logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

एक तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा भ्र्ष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस के दावे किए जा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ देवीपाटन मण्डल के जिला बलरामपुर स्थित सब्जी मंडी में प्रभारी सचिव के मिलीभगत से संचालित हो रहीं अवैध दुकानों से अवैध वसूली किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मंडी परिसर के प्लेटफार्म सहित जगह जगह स्थित चाय,नाश्ते व पान,गुटखा विक्रेताओं ने लगाया 6000 से 10000 रुपए प्रतिमाह अवैध वसूली का आरोप मंडी परिसर बलरामपुर की भूमि पर व्यापारियों द्वारा किए गए अवैध कब्जे से प्रभारी सचिव के कार्यशैली पर उठ रहे सवाल। मंडी परिसर में गंदगी का लगा रहता अम्बार,आखिर कितने सफाई कर्मियों की मंडी में है तैनाती, उठ रहे सवाल। ईमानदार व स्वच्छ छवि वाले अपर उप जिलाधिकारी संजय यादव द्वारा प्रकरण को संज्ञान लेते हुए कठोर कार्यवाही किए जाने की बात कही गई। सब्जी मंडी में हो रही अवैध वसूली व अवैध कब्जे की जानकारी अपर उपजिलाधिकारी बलरामपुर को देने के कुछ ही क्षण बाद मंडी के प्रभारी सचिव विनय कुमार ने अवैध कब्जे को स्वीकार करते हुए कहा कि कुछ लोगों को नोटिस दिया गया है और प्रशासन से पुलिस बल की मांग की गई है। यदि मंडी सचिव द्वारा अवैध कब्जेदारों को नोटिस देकर प्रशासन से पुलिस बल मांग की गई है तो उनके द्वारा दी गई नोटिस व प्रशासन को भेजे गए पत्र की जांच होने पर दूध व पानी अलग होते देर नही लगेगा। गौर करें, मंडी परिसर में जगह-जगह संचालित चाय,नाश्ते, पान,गुटखे की दुकानों का वास्तविक जिम्मेदार कौन है और उक्त दुकानों से हो रही अवैध वसूली का जिम्मेदार कौन है,जो एक गंभीर प्रश्न है।

17 hrs ago
user_RK NEWS 24 MEDIA 🛜
RK NEWS 24 MEDIA 🛜
Newspaper publisher इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
17 hrs ago

एक तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा भ्र्ष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस के दावे किए जा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ देवीपाटन मण्डल के जिला बलरामपुर स्थित सब्जी मंडी में प्रभारी सचिव के मिलीभगत से संचालित हो रहीं अवैध दुकानों से अवैध वसूली किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मंडी परिसर के प्लेटफार्म सहित जगह जगह स्थित चाय,नाश्ते व पान,गुटखा विक्रेताओं ने लगाया 6000 से 10000 रुपए प्रतिमाह अवैध वसूली का आरोप मंडी परिसर बलरामपुर की भूमि पर व्यापारियों द्वारा किए गए अवैध कब्जे से प्रभारी सचिव के कार्यशैली पर उठ रहे सवाल। मंडी परिसर में गंदगी का लगा रहता अम्बार,आखिर कितने सफाई कर्मियों की मंडी में है तैनाती, उठ रहे सवाल। ईमानदार व स्वच्छ छवि वाले अपर उप जिलाधिकारी संजय यादव द्वारा प्रकरण को संज्ञान लेते हुए कठोर कार्यवाही किए जाने की बात कही गई। सब्जी मंडी में हो रही अवैध वसूली व अवैध कब्जे की जानकारी अपर उपजिलाधिकारी बलरामपुर को देने के कुछ ही क्षण बाद मंडी के प्रभारी सचिव विनय कुमार ने अवैध कब्जे को स्वीकार करते हुए कहा कि कुछ लोगों को नोटिस दिया गया है और प्रशासन से पुलिस बल की मांग की गई है। यदि मंडी सचिव द्वारा अवैध कब्जेदारों को नोटिस देकर प्रशासन से पुलिस बल मांग की गई है तो उनके द्वारा दी गई नोटिस व प्रशासन को भेजे गए पत्र की जांच होने पर दूध व पानी अलग होते देर नही लगेगा। गौर करें, मंडी परिसर में जगह-जगह संचालित चाय,नाश्ते, पान,गुटखे की दुकानों का वास्तविक जिम्मेदार कौन है और उक्त दुकानों से हो रही अवैध वसूली का जिम्मेदार कौन है,जो एक गंभीर प्रश्न है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • गोंडा: दीवानी कचहरी गेट पर दिनदहाड़े मीडियाकर्मी पर हमला, कचहरी परिसर में दहशत चाय