Shuru
Apke Nagar Ki App…
नौबतपुर थाना क्षेत्र के चैनपुरा गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक बाइक सवार पति पत्नी को मारा धक्का नौबतपुर थाना क्षेत्र के नौबतपुर बिक्रम मुख्य मार्ग एन एच 139पर स्थित चैनपुरा गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पति पत्नी को मारा धक्का जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो। घटना कि जानकारी मिलते ही नौबतपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर घायलों को इलाज के लिए नौबतपुर रेफरल अस्पताल भेजा जहां दो डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को उचित इलाज के लिए पटना एम्स भेज दिया।पुलिस दुर्घटनाकरित वाहन को जप्त कर उसके चालक को भी गिरफ्तार कर लिया
अवनीश कुमार
नौबतपुर थाना क्षेत्र के चैनपुरा गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक बाइक सवार पति पत्नी को मारा धक्का नौबतपुर थाना क्षेत्र के नौबतपुर बिक्रम मुख्य मार्ग एन एच 139पर स्थित चैनपुरा गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पति पत्नी को मारा धक्का जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो। घटना कि जानकारी मिलते ही नौबतपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर घायलों को इलाज के लिए नौबतपुर रेफरल अस्पताल भेजा जहां दो डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को उचित इलाज के लिए पटना एम्स भेज दिया।पुलिस दुर्घटनाकरित वाहन को जप्त कर उसके चालक को भी गिरफ्तार कर लिया
More news from बिहार and nearby areas
- राईन-अमेरिया- इजराइल में तनाव के बीच देश में गैस संकट और महंगाई बढ़ती जा रही है। इसी बीच कांग्रेस पार्टी ने पटना में गैस संकट को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया है। इनकम टैक्स गोलंबर पर आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और महिलाएं शामिल हुईं। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने खाली सिलेंडरों को सड़क पर रखकर उन्हें माला पहनाई और अनोखे तरीके से विरोध जताया। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कुछ महिलाएं मिट्टी का चूल्हा लेकर पहुंचीं, जिससे गैस संकट की गंभीरता को दर्शाया गया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। “बीजेपी हटाओ-देश बचाओ”, “मोदी की मनमानी नहीं चलेगी” जैसे नारे लगाए गए। ढोल-मंजीरे के साथ प्रदर्शनकारियों ने “महंगाई डायन खाय जात है” जैसे गीत गाकर भी विरोध जताया। गरीबों को ठगा प्रदर्शन में राजेश राम भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि गरीबों को ठगा नहीं जाने दिया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि 1 अप्रैल से बिजली दरों में बढ़ोतरी की गई है और गैस संकट ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पहले LPG का मतलब ‘लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस’ था, अब ‘ले पाओगे’ हो गया है। साथ ही उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार पर महंगाई और जन समस्याओं को लेकर गंभीर आरोप लगाए। पुतला दहन और विरोध प्रदर्शन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया और उन्हें महंगाई का जिम्मेदार ठहराया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई। कांग्रेस नेता इंद्रदीप चंद्रवंशी और पटना महानगर के जिलाध्यक्ष कुमार आशीष ने कहा कि गैस की किल्लत से आम जनता परेशान है और अगर मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। गरीब महिलाओं पर असर पूर्व विधायक प्रतिमा दास ने उज्ज्वला योजना का जिक्र करते हुए कहा कि आज गैस संकट का सबसे ज्यादा असर गरीब महिलाओं पर पड़ा है, जो अब फिर से चूल्हा और गोइठा पर खाना बनाने को मजबूर हैं। प्रदर्शन के जरिए कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द समाधान नहीं निकला तो यह आंदोलन और बड़ा रूप ले सकता है।3
- नौबतपुर थाना क्षेत्र के नौबतपुर बिक्रम मुख्य मार्ग एन एच 139पर स्थित चैनपुरा गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पति पत्नी को मारा धक्का जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो। घटना कि जानकारी मिलते ही नौबतपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर घायलों को इलाज के लिए नौबतपुर रेफरल अस्पताल भेजा जहां दो डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को उचित इलाज के लिए पटना एम्स भेज दिया।पुलिस दुर्घटनाकरित वाहन को जप्त कर उसके चालक को भी गिरफ्तार कर लिया1
