Shuru
Apke Nagar Ki App…
अयोध्या में आस्था की जीत, भारी बारिश में भी धूमधाम से हुई बप्पा की विदाई अयोध्या। "गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ..." के जयकारों से आज अयोध्या गूंज उठा। दो दिन से हो रही भारी बारिश और तेज हवाओं के बावजूद भक्तों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही थी, लेकिन आस्था इसके आगे भारी पड़ी। भक्त हाथों में छाता लिए, डीजे की धुन पर नाचते गाते बप्पा को विदा करने निकले। कई जगहों पर मूर्तियों को गाड़ियों से सुरक्षित घाट तक पहुंचाया गया। शहर के विभिन्न पंडालों से गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन पूरे विधि विधान के साथ किया गया।
Mayank Srivastava
अयोध्या में आस्था की जीत, भारी बारिश में भी धूमधाम से हुई बप्पा की विदाई अयोध्या। "गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ..." के जयकारों से आज अयोध्या गूंज उठा। दो दिन से हो रही भारी बारिश और तेज हवाओं के बावजूद भक्तों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही थी, लेकिन आस्था इसके आगे भारी पड़ी। भक्त हाथों में छाता लिए, डीजे की धुन पर नाचते गाते बप्पा को विदा करने निकले। कई जगहों पर मूर्तियों को गाड़ियों से सुरक्षित घाट तक पहुंचाया गया। शहर के विभिन्न पंडालों से गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन पूरे विधि विधान के साथ किया गया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कौशलपुरी, राजेंद्र नगर कॉलोनी में सीवर धसने से कॉलोनी वासियों की बड़ी मुश्किलें है चलना दुश्वार बिपिन पांडेय संवाददाता इन 24लाइव न्यूज़ लोकेशन अयोध्या अयोध्या अयोध्या/नगर निगम सीवर धंसने से कालोनी वासियों की बढ़ी मुश्किले कौशलपूरी मोदहा दक्षिणी के राजेंद्र नगर कॉलोनी की जहाँ पर खुदाई कर सीवर डाली गई थी,लगातार वर्षा होने से लगभग ढाई फीट सीवर सड़क सहित धंसी,कालोनी के लोगों को चार पहिया वाहन लेकर निकलना दुर्लभ, कार्यदायी संस्था अधूरा कार्य करके हुआ था गायब, सही से पटाई करके सीमेंट की ईट नहीं लगाए जाने से सड़क धंसी, नगर निगम संज्ञान लेकर धंसी कालोनी की सड़क मरम्मत करे, ताकि निवासियों का आवागमन हो सके।।2
- अयोध्या,14 कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है।पीड़ितों को अयोध्या विधायक व जिला प्रशासन ने मुआवजा देने का ऐलान किया। अयोध्या,14 कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। चौड़ीकरण की जद में आकर विस्थापित हुए पीड़ितों को अयोध्या विधायक व जिला प्रशासन ने मुआवजा देने का ऐलान किया। कलेक्ट्रेट सभागार में अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने पीड़ितों के साथ बैठक की। जिन मकानों को चौड़ीकरण के दौरान गिराया गया था, उनके आकलन के बाद मुआवजा दिया गया। प्रशासन के मुताबिक पीड़ितों को कुल करीब 93 लाख रुपये का मुआवजा दिया गया है। मुआवजा मिलने के बाद पीड़ित संतुष्ट नजर आए और उन्होंने प्रशासन के फैसले पर सहमति जताई। कार्रवाई में गिराई गई पांच दुकानों के दुकानदारों के लिए भी व्यवस्था की गई है। नगर निगम इन दुकानदारों के लिए वेंडिंग जोन बनाकर दुकानें उपलब्ध कराएगा। दुकानदारों को दुकान मिलने से वे दोबारा अपना व्यवसाय शुरू कर सकेंगे और रोजी-रोटी का संकट दूर होगा। मुआवजे और दुकानों के पुनर्व्यवस्थापन के ऐलान के बाद 14 कोसी परिक्रमा मार्ग चौड़ीकरण को लेकर चल रही सियासत पर भी विराम लगता नजर आ रहा है।3
