पटना सिटी चौक शिकारपुर नाला पर सब्जी मंडी के पास शराबियों का जमाबरा शराब पीने के लिए लगता है ۔देसी शराब शराबियों द्वारा पीने के बाद खाली पॉलिथीन सड़क पर हजारों की संख्या में बिखरा हुआ है ۔स्थानीय लोगों का कहना है कि शाम के समय में इस गली में देसी शराब पीने वाले लोगों की भीड़ रहती हैजिससे ۔इस रास्ते से महिलाओं का गुजरना भी काफी मुश्किल होता है ۔ #ApnaCitytakNews #PatnaCity #VairlVideo पटना सिटी चौक शिकारपुर नाला पर सब्जी मंडी के पास शराबियों का जमाबरा शराब पीने के लिए लगता है ۔देसी शराब शराबियों द्वारा पीने के बाद खाली पॉलिथीन सड़क पर हजारों की संख्या में बिखरा हुआ है ۔स्थानीय लोगों का कहना है कि शाम के समय में इस गली में देसी शराब पीने वाले लोगों की भीड़ रहती हैजिससे ۔इस रास्ते से महिलाओं का गुजरना भी काफी मुश्किल होता है ۔ #ApnaCitytakNews #PatnaCity #VairlVideo
पटना सिटी चौक शिकारपुर नाला पर सब्जी मंडी के पास शराबियों का जमाबरा शराब पीने के लिए लगता है ۔देसी शराब शराबियों द्वारा पीने के बाद खाली पॉलिथीन सड़क पर हजारों की संख्या में बिखरा हुआ है ۔स्थानीय लोगों का कहना है कि शाम के समय में इस गली में देसी शराब पीने वाले लोगों की भीड़ रहती हैजिससे ۔इस रास्ते से महिलाओं का गुजरना भी काफी मुश्किल होता है ۔ #ApnaCitytakNews #PatnaCity #VairlVideo पटना सिटी चौक शिकारपुर नाला पर सब्जी मंडी के पास शराबियों का जमाबरा शराब पीने के लिए लगता है ۔देसी शराब शराबियों द्वारा पीने के बाद खाली पॉलिथीन सड़क पर हजारों की संख्या में बिखरा हुआ है ۔स्थानीय लोगों का कहना है कि शाम के समय में इस गली में देसी शराब पीने वाले लोगों की भीड़ रहती हैजिससे ۔इस रास्ते से महिलाओं का गुजरना भी काफी मुश्किल होता है ۔ #ApnaCitytakNews #PatnaCity #VairlVideo
- /फतुहा/ दनियावां -सीबीएसई बोर्ड के अंतर्गत नए शैक्षणिक सत्र 2026 की शुरुआत ज्ञानशली इंटरनेशनल स्कूल में एक भव्य कार्यक्रम के साथ की गई.इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। विद्यालय के निदेशक रविरंजन कुमार ने बताया कि नए सत्र में प्रवेश करने वाले छात्रों के उत्साहवर्धन हेतु इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि बच्चे अपनी पिछली कक्षाओं को उत्तीर्ण कर नई कक्षाओं में प्रवेश कर रहे हैं, इसलिए उनका स्वागत विशेष रूप से किया जाना आवश्यक है.कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों का स्वागत पारंपरिक ढंग से किया गया। विद्यालय परिसर में प्रवेश करते समय छात्रों पर फूलों की वर्षा की गई तथा उन्हें तिलक लगाकर सम्मानपूर्वक अंदर लाया गया। इसके साथ ही विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय के मुख्य द्वार पर फीता काटकर उद्घाटन किया गया और दीप प्रज्लि.त कर नए सत्र का शुभारंभ किया गय। इस अवसर पर शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों का आरती उतारकर और तिलक लगाकर स्वागत किया। वहीं, विद्यार्थियों ने भी अपने शिक्षकों का तिलक लगाकर सम्मान प्रकट किया, जिससे गुरु-शिष्य परंपरा की सुंदर झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में कक्षा 1 से लेकर कक्षा 10 तक के सभी छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। साथ ही विद्यालय के सभी शिक्षक, कर्मचारीगण एवं निदेशक रविरंजन कुमार भी इस अवसर पर मौजूद रहे.कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पण की भावना विकसित करना था। पूरे आयोजन ने विद्यार्थियों के मन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया।4
