logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गोंडा: दीवानी कचहरी गेट पर दिनदहाड़े मीडियाकर्मी पर हमला, कचहरी परिसर में दहशत चाय पीते समय दबंगों ने सिर फोड़ा, मेडिकल कॉलेज में भर्ती गोंडा। जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। नगर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर करीब 2.30 बजे मीडियाकर्मी सत्यम मिश्रा पर 5 से 6 दबंगों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में मीडियाकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां इमरजेंसी में उसका इलाज चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सत्यम मिश्रा अपने साथी नदीम सिद्दीकी के साथ दीवानी कचहरी गेट के पास हनुमान मंदिर के पास चाय की दुकान पर चाय पी रहे थे। तभी पहले से घात लगाए 5 से 6 दबंगों ने उन पर हमला कर दिया। हमला इतना अचानक था कि सत्यम कुछ समझ पाते इससे पहले ही दबंगों ने उनका सिर फोड़ दिया। वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर घायल को गोंडा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। बताया जा रहा है कि यह हमला पुरानी रंजिश के चलते किया गया है। कुछ दिन पहले अंबेडकर चौराहे पर वकीलों के विरोध प्रदर्शन के दौरान सत्यम मिश्रा के अधिवक्ता भाई शिवेंद्र मिश्रा का एक व्यक्ति से विवाद और मारपीट हुई थी। उसी रंजिश को लेकर दबंगों ने सत्यम मिश्रा को निशाना बनाया। नगर कोतवाली पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर 5 से 6 अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। सीओ नगर योगेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायल का हालचाल जाना। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद से पत्रकारों में भारी आक्रोश है।

20 hrs ago
user_RK NEWS 24 MEDIA 🛜
RK NEWS 24 MEDIA 🛜
Newspaper publisher इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
20 hrs ago

