Shuru
Apke Nagar Ki App…
श्री गणेश महोत्सव समिति गुडाही रामलीला भवन में होंगे विविध आयोजन* श्री गणेश महोत्सव समिति में होंगे विविध आयोजन* *करनैलगंज, गोंडा।* गणपति उत्सव को लेकर नगर में तैयारियां तेज हो गई हैं। श्री गणेश महोत्सव समिति करनैलगंज की ओर से श्री रामलीला भवन प्रांगण, गोड़ाही बाजार में पांच दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान भगवान श्री गणेश की आराधना के साथ अभिषेक, हवन-पूजन, महाआरती, भंडारे और कन्या भोज जैसे आयोजन होंगे। महोत्सव की शुरुआत 15 सितंबर को शाम पांच बजे दूर्वाभिषेक के साथ होगी। इसके अगले दिन 16 सितंबर को इसी समय सिंदूराभिषेक किया जाएगा। 17 सितंबर की रात धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष आयोजन होगा। रात 9:30 बजे महामोदक भोग और महाआरती होगी। इसके बाद रात 10 बजे आरती थाल प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
पत्रकार श्रीनाथ रस्तोगी
श्री गणेश महोत्सव समिति गुडाही रामलीला भवन में होंगे विविध आयोजन* श्री गणेश महोत्सव समिति में होंगे विविध आयोजन* *करनैलगंज, गोंडा।* गणपति उत्सव को लेकर नगर में तैयारियां तेज हो गई हैं। श्री गणेश महोत्सव समिति करनैलगंज की ओर से श्री रामलीला भवन प्रांगण, गोड़ाही बाजार में पांच दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान भगवान श्री गणेश की आराधना के साथ अभिषेक, हवन-पूजन, महाआरती, भंडारे और कन्या भोज जैसे आयोजन होंगे। महोत्सव की शुरुआत 15 सितंबर को शाम पांच बजे दूर्वाभिषेक के साथ होगी। इसके अगले दिन 16 सितंबर को इसी समय सिंदूराभिषेक किया जाएगा। 17 सितंबर की रात धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष आयोजन होगा। रात 9:30 बजे महामोदक भोग और महाआरती होगी। इसके बाद रात 10 बजे आरती थाल प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- श्री गणेश महोत्सव समिति गुडाही रामलीला भवन में होंगे विविध आयोजन* श्री गणेश महोत्सव समिति में होंगे विविध आयोजन* *करनैलगंज, गोंडा।* गणपति उत्सव को लेकर नगर में तैयारियां तेज हो गई हैं। श्री गणेश महोत्सव समिति करनैलगंज की ओर से श्री रामलीला भवन प्रांगण, गोड़ाही बाजार में पांच दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान भगवान श्री गणेश की आराधना के साथ अभिषेक, हवन-पूजन, महाआरती, भंडारे और कन्या भोज जैसे आयोजन होंगे। महोत्सव की शुरुआत 15 सितंबर को शाम पांच बजे दूर्वाभिषेक के साथ होगी। इसके अगले दिन 16 सितंबर को इसी समय सिंदूराभिषेक किया जाएगा। 17 सितंबर की रात धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष आयोजन होगा। रात 9:30 बजे महामोदक भोग और महाआरती होगी। इसके बाद रात 10 बजे आरती थाल प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।2
- khetmapur Dham mein mandir katne ki sambhavna bahut teji se badh gaye hain# exchange cut chuka hai Chhota Mandir bhi kar chuka hai ab hetamapur ka men Mandir bacha hai itna pur Dham mein bahut Tej katai chalu hai# jila Barabanki Thana Mohammadpur khala block suratganj# hetmapur Dham mein mandir katne ki sambhavna bahut Tej dikh rahi hai1
- घाघरा में समाया दूरभाष केंद्र व मंदिर ग्रामीणों में दहशत 🌊 घाघरा का कहर, हेतमापुर में दहशत! बाराबंकी के हेतमापुर में घाघरा नदी का कटान लगातार जारी है। तेज धारा की चपेट में आकर दूरभाष केंद्र की बिल्डिंग और मंदिर का हिस्सा नदी में समा गया। 🙏 लाखों लोगों की आस्था के केंद्र बाबा नारायण दास मंदिर पर भी अब खतरा मंडरा रहा है। मंदिर के बाद मस्जिद पर भी कटान का खतरा बढ़ गया है। 🏚️ हालात ऐसे हैं कि दर्जनों गांवों के ग्रामीण अपने ही आशियाने उजाड़कर सामान सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने को मजबूर हैं। 🚨 लगातार बढ़ते खतरे के बीच प्रशासन मुस्तैद है और कटान रोकने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। घाघरा की धार के आगे बेबस ग्रामीणों की निगाहें अब प्रशासन की राहत और बचाव कार्रवाई पर टिकी हैं। #बाराबंकी #घाघरा #बाढ़ #हेतमापुर #कटान #सरयू #बाढ़_का_कहर #Barabanki3
