logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ताखा के मुर्चा गांव में जलभराव से ग्रामीण परेशान, घरों में घुसा बारिश का पानी ब्रेकिंग न्यूज ताखा इटावा रिपोर्ट ओमकार कठेरिया एंकर इटावा के ताखा ब्लॉक क्षेत्र के मुर्चा गांव में लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गांव में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण बारिश का पानी दर्जनों घरों में घुस गया है। जलभराव से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुर्चा गांव में लगातार बारिश के बाद हालात बिगड़ गए हैं। जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त न होने के कारण बारिश का पानी गलियों से होते हुए लोगों के घरों में पहुंच गया। रमेश चंद्र, पंचीलाला, सुनील कुमार, उमेश कुमार, नरेंद्र कुमार, भूरे और शिवनाथ कुमार समेत कई ग्रामीणों के घरों में पानी भर गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के नाले और नालियां लंबे समय से साफ नहीं कराए गए हैं। इसके अलावा कई स्थानों पर नालों पर अतिक्रमण होने के कारण पानी की निकासी बाधित है। घरों में दूषित पानी जमा होने से ग्रामीणों को संक्रमण का खतरा तो बना ही हुआ है, साथ ही लगातार जलभराव के कारण कच्चे और कमजोर मकानों के गिरने की आशंका भी बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि बारिश इसी तरह जारी रही तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। लोगों ने प्रशासन से गांव में जल निकासी की तत्काल व्यवस्था कराने, नालों की सफाई और अतिक्रमण हटवाने की मांग की है, ताकि जलभराव से प्रभावित ग्रामीणों को जल्द राहत मिल सके। फिलहाल ग्रामीण प्रशासन की ओर से राहत और जल निकासी की व्यवस्था किए जाने का इंतजार कर रहे हैं। अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या का कितनी जल्द संज्ञान लेते हैं।

9 hrs ago
user_ओमकार कठेरिया पत्रकार
ओमकार कठेरिया पत्रकार
Court reporter तखा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
9 hrs ago