गोंडा: दीवानी कचहरी गेट पर दिनदहाड़े मीडियाकर्मी पर हमला, कचहरी परिसर में दहशत चाय पीते समय दबंगों ने सिर फोड़ा, मेडिकल कॉलेज में भर्ती गोंडा। जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। नगर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर करीब 2.30 बजे मीडियाकर्मी सत्यम मिश्रा पर 5 से 6 दबंगों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में मीडियाकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां इमरजेंसी में उसका इलाज चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सत्यम मिश्रा अपने साथी नदीम सिद्दीकी के साथ दीवानी कचहरी गेट के पास हनुमान मंदिर के पास चाय की दुकान पर चाय पी रहे थे। तभी पहले से घात लगाए 5 से 6 दबंगों ने उन पर हमला कर दिया। हमला इतना अचानक था कि सत्यम कुछ समझ पाते इससे पहले ही दबंगों ने उनका सिर फोड़ दिया। वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर घायल को गोंडा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। बताया जा रहा है कि यह हमला पुरानी रंजिश के चलते किया गया है। कुछ दिन पहले अंबेडकर चौराहे पर वकीलों के विरोध प्रदर्शन के दौरान सत्यम मिश्रा के अधिवक्ता भाई शिवेंद्र मिश्रा का एक व्यक्ति से विवाद और मारपीट हुई थी। उसी रंजिश को लेकर दबंगों ने सत्यम मिश्रा को निशाना बनाया। नगर कोतवाली पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर 5 से 6 अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। सीओ नगर योगेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायल का हालचाल जाना। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद से पत्रकारों में भारी आक्रोश है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कानपुर देहात nh 19 par 200 मीटर सड़क दरकी बार-बार टला बड़ा हादसा *(SD) अपडेट-* *कानपुर देहात: NH-19 पर 200 मीटर सड़क दरकी, बाल-बाल टला बड़ा हादसा......!!* 👉NH-19 पर महमूदपुर गांव के पास ओवरब्रिज पर बीचोबीच पड़ी 4 से 5 इंच चौड़ी लंबी दरार। 👉सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने से मचा हड़कंप, हादसों की आशंका के चलते पुलिस-प्रशासन अलर्ट। 👉एनएचएआई और पुलिस ने एहतियातन ओवरब्रिज पर भारी वाहनों के आवागमन पर लगाई पूरी तरह रोक। मौके पर बैरिकेडिंग कर वाहनों को सर्विस रोड से सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग पर कराया गया डायवर्ट। 👉रविवार सुबह से शुरू होगा मरम्मत का कार्य, प्रशासनिक अधिकारी (एडीएम व परियोजना निदेशक) स्थिति पर बनाए हैं नजर।
    1
    कानपुर देहात nh 19 par 200 मीटर सड़क दरकी बार-बार टला बड़ा हादसा
*(SD) अपडेट-*
*कानपुर देहात: NH-19 पर 200 मीटर सड़क दरकी, बाल-बाल टला बड़ा हादसा......!!*
👉NH-19 पर महमूदपुर गांव के पास ओवरब्रिज पर बीचोबीच पड़ी 4 से 5 इंच चौड़ी लंबी दरार।
👉सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने से मचा हड़कंप, हादसों की आशंका के चलते पुलिस-प्रशासन अलर्ट।
👉एनएचएआई और पुलिस ने एहतियातन ओवरब्रिज पर भारी वाहनों के आवागमन पर लगाई पूरी तरह रोक।
मौके पर बैरिकेडिंग कर वाहनों को सर्विस रोड से सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग पर कराया गया डायवर्ट।
👉रविवार सुबह से शुरू होगा मरम्मत का कार्य, प्रशासनिक अधिकारी (एडीएम व परियोजना निदेशक) स्थिति पर बनाए हैं नजर।
    user_शिवा ठाकुर जिला अध्यक्ष
    शिवा ठाकुर जिला अध्यक्ष
    Animal rescue service इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • इटावा जिले के गांव वींलमपुर में अवैध शराब बिक्री पर रोक महिलाओं ने दिया शिकायती पत्र
    1
    इटावा जिले के गांव वींलमपुर में अवैध शराब बिक्री पर रोक महिलाओं ने दिया शिकायती पत्र
    user_इटावा एक्सप्रेस etawah express
    इटावा एक्सप्रेस etawah express
    पत्रकार Etawah, Uttar Pradesh•
    9 hrs ago
  • आज कालीबाड़ी मंदिर में गणपति विसर्जन की आरती हुई आरती में शामिल हुए सभी लोग आज कालीबाड़ी मंदिर में गणपति विसर्जन की आरती हुई और तरह-तरह प्रकार की झांकियां तैयार की गई साथी शहर के कई स्थानों में गणेश जी का पूजन व आरती का प्रोग्राम भी हुआ और शहर के लोगों का जनशलभ भी दिखा साथी शहर में लोगों ने गणपति जी को फल में फूल मलाई से भोग लगाया और साथी हजारों की संख्या में भगत जनसत रहे
    1
    आज कालीबाड़ी मंदिर में गणपति विसर्जन की आरती हुई आरती में शामिल हुए सभी लोग
आज कालीबाड़ी मंदिर में गणपति विसर्जन की आरती हुई और तरह-तरह प्रकार की झांकियां तैयार की गई साथी शहर के कई स्थानों में गणेश जी का पूजन व आरती का प्रोग्राम भी हुआ और शहर के लोगों का जनशलभ भी दिखा साथी शहर में लोगों ने गणपति जी को फल में फूल मलाई से भोग लगाया और साथी हजारों की संख्या में भगत जनसत रहे
    user_Anand kumar
    Anand kumar
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • एक तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा भ्र्ष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस के दावे किए जा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ देवीपाटन मण्डल के जिला बलरामपुर स्थित सब्जी मंडी में प्रभारी सचिव के मिलीभगत से संचालित हो रहीं अवैध दुकानों से अवैध वसूली किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मंडी परिसर के प्लेटफार्म सहित जगह जगह स्थित चाय,नाश्ते व पान,गुटखा विक्रेताओं ने लगाया 6000 से 10000 रुपए प्रतिमाह अवैध वसूली का आरोप मंडी परिसर बलरामपुर की भूमि पर व्यापारियों द्वारा किए गए अवैध कब्जे से प्रभारी सचिव के कार्यशैली पर उठ रहे सवाल। मंडी परिसर में गंदगी का लगा रहता अम्बार,आखिर कितने सफाई कर्मियों की मंडी में है तैनाती, उठ रहे सवाल। ईमानदार व स्वच्छ छवि वाले अपर उप जिलाधिकारी संजय यादव द्वारा प्रकरण को संज्ञान लेते हुए कठोर कार्यवाही किए जाने की बात कही गई। सब्जी मंडी में हो रही अवैध वसूली व अवैध कब्जे की जानकारी अपर उपजिलाधिकारी बलरामपुर को देने के कुछ ही क्षण बाद मंडी के प्रभारी सचिव विनय कुमार ने अवैध कब्जे को स्वीकार करते हुए कहा कि कुछ लोगों को नोटिस दिया गया है और प्रशासन से पुलिस बल की मांग की गई है। यदि मंडी सचिव द्वारा अवैध कब्जेदारों को नोटिस देकर प्रशासन से पुलिस बल मांग की गई है तो उनके द्वारा दी गई नोटिस व प्रशासन को भेजे गए पत्र की जांच होने पर दूध व पानी अलग होते देर नही लगेगा। गौर करें, मंडी परिसर में जगह-जगह संचालित चाय,नाश्ते, पान,गुटखे की दुकानों का वास्तविक जिम्मेदार कौन है और उक्त दुकानों से हो रही अवैध वसूली का जिम्मेदार कौन है,जो एक गंभीर प्रश्न है।
    1
    एक तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा भ्र्ष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस के दावे किए जा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ देवीपाटन मण्डल के जिला बलरामपुर स्थित सब्जी मंडी में प्रभारी सचिव के मिलीभगत से संचालित हो रहीं अवैध दुकानों से अवैध वसूली किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। 

