Shuru
Apke Nagar Ki App…
हरदोई ब्यूरो रिपोर्ट पॉलिटेक्निक छात्रों को खराब खाने से मिली मुक्ति CDO नेहा व्यालडवाल वाले प्रेरणा ने कैंटीन का किया शुभारंभ।
द कहर न्यूज़ एजेंसी
हरदोई ब्यूरो रिपोर्ट पॉलिटेक्निक छात्रों को खराब खाने से मिली मुक्ति CDO नेहा व्यालडवाल वाले प्रेरणा ने कैंटीन का किया शुभारंभ।
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- हरदोई ब्यूरो रिपोर्ट हरदोई में अमन दुबे सचिव चुने गए नई कार्यकारिणी का भी गठन हुआ।1
- हरदोई जिले में बुधवार सुबह सुन्नी धाम में गूंजा हर-हर महादेव सुन्नी ग्राम स्थित मां महिषासुर मर्दिनी धाम में बुधवार सुबह भगवान भोलेनाथ का मनमोहक श्रृंगार किया गया। श्रद्धालुओं ने जल अर्पित कर पूजा-अर्चना की और दर्शन किए। मंदिर परिसर में हर-हर महादेव के जयघोष से माहौल भक्तिमय रहा।2
- सांडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों से वसूली के आरोप सांडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों से वसूली के आरोप सांडी, हरदोई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांडी में मरीजों और उनके तीमारदारों से कथित रूप से पैसे लिए जाने के आरोप सामने आए हैं। आरोप है कि अस्पताल में उपचार एवं विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर मरीजों से निर्धारित शुल्क से अधिक धनराशि की मांग की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध सेवाओं के लिए यदि किसी कर्मचारी या अन्य व्यक्ति द्वारा अनधिकृत रूप से धनराशि ली जा रही है, तो इसकी निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। मरीजों का आरोप है कि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मामले में स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों से मांग की गई है कि अस्पताल में मरीजों से लिए जाने वाले शुल्क, संबंधित कर्मचारियों की भूमिका तथा उपलब्ध शिकायत अभिलेखों की जांच कराई जाए। साथ ही, यदि जांच में वसूली के आरोप सही पाए जाते हैं तो जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए।1
- सतावन खेड़ा में संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत, ससुर और ससुराल पक्ष पर मुकदमा दर्ज #हरदोई। ग्राम सतावन खेड़ा मजरा रामपुर भटौली में सोमवार को एक 36 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान रामदीन (36) पुत्र टिकई, निवासी गुलाबी खेड़ा, थाना कासिमपुर के रूप में हुई है, जो अपने ससुर पप्पू पुत्र लालता के घर आया हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर पुलिस ने कासिमपुर थाने में सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्तों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। मामले की जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी (CO) संडीला, श्लोक गौतम ने बताया, युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है और संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है तथा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।1
- Skilled Teamwork का शानदार Example 👷♂️ | Perfect Shuttering & Formwork Quality | Civil Engineering 📝 Description जब टीम skilled होती है, तो काम की Quality और Safety दोनों में साफ फर्क दिखाई देता है। 🏗️👷♂️ इस वीडियो में आपको एक शानदार Shuttering / Formwork Work देखने को मिलेगा, जहाँ setting work को बहुत ही smooth और systematic तरीके से किया गया है। ✅ Center-to-center measurement ✅ Proper concrete cover checking ✅ Side-to-side measurement ✅ Shuttering alignment & setting ✅ Neat और professional finishing ✅ Quality और Safety का ध्यान ऐसा बेहतरीन execution पूरी टीम की skill, teamwork और dedication को दिखाता है। पूरी टीम को इस शानदार और quality work के लिए सलाम! 👷♂️👏 🔎 SEO Keywords Skilled Teamwork, Shuttering Work, Formwork Work, Shuttering Quality, Shuttering Alignment, Concrete Cover, Center to Center Measurement, Civil Engineering, Civil Engineer, Site Engineer, Construction Work, Quality Construction, Safety Construction, Civil Site Work, Formwork Quality #️⃣ Hashtags #ShutteringWork #Formwork #CivilEngineering #CivilEngineer #SiteEngineer #ConstructionWork #QualityWork #SafetyFirst #TeamWork #SkilledTeam #ShutteringQuality #CivilSite #ConstructionQuality #EngineeringWork1
