मोहनपुर में गूंजा गुरुबाणी | साहिबजादों की स्मृति में अखंड पाठ, माता समुद्री देवी पुण्यतिथि पर भव्य आयोजन। मोहनपुर (वैशाली)। राघोपुर प्रखंड के मोहनपुर स्थित कबीर चौक के समीप गुरुद्वारा कबीर साहिब परिसर में चारों साहिबजादों—बाबा अजीत सिंह, बाबा जुझार सिंह, बाबा जोरावर सिंह एवं बाबा फतेह सिंह—की पावन स्मृति और माता समुद्री देवी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का अखंड पाठ श्रद्धा एवं विधि-विधान के साथ प्रारंभ किया गया। इस पावन आयोजन की शुरुआत अरदास के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर गुरु चरणों में मत्था टेक आशीर्वाद प्राप्त किया। गुरुद्वारा परिसर गुरुबाणी के मधुर स्वर से गूंज उठा, जिससे पूरा वातावरण भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया। कार्यक्रम का आयोजन महंत ब्रजेश मुनि महाराज की प्रेरणा से किया जा रहा है, वहीं अखंड पाठ का संचालन मुख्य ग्रंथि सरदार मंजीत सिंह एवं सरदार दिलीप सिंह की देखरेख में किया जा रहा है। इस दौरान सरदार राम सिंह, सरदार धर्म सिंह, संत महेश मुनि सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे और सभी ने समाज में सुख-शांति एवं भाईचारे की कामना की। यह धार्मिक आयोजन 2 अप्रैल से 4 अप्रैल 2026 तक चलेगा, जिसमें संत सम्मेलन एवं 4 अप्रैल को महा भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। गुरुद्वारा प्रबंधक समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस पावन आयोजन में शामिल होने की अपील की है।
मोहनपुर में गूंजा गुरुबाणी | साहिबजादों की स्मृति में अखंड पाठ, माता समुद्री देवी पुण्यतिथि पर भव्य आयोजन। मोहनपुर (वैशाली)। राघोपुर प्रखंड के मोहनपुर स्थित कबीर चौक के समीप गुरुद्वारा कबीर साहिब परिसर में चारों साहिबजादों—बाबा अजीत सिंह, बाबा जुझार सिंह, बाबा जोरावर सिंह एवं बाबा फतेह सिंह—की पावन स्मृति और माता समुद्री देवी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का अखंड पाठ श्रद्धा एवं विधि-विधान के साथ प्रारंभ किया गया। इस पावन आयोजन की शुरुआत अरदास के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर गुरु चरणों में मत्था टेक आशीर्वाद प्राप्त किया। गुरुद्वारा परिसर गुरुबाणी के मधुर स्वर से गूंज उठा, जिससे पूरा वातावरण भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया। कार्यक्रम का आयोजन महंत ब्रजेश मुनि महाराज की प्रेरणा से किया जा रहा है, वहीं अखंड पाठ का संचालन मुख्य ग्रंथि सरदार मंजीत सिंह एवं सरदार दिलीप सिंह की देखरेख में किया जा रहा है। इस दौरान सरदार राम सिंह, सरदार धर्म सिंह, संत महेश मुनि सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे और सभी ने समाज में सुख-शांति एवं भाईचारे की कामना की। यह धार्मिक आयोजन 2 अप्रैल से 4 अप्रैल 2026 तक चलेगा, जिसमें संत सम्मेलन एवं 4 अप्रैल को महा भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। गुरुद्वारा प्रबंधक समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस पावन आयोजन में शामिल होने की अपील की है।
- नदी थाना की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी समेत कई गिरफ्तार। फतुहा । नदी थाना पुलिस ने अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। थाना प्रभारी सद्दाम हुसैन के नेतृत्व में अलग-अलग अभियानों के दौरान कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने वर्ष 2020 से फरार चल रहे नामजद आरोपी रमेश यादव को गिरफ्तार किया है। वह गुलमहिया चक, सवलपुर का निवासी बताया जा रहा है। उसे बिष्णु मंदिर परिसर से पकड़ा गया। वहीं, एक अन्य कार्रवाई में संजय राय, निवासी फतेजामपुर सवलपुर, को टेढ़ी पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिसम्मत कानूनी प्रक्रिया की जा रही है। इसके अलावा पुलिस ने बिष्णु मंदिर घाट के किनारे छापेमारी कर एक पैसन प्रो मोटरसाइकिल गाड़ी के साथ करीब 180 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की। यह कार्रवाई सुबह के समय की गई। इसी क्रम में बीती रात करीब 10 बजे पुलिस ने जेठुली संत जोसेफ स्कूल के बगल बाली गली में छापेमारी कर विश्वनाथ राय को गिरफ्तार किया। वह जेठूली का रहने वाला है। वह एक झोले में 1 किलो 140 ग्राम गांजा लेकर कहीं जा रहा था, जिसे पुलिस ने मौके पर ही पकड़ लिया। नदी थाना पुलिस की इन लगातार कार्रवाइयों से क्षेत्र में अपराधियों और अवैध कारोबार करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।1
- मोहनपुर (वैशाली)। राघोपुर प्रखंड के मोहनपुर स्थित कबीर चौक के समीप गुरुद्वारा कबीर साहिब परिसर में चारों साहिबजादों—बाबा अजीत सिंह, बाबा जुझार सिंह, बाबा जोरावर सिंह एवं बाबा फतेह सिंह—की पावन स्मृति और माता समुद्री देवी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का अखंड पाठ श्रद्धा एवं विधि-विधान के साथ प्रारंभ किया गया। इस पावन आयोजन की शुरुआत अरदास के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर गुरु चरणों में मत्था टेक आशीर्वाद प्राप्त किया। गुरुद्वारा परिसर गुरुबाणी के मधुर स्वर से गूंज उठा, जिससे पूरा वातावरण भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया। कार्यक्रम का आयोजन महंत ब्रजेश मुनि महाराज की प्रेरणा से किया जा रहा है, वहीं अखंड पाठ का संचालन मुख्य ग्रंथि सरदार मंजीत सिंह एवं सरदार दिलीप सिंह की देखरेख में किया जा रहा है। इस दौरान सरदार राम सिंह, सरदार धर्म सिंह, संत महेश मुनि सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे और सभी ने समाज में सुख-शांति एवं भाईचारे की कामना की। यह धार्मिक आयोजन 2 अप्रैल से 4 अप्रैल 2026 तक चलेगा, जिसमें संत सम्मेलन एवं 4 अप्रैल को महा भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। गुरुद्वारा प्रबंधक समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस पावन आयोजन में शामिल होने की अपील की है।1