- बिकौली बांसा रोड जर्जर अवस्था में दे रहा हादसा को खुली दावत संबंधित विभाग पर नहीं पड़ रहा फर्क बताते चलें बाराबंकी जनपद के तहसील नवाबगंज क्षेत्र अंतर्गत बिकौली बांसा रोड जर्जर अवस्था में दे रहा हादसा को खुली दावत संबंधित विभाग पर नहीं पड़ रहा फर्क1
- दिल्ली में महिला पत्रकारों से कथित मारपीट के मामले में पत्रकारों में आक्रोश व्याप्त , राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन दिल्ली में महिला पत्रकारों से कथित मारपीट के मामले में पत्रकारों में आक्रोश व्याप्त , राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन बाराबंकी। दिल्ली में दो महिला पत्रकारों शाहीन खान और नफीशा खान के साथ पुलिस द्वारा की गई कथित मारपीट के मामले में राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत व अन्य तमाम पत्रकार साथियों ने कड़ा विरोध जताते हुए न्यायिक जांच की मांग की है। संघ की महिला विंग जिलाध्यक्ष राम दुलारी पटेल और जिलाध्यक्ष पीयूष वर्मा के कुशल नेतृत्व में एडवोकेट एस.डी. शर्मा, हाईकोर्ट लखनऊ एवं निदेशक समाज सेवा संस्थान उत्तर प्रदेश के माध्यम से जिलाधिकारी बाराबंकी को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष न्यायिक जांच कराने और पीड़ित पत्रकारों को न्याय दिलाने की मांग की गई। ज्ञापन के अनुसार, 3 सितंबर 2026 को "4 पीएम न्यूज नेटवर्क" की पत्रकार शाहीन खान और नफीशा खान दिल्ली के साकेत क्षेत्र में एक कार्यक्रम को कवर करने पहुंची थीं। आरोप है कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से कथित "साइकिल घोटाले" को लेकर सवाल पूछने के दौरान दिल्ली पुलिस ने दोनों पत्रकारों को हिरासत में लेकर साकेत थाने में कथित रूप से मारपीट की। राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत ने घटना को लोकतंत्र के चौथे स्तंभ और पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर गंभीर हमला बताते हुए दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में मांग की गई कि पूरे प्रकरण की किसी हाईकोर्ट के न्यायाधीश से न्यायिक जांच कराई जाए तथा दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए पीड़ित महिला पत्रकारों को न्याय दिलाया जाए। इस दौरान महामंत्री अर्जुन यादव(जनहित जागरण), अखिलेश कुमार (जनमोर्चा) पवन श्रीवास्तव (तरुणमित्र), देवेंद्र नाथ मिश्रा (जनमोर्चा), बलवंत सिंह यादव (अयोध्या टाईम्स) उमेश श्रीवास्तव (तहलका टुडे) मोहम्मद रज़ी सिद्धिकी ( महुआ चैनल), सतीश कुमार ( जन संदेश) सरफराज (एनडीटीवी) सतीश कश्यप (एबीपी), राहुल त्रिपाठी (के न्यूज) , देवेंद्र सिंह (अयोध्या टाइम्स) नवनीत तिवारी ( दैनिक जागरण) दिग्विजय सिंह ( समाचार नेशन), रीता देवी (नवदुर्गा टाइम्स) रामपाल मौर्या (नवदुर्गा टाइम्स), कृष्णानंद (एम डी न्यूज) विवेक कुमार (जनहित जागरण) शीलम कुमारी ( डी एस न्यूज) राज बहादुर ( शैलजा न्यूज) महंत अखिलेश दास ( ए बी एन न्यूज) संदीप कुमार समेत कई पत्रकार मौजूद रहे।2