- फतुहा - फतुहा के नदी थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की है. यह कार्रवाई जेठुली पेट्रोल पंप के सामने रेलवे लाइन के पास की गई. पुलिस के अनुसार, छापेमारी के दौरान दो युवकों को पकड़ा गया, जिनके पास से कुल 191 बोतल (करीब 61.170 लीटर) अंग्रेजी शराब बरामद की गई. इस मामले में पुलिस ने राकेश कुमार को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया है.दोनों के खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है.3
- मोकामा में हुआ बाबा चौहरमल राष्ट्रीय महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाई गई और जिसमें लाखों की संख्या जुटी1
- Post by N BHARAT NEWS 3651
- Mukhiyajee Reporter | Patna बिहार : मोकामा के चाराडीह स्थित बाबा चौहरमल की जयंती के अवसर पर मेला का हुआ आयोजन। इस अवसर पर लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बाबा चौहरमल की प्रतिमा की पूजा अर्चना।1
- नदी थाना की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी समेत कई गिरफ्तार। फतुहा । नदी थाना पुलिस ने अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। थाना प्रभारी सद्दाम हुसैन के नेतृत्व में अलग-अलग अभियानों के दौरान कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने वर्ष 2020 से फरार चल रहे नामजद आरोपी रमेश यादव को गिरफ्तार किया है। वह गुलमहिया चक, सवलपुर का निवासी बताया जा रहा है। उसे बिष्णु मंदिर परिसर से पकड़ा गया। वहीं, एक अन्य कार्रवाई में संजय राय, निवासी फतेजामपुर सवलपुर, को टेढ़ी पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिसम्मत कानूनी प्रक्रिया की जा रही है। इसके अलावा पुलिस ने बिष्णु मंदिर घाट के किनारे छापेमारी कर एक पैसन प्रो मोटरसाइकिल गाड़ी के साथ करीब 180 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की। यह कार्रवाई सुबह के समय की गई। इसी क्रम में बीती रात करीब 10 बजे पुलिस ने जेठुली संत जोसेफ स्कूल के बगल बाली गली में छापेमारी कर विश्वनाथ राय को गिरफ्तार किया। वह जेठूली का रहने वाला है। वह एक झोले में 1 किलो 140 ग्राम गांजा लेकर कहीं जा रहा था, जिसे पुलिस ने मौके पर ही पकड़ लिया। नदी थाना पुलिस की इन लगातार कार्रवाइयों से क्षेत्र में अपराधियों और अवैध कारोबार करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।1
- /फतुहा/ दनियावां -सीबीएसई बोर्ड के अंतर्गत नए शैक्षणिक सत्र 2026 की शुरुआत ज्ञानशली इंटरनेशनल स्कूल में एक भव्य कार्यक्रम के साथ की गई.इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। विद्यालय के निदेशक रविरंजन कुमार ने बताया कि नए सत्र में प्रवेश करने वाले छात्रों के उत्साहवर्धन हेतु इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि बच्चे अपनी पिछली कक्षाओं को उत्तीर्ण कर नई कक्षाओं में प्रवेश कर रहे हैं, इसलिए उनका स्वागत विशेष रूप से किया जाना आवश्यक है.कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों का स्वागत पारंपरिक ढंग से किया गया। विद्यालय परिसर में प्रवेश करते समय छात्रों पर फूलों की वर्षा की गई तथा उन्हें तिलक लगाकर सम्मानपूर्वक अंदर लाया गया। इसके साथ ही विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय के मुख्य द्वार पर फीता काटकर उद्घाटन किया गया और दीप प्रज्लि.त कर नए सत्र का शुभारंभ किया गय। इस अवसर पर शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों का आरती उतारकर और तिलक लगाकर स्वागत किया। वहीं, विद्यार्थियों ने भी अपने शिक्षकों का तिलक लगाकर सम्मान प्रकट किया, जिससे गुरु-शिष्य परंपरा की सुंदर झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में कक्षा 1 से लेकर कक्षा 10 तक के सभी छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। साथ ही विद्यालय के सभी शिक्षक, कर्मचारीगण एवं निदेशक रविरंजन कुमार भी इस अवसर पर मौजूद रहे.कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पण की भावना विकसित करना था। पूरे आयोजन ने विद्यार्थियों के मन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया।4