logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*थाना कुदरकोट व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना कुदरकोट क्षेत्रांर्गत हुई चोरी का सफल अनावरण करते हुए 01 अंतरराज्यीय शातिर चोर को मय चोरी किये हुए माल सहित गिरफ्तार करने के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गई बाइट।*👇

8 hrs ago
user_Rohit Awsthi
Rohit Awsthi
Local News Reporter बिधूना, औरैया, उत्तर प्रदेश•
8 hrs ago

*थाना कुदरकोट व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना कुदरकोट क्षेत्रांर्गत हुई चोरी का सफल अनावरण करते हुए 01 अंतरराज्यीय शातिर चोर को मय चोरी किये हुए माल सहित गिरफ्तार करने के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गई बाइट।*👇

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • 44 दिन तक बेटे की राह निहारता रहा परिवार, अस्थियां पहुंचीं तो फफक पड़ी मां - अरुणाचल की दिबांग वैली में बाढ़ में लापता हुए औरैया के अग्निवीर विनोद यादव की डीएनए जांच से हुई पहचान - सेना के जवान शनिवार को सराय अमिलिया लेकर पहुंचे पार्थिव अवशेष, बारिश के बीच उमड़ा पूरा गांव औरैया। 44 दिनों से जिस बेटे के सकुशल घर लौटने की उम्मीद में परिवार की आंखें दरवाजे पर टिकी थीं, शनिवार को उसी बेटे के पार्थिव अवशेष घर पहुंचे तो इंतजार का दर्द मातम में बदल गया। अरुणाचल प्रदेश की दिबांग वैली में 14 अगस्त को आई भीषण बाढ़ में लापता हुए सराय अमिलिया निवासी अग्निवीर जवान विनोद यादव की डीएनए जांच के बाद पहचान की पुष्टि हुई। शनिवार को सेना के जवान उनके पार्थिव अवशेष लेकर गांव पहुंचे। अवशेष देखते ही मां सुनीत देवी, पिता महेंद्र यादव और छोटे भाई अभिषेक यादव का धैर्य टूट गया। मां बेटे को याद कर बिलखती रही और घर में चीख-पुकार मच गई। - 14 अगस्त की शाम बाढ़ में बह गए थे जवान सराय अमिलिया निवासी किसान महेंद्र यादव के पुत्र विनोद यादव अग्निवीर योजना के शुरुआती बैच में सेना में भर्ती हुए थे। वह वर्तमान में 5वीं ग्रेनेडियर में तैनात थे। परिजनों के अनुसार विनोद देश सेवा को लेकर बेहद उत्साहित रहते थे और सेना में भर्ती होने को अपने जीवन की बड़ी उपलब्धि मानते थे। 14 अगस्त की शाम करीब साढ़े चार बजे अरुणाचल प्रदेश के दिबांग वैली जिले के पाशु पानी क्षेत्र में भारी बारिश और बादल फटने के बाद अचानक तेज बाढ़ आ गई। पानी का बहाव इतना तेज था कि सेना के दो शेल्टर भी बाढ़ की चपेट में आकर बह गए। हादसे के दौरान सात जवान बाढ़ के तेज बहाव में बह गए थे। इनमें दो जवानों को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि विनोद यादव समेत पांच जवान लापता हो गए थे। - 44 दिन तक चला तलाश अभियान विनोद के लापता होने के बाद सेना ने बड़े स्तर पर खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया। भारतीय सेना के साथ आईटीबीपी, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीमें भी दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में लगातार तलाश में जुटी रहीं। संभावित स्थानों पर व्यापक खोजबीन की गई। लगातार बारिश, तेज बहाव और कठिन पहाड़ी भूभाग के कारण अभियान में कई चुनौतियां आईं, लेकिन टीमें लगातार संभावित स्थानों पर खोज करती रहीं। तलाशी अभियान के दौरान मिले अवशेषों की पहचान के लिए डीएनए जांच कराई गई। आखिरकार 26 सितंबर को डीएनए रिपोर्ट के आधार पर विनोद यादव की पहचान की पुष्टि हुई। - हर सूचना पर टिकी थी परिजनों की उम्मीद बेटे के लापता होने के बाद से परिवार सेना और प्रशासन से मिलने वाली हर सूचना पर नजर रखे हुए था। 44 दिनों तक परिजनों को उम्मीद थी कि विनोद किसी तरह सुरक्षित मिल जाएंगे। गांव के लोग भी परिवार के साथ खड़े रहे और लगातार उनकी सलामती की दुआ करते रहे। लेकिन शनिवार को जब सेना के जवान विनोद के पार्थिव अवशेष लेकर सराय अमिलिया पहुंचे तो परिवार की सारी उम्मीदें आंसुओं में बदल गईं। मां सुनीत देवी बेटे के अवशेष देखकर बेसुध हो गईं। पिता महेंद्र यादव और छोटे भाई अभिषेक यादव भी फफक पड़े। - बारिश के बीच अंतिम विदाई देने उमड़ा गांव विनोद के पार्थिव अवशेष गांव पहुंचने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण सराय अमिलिया पहुंच गए। दो दिन से हो रही बारिश भी लोगों के कदम नहीं रोक सकी। महिला-पुरुष और युवा बड़ी संख्या में जवान को अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे। पूरे गांव में मातम पसरा रहा और हर आंख नम दिखाई दी। सेना के जवानों ने पुष्पचक्र अर्पित कर विनोद को श्रद्धांजलि दी। ग्रामीणों ने भी नम आंखों से वीर जवान को नमन किया और परिवार को ढांढस बंधाया। - अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि विनोद यादव के पार्थिव अवशेष पहुंचने पर उपजिलाधिकारी अजीतमल विनोद कुमार मीणा, तहसीलदार अविनाश कुमार, क्षेत्राधिकारी अजीतमल शैलेंद्र सिंह परिहार और कोतवाली प्रभारी अजीतमल विनोद कुमार राजपूत समेत प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने पुष्प अर्पित कर जवान को श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कुमार कठेरिया, नगर पंचायत अजीतमल अध्यक्ष प्रतिनिधि अखिलेश चक समेत अन्य जनप्रतिनिधि और ग्रामीण भी मौजूद रहे। - 44 दिन की उम्मीद का हुआ दर्दनाक अंत विनोद के परिवार के लिए 44 दिनों का इंतजार आसान नहीं था। हर फोन की घंटी पर परिवार को बेटे की खबर मिलने की उम्मीद होती थी। सेना और बचाव दल की तलाश के साथ परिजनों की उम्मीद भी बनी हुई थी। डीएनए रिपोर्ट ने आखिरकार विनोद की पहचान तो स्पष्ट कर दी, लेकिन इसके साथ ही परिवार को वह दुख भी मिला, जिससे वह इतने दिनों से बचने की उम्मीद कर रहा था। जिस बेटे को महेंद्र यादव और सुनीत देवी ने देश सेवा के लिए सेना में भेजा था, वह अब कभी घर लौटकर नहीं आएगा। शनिवार को सराय अमिलिया में बारिश की बूंदों के बीच उमड़ी