- पटना /बख्तियारपुर। शहर के मुख्य मार्गों पर लंबे समय से अतिक्रमण की शिकायतों को लेकर नगर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए एक बार फिर बुलडोजर कार्रवाई शुरू कर दी है। बख्तियारपुर नगर परिषद ने थाना प्रशासन के सहयोग से स्टेशन रोड से लेकर पुरानी बाईपास तक अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। इससे पहले भी पुरानी बाईपास क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई थी, लेकिन एक बार फिर सड़कों पर अवैध कब्जे बढ़ने की शिकायत मिलने पर प्रशासन हरकत में आया। अभियान के दौरान सड़क किनारे लगे अस्थायी दुकानों, ठेलों और अन्य अतिक्रमण को हटाया गया। हालांकि इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय दुकानदारों में नाराजगी भी देखने को मिली। दुकानदारों का आरोप है कि अतिक्रमण हटाने से पहले न तो स्पष्ट रूप से डीमार्केशन किया गया और न ही किसी प्रकार का लिखित नोटिस दिया गया। उनका कहना है कि कुछ समय पहले नगर परिषद द्वारा नाले के किनारे बैरिकेडिंग कराई गई थी, जिसे अब खुद अतिक्रमण बताकर हटा दिया गया। इस पर लोगों ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या यह संसाधनों की बर्बादी नहीं है। वहीं नगर प्रबंधक मोहित कुमार दुबे ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि नगर परिषद द्वारा पहले ही माइकिंग कराकर लोगों को अतिक्रमण हटाने की सूचना दी जा चुकी थी। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई डीएम पटना के निर्देश पर पूरे जिले में चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत की जा रही है। नगर प्रशासन का कहना है कि शहर को जाम और अव्यवस्था से मुक्त करने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।1
- Post by Vaanishree News1
- वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। दर्जनों किसानों की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। #महनार_आग #वैशाली_न्यूज #बिहार_समाचार #BreakingNews #FireIncident #WheatCropFire #FarmersLoss #बिजली_विभाग_लापरवाही #ShortCircuit #FireNews #IndianFarmers #CropDamage #EmergencyNews #ViralNews #GroundReport1
- नौबतपुर थाना क्षेत्र के नौबतपुर बिक्रम मुख्य मार्ग एन एच 139पर स्थित चैनपुरा गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पति पत्नी को मारा धक्का जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो। घटना कि जानकारी मिलते ही नौबतपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर घायलों को इलाज के लिए नौबतपुर रेफरल अस्पताल भेजा जहां दो डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को उचित इलाज के लिए पटना एम्स भेज दिया।पुलिस दुर्घटनाकरित वाहन को जप्त कर उसके चालक को भी गिरफ्तार कर लिया1
- समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत चापर निवासी समीर कुमार सिंह की 14 वर्षीय पुत्री श्रुति कुमारी की मौत चिकित्सकों की लापरवाही से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहिउद्दीन नगर में हो जाती है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कोचिंग जाने के क्रम में हरैल रोड में ट्रैक्टर से धक्का लगने के कारण घायल हो जाती है जिसके बाद उसे परिजनों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहिउद्दीन नगर लाया जाता है जहां मौके पर मौजूद डॉक्टर दिया बलराज ने इलाज में लापरवाही करते हुए लगभग 4 घंटे तक उसे बच्ची को अस्पताल में रोक रखी जिस वजह से बच्चे ने दम तोड़ दिया आखिर इसका जिम्मेवार कौन।1
- फतुहा में बढ़ता प्रदूषण: डीएसपी कार्यालय के सामने उठ रहा जहरीला धुआं। फतुहा थाना क्षेत्र के महारानी चौक के पास कचरे में लगातार आग लगाए जाने से जहरीला धुआं उठ रहा है। हैरानी की बात यह है कि यह धुएं का गुबार डीएसपी कार्यालय के ठीक सामने से उठ रहा है, इसके बावजूद अब तक इस पर ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है। यह धुआं न केवल स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है, बल्कि पूरे इलाके के पर्यावरण को भी गंभीर रूप से नुकसान पहुँचा रहा है। कचरे से निकलने वाला यह विषैला धुआं लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल रहा है और श्वास संबंधी बीमारियों समेत कई तरह की गंभीर समस्याओं को बढ़ावा दे रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि रोजाना उठने वाले इस धुएं से जीना मुश्किल हो गया है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि प्रशासनिक कार्यालय के सामने ही ऐसी स्थिति बनी हुई है, जो व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। इस समस्या पर तत्काल ध्यान देकर कचरा प्रबंधन की उचित व्यवस्था की जानी चाहिए, ताकि लोगों को इस जहरीले माहौल से राहत मिल सके और पर्यावरण की रक्षा हो सके।1