ताखा के मुर्चा गांव में जलभराव से ग्रामीण परेशान, घरों में घुसा बारिश का पानी ब्रेकिंग न्यूज ताखा इटावा रिपोर्ट ओमकार कठेरिया एंकर इटावा के ताखा ब्लॉक क्षेत्र के मुर्चा गांव में लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गांव में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण बारिश का पानी दर्जनों घरों में घुस गया है। जलभराव से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुर्चा गांव में लगातार बारिश के बाद हालात बिगड़ गए हैं। जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त न होने के कारण बारिश का पानी गलियों से होते हुए लोगों के घरों में पहुंच गया। रमेश चंद्र, पंचीलाला, सुनील कुमार, उमेश कुमार, नरेंद्र कुमार, भूरे और शिवनाथ कुमार समेत कई ग्रामीणों के घरों में पानी भर गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के नाले और नालियां लंबे समय से साफ नहीं कराए गए हैं। इसके अलावा कई स्थानों पर नालों पर अतिक्रमण होने के कारण पानी की निकासी बाधित है। घरों में दूषित पानी जमा होने से ग्रामीणों को संक्रमण का खतरा तो बना ही हुआ है, साथ ही लगातार जलभराव के कारण कच्चे और कमजोर मकानों के गिरने की आशंका भी बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि बारिश इसी तरह जारी रही तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। लोगों ने प्रशासन से गांव में जल निकासी की तत्काल व्यवस्था कराने, नालों की सफाई और अतिक्रमण हटवाने की मांग की है, ताकि जलभराव से प्रभावित ग्रामीणों को जल्द राहत मिल सके। फिलहाल ग्रामीण प्रशासन की ओर से राहत और जल निकासी की व्यवस्था किए जाने का इंतजार कर रहे हैं। अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या का कितनी जल्द संज्ञान लेते हैं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *(SD) मुरादाबाद में रफ्तार का कहर: थार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, चालक की मौत, आरोपी फरार......!!* *(SD) मुरादाबाद में रफ्तार का कहर: थार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, चालक की मौत, आरोपी मौके से फरार......!!*
    1
    *(SD) मुरादाबाद में रफ्तार का कहर: थार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, चालक की मौत, आरोपी फरार......!!*
*(SD) मुरादाबाद में रफ्तार का कहर: थार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, चालक की मौत, आरोपी मौके से फरार......!!*
    user_शिवा ठाकुर जिला अध्यक्ष
    शिवा ठाकुर जिला अध्यक्ष
    Animal rescue service इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • अजीतमल में 44 दिन बाद घर पहुंचीं शहीद अग्निवीर विनोद यादव की अस्थियां औरैया। थाना अजीतमल क्षेत्र के अमिलिया निवासी शहीद अग्निवीर विनोद यादव की अस्थियां 44 दिन बाद शनिवार को उनके पैतृक गांव पहुंचीं। अस्थियां घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने नम आंखों से शहीद को श्रद्धांजलि दी।
    1
    अजीतमल में 44 दिन बाद घर पहुंचीं शहीद अग्निवीर विनोद यादव की अस्थियां
औरैया। थाना अजीतमल क्षेत्र के अमिलिया निवासी शहीद अग्निवीर विनोद यादव की अस्थियां 44 दिन बाद शनिवार को उनके पैतृक गांव पहुंचीं। अस्थियां घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने नम आंखों से शहीद को श्रद्धांजलि दी।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • एक तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा भ्र्ष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस के दावे किए जा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ देवीपाटन मण्डल के जिला बलरामपुर स्थित सब्जी मंडी में प्रभारी सचिव के मिलीभगत से संचालित हो रहीं अवैध दुकानों से अवैध वसूली किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मंडी परिसर के प्लेटफार्म सहित जगह जगह स्थित चाय,नाश्ते व पान,गुटखा विक्रेताओं ने लगाया 6000 से 10000 रुपए प्रतिमाह अवैध वसूली का आरोप मंडी परिसर बलरामपुर की भूमि पर व्यापारियों द्वारा किए गए अवैध कब्जे से प्रभारी सचिव के कार्यशैली पर उठ रहे सवाल। मंडी परिसर में गंदगी का लगा रहता अम्बार,आखिर कितने सफाई कर्मियों की मंडी में है तैनाती, उठ रहे सवाल। ईमानदार व स्वच्छ छवि वाले अपर उप जिलाधिकारी संजय यादव द्वारा प्रकरण को संज्ञान लेते हुए कठोर कार्यवाही किए जाने की बात कही गई। सब्जी मंडी में हो रही अवैध वसूली व अवैध कब्जे की जानकारी अपर उपजिलाधिकारी बलरामपुर को देने के कुछ ही क्षण बाद मंडी के प्रभारी सचिव विनय कुमार ने अवैध कब्जे को स्वीकार करते हुए कहा कि कुछ लोगों को नोटिस दिया गया है और प्रशासन से पुलिस बल की मांग की गई है। यदि मंडी सचिव द्वारा अवैध कब्जेदारों को नोटिस देकर प्रशासन से पुलिस बल मांग की गई है तो उनके द्वारा दी गई नोटिस व प्रशासन को भेजे गए पत्र की जांच होने पर दूध व पानी अलग होते देर नही लगेगा। गौर करें, मंडी परिसर में जगह-जगह संचालित चाय,नाश्ते, पान,गुटखे की दुकानों का वास्तविक जिम्मेदार कौन है और उक्त दुकानों से हो रही अवैध वसूली का जिम्मेदार कौन है,जो एक गंभीर प्रश्न है।
    1
    एक तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा भ्र्ष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस के दावे किए जा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ देवीपाटन मण्डल के जिला बलरामपुर स्थित सब्जी मंडी में प्रभारी सचिव के मिलीभगत से संचालित हो रहीं अवैध दुकानों से अवैध वसूली किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। 

मंडी परिसर के प्लेटफार्म सहित जगह जगह स्थित चाय,नाश्ते व पान,गुटखा विक्रेताओं ने लगाया 6000 से 10000 रुपए प्रतिमाह अवैध वसूली का आरोप

मंडी परिसर बलरामपुर की भूमि पर व्यापारियों द्वारा किए गए अवैध कब्जे से प्रभारी सचिव के कार्यशैली पर उठ रहे सवाल।

मंडी परिसर में गंदगी का लगा रहता अम्बार,आखिर कितने सफाई कर्मियों की मंडी में है तैनाती, उठ रहे सवाल।

