नदी थाना की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी समेत कई गिरफ्तार नदी थाना की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी समेत कई गिरफ्तार। फतुहा । नदी थाना पुलिस ने अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। थाना प्रभारी सद्दाम हुसैन के नेतृत्व में अलग-अलग अभियानों के दौरान कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने वर्ष 2020 से फरार चल रहे नामजद आरोपी रमेश यादव को गिरफ्तार किया है। वह गुलमहिया चक, सवलपुर का निवासी बताया जा रहा है। उसे बिष्णु मंदिर परिसर से पकड़ा गया। वहीं, एक अन्य कार्रवाई में संजय राय, निवासी फतेजामपुर सवलपुर, को टेढ़ी पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिसम्मत कानूनी प्रक्रिया की जा रही है। इसके अलावा पुलिस ने बिष्णु मंदिर घाट के किनारे छापेमारी कर एक पैसन प्रो मोटरसाइकिल गाड़ी के साथ करीब 180 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की। यह कार्रवाई सुबह के समय की गई। इसी क्रम में बीती रात करीब 10 बजे पुलिस ने जेठुली संत जोसेफ स्कूल के बगल बाली गली में छापेमारी कर विश्वनाथ राय को गिरफ्तार किया। वह जेठूली का रहने वाला है। वह एक झोले में 1 किलो 140 ग्राम गांजा लेकर कहीं जा रहा था, जिसे पुलिस ने मौके पर ही पकड़ लिया। नदी थाना पुलिस की इन लगातार कार्रवाइयों से क्षेत्र में अपराधियों और अवैध कारोबार करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
नदी थाना की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी समेत कई गिरफ्तार नदी थाना की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी समेत कई गिरफ्तार। फतुहा । नदी थाना पुलिस ने अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। थाना प्रभारी सद्दाम हुसैन के नेतृत्व में अलग-अलग अभियानों के दौरान कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने वर्ष 2020 से फरार चल रहे नामजद आरोपी रमेश यादव को गिरफ्तार किया है। वह गुलमहिया चक, सवलपुर का निवासी बताया जा रहा है। उसे बिष्णु मंदिर परिसर से पकड़ा गया। वहीं, एक अन्य कार्रवाई में संजय राय, निवासी फतेजामपुर सवलपुर, को टेढ़ी पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिसम्मत कानूनी प्रक्रिया की जा रही है। इसके अलावा पुलिस ने बिष्णु मंदिर घाट के किनारे छापेमारी कर एक पैसन प्रो मोटरसाइकिल गाड़ी के साथ करीब 180 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की। यह कार्रवाई सुबह के समय की गई। इसी क्रम में बीती रात करीब 10 बजे पुलिस ने जेठुली संत जोसेफ स्कूल के बगल बाली गली में छापेमारी कर विश्वनाथ राय को गिरफ्तार किया। वह जेठूली का रहने वाला है। वह एक झोले में 1 किलो 140 ग्राम गांजा लेकर कहीं जा रहा था, जिसे पुलिस ने मौके पर ही पकड़ लिया। नदी थाना पुलिस की इन लगातार कार्रवाइयों से क्षेत्र में अपराधियों और अवैध कारोबार करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
- नदी थाना की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी समेत कई गिरफ्तार। फतुहा । नदी थाना पुलिस ने अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। थाना प्रभारी सद्दाम हुसैन के नेतृत्व में अलग-अलग अभियानों के दौरान कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने वर्ष 2020 से फरार चल रहे नामजद आरोपी रमेश यादव को गिरफ्तार किया है। वह गुलमहिया चक, सवलपुर का निवासी बताया जा रहा है। उसे बिष्णु मंदिर परिसर से पकड़ा गया। वहीं, एक अन्य कार्रवाई में संजय राय, निवासी फतेजामपुर सवलपुर, को टेढ़ी पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिसम्मत कानूनी प्रक्रिया की जा रही है। इसके अलावा पुलिस ने बिष्णु मंदिर घाट के किनारे छापेमारी कर एक पैसन प्रो मोटरसाइकिल गाड़ी के साथ करीब 180 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की। यह कार्रवाई सुबह के समय की गई। इसी क्रम में बीती रात करीब 10 बजे पुलिस ने जेठुली संत जोसेफ स्कूल के बगल बाली गली में छापेमारी कर विश्वनाथ राय को गिरफ्तार किया। वह जेठूली का रहने वाला है। वह एक झोले में 1 किलो 140 ग्राम गांजा लेकर कहीं जा रहा था, जिसे पुलिस ने मौके पर ही पकड़ लिया। नदी थाना पुलिस की इन लगातार कार्रवाइयों से क्षेत्र में अपराधियों और अवैध कारोबार करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।1
- मोहनपुर (वैशाली)। राघोपुर प्रखंड के मोहनपुर स्थित कबीर चौक के समीप गुरुद्वारा कबीर साहिब परिसर में चारों साहिबजादों—बाबा अजीत सिंह, बाबा जुझार सिंह, बाबा जोरावर सिंह एवं बाबा फतेह सिंह—की पावन स्मृति और माता समुद्री देवी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का अखंड पाठ श्रद्धा एवं विधि-विधान के साथ प्रारंभ किया गया। इस पावन आयोजन की शुरुआत अरदास के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर गुरु चरणों में मत्था टेक आशीर्वाद प्राप्त किया। गुरुद्वारा परिसर गुरुबाणी के मधुर स्वर से गूंज उठा, जिससे पूरा वातावरण भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया। कार्यक्रम का आयोजन महंत ब्रजेश मुनि महाराज की प्रेरणा से किया जा रहा है, वहीं अखंड पाठ का संचालन मुख्य ग्रंथि सरदार मंजीत सिंह एवं सरदार दिलीप सिंह की देखरेख में किया जा रहा है। इस दौरान सरदार राम सिंह, सरदार धर्म सिंह, संत महेश मुनि सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे और सभी ने समाज में सुख-शांति एवं भाईचारे की कामना की। यह धार्मिक आयोजन 2 अप्रैल से 4 अप्रैल 2026 तक चलेगा, जिसमें संत सम्मेलन एवं 4 अप्रैल को महा भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। गुरुद्वारा प्रबंधक समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस पावन आयोजन में शामिल होने की अपील की है।1