मंडी परिसर के प्लेटफार्म सहित जगह जगह स्थित चाय,नाश्ते व पान,गुटखा विक्रेताओं ने लगाया 6000 से 10000 रुपए प्रतिमाह अवैध वसूली का आरोप

मंडी परिसर बलरामपुर की भूमि पर व्यापारियों द्वारा किए गए अवैध कब्जे से प्रभारी सचिव के कार्यशैली पर उठ रहे सवाल।

मंडी परिसर में गंदगी का लगा रहता अम्बार,आखिर कितने सफाई कर्मियों की मंडी में है तैनाती, उठ रहे सवाल।

 ईमानदार व स्वच्छ छवि वाले अपर उप जिलाधिकारी संजय यादव द्वारा प्रकरण को संज्ञान लेते हुए कठोर कार्यवाही किए जाने की बात कही गई। 

 सब्जी मंडी में हो रही अवैध वसूली व अवैध कब्जे की जानकारी अपर उपजिलाधिकारी बलरामपुर को देने के कुछ ही क्षण बाद मंडी के प्रभारी सचिव विनय कुमार ने अवैध कब्जे को स्वीकार करते हुए कहा कि कुछ लोगों को नोटिस दिया गया है और प्रशासन से पुलिस बल की मांग की गई है।

यदि मंडी सचिव द्वारा अवैध कब्जेदारों को नोटिस देकर प्रशासन से पुलिस बल मांग की गई है तो उनके द्वारा दी गई नोटिस व प्रशासन को भेजे गए पत्र 
 की जांच होने पर दूध व पानी अलग होते देर नही लगेगा।