- 14 कोसी परिक्रमा मार्ग प्रभावितों के लिए वेंडिंग जोन बनेगा अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण की जद में आए मकानों से प्रभावित लोगों के पुनर्वास के लिए नगर निगम ने वेंडिंग जोन विकसित करने की योजना बनाई है। महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी और नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने योजना की जानकारी दी। जिला प्रशासन नजूल की जमीन चिन्हित कर नगर निगम को उपलब्ध कराएगा। इसके बाद चिन्हित जमीन पर नगर निगम की ओर से दुकानें बनवाकर चौड़ीकरण से प्रभावित लोगों को आवंटित करने की बात कही गई है। नगर निगम का कहना है कि इसका उद्देश्य प्रभावित लोगों को दोबारा कारोबार शुरू करने के लिए स्थान उपलब्ध कराना है। महापौर ने विपक्ष के विरोध को राजनीति बताया। उन्होंने कहा कि राम पथ, धर्म पथ, राम जन्मभूमि पथ, पंचकोसी और 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के लिए जमीन सहमति से ली गई है। नगर निगम के अनुसार 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का काम लगभग पूरा होने वाला है, ऐसे में प्रभावित लोगों के लिए वेंडिंग जोन की योजना तैयार की गई है।2
- मित्र सेन यादव जैसे व्यक्तित्व को माफिया बताना इतिहास और उनके संघर्ष का अपमान”—श्री चंद यादव अयोध्या के टेढ़ी बाजार में लगी होल्डिंग को लेकर समाजवादी पार्टी महानगर उपाध्यक्ष श्री चंद यादव ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय बाबू मित्र सेन यादव जैसे जननेता के व्यक्तित्व पर सवाल खड़ा करने से पहले उनके पूरे जीवन और संघर्ष को पढ़ना चाहिए। बाबू जी ने अपना जीवन गरीब, शोषित और पीड़ित लोगों की आवाज बनने में लगाया और अन्याय के खिलाफ हमेशा मजबूती से खड़े रहे। श्री चंद यादव ने कहा कि जिसने यह होल्डिंग लगाई है, उसकी जानकारी और मानसिकता दोनों पर सवाल खड़े होते हैं। शायद उसने बाबू जी को करीब से जाना ही नहीं, उनके संघर्ष को समझा ही नहीं। किसी होल्डिंग पर ‘माफिया’ लिख देने भर से जनता के दिल में बसे किसी जननेता का इतिहास नहीं मिटाया जा सकता। मित्र सेन यादव का मूल्यांकन किसी होल्डिंग के शब्दों से नहीं, बल्कि उनके संघर्ष, विचार और जनता के लिए किए गए कामों से होगा।1
- चक्रवाती तूफान "अर्बन" का कहर: अयोध्या में दो दिन से लगातार बारिश।खेतों में बिछी धन और गन्ने की फसलें। अयोध्या।विशेष रिपोर्ट: दुर्गा सिंह बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती दबाव के चलते आए भीषण तूफान 'अर्बन' ने क्षेत्र में भारी तबाही मचाई है। मानसून की विदाई से ठीक पहले मौसम के बदले इस मिजाज ने किसानों की तैयार फसलों को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। बुधवार की देर रात से शुरू हुई हल्की बूंदाबांदी ने देखते ही देखते पूरी रात तेज और सर्द हवाओं के साथ निरंतर बारिश का रूप ले लिया। पिछले दो दिनों से लगातार हो रही इस अनवरत बूंदाबांदी और झमाझम बारिश के कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है।खेतों में धराशायी हुईं फसलें, किसान बेहालइस बेमौसम चक्रवाती बारिश और तेज हवाओं की सबसे बड़ी मार अन्नदाता पर पड़ी है। अयोध्या और आसपास के ग्रामीण इलाकों में किसानों के खेतों में पककर तैयार खड़ी धान की फसल और नकदी फसल के रूप में जाना जाने वाला गन्ना पूरी तरह से जमीन पर बिछ (धराशायी) गया है। खेतों में पानी भर जाने के कारण कटी हुई और खड़ी दोनों ही तरह की फसलों के सड़ने का खतरा पैदा हो गया है, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान की आशंका है।