पीते समय दबंगों ने सिर फोड़ा, मेडिकल कॉलेज में भर्ती गोंडा। जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। नगर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर करीब 2.30 बजे मीडियाकर्मी सत्यम मिश्रा पर 5 से 6 दबंगों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में मीडियाकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां इमरजेंसी में उसका इलाज चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सत्यम मिश्रा अपने साथी नदीम सिद्दीकी के साथ दीवानी कचहरी गेट के पास हनुमान मंदिर के पास चाय की दुकान पर चाय पी रहे थे। तभी पहले से घात लगाए 5 से 6 दबंगों ने उन पर हमला कर दिया। हमला इतना अचानक था कि सत्यम कुछ समझ पाते इससे पहले ही दबंगों ने उनका सिर फोड़ दिया। वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर घायल को गोंडा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। बताया जा रहा है कि यह हमला पुरानी रंजिश के चलते किया गया है। कुछ दिन पहले अंबेडकर चौराहे पर वकीलों के विरोध प्रदर्शन के दौरान सत्यम मिश्रा के अधिवक्ता भाई शिवेंद्र मिश्रा का एक व्यक्ति से विवाद और मारपीट हुई थी। उसी रंजिश को लेकर दबंगों ने सत्यम मिश्रा को निशाना बनाया। नगर कोतवाली पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर 5 से 6 अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। सीओ नगर योगेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायल का हालचाल जाना। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद से पत्रकारों में भारी आक्रोश है।
    1
    गोंडा: दीवानी कचहरी गेट पर दिनदहाड़े मीडियाकर्मी पर हमला, कचहरी परिसर में दहशत
चाय पीते समय दबंगों ने सिर फोड़ा, मेडिकल कॉलेज में भर्ती
गोंडा। जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। नगर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर करीब 2.30 बजे मीडियाकर्मी सत्यम मिश्रा पर 5 से 6 दबंगों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में मीडियाकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां इमरजेंसी में उसका इलाज चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सत्यम मिश्रा अपने साथी नदीम सिद्दीकी के साथ दीवानी कचहरी गेट के पास हनुमान मंदिर के पास चाय की दुकान पर चाय पी रहे थे। तभी पहले से घात लगाए 5 से 6 दबंगों ने उन पर हमला कर दिया। हमला इतना अचानक था कि सत्यम कुछ समझ पाते इससे पहले ही दबंगों ने उनका सिर फोड़ दिया। वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर घायल को गोंडा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।
बताया जा रहा है कि यह हमला पुरानी रंजिश के चलते किया गया है। कुछ दिन पहले अंबेडकर चौराहे पर वकीलों के विरोध प्रदर्शन के दौरान सत्यम मिश्रा के अधिवक्ता भाई शिवेंद्र मिश्रा का एक व्यक्ति से विवाद और मारपीट हुई थी। उसी रंजिश को लेकर दबंगों ने सत्यम मिश्रा को निशाना बनाया।
नगर कोतवाली पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर 5 से 6 अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। सीओ नगर योगेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायल का हालचाल जाना। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद से पत्रकारों में भारी आक्रोश है।
    user_RK NEWS 24 MEDIA 🛜
    RK NEWS 24 MEDIA 🛜