गौर करें, मंडी परिसर में जगह-जगह संचालित चाय,नाश्ते, पान,गुटखे की दुकानों का वास्तविक जिम्मेदार कौन है और उक्त दुकानों  से हो रही अवैध वसूली का जिम्मेदार कौन है,जो एक गंभीर प्रश्न है।
    user_RK NEWS 24 MEDIA 🛜
    RK NEWS 24 MEDIA 🛜
    Newspaper publisher इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • बारिश से हाईवे-19 पर लगा लंबा जाम, मलाजनी के सामने ओवरब्रिज निर्माण स्थल पर जलभराव से यातायात प्रभावित जसवंतनगर। ग्राम मलाजनी के सामने हाईवे-19 पर शनिवार को बारिश के कारण लंबा जाम लग गया। निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास सड़क पर पानी भरने से कीचड़ हो गई, जिससे वाहनों की रफ्तार थम गई और दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। छोटे वाहन चालकों को निकलने में परेशानी हुई। कई वाहन चालक जाम से बचने के लिए दूसरे रास्तों से जाते दिखाई दिए। स्थानीय लोगों के अनुसार, निर्माण कार्य के चलते पहले से खराब सड़क पर बारिश में जलभराव की समस्या बढ़ जाती है। इससे यातायात प्रभावित हो रहा है। लोगों ने पानी निकासी कर यातायात सुचारु कराने की मांग की है।
    1
    बारिश से हाईवे-19 पर लगा लंबा जाम, मलाजनी के सामने ओवरब्रिज निर्माण स्थल पर जलभराव से यातायात प्रभावित
जसवंतनगर। ग्राम मलाजनी के सामने हाईवे-19 पर शनिवार को बारिश के कारण लंबा जाम लग गया। निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास सड़क पर पानी भरने से कीचड़ हो गई, जिससे वाहनों की रफ्तार थम गई और दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। छोटे वाहन चालकों को निकलने में परेशानी हुई। कई वाहन चालक जाम से बचने के लिए दूसरे रास्तों से जाते दिखाई दिए। स्थानीय लोगों के अनुसार, निर्माण कार्य के चलते पहले से खराब सड़क पर बारिश में जलभराव की समस्या बढ़ जाती है। इससे यातायात प्रभावित हो रहा है। लोगों ने पानी निकासी कर यातायात सुचारु कराने की मांग की है।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • दिलीप नगर मढैयन तहसील चकर नगर इटावा उप्र
    1
    दिलीप नगर मढैयन तहसील चकर नगर इटावा उप्र
    user_Shuru User, satendra kevat
    Shuru User, satendra kevat
    Farmer चाकरनागर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • *(SD) मुरादाबाद में रफ्तार का कहर: थार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, चालक की मौत, आरोपी फरार......!!* *(SD) मुरादाबाद में रफ्तार का कहर: थार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, चालक की मौत, आरोपी मौके से फरार......!!*
    1
    *(SD) मुरादाबाद में रफ्तार का कहर: थार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, चालक की मौत, आरोपी फरार......!!*
*(SD) मुरादाबाद में रफ्तार का कहर: थार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, चालक की मौत, आरोपी मौके से फरार......!!*
    user_शिवा ठाकुर जिला अध्यक्ष
    शिवा ठाकुर जिला अध्यक्ष
    Animal rescue service इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • ग्राम पंचायत जैनपुर नागर की गौशाला पर उठे सवाल, खुले में पड़े गोवंशों के शवों को कुत्ते नोचते दिखे ग्रामीणों का आरोप—बार-बार शिकायत के बावजूद नहीं हुई सुनवाई, बदबू और आवारा कुत्तों से राहगीर परेशान जसवंतनगर। तहसील जसवंतनगर क्षेत्र की ग्राम पंचायत जैनपुर नागर में संचालित गौशाला को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गौशाला में लगातार गोवंशों की मौत हो रही है और मृत गोवंशों के शवों को कथित तौर पर जेसीबी अथवा ट्रैक्टर के माध्यम से गौशाला से बाहर खुले स्थान पर डाल दिया जाता है। ग्रामीणों के अनुसार खुले में पड़े मृत गोवंशों के शवों को आवारा कुत्ते नोच-नोचकर खा रहे हैं। इससे आसपास के रास्ते में जगह-जगह हड्डियां बिखरी दिखाई देती हैं और क्षेत्र में दुर्गंध का वातावरण बना हुआ है। मामले से संबंधित एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल बताया जा रहा है, जिसमें कुत्तों को मृत गोवंश के शव को नोचते हुए देखा जा सकता है। राहगीरों और स्कूली बच्चों को परेशानी ग्रामीणों का कहना है कि जिस रास्ते पर यह स्थिति बनी हुई है, वह कई गांवों को जोड़ता है और दिनभर लोगों का आवागमन रहता है। दुर्गंध के कारण राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों के मुताबिक सुबह के समय स्कूल जाने वाले बच्चों, महिलाओं और अन्य राहगीरों को आवारा कुत्तों के कारण भी परेशानी होती है। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने इस समस्या को कई बार संबंधित जिम्मेदारों के सामने उठाया, लेकिन अभी तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने गौशाला की व्यवस्थाओं, गोवंशों की मौत के कारणों तथा मृत गोवंशों के निस्तारण की व्यवस्था की जांच कराने की मांग की है। जिम्मेदारी किसकी? मामले में ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत स्तर पर जिम्मेदारी तय किए जाने की मांग की है। ग्रामीणों के आरोपों के मुताबिक प्रधान और ग्राम सचिव की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि होना अभी बाकी है। अब सवाल यह है कि गौशाला में गोवंशों की मौत होने की स्थिति में उनके शवों के सुरक्षित और नियमानुसार निस्तारण की जिम्मेदारी किसकी है? यदि खुले में शव फेंके जाने की बात सही है तो इसके लिए जिम्मेदार लोगों पर क्या कार्रवाई होगी? ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके की जांच कराकर गौशाला की व्यवस्थाओं, गोवंशों की मृत्यु और मृत पशुओं के निस्तारण की पूरी प्रक्रिया की जांच कराने की मांग की है।
    1
    ग्राम पंचायत जैनपुर नागर की गौशाला पर उठे सवाल, खुले में पड़े गोवंशों के शवों को कुत्ते नोचते दिखे