- नदी थाना की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी समेत कई गिरफ्तार। फतुहा । नदी थाना पुलिस ने अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। थाना प्रभारी सद्दाम हुसैन के नेतृत्व में अलग-अलग अभियानों के दौरान कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने वर्ष 2020 से फरार चल रहे नामजद आरोपी रमेश यादव को गिरफ्तार किया है। वह गुलमहिया चक, सवलपुर का निवासी बताया जा रहा है। उसे बिष्णु मंदिर परिसर से पकड़ा गया। वहीं, एक अन्य कार्रवाई में संजय राय, निवासी फतेजामपुर सवलपुर, को टेढ़ी पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिसम्मत कानूनी प्रक्रिया की जा रही है। इसके अलावा पुलिस ने बिष्णु मंदिर घाट के किनारे छापेमारी कर एक पैसन प्रो मोटरसाइकिल गाड़ी के साथ करीब 180 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की। यह कार्रवाई सुबह के समय की गई। इसी क्रम में बीती रात करीब 10 बजे पुलिस ने जेठुली संत जोसेफ स्कूल के बगल बाली गली में छापेमारी कर विश्वनाथ राय को गिरफ्तार किया। वह जेठूली का रहने वाला है। वह एक झोले में 1 किलो 140 ग्राम गांजा लेकर कहीं जा रहा था, जिसे पुलिस ने मौके पर ही पकड़ लिया। नदी थाना पुलिस की इन लगातार कार्रवाइयों से क्षेत्र में अपराधियों और अवैध कारोबार करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।1
- पटना (फतुहा)। फतुहा नगर के दरियापुर स्थित कटैया गंगा घाट पर स्थित श्री राम-जानकी मंदिर परिसर में भगवान श्री राम की छठियार श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ धूमधाम से मनाई गई। इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर पूरी तरह भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया, जहां श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने आयोजन को और भी भव्य बना दिया। इस धार्मिक आयोजन का संचालन मंदिर के न्यासी महंत श्री राम सुंदर शरण जी महाराज के सानिध्य में किया गया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान श्री राम की पूजा-अर्चना की और विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भोग अर्पित किया। पूजा के बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। संत-महात्माओं ने इस अवसर पर भगवान श्री राम की छठियार की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह परंपरा अयोध्या में भी अत्यंत श्रद्धा के साथ निभाई जाती है। इसी परंपरा का अनुसरण करते हुए मंदिरों में इस आयोजन को मनाया जाता है, जिससे समाज में सुख, शांति और समृद्धि का संदेश फैलता है। कार्यक्रम के दौरान आचार्य पतंजलि शास्त्री, अच्युतानंद शास्त्री, वरिष्ठ पत्रकार अमरेश कुमार सिंह, दंत चिकित्सक राजीव कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में ‘जय श्री राम’ के जयघोष से वातावरण गूंजता रहा और भजन-कीर्तन व संतों के आशीर्वचनों ने माहौल को और भी दिव्य बना दिया।1
- बिहटा स्थित IIT पटना कैंपस में फाउंडेशन एकेडमी विवाद पर अभिभावकों का धरना डीएसपी अमरेंद्र कुमार झा के आश्वासन के बाद खत्म हो गया। करीब 800 बच्चों की पढ़ाई रुकी हुई थी, जिससे अभिभावक नाराज थे। DSP ने कोर्ट के आदेश लागू कराने का भरोसा दिया। अभिभावकों ने चेतावनी दी है कि जल्द स्कूल नहीं खुला तो आंदोलन फिर तेज होगा।1
- दिल्ली मरघट वाले हनुमान जी के दर्शन के लिए हनुमान जयंती पर उमड़ी भक्तों की भीड़, पांच बजे मंगला आरती से ही लग गईं थीं श्रद्धालुओं की लाईनें , मुख्य पुजारी पंडित वैभव शर्मा जी ने बताया मंदिर में चौबीस घंटे प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई है.... देखिए राजपथ न्यूज़ पर.....1
- नौबतपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत कार्यशाला आयोजित1
