर वारदात को देते थे अंजाम हरदोई। कोतवाली शहर पुलिस ने सराफा दुकानों में चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए 06 अदद चेन सफेद धातु, 12 अदद कंगन बच्चों के सफेद धातु, 01 जोड़ी पायल सफेद धातु, 140 जोड़ी बिछुआ सफेद धातु, 2100 रुपये नकद, घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल और शटर तोड़ने में इस्तेमाल लोहे की रॉड बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, 08 सितंबर 2026 को वादी सुमित गुप्ता निवासी सराय थोक, कोतवाली शहर ने सराफा दुकान से अज्ञात चोरों द्वारा आभूषण चोरी किए जाने की तहरीर दी थी। इस मामले में कोतवाली शहर में मु0अ0सं0 638/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद 12 सितंबर 2026 को हर्ष पांडेय निवासी सराय थोक की दुकान का शटर काटकर चांदी, चांदी के सिक्के और नकदी चोरी किए जाने की सूचना पर मु0अ0सं0 653/26 धारा 303(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया। रेकी कर रात में देते थे वारदात को अंजाम पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अपने एक अन्य साथी के साथ दिन में शहर और कस्बों में स्थित सोने-चांदी की दुकानों की रेकी करते थे। इसके बाद रात में चिन्हित दुकानों के आसपास घूमते थे और मौका मिलने पर शटर तोड़कर आभूषण व नकदी चोरी कर फरार हो जाते थे। चोरी किए गए सामान को बेचकर उससे अपना जीवनयापन करते थे। दो आरोपी गिरफ्तार कोतवाली शहर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए— दीपांशु उर्फ प्रियांशु पुत्र महेश कुमार, निवासी ऐशबाग, थाना बाजारखाला, जनपद लखनऊ। इजहार हुसैन उर्फ अरबाज हुसैन, निवासी न्यू गणेश मो0, ऐशबाग, थाना बाजारखाला, जनपद लखनऊ। को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बरामदगी के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में बढ़ोतरी की गई है। मामले में अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई जारी है।2
- हरदोई ब्यूरो रिपोर्ट पॉलिटेक्निक छात्रों को खराब खाने से मिली मुक्ति CDO नेहा व्यालडवाल वाले प्रेरणा ने कैंटीन का किया शुभारंभ।1
- हरदोई में 18 सितंबर से मीरा टॉकीज में हनुमान अंश गूंजेगा ‘जय जय श्री राम चार शो में दिखाई जाएगी बाबा नीम करोली के जीवन से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ . हरदोई। धार्मिक और आध्यात्मिक भावनाओं से जुड़ी फिल्म ‘हनुमान अंश’ अब हरदोई के दर्शकों के बीच पहुंचने जा रही है। बाबा नीम करोली के जीवन और उनके हनुमान भक्ति से प्रेरित इस फिल्म का प्रदर्शन 18 सितंबर 2026 से मीरा टॉकीज, हरदोई में शुरू होगा। फिल्म को दर्शकों के लिए प्रतिदिन चार शो में प्रदर्शित किया जाएगा। . बाबा नीम करोली के आध्यात्मिक जीवन, हनुमान जी के प्रति उनकी गहरी आस्था और उनके व्यक्तित्व से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ को लेकर दर्शकों में उत्सुकता है। फिल्म की कहानी आध्यात्मिकता और भक्ति के भावों को केंद्र में रखकर प्रस्तुत की गई है। . फिल्म से जुड़े लोगों के अनुसार, करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में तैयार की गई ‘हनुमान अंश’ ने अब तक 200 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया है। फिल्म से जुड़े लोगों की ओर से इसकी कमाई को लेकर करीब 100 गुना कारोबार का दावा किया जा रहा है। कम बजट में तैयार फिल्म के इस कथित कारोबार के चलते यह फिल्म चर्चा में आई है। . हरदोई के मीरा टॉकीज में फिल्म के चार शो निर्धारित किए गए हैं। पहला शो दोपहर 12:30 बजे, दूसरा दोपहर 3:30 बजे, तीसरा शाम 6:30 बजे और चौथा शो रात 9:15 बजे होगा। 18 सितंबर से दर्शक इन निर्धारित समयों पर ‘हनुमान अंश’ का सिनेमाघर में आनंद ले सकेंगे।1
- रिपोर्टर~आलोक सिंह हरदोई _______#जागो_न्यूज_______ #मंसूरनगर, #हरदोई। ब्लॉक पिहानी क्षेत्र के मंसूर नगर गांव में ज्ञानोदय बाल विद्या मंदिर के पास करीब 500 मीटर सड़क की हालत बदहाल है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे बने हुए हैं, जिनमें पानी भरा होने के कारण उनकी गहराई दिखाई नहीं देती। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक स्कूली वाहन भी कई बार बड़े गड्ढों में फंस जाते हैं। वाहन फंसने पर बच्चों को उतरकर पैदल स्कूल जाना पड़ता है। इससे स्कूली बच्चों को भारी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में नालियां सही तरीके से नहीं बनी हैं। पानी की निकासी की व्यवस्था ठीक न होने के कारण बारिश का पानी सड़क पर जमा हो रहा है। जलभराव के चलते सड़क के गड्ढे और भी खतरनाक हो गए हैं। यह मार्ग गांव के अंदर स्कूल की तरफ जाने वाला प्रमुख रास्ता है, जिस पर रोजाना बड़ी संख्या में ग्रामीणों और स्कूली बच्चों का आवागमन रहता है। सड़क पर वाहन फंसने से कई बार आवागमन भी प्रभावित होता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क की जल्द मरम्मत कराने, गड्ढों को भरवाने और नालियों की जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो स्कूली बच्चों और राहगीरों को और अधिक परेशानी उठानी पड़ सकती है। Jaago News MYogiAdityanath Nitin Agarwal Chief Minister Office Uttar Pradesh Bsa Hardoi Narendra Modi Public Works Department, Madhya Pradesh BJP Uttar Pradesh Bharatiya Janata Party (BJP)1
- *पांच साल से खुद बप्पा की प्रतिमा गढ़ रहीं शिवांगी, भक्ति के साथ कला की मिसाल* पटेल नगर पश्चिमी में हर वर्ष स्वयं बनाती हैं गणेश प्रतिमा, 12 दिन पूजा के बाद विधि-विधान से होता है विसर्जन माधोगंज (हरदोई) सहानुभूति समाचार गौरव कश्यप गणपति उत्सव में बाजार से प्रतिमा खरीदने के बजाय अपने हाथों से बप्पा की प्रतिमा तैयार करने की परंपरा माधोगंज के पटेल नगर पश्चिमी निवासी *शिवांगी सिंह सूर्यवंशी पिछले पांच वर्षों से निभा रही हैं। पूर्व सभासद किशन सिंह एवं नामित सभासद सीमा सिंह की पुत्री शिवांगी* ने इस वर्ष भी स्वयं गणेश प्रतिमा तैयार कर विधि-विधान से आचार्य विमल बाजपेई के द्वारा स्थापना कराई है। शिवांगी प्रतिमा निर्माण से लेकर उसे अंतिम रूप देने तक की प्रक्रिया स्वयं पूरी करती हैं। प्रतिमा तैयार होने के बाद परिवार की परंपरा के अनुसार गणपति की स्थापना की जाती है। इसके बाद 12 दिनों तक परिजनों और इष्टमित्रों के साथ पूजा-अर्चना का क्रम चलता है। गणेश उत्सव के दौरान प्रतिदिन पूजा-पाठ और आरती से घर में भक्तिमय माहौल रहता है। 12 दिवसीय पूजन के बाद गणपति बप्पा का श्रद्धा और उल्लास के साथ विसर्जन किया जाता है। शिवांगी के बहनोई सुभासपा प्रदेश उपाध्यक्ष, पंचायतीराज विभाग उतर प्रदेश मंत्री प्रतिनिधि,कानपुर, *राजीव सिंह 'अर्कवंशी '* बताते हैं विगत पांच वर्षों से लगातार प्रतिमा निर्माण और पूजन की यह परंपरा शिवांगी की धार्मिक आस्था के साथ उनकी रचनात्मक प्रतिभा को भी सामने लाती है। अपने हाथों से गणेश प्रतिमा तैयार कर वह धार्मिक परंपरा के साथ हस्तकला को भी बढ़ावा दे रही हैं। शिवांगी की इस पहल से परिवार के साथ क्षेत्र के लोगों में भी उत्साह है। गणेश उत्सव के दौरान उनके आवास पर होने वाली पूजा में परिजन और इष्टमित्र शामिल होते हैं। स्वयं प्रतिमा तैयार कर उसकी स्थापना और पूजन की यह पहल क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।2
- हरदोई में पत्नी की धारदार हथियार से हत्या, पति हिरासत में अवैध संबंधों के शक को लेकर था पारिवारिक विवाद, टीलिया मोहल्ले में वारदात से मचा हड़कंप हरदोई। कोतवाली शहर क्षेत्र के मोहल्ला टीलिया में बुधवार तड़के एक महिला की धारदार वस्तु से वार कर हत्या किए जाने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना बुधवार 16 सितंबर 2026 को सुबह करीब 5 बजे पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही उच्चाधिकारी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के मुताबिक मृतका की पहचान नगमा (करीब 30 वर्ष) के रूप में हुई है। नगमा अपने पति परवेज पुत्र कल्लू निवासी बेटगंज, थाना कोतवाली शहर के साथ टीलिया मोहल्ले में किराए के मकान में रहती थी। अवैध संबंधों के शक में विवाद प्राथमिक जांच में सामने आया है कि पति परवेज को अपनी पत्नी नगमा के अवैध संबंधों का शक था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था। पुलिस के अनुसार इसी विवाद के चलते घटना को अंजाम दिया गया। फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य घटना की सूचना पर पहुंची फील्ड यूनिट टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलित किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। पति हिरासत में, पूछताछ जारी स्थानीय पुलिस ने आरोपी पति परवेज को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद सामने आने वाले स्पष्ट तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी ने घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।1