ग्रामीणों का आरोप—बार-बार शिकायत के बावजूद नहीं हुई सुनवाई, बदबू और आवारा कुत्तों से राहगीर परेशान
जसवंतनगर। तहसील जसवंतनगर क्षेत्र की ग्राम पंचायत जैनपुर नागर में संचालित गौशाला को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गौशाला में लगातार गोवंशों की मौत हो रही है और मृत गोवंशों के शवों को कथित तौर पर जेसीबी अथवा ट्रैक्टर के माध्यम से गौशाला से बाहर खुले स्थान पर डाल दिया जाता है।
ग्रामीणों के अनुसार खुले में पड़े मृत गोवंशों के शवों को आवारा कुत्ते नोच-नोचकर खा रहे हैं। इससे आसपास के रास्ते में जगह-जगह हड्डियां बिखरी दिखाई देती हैं और क्षेत्र में दुर्गंध का वातावरण बना हुआ है। मामले से संबंधित एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल बताया जा रहा है, जिसमें कुत्तों को मृत गोवंश के शव को नोचते हुए देखा जा सकता है।
राहगीरों और स्कूली बच्चों को परेशानी
ग्रामीणों का कहना है कि जिस रास्ते पर यह स्थिति बनी हुई है, वह कई गांवों को जोड़ता है और दिनभर लोगों का आवागमन रहता है। दुर्गंध के कारण राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों के मुताबिक सुबह के समय स्कूल जाने वाले बच्चों, महिलाओं और अन्य राहगीरों को आवारा कुत्तों के कारण भी परेशानी होती है।
ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने इस समस्या को कई बार संबंधित जिम्मेदारों के सामने उठाया, लेकिन अभी तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने गौशाला की व्यवस्थाओं, गोवंशों की मौत के कारणों तथा मृत गोवंशों के निस्तारण की व्यवस्था की जांच कराने की मांग की है।
जिम्मेदारी किसकी?
मामले में ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत स्तर पर जिम्मेदारी तय किए जाने की मांग की है। ग्रामीणों के आरोपों के मुताबिक प्रधान और ग्राम सचिव की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि होना अभी बाकी है।
अब सवाल यह है कि गौशाला में गोवंशों की मौत होने की स्थिति में उनके शवों के सुरक्षित और नियमानुसार निस्तारण की जिम्मेदारी किसकी है? यदि खुले में शव फेंके जाने की बात सही है तो इसके लिए जिम्मेदार लोगों पर क्या कार्रवाई होगी?
ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके की जांच कराकर गौशाला की व्यवस्थाओं, गोवंशों की मृत्यु और मृत पशुओं के निस्तारण की पूरी प्रक्रिया की जांच कराने की मांग की है।
    user_सुशील कान्त चौधरी
    सुशील कान्त चौधरी
    Local News Reporter जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.