    Newspaper publisher इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • डंपर में डाल उलझने के बाद सड़क पर गिरा शीशम का पेड़, टला हादसा जसवंतनगर। राधे-राधे मैरिज होम के पास शनिवार दोपहर डंपर में शीशम के पेड़ की डाल उलझने के कुछ देर बाद पेड़ जड़ समेत सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरने के समय बारिश के कारण सड़क पर आवागमन कम था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। बताया गया कि मैरिज होम के पास मकान के मुख्य द्वार पर चबूतरे पर खड़ा शीशम का पेड़ सड़क की ओर झुका था। जसवंतनगर से छिमारा की ओर जा रहे डंपर में पेड़ की डाल उलझ गई और खिंचाव से डाल टूटकर डंपर में फंस गई। इसके कुछ देर बाद कमजोर हुई जड़ के कारण पूरा पेड़ सड़क पर गिर पड़ा। अचानक पेड़ गिरने से आसपास अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, उस समय अधिक आवागमन होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
    1
    डंपर में डाल उलझने के बाद सड़क पर गिरा शीशम का पेड़, टला हादसा
जसवंतनगर। राधे-राधे मैरिज होम के पास शनिवार दोपहर डंपर में शीशम के पेड़ की डाल उलझने के कुछ देर बाद पेड़ जड़ समेत सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरने के समय बारिश के कारण सड़क पर आवागमन कम था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।
बताया गया कि मैरिज होम के पास मकान के मुख्य द्वार पर चबूतरे पर खड़ा शीशम का पेड़ सड़क की ओर झुका था। जसवंतनगर से छिमारा की ओर जा रहे डंपर में पेड़ की डाल उलझ गई और खिंचाव से डाल टूटकर डंपर में फंस गई। इसके कुछ देर बाद कमजोर हुई जड़ के कारण पूरा पेड़ सड़क पर गिर पड़ा। अचानक पेड़ गिरने से आसपास अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, उस समय अधिक आवागमन होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | जालौन गौशाला मर्ज होते ही खुले में घूम रहे गोवंश, किसानों 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | जालौन गौशाला मर्ज होते ही खुले में घूम रहे गोवंश, किसानों की फसलें हो रहीं बर्बाद जालौन। विकासखंड जालौन के ग्राम पंचायत रनवा से बड़ी खबर सामने आई है। यहां गौशाला के मर्ज होने के बाद गोवंश खुले में घूम रहे हैं और खेतों में पहुंचकर किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गोवंशों को गौशाला में संरक्षित कराने के लिए ग्राम सचिव और ब्लॉक स्तर के अधिकारियों से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। गांव के पूर्व प्रधान शत्रुरंजय तोमर ने बताया कि किसान लगातार अपनी फसलों को बचाने के लिए प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं। किसानों का आरोप है कि खुले में घूम रहे गोवंश दिन-रात खेतों में घुसकर फसलें बर्बाद कर रहे हैं। 🌾 किसानों की मांग है कि प्रशासन तत्काल संज्ञान लेकर निराश्रित गोवंशों को मर्ज की गई गौशाला में बंद करवाए, ताकि किसानों की फसलों को नुकसान से बचाया जा सके। अब देखना होगा कि किसानों की इस समस्या पर जिम्मेदार अधिकारी कब तक कार्रवाई करते हैं। ब्यूरो रिपोर्ट — रामनरेश विश्वकर्मा Public Hindi News
    1
    🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | जालौन

गौशाला मर्ज होते ही खुले में घूम रहे गोवंश, किसानों 
🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | जालौन
गौशाला मर्ज होते ही खुले में घूम रहे गोवंश, किसानों की फसलें हो रहीं बर्बाद
जालौन। विकासखंड जालौन के ग्राम पंचायत रनवा से बड़ी खबर सामने आई है। यहां गौशाला के मर्ज होने के बाद गोवंश खुले में घूम रहे हैं और खेतों में पहुंचकर किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि गोवंशों को गौशाला में संरक्षित कराने के लिए ग्राम सचिव और ब्लॉक स्तर के अधिकारियों से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
गांव के पूर्व प्रधान शत्रुरंजय तोमर ने बताया कि किसान लगातार अपनी फसलों को बचाने के लिए प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं। किसानों का आरोप है कि खुले में घूम रहे गोवंश दिन-रात खेतों में घुसकर फसलें बर्बाद कर रहे हैं।
🌾 किसानों की मांग है कि प्रशासन तत्काल संज्ञान लेकर निराश्रित गोवंशों को मर्ज की गई गौशाला में बंद करवाए, ताकि किसानों की फसलों को नुकसान से बचाया जा सके।