- पटना के खुसरूपुर थाना क्षेत्र में लोदीपुर रोड के पास 2 अप्रैल 2026 दिन गुरुवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने एक युवक की हत्या गोली मारकर कर दिया है मृतक की पहचान 35 वर्षीय युवक आफताब आलम उर्फ मो. मुन्नू में की गयी है -आफताब आलम सुबह किसी काम के सिलसिले में अपने घर से ई रिक्शा से स्टेशन जा रहा था,उसी समय अपराधियों ने आफताब आलम के ऊपर गोलियों से हमला कर दिया जिससे आफताब आलम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और अपराधी फरार हो गए, बताया जाता है कि मृतक: आफताब आलम लोदीपुर निवासी, पटना के एग्जीबिशन रोड में मैकेनिक का काम करते थे,घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके वारदात पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है ,घटनास्थल पर एफएसएल की टीम जांच करने के लिए बुलाया गया है ,पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है और परिजनों से पूछताछ कर रही है ,पटना के ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार ने बताया कि हत्याकांड की जांच करने के लिए एक विशेष टीम का डीएसपी के नेतृत्व में गठन कर दिया गया है ۔डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है ,परिजनों से पूछताछ की जा रही है,मृतक आफताब आलम की पत्नी ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं ۔पत्नी का कहना है कि पति के मोबाइल पर कई बार जान से मारने की धमकी मिला था जिसकी शिकायत स्थानीय थाना में लिखित रूप से दिए थे ,लेकिन थाना से कोई कार्रवाई नहीं हुई ,जिसके कारण पति की हत्या अपराधियों ने कर दी है ,#ApnaCityTakNews #Patna #Khusrupur #PatnaPolice #VairlNews Craime1
- फतुहा में बढ़ता प्रदूषण: डीएसपी कार्यालय के सामने उठ रहा जहरीला धुआं। फतुहा थाना क्षेत्र के महारानी चौक के पास कचरे में लगातार आग लगाए जाने से जहरीला धुआं उठ रहा है। हैरानी की बात यह है कि यह धुएं का गुबार डीएसपी कार्यालय के ठीक सामने से उठ रहा है, इसके बावजूद अब तक इस पर ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है। यह धुआं न केवल स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है, बल्कि पूरे इलाके के पर्यावरण को भी गंभीर रूप से नुकसान पहुँचा रहा है। कचरे से निकलने वाला यह विषैला धुआं लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल रहा है और श्वास संबंधी बीमारियों समेत कई तरह की गंभीर समस्याओं को बढ़ावा दे रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि रोजाना उठने वाले इस धुएं से जीना मुश्किल हो गया है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि प्रशासनिक कार्यालय के सामने ही ऐसी स्थिति बनी हुई है, जो व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। इस समस्या पर तत्काल ध्यान देकर कचरा प्रबंधन की उचित व्यवस्था की जानी चाहिए, ताकि लोगों को इस जहरीले माहौल से राहत मिल सके और पर्यावरण की रक्षा हो सके।1
- शुक्रवार को, पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले खेदलपुरा गांव में एक हृदयविदारक घटना घटी। बिजली के शॉर्ट सर्किट से खेत में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और वहां खड़ी गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। यह आग किसान प्रभु राय के खेत में लगी थी,जिसमें लगभग 15 कट्ठा गेहूं की फसल पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। इस विनाशकारी आग ने प्रभु राय की महीनों की मेहनत और पूंजी को कुछ ही समय में नष्ट कर दिया, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा है।1