- सई नदी में नहाने गए भाई-बहन की डूबने से मौत, दूसरे दिन बरामद हुए दोनों के शव सई नदी में नहाने गए भाई-बहन की डूबने से मौत, दूसरे दिन बरामद हुए दोनों के शव हरदोई में दर्दनाक हादसे से मचा कोहराम, गोताखोरों और पीएसी की मदद से चला तलाशी अभियान हरदोई। कासिमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कनजोरा में सई नदी में नहाने गए दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस के अनुसार, 15 सितंबर 2026 को इकरा पुत्री मकबूल उम्र करीब 12 वर्ष और मोहम्मद फजल पुत्र मकबूल उम्र करीब 10 वर्ष, निवासी ग्राम कनजोरा, सई नदी में नहाने गए थे। नहाते समय दोनों बच्चे नदी में डूब गए। सूचना मिलते ही कासिमपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। स्थानीय गोताखोरों तथा पीएसी की मदद से दोनों बच्चों की तलाश शुरू की गई। लगातार चले तलाशी अभियान के बाद 16 सितंबर को दोनों बच्चों के शव बरामद कर लिए गए। पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। मामले में अन्य आवश्यक कार्रवाई प्रचलित है। घटना के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी ने पुलिस की कार्रवाई और घटनाक्रम की जानकारी दी।1
- सोते समय पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या, पति पर वारदात का आरोप हरदोई। कोतवाली शहर क्षेत्र के इस्लामनगर टिलिया मोहल्ले में बुधवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां एक व्यक्ति पर अपनी पत्नी की सोते समय चाकू से हमला कर हत्या करने का आरोप है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। . मृतका की पहचान 28 वर्षीय नगमा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, नगमा अपने पति परवेज के साथ पिछले करीब डेढ़ महीने से महताब के मकान में किराए पर रह रही थी। दोनों मूल रूप से वेटगंज मोहल्ले के निवासी बताए जा रहे हैं। . फोन पर बातचीत को लेकर होता था विवाद प्रारंभिक पुलिस जांच में सामने आया है कि पति को पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति से फोन पर बातचीत करने का शक था। इसी बात को लेकर दंपती के बीच अक्सर विवाद होने की बात पुलिस को बताई गई है। . पुलिस के मुताबिक, बुधवार रात करीब 1:30 बजे नगमा घर में सो रही थी। इसी दौरान उस पर चाकू से हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल नगमा की मौके पर ही मौत हो गई। . वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया . सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पति परवेज को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना के पीछे की पूरी वजह और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। . बताया जा रहा है कि पारिवारिक बंटवारे के बाद परवेज ने अपना मकान बेच दिया था। इसके बाद वह पत्नी के साथ किराए के मकान में रह रहा था। दोनों की शादी करीब 12 वर्ष पहले हुई थी। . पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- पत्नी के अवैध संबंध के शक में पति ने धारदार हथियार से की हत्या, आरोपी हिरासत में #हरदोई। कोतवाली शहर क्षेत्र के टीलिया मोहल्ले में पारिवारिक विवाद के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से वार कर निर्मम हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। आरोपी पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बेटगंज निवासी परवेज अपनी 30 वर्षीया पत्नी नगमा के साथ कोतवाली शहर के टीलिया मोहल्ले में किराए के मकान में रहता था। बुधवार तड़के करीब 5:00 बजे पुलिस को सूचना मिली कि परवेज ने अपनी पत्नी नगमा पर धारदार वस्तु से हमला कर उसकी हत्या कर दी है। घटना की जानकारी मिलते ही उच्चाधिकारी और स्थानीय पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीक निरीक्षण किया। फील्ड यूनिट ने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की औपचारिकताएं पूरी कीं और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि परवेज को अपनी पत्नी के चरित्र और अवैध संबंधों पर शक था, जिसको लेकर दोनों के बीच अक्सर पारिवारिक विवाद होता रहता था। इसी रंजिश और विवाद के चलते उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। मामले की जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) ने बताया कि आरोपी पति को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की जा रही है। घटना के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1
- हरदोई!शहर कोतवाली,पत्नी की धारदार हथियार से हत्या, पति पुलिस हिरासत में, पत्नी पर अवैध संबंधों का शक में परिवारिक विवाद की बातें आई सामने1