प्रशासन से मुआवजे की आसस्थानीय किसानों का कहना है कि वे इस बार अच्छी पैदावार की उम्मीद लगाए बैठे थे, लेकिन 'अर्बन' तूफान ने उनकी महीनों की मेहनत और पूंजी पर पानी फेर दिया है। बेबस किसान अब सरकार और स्थानीय प्रशासन की ओर टकटकी लगाए देख रहे हैं। प्रभावित ग्रामीणों ने मांग की है कि शासन स्तर पर जल्द से जल्द फसलों के नुकसान का सर्वे (गिरदावरी) कराया जाए और संकट की इस घड़ी में किसानों को उचित मुआवजा देकर राहत पहुंचाई जाए।मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती सिस्टम के पूरी तरह शांत होने तक अगले कुछ घंटों तक मौसम ऐसा ही बने रहने की संभावना है।1
- अयोध्या में 26 सितंबर को पीडीएफ व्यापारी सम्मेलन का आयोजन होगा बिपिन पांडेय संवाददाता इन 24लाइव न्यूज़ अयोध्या ब्रेकिंग अयोध्या। अयोध्या में 26 सितंबर को PDA व्यापारी सम्मेलन का आयोजन होगा। सम्मेलन समाजवादी पार्टी कार्यालय लोहिया भवन, गुलाबबाड़ी में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में पूरे मंडल से व्यापारी शामिल होंगे। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगन अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल भी सम्मेलन में शामिल होंगे। सम्मेलन को लेकर सपा नेताओं ने प्रेस वार्ता कर तैयारियों की जानकारी दी। राष्ट्रीय सचिव जनार्दन पांडे उर्फ बबलू पंडित ने व्यापारियों के मुद्दे उठाए। महानगर अध्यक्ष शक्ति जायसवाल ने भी व्यापारियों की समस्याओं को लेकर सरकार पर निशाना साधा। सपा नेताओं का दावा है कि GST, ऑनलाइन व्यापार और टैक्स के बोझ से व्यापारी परेशान हैं। सपा नेताओं ने दावा किया कि व्यापारी 2027 में अखिलेश यादव की सरकार बनाने के लिए सपा के साथ खड़े होंगे।3
- अयोध्या में पार्किंग वसूली पर फिर उठे सवाल, श्रद्धालुओं से मनमानी वसूली के आरोप। इन ठेकेदारों ने नगर निगम की आंखों में कौन सी पट्टी बांध दी है कि यह देख नहीं पा रहे हैं कार्रवाई नहीं कर पा रहे अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में श्रद्धालुओं से पार्किंग के नाम पर कथित मनमानी वसूली का मामला एक बार फिर सामने आया है। स्थानीय पार्षद ने पार्किंग व्यवस्था को लेकर सवाल उठाते हुए नगर निगम की कार्यप्रणाली पर भी नाराजगी जताई है। आरोप है कि लगातार शिकायतों और खबरों के बावजूद अवैध पार्किंग तथा मनमानी वसूली पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है बताया जा रहा है कि कच्ची-पक्की पार्किंग, भजन संध्या स्थल के आसपास और अन्य प्रमुख स्थानों पर दोपहिया और चारपहिया वाहनों से निर्धारित शुल्क से अधिक रकम वसूलने की शिकायतें सामने आ रही हैं। कुछ मामलों में वाहन खड़ा करने के नाम पर भारी रकम लिए जाने और वाहन चालकों से अभद्रता किए जाने के भी आरोप हैं स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं का कहना है कि अयोध्या में बड़ी संख्या में लोग दर्शन-पूजन, इलाज, अंतिम संस्कार और अन्य जरूरी कार्यों के लिए पहुंचते हैं। ऐसे लोगों से पार्किंग के नाम पर मनमानी वसूली किए जाने से परेशानी और बढ़ जाती है स्थानीय पार्षद का आरोप है कि निजी ठेकेदारों की गतिविधियों पर नगर निगम की निगरानी प्रभावी नहीं दिखाई दे रही है। सवाल यह भी है कि यदि पार्किंग के लिए शुल्क निर्धारित है तो श्रद्धालुओं और वाहन चालकों से उससे अधिक रकम लेने वालों पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही? रामनगरी में बढ़ते श्रद्धालु दबाव के बीच पार्किंग व्यवस्था को पारदर्शी बनाने, निर्धारित शुल्क सार्वजनिक करने, रसीद व्यवस्था अनिवार्य करने और अवैध वसूली पर तत्काल कार्रवाई की मांग उठ रही है अब देखना यह है कि नगर निगम इन शिकायतों पर जांच कर कार्रवाई करता है या फिर श्रद्धालुओं से पार्किंग के नाम पर कथित मनमानी वसूली का सिलसिला यूं ही जारी रहता है।1