- गोंडा में लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, स्कूल बंद, घाघरा नदी पर नजर गोंडा जिले में पिछले 24 घंटों से हो रही लगातार बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। आज सोमवार सुबह से ही जिले भर में बादल छाए हुए हैं और रुक-रुक कर मूसलाधार बारिश हो रही है। तरबगंज क्षेत्र में भी मौसम पूरी तरह से बादलों से घिरा है और गरज-चमक के साथ बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज पूर्वी उत्तर प्रदेश के 8 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। गोंडा, बहराइच, सीतापुर, श्रावस्ती समेत कई जिलों में तेज और मध्यम बारिश की चेतावनी है। निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण पूर्वी यूपी में झमाझम बारिश के आसार बने हुए हैं। जलभराव से आवागमन प्रभावित लगातार बारिश के चलते गोंडा शहर और ग्रामीण इलाकों के निचले हिस्सों में जलभराव की स्थिति बन गई है। सड़कों पर पानी भरने से आवागमन में दिक्कत हो रही है। जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर पालिका की टीमें जलनिकासी व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए लगातार काम कर रही हैं। लगातार बारिश को देखते हुए जिले में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल आज बंद कर दिए गए हैं। प्रशासन ने यह निर्णय जलभराव और बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए लिया है। किसानों को राहत, लेकिन घाघरा पर बढ़ी निगरानी एक तरफ भीषण गर्मी से परेशान लोगों को बारिश से राहत मिली है, वहीं गन्ना किसानों के लिए यह बारिश फायदेमंद मानी जा रही है। f8801b8b दूसरी तरफ पहाड़ी क्षेत्रों और नेपाल में हो रही बारिश के कारण घाघरा नदी के जलस्तर पर भी प्रशासन की नजर है, क्योंकि वहां से पानी छोड़े जाने पर नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ता है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार शाम से शुरू हुआ यह बारिश का दौर अगले एक सप्ताह तक रुक-रुक कर जारी रह सकता है। लोगों को सलाह दी गई है कि गरज-चमक के दौरान खुले में न निकलें और सुरक्षित स्थान पर रहें।1
- कटरा बाजार मे निकाली गई खाटू श्याम निशान यात्रा बडे ही धूमधाम से जय श्री श्याम के नारे से गुंजा नगर श्री श्याम महोत्स्व समिति कटरा बाजार के हनुमानगढ़ी रामलीला मैदान से होते हुए नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए हनुमान गढ़ी पर समापन हुआ सभी श्रद्धांलु बाबा का निशान लेकर चल रहे साथ माता बहिने बच्चे सैकड़ो की सख्या निशन लेकर चले साथ नगर के सभी गणमान्य भी उपस्थिति रहे1
- फखरपुर थाना क्षेत्र में स्थित एक ग्राम से चार दिन पहले लापता हुई चार वर्षीय बच्ची सुबह एक गांव के पास एक खेत में घायल अवस्था में मिली। बच्ची के मिलने की सूचना से परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को अपने कब्जे में लेकर परिजनों की मौजूदगी में इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। बताया जा रहा है कि चार सितंबर को बच्ची घर के पास खेल रही थी। इसी दौरान वह अचानक लापता हो गई। काफी तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लग सका। परिजन लगातार बच्ची की तलाश में जुटे थे। सोमवार को एक गांव के पास खेत में ग्रामीणों ने बच्ची को घायल हालत में पड़ा देखा और इसकी सूचना पुलिस व परिजनों को दी। बच्ची की आंख और चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। वहीं उसका होंठ भी कटा हुआ बताया जा रहा है। चार दिन बाद बच्ची के मिलने और उसके घायल होने से घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बच्ची चार दिनों तक कहां रही और उसके साथ क्या हुआ। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही पूरे मामले की जांच कर रही है। फखरपुर थानाध्यक्ष रामकुमार राजभर ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। घटना में शामिल व्यक्ति अथवा आरोपित को जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।1