- राईन-अमेरिया- इजराइल में तनाव के बीच देश में गैस संकट और महंगाई बढ़ती जा रही है। इसी बीच कांग्रेस पार्टी ने पटना में गैस संकट को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया है। इनकम टैक्स गोलंबर पर आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और महिलाएं शामिल हुईं। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने खाली सिलेंडरों को सड़क पर रखकर उन्हें माला पहनाई और अनोखे तरीके से विरोध जताया। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कुछ महिलाएं मिट्टी का चूल्हा लेकर पहुंचीं, जिससे गैस संकट की गंभीरता को दर्शाया गया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। “बीजेपी हटाओ-देश बचाओ”, “मोदी की मनमानी नहीं चलेगी” जैसे नारे लगाए गए। ढोल-मंजीरे के साथ प्रदर्शनकारियों ने “महंगाई डायन खाय जात है” जैसे गीत गाकर भी विरोध जताया। गरीबों को ठगा प्रदर्शन में राजेश राम भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि गरीबों को ठगा नहीं जाने दिया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि 1 अप्रैल से बिजली दरों में बढ़ोतरी की गई है और गैस संकट ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पहले LPG का मतलब ‘लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस’ था, अब ‘ले पाओगे’ हो गया है। साथ ही उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार पर महंगाई और जन समस्याओं को लेकर गंभीर आरोप लगाए। पुतला दहन और विरोध प्रदर्शन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया और उन्हें महंगाई का जिम्मेदार ठहराया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई। कांग्रेस नेता इंद्रदीप चंद्रवंशी और पटना महानगर के जिलाध्यक्ष कुमार आशीष ने कहा कि गैस की किल्लत से आम जनता परेशान है और अगर मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। गरीब महिलाओं पर असर पूर्व विधायक प्रतिमा दास ने उज्ज्वला योजना का जिक्र करते हुए कहा कि आज गैस संकट का सबसे ज्यादा असर गरीब महिलाओं पर पड़ा है, जो अब फिर से चूल्हा और गोइठा पर खाना बनाने को मजबूर हैं। प्रदर्शन के जरिए कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द समाधान नहीं निकला तो यह आंदोलन और बड़ा रूप ले सकता है।3
- नौबतपुर थाना क्षेत्र के नौबतपुर बिक्रम मुख्य मार्ग एन एच 139पर स्थित चैनपुरा गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पति पत्नी को मारा धक्का जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो। घटना कि जानकारी मिलते ही नौबतपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर घायलों को इलाज के लिए नौबतपुर रेफरल अस्पताल भेजा जहां दो डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को उचित इलाज के लिए पटना एम्स भेज दिया।पुलिस दुर्घटनाकरित वाहन को जप्त कर उसके चालक को भी गिरफ्तार कर लिया1
- फतुहा - फतुहा के नदी थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की है. यह कार्रवाई जेठुली पेट्रोल पंप के सामने रेलवे लाइन के पास की गई. पुलिस के अनुसार, छापेमारी के दौरान दो युवकों को पकड़ा गया, जिनके पास से कुल 191 बोतल (करीब 61.170 लीटर) अंग्रेजी शराब बरामद की गई. इस मामले में पुलिस ने राकेश कुमार को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया है.दोनों के खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है.3
- मोकामा में हुआ बाबा चौहरमल राष्ट्रीय महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाई गई और जिसमें लाखों की संख्या जुटी1
- Post by Vaanishree News1
- फतुहा में बढ़ता प्रदूषण: डीएसपी कार्यालय के सामने उठ रहा जहरीला धुआं। फतुहा थाना क्षेत्र के महारानी चौक के पास कचरे में लगातार आग लगाए जाने से जहरीला धुआं उठ रहा है। हैरानी की बात यह है कि यह धुएं का गुबार डीएसपी कार्यालय के ठीक सामने से उठ रहा है, इसके बावजूद अब तक इस पर ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है। यह धुआं न केवल स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है, बल्कि पूरे इलाके के पर्यावरण को भी गंभीर रूप से नुकसान पहुँचा रहा है। कचरे से निकलने वाला यह विषैला धुआं लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल रहा है और श्वास संबंधी बीमारियों समेत कई तरह की गंभीर समस्याओं को बढ़ावा दे रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि रोजाना उठने वाले इस धुएं से जीना मुश्किल हो गया है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि प्रशासनिक कार्यालय के सामने ही ऐसी स्थिति बनी हुई है, जो व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। इस समस्या पर तत्काल ध्यान देकर कचरा प्रबंधन की उचित व्यवस्था की जानी चाहिए, ताकि लोगों को इस जहरीले माहौल से राहत मिल सके और पर्यावरण की रक्षा हो सके।1