 ईमानदार व स्वच्छ छवि वाले अपर उप जिलाधिकारी संजय यादव द्वारा प्रकरण को संज्ञान लेते हुए कठोर कार्यवाही किए जाने की बात कही गई। 

 सब्जी मंडी में हो रही अवैध वसूली व अवैध कब्जे की जानकारी अपर उपजिलाधिकारी बलरामपुर को देने के कुछ ही क्षण बाद मंडी के प्रभारी सचिव विनय कुमार ने अवैध कब्जे को स्वीकार करते हुए कहा कि कुछ लोगों को नोटिस दिया गया है और प्रशासन से पुलिस बल की मांग की गई है।

यदि मंडी सचिव द्वारा अवैध कब्जेदारों को नोटिस देकर प्रशासन से पुलिस बल मांग की गई है तो उनके द्वारा दी गई नोटिस व प्रशासन को भेजे गए पत्र 
 की जांच होने पर दूध व पानी अलग होते देर नही लगेगा।

गौर करें, मंडी परिसर में जगह-जगह संचालित चाय,नाश्ते, पान,गुटखे की दुकानों का वास्तविक जिम्मेदार कौन है और उक्त दुकानों  से हो रही अवैध वसूली का जिम्मेदार कौन है,जो एक गंभीर प्रश्न है।
    user_RK NEWS 24 MEDIA 🛜
    RK NEWS 24 MEDIA 🛜
    Newspaper publisher इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • दिलीप नगर मढैयन तहसील चकर नगर इटावा उप्र
    1
    दिलीप नगर मढैयन तहसील चकर नगर इटावा उप्र
    user_Shuru User, satendra kevat
    Shuru User, satendra kevat
    Farmer चाकरनागर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by Mainpuri explorer
    1
    Post by Mainpuri explorer
    user_Mainpuri explorer
    Mainpuri explorer
    मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • *थाना कुदरकोट व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना कुदरकोट क्षेत्रांर्गत हुई चोरी का सफल अनावरण करते हुए 01 अंतरराज्यीय शातिर चोर को मय चोरी किये हुए माल सहित गिरफ्तार करने के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गई बाइट।*
    1
    *थाना कुदरकोट व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना कुदरकोट क्षेत्रांर्गत हुई चोरी का सफल अनावरण करते हुए  01 अंतरराज्यीय शातिर चोर को मय चोरी किये हुए माल सहित गिरफ्तार करने के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गई बाइट।*
    user_दिलीप कुमार
    दिलीप कुमार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • *थाना कुदरकोट व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना कुदरकोट क्षेत्रांर्गत हुई चोरी का सफल अनावरण करते हुए 01 अंतरराज्यीय शातिर चोर को मय चोरी किये हुए माल सहित गिरफ्तार करने के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गई बाइट।*👇
    1
    *थाना कुदरकोट व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना कुदरकोट क्षेत्रांर्गत हुई चोरी का सफल अनावरण करते हुए  01 अंतरराज्यीय शातिर चोर को मय चोरी किये हुए माल सहित गिरफ्तार करने के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गई बाइट।*👇
    user_Rohit Awsthi
    Rohit Awsthi
    Local News Reporter बिधूना, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • बारिश बनी आफत: जिला अस्पताल परिसर जलमग्न, विशाल बरगद गिरने से 4 गाड़ियां दबीं इटावा में दो दिन से लगातार बारिश के बीच कई जगह जलभराव। जिला अस्पताल में पेड़ गिरने से बड़ा हादसा टला, तीन लोग बाल-बाल बचे। देखिए ग्राउंड रिपोर्ट। #Etawah #Rain #GroundReport #इटावा बारिश बनी आफत: जिला अस्पताल परिसर जलमग्न, विशाल बरगद गिरने से 4 गाड़ियां दबीं इटावा में दो दिन से लगातार बारिश के बीच कई जगह जलभराव। जिला अस्पताल में पेड़ गिरने से बड़ा हादसा टला, तीन लोग बाल-बाल बचे। देखिए ग्राउंड रिपोर्ट। #Etawah #Rain #GroundReport #इटावा
    1
    बारिश बनी आफत: जिला अस्पताल परिसर जलमग्न, विशाल बरगद गिरने से 4 गाड़ियां दबीं 