अब देखना होगा कि किसानों की इस समस्या पर जिम्मेदार अधिकारी कब तक कार्रवाई करते हैं।
ब्यूरो रिपोर्ट — रामनरेश विश्वकर्मा
Public Hindi News
    user_Ramnaresh vishwkarma
    Ramnaresh vishwkarma
    Advertising Photographer Housing Colony, Bhind•
    6 hrs ago
  • कर्मचारियों ने नपा अधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप,महिला कर्मचारी बोली -मैडम निजी कार्य कराती है भिंड जिले के लहार नगर पालिका में मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) ज्योति सुनेरे और कर्मचारियों के बीच विवाद गहरा गया है। कर्मचारियों और एक महिला भृत्य ने एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपकर सीएमओ पर मानसिक प्रताड़ना, निजी काम कराने और तानाशाही के गंभीर आरोप लगाए हैं, वहीं सीएमओ ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। ज्ञापन की प्रतियां मानवाधिकार आयोग,प्रमुख सचिव नगरीय प्रशासन, संभागायुक्त और कलेक्टर भिण्ड को भी भेजी गई हैं। ​कर्मचारियों द्वारा लगाए गए आरोप....... ​कर्मचारियों के अनुसार 21 सितंबर को वनखण्डेश्वर मंदिर में बिना सुरक्षा उपकरणों के कार्य करते समय तिलक मिस्त्री करंट की चपेट में आकर झुलस गए। आरोप है कि सीएमओ ने घायल को अस्पताल में अकेला छोड़ दिया और बाकी कर्मियों पर तुरंत काम पर लौटने का दबाव बनाया। ​तकनीकी स्टाफ से सफाई कार्य.... आरोप है कि 'संकल्प सेवा अभियान' के दौरान कंप्यूटर ऑपरेटर और जलप्रदाय कर्मचारियों से 24 कमरों के बाथरूम साफ कराए गए और बर्तन धुलवाए गए। मना करने पर उन्हें नौकरी से निकालने की धमकी दी गई। ​महिला भृत्य से घरेलू काम कराने का आरोप..... अनुसूचित जाति वर्ग की विधवा भृत्य रानी दोहरे ने आरोप लगाया कि सीएमओ अपने शासकीय आवास पर उनसे कपड़े धुलवाने और मालिश कराने का दबाव बनाती हैं। मना करने पर गाली-गलौज की गई और उनकी पोर्टल आईडी बंद करा दी गई। पीड़िता ने न्याय न मिलने पर आत्मघाती कदम उठाने की चेतावनी दी है। ​पति के पद का खौफ और तानाशाही.... कर्मचारियों का आरोप है कि सीएमओ अपने पति के प्रशासनिक पद का हवाला देकर उन्हें धमकाती हैं और आउटसोर्स पर भेजने की बात कहती हैं। ​सीएमओ का पक्ष........ ​मामले पर सफाई देते हुए सीएमओ ज्योति सुनेरे ने सभी आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है, ​"मेरे कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व कर्मचारी हड़ताल पर थे। मेरे आश्वासन पर हड़ताल समाप्त हुई और जुलाई का वेतन जारी किया गया। नियमानुसार हड़ताल अवधि का वेतन काटा जाना था, जिसे कर्मचारी पूरा देने का दबाव बना रहे थे। वेतन कटने से नाराज होकर कर्मचारी निराधार आरोप लगा रहे हैं।"
    2
    कर्मचारियों ने नपा अधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप,महिला कर्मचारी बोली -मैडम निजी कार्य कराती है 
भिंड जिले के लहार नगर पालिका में मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) ज्योति सुनेरे और कर्मचारियों के बीच विवाद गहरा गया है। कर्मचारियों और एक महिला भृत्य ने एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपकर सीएमओ पर मानसिक प्रताड़ना, निजी काम कराने और तानाशाही के गंभीर आरोप लगाए हैं, वहीं सीएमओ ने सभी आरोपों को निराधार बताया है।
ज्ञापन की प्रतियां मानवाधिकार आयोग,प्रमुख सचिव नगरीय प्रशासन, संभागायुक्त और कलेक्टर भिण्ड को भी भेजी गई हैं।
​कर्मचारियों द्वारा लगाए गए आरोप.......
​कर्मचारियों के अनुसार 21 सितंबर को वनखण्डेश्वर मंदिर में बिना सुरक्षा उपकरणों के कार्य करते समय तिलक मिस्त्री करंट की चपेट में आकर झुलस गए। आरोप है कि सीएमओ ने घायल को अस्पताल में अकेला छोड़ दिया और बाकी कर्मियों पर तुरंत काम पर लौटने का दबाव बनाया।
​तकनीकी स्टाफ से सफाई कार्य....