- गोंडा में पत्रकार पर जानलेवा हमला, चाय पीते समय दबंगों ने लाठी-डंडों से किया हमला गोंडा नगर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक मीडियाकर्मी पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। दीवानी कचहरी गेट के पास हनुमान मंदिर के नजदीक चाय की दुकान पर अपने साथी नदीम सिद्दीकी के साथ चाय पी रहे मीडियाकर्मी सत्यम मिश्रा पर 5 से 6 लोगों ने अचानक हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से सत्यम मिश्रा पर हमला किया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से घायल सत्यम मिश्रा को गोंडा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उन्हें इमरजेंसी में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुरानी रंजिश में हमला करने का आरोप पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में हमला पुरानी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है। कुछ दिन पहले गोंडा के अंबेडकर चौराहे पर अधिवक्ताओं के विरोध प्रदर्शन के दौरान सत्यम मिश्रा के अधिवक्ता भाई शिवेंद्र मिश्रा का एक व्यक्ति से विवाद और मारपीट हुई थी। आरोप है कि इसी विवाद को लेकर सत्यम मिश्रा को निशाना बनाया गया। परिजनों की शिकायत के आधार पर नगर कोतवाली पुलिस ने 5 से 6 आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।1
- पत्रकार के साथ मारपीट,हालत गंभीर गोंडा मुख्यालय के कचहरी में एक चाय दुकान के सामने सरे आम दोपहर दो बजे के आस पास तीन-चार गुंडों द्वारा एक पत्रकार के ऊपर हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया जिन्हें आनन फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां स्थिति गंभीर बनी हुई है।बताया गया है कि इंटरनेट की आवाज के पत्रकार सत्यम मिश्रा चाय की दुकान के पास अपने एक अन्य साथी के साथ बैठे हुए थे तभी पुराने विवाद को लेकर एक फोटो स्टेट के मालिक अपने अन्य साथियों के साथ सत्यम के ऊपर लोहे के राड, लोहे की कुर्सी आदि से हमला कर दिया, जिससे सत्यम के सिर पर गंभीर रूप से चोट आई है जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां सर में दर्जनों टांके लगाए गए हैं।फिलहाल सिटी स्कैन मंडल मुख्यालय के मेडिकल कालेज में न होने के कारण इन्हें लखनऊ रेफर किया जा रहा है। घटना की सूचना पाकर पुलिस क्षेत्राधिकार योगेंद्र सिंह व भारी संख्या में अन्य पुलिसकर्मी जिला अस्पताल पहुंच गए हैं। काफी संख्या में पत्रकार भी पहुंच गए हैं सत्यम के साथ रहने वाले प्रत्यक्षदर्शी पत्रकार नदीम सिद्दीकी ने बताया कि हम लोग चाय की दुकान के पास थे तभी अचानक कई लोगों ने कुर्सी लोहे के राड से हमला कर दिया,जिन्हें अस्पताल लाकर इलाज कराया जा रहा है।पुलिस क्षेत्राधिकार योगेंद्र सिंह ने बताया की पुराने विवाद को लेकर सत्यम नाम के पत्रकार के ऊपर हमला किया गया जिनके सिर में चोट आई है इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।1