इटावा में दो दिन से लगातार बारिश के बीच कई जगह जलभराव। जिला अस्पताल में पेड़ गिरने से बड़ा हादसा टला, तीन लोग बाल-बाल बचे।

देखिए ग्राउंड रिपोर्ट।
#Etawah #Rain #GroundReport #इटावा
बारिश बनी आफत: जिला अस्पताल परिसर जलमग्न, विशाल बरगद गिरने से 4 गाड़ियां दबीं 
इटावा में दो दिन से लगातार बारिश के बीच कई जगह जलभराव। जिला अस्पताल में पेड़ गिरने से बड़ा हादसा टला, तीन लोग बाल-बाल बचे।
देखिए ग्राउंड रिपोर्ट।
#Etawah #Rain #GroundReport #इटावा
    user_शिवा ठाकुर जिला अध्यक्ष
    शिवा ठाकुर जिला अध्यक्ष
    Animal rescue service इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • गोंडा: दीवानी कचहरी गेट पर दिनदहाड़े मीडियाकर्मी पर हमला, कचहरी परिसर में दहशत चाय पीते समय दबंगों ने सिर फोड़ा, मेडिकल कॉलेज में भर्ती गोंडा। जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। नगर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर करीब 2.30 बजे मीडियाकर्मी सत्यम मिश्रा पर 5 से 6 दबंगों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में मीडियाकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां इमरजेंसी में उसका इलाज चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सत्यम मिश्रा अपने साथी नदीम सिद्दीकी के साथ दीवानी कचहरी गेट के पास हनुमान मंदिर के पास चाय की दुकान पर चाय पी रहे थे। तभी पहले से घात लगाए 5 से 6 दबंगों ने उन पर हमला कर दिया। हमला इतना अचानक था कि सत्यम कुछ समझ पाते इससे पहले ही दबंगों ने उनका सिर फोड़ दिया। वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर घायल को गोंडा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। बताया जा रहा है कि यह हमला पुरानी रंजिश के चलते किया गया है। कुछ दिन पहले अंबेडकर चौराहे पर वकीलों के विरोध प्रदर्शन के दौरान सत्यम मिश्रा के अधिवक्ता भाई शिवेंद्र मिश्रा का एक व्यक्ति से विवाद और मारपीट हुई थी। उसी रंजिश को लेकर दबंगों ने सत्यम मिश्रा को निशाना बनाया। नगर कोतवाली पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर 5 से 6 अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। सीओ नगर योगेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायल का हालचाल जाना। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद से पत्रकारों में भारी आक्रोश है।
    1
    गोंडा: दीवानी कचहरी गेट पर दिनदहाड़े मीडियाकर्मी पर हमला, कचहरी परिसर में दहशत
चाय पीते समय दबंगों ने सिर फोड़ा, मेडिकल कॉलेज में भर्ती
गोंडा। जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। नगर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर करीब 2.30 बजे मीडियाकर्मी सत्यम मिश्रा पर 5 से 6 दबंगों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में मीडियाकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां इमरजेंसी में उसका इलाज चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सत्यम मिश्रा अपने साथी नदीम सिद्दीकी के साथ दीवानी कचहरी गेट के पास हनुमान मंदिर के पास चाय की दुकान पर चाय पी रहे थे। तभी पहले से घात लगाए 5 से 6 दबंगों ने उन पर हमला कर दिया। हमला इतना अचानक था कि सत्यम कुछ समझ पाते इससे पहले ही दबंगों ने उनका सिर फोड़ दिया। वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर घायल को गोंडा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।
बताया जा रहा है कि यह हमला पुरानी रंजिश के चलते किया गया है। कुछ दिन पहले अंबेडकर चौराहे पर वकीलों के विरोध प्रदर्शन के दौरान सत्यम मिश्रा के अधिवक्ता भाई शिवेंद्र मिश्रा का एक व्यक्ति से विवाद और मारपीट हुई थी। उसी रंजिश को लेकर दबंगों ने सत्यम मिश्रा को निशाना बनाया।
नगर कोतवाली पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर 5 से 6 अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। सीओ नगर योगेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायल का हालचाल जाना। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद से पत्रकारों में भारी आक्रोश है।
    user_RK NEWS 24 MEDIA 🛜
    RK NEWS 24 MEDIA 🛜
    Newspaper publisher इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.