आरोप है कि 'संकल्प सेवा अभियान' के दौरान कंप्यूटर ऑपरेटर और जलप्रदाय कर्मचारियों से 24 कमरों के बाथरूम साफ कराए गए और बर्तन धुलवाए गए। मना करने पर उन्हें नौकरी से निकालने की धमकी दी गई।
​महिला भृत्य से घरेलू काम कराने का आरोप..... अनुसूचित जाति वर्ग की विधवा भृत्य रानी दोहरे ने आरोप लगाया कि सीएमओ अपने शासकीय आवास पर उनसे कपड़े धुलवाने और मालिश कराने का दबाव बनाती हैं। मना करने पर गाली-गलौज की गई और उनकी पोर्टल आईडी बंद करा दी गई। पीड़िता ने न्याय न मिलने पर आत्मघाती कदम उठाने की चेतावनी दी है।
​पति के पद का खौफ और तानाशाही.... कर्मचारियों का आरोप है कि सीएमओ अपने पति के प्रशासनिक पद का हवाला देकर उन्हें धमकाती हैं और आउटसोर्स पर भेजने की बात कहती हैं।
​सीएमओ का पक्ष........
​मामले पर सफाई देते हुए सीएमओ ज्योति सुनेरे ने सभी आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है,
​"मेरे कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व कर्मचारी हड़ताल पर थे। मेरे आश्वासन पर हड़ताल समाप्त हुई और जुलाई का वेतन जारी किया गया। नियमानुसार हड़ताल अवधि का वेतन काटा जाना था, जिसे कर्मचारी पूरा देने का दबाव बना रहे थे। वेतन कटने से नाराज होकर कर्मचारी निराधार आरोप लगा रहे हैं।"
    user_कृष्ण कांत शर्मा
    कृष्ण कांत शर्मा
    Media company भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • ताखा के मुर्चा गांव में जलभराव से ग्रामीण परेशान, घरों में घुसा बारिश का पानी ब्रेकिंग न्यूज ताखा इटावा रिपोर्ट ओमकार कठेरिया एंकर इटावा के ताखा ब्लॉक क्षेत्र के मुर्चा गांव में लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गांव में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण बारिश का पानी दर्जनों घरों में घुस गया है। जलभराव से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुर्चा गांव में लगातार बारिश के बाद हालात बिगड़ गए हैं। जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त न होने के कारण बारिश का पानी गलियों से होते हुए लोगों के घरों में पहुंच गया। रमेश चंद्र, पंचीलाला, सुनील कुमार, उमेश कुमार, नरेंद्र कुमार, भूरे और शिवनाथ कुमार समेत कई ग्रामीणों के घरों में पानी भर गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के नाले और नालियां लंबे समय से साफ नहीं कराए गए हैं। इसके अलावा कई स्थानों पर नालों पर अतिक्रमण होने के कारण पानी की निकासी बाधित है। घरों में दूषित पानी जमा होने से ग्रामीणों को संक्रमण का खतरा तो बना ही हुआ है, साथ ही लगातार जलभराव के कारण कच्चे और कमजोर मकानों के गिरने की आशंका भी बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि बारिश इसी तरह जारी रही तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। लोगों ने प्रशासन से गांव में जल निकासी की तत्काल व्यवस्था कराने, नालों की सफाई और अतिक्रमण हटवाने की मांग की है, ताकि जलभराव से प्रभावित ग्रामीणों को जल्द राहत मिल सके। फिलहाल ग्रामीण प्रशासन की ओर से राहत और जल निकासी की व्यवस्था किए जाने का इंतजार कर रहे हैं। अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या का कितनी जल्द संज्ञान लेते हैं।
    1
    ताखा के मुर्चा गांव में जलभराव से ग्रामीण परेशान, घरों में घुसा बारिश का पानी
ब्रेकिंग न्यूज ताखा इटावा 
रिपोर्ट ओमकार कठेरिया 
एंकर 
इटावा के ताखा ब्लॉक क्षेत्र के मुर्चा गांव में लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गांव में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण बारिश का पानी दर्जनों घरों में घुस गया है। जलभराव से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मुर्चा गांव में लगातार बारिश के बाद हालात बिगड़ गए हैं। जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त न होने के कारण बारिश का पानी गलियों से होते हुए लोगों के घरों में पहुंच गया। रमेश चंद्र, पंचीलाला, सुनील कुमार, उमेश कुमार, नरेंद्र कुमार, भूरे और शिवनाथ कुमार समेत कई ग्रामीणों के घरों में पानी भर गया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के नाले और नालियां लंबे समय से साफ नहीं कराए गए हैं। इसके अलावा कई स्थानों पर नालों पर अतिक्रमण होने के कारण पानी की निकासी बाधित है। घरों में दूषित पानी जमा होने से ग्रामीणों को संक्रमण का खतरा तो बना ही हुआ है, साथ ही लगातार जलभराव के कारण कच्चे और कमजोर मकानों के गिरने की आशंका भी बनी हुई है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि बारिश इसी तरह जारी रही तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। लोगों ने प्रशासन से गांव में जल निकासी की तत्काल व्यवस्था कराने, नालों की सफाई और अतिक्रमण हटवाने की मांग की है, ताकि जलभराव से प्रभावित ग्रामीणों को जल्द राहत मिल सके।
फिलहाल ग्रामीण प्रशासन की ओर से राहत और जल निकासी की व्यवस्था किए जाने का इंतजार कर रहे हैं। अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या का कितनी जल्द संज्ञान लेते हैं।
    user_ओमकार कठेरिया पत्रकार
    ओमकार कठेरिया पत्रकार
    Court reporter तखा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • रविवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के गांव अयाना में होगी पीडीए जन चौपाल, कार्यकर्ताओं से जुटने की अपील औरैया। समाजवादी पार्टी की ओर से रविवार को अयाना स्थित राजमहल उत्सव गार्डन में पीडीए जन चौपाल का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे शुरू होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने शनिवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के अयाना व आसपास के गांवों में जनसंपर्क कर कार्यकर्ताओं और लोगों से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने बताया कि पीडीए जन चौपाल में सदर विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारी, नेतागण और कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसके लिए विधानसभा, ब्लॉक, सेक्टर व जोन के सभी पदाधिकारियों के साथ बूथ प्रभारी और बीएलए को भी सूचना दी गई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर कार्यक्रम स्थल पहुंचकर जन चौपाल को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एटा के जिला महासचिव भूपेंद्र सिंह प्रजापति होंगे। जन चौपाल में क्षेत्र के लोगों और समाज के विभिन्न वर्गों से संवाद किया जाएगा। मुख्य अतिथि लोगों से आवश्यक चर्चा कर उनकी समस्याओं और क्षेत्र से जुड़े मुद्दों की जानकारी लेंगे। इसके साथ ही संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श किया जाएगा। सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि जन चौपाल के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं को समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों से सीधे संवाद करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान राजू मिश्रा, विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार गौतम, अर्पित पोरवाल, रामरतन दोहरे समेत पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    रविवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के गांव अयाना में होगी पीडीए जन चौपाल, कार्यकर्ताओं से जुटने की अपील

औरैया। समाजवादी पार्टी की ओर से रविवार को अयाना स्थित राजमहल उत्सव गार्डन में पीडीए जन चौपाल का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे शुरू होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने शनिवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के अयाना व आसपास के गांवों में जनसंपर्क कर कार्यकर्ताओं और लोगों से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।
सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने बताया कि पीडीए जन चौपाल में सदर विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारी, नेतागण और कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसके लिए विधानसभा, ब्लॉक, सेक्टर व जोन के सभी पदाधिकारियों के साथ बूथ प्रभारी और बीएलए को भी सूचना दी गई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर कार्यक्रम स्थल पहुंचकर जन चौपाल को सफल बनाने का आह्वान किया।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एटा के जिला महासचिव भूपेंद्र सिंह प्रजापति होंगे। जन चौपाल में क्षेत्र के लोगों और समाज के विभिन्न वर्गों से संवाद किया जाएगा। मुख्य अतिथि लोगों से आवश्यक चर्चा कर उनकी समस्याओं और क्षेत्र से जुड़े मुद्दों की जानकारी लेंगे। इसके साथ ही संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श किया जाएगा।
सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि जन चौपाल के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं को समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों से सीधे संवाद करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।
जनसंपर्क के दौरान राजू मिश्रा, विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार गौतम, अर्पित पोरवाल, रामरतन दोहरे समेत पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • बारिश बनी आफत: जिला अस्पताल परिसर जलमग्न, विशाल बरगद गिरने से 4 गाड़ियां दबीं इटावा में दो दिन से लगातार बारिश के बीच कई जगह जलभराव। जिला अस्पताल में पेड़ गिरने से बड़ा हादसा टला, तीन लोग बाल-बाल बचे। देखिए ग्राउंड रिपोर्ट। #Etawah #Rain #GroundReport #इटावा बारिश बनी आफत: जिला अस्पताल परिसर जलमग्न, विशाल बरगद गिरने से 4 गाड़ियां दबीं इटावा में दो दिन से लगातार बारिश के बीच कई जगह जलभराव। जिला अस्पताल में पेड़ गिरने से बड़ा हादसा टला, तीन लोग बाल-बाल बचे। देखिए ग्राउंड रिपोर्ट। #Etawah #Rain #GroundReport #इटावा
    1
    बारिश बनी आफत: जिला अस्पताल परिसर जलमग्न, विशाल बरगद गिरने से 4 गाड़ियां दबीं 

इटावा में दो दिन से लगातार बारिश के बीच कई जगह जलभराव। जिला अस्पताल में पेड़ गिरने से बड़ा हादसा टला, तीन लोग बाल-बाल बचे।

देखिए ग्राउंड रिपोर्ट।
#Etawah #Rain #GroundReport #इटावा
बारिश बनी आफत: जिला अस्पताल परिसर जलमग्न, विशाल बरगद गिरने से 4 गाड़ियां दबीं 
इटावा में दो दिन से लगातार बारिश के बीच कई जगह जलभराव। जिला अस्पताल में पेड़ गिरने से बड़ा हादसा टला, तीन लोग बाल-बाल बचे।
देखिए ग्राउंड रिपोर्ट।
#Etawah #Rain #GroundReport #इटावा
    user_शिवा ठाकुर जिला अध्यक्ष
    शिवा ठाकुर जिला अध्यक्ष
    Animal rescue service इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • भिंड/ खुजा में डीपी खराब होने के कारण ग्रामीण लोग परेशान कई दिनों से नहीं लाइट अंधेरे में जीनो को मजबूर भिंड/खुजा। खुजा गांव में बिजली व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली की समस्या के कारण घरों और अन्य जरूरी कामों पर असर पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से समस्या का जल्द संज्ञान लेकर बिजली व्यवस्था दुरुस्त कराने और नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से परेशानी के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। बिजली की समस्या से परेशान लोग अन्धेरे में जीवन यापन कर रहे हैं बिजली विभाग की लापरवाई के कारण सभी लोग परेशान है ग्रामीण लोगों का कहना कि कई दिनों से लाइट नहीं है डीपी खराब के कारण परेशान हो रहे है लोग
    4
    भिंड/ खुजा में डीपी खराब होने के कारण ग्रामीण लोग परेशान कई दिनों से नहीं लाइट अंधेरे में जीनो को मजबूर 
भिंड/खुजा। खुजा गांव में बिजली व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली की समस्या के कारण घरों और अन्य जरूरी कामों पर असर पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से समस्या का जल्द संज्ञान लेकर बिजली व्यवस्था दुरुस्त कराने और नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से परेशानी के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।
बिजली की समस्या से परेशान लोग अन्धेरे में जीवन यापन कर रहे हैं बिजली विभाग की लापरवाई के कारण सभी लोग परेशान है ग्रामीण लोगों का कहना कि कई दिनों से लाइट नहीं है डीपी खराब के कारण परेशान हो रहे है लोग
    user_विनोद राजपूत
    विनोद राजपूत
    Local News Reporter भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • अजीतमल में 44 दिन बाद घर पहुंचीं शहीद अग्निवीर विनोद यादव की अस्थियां औरैया। थाना अजीतमल क्षेत्र के अमिलिया निवासी शहीद अग्निवीर विनोद यादव की अस्थियां 44 दिन बाद शनिवार को उनके पैतृक गांव पहुंचीं। अस्थियां घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने नम आंखों से शहीद को श्रद्धांजलि दी।
    1
    अजीतमल में 44 दिन बाद घर पहुंचीं शहीद अग्निवीर विनोद यादव की अस्थियां
औरैया। थाना अजीतमल क्षेत्र के अमिलिया निवासी शहीद अग्निवीर विनोद यादव की अस्थियां 44 दिन बाद शनिवार को उनके पैतृक गांव पहुंचीं। अस्थियां घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने नम आंखों से शहीद को श्रद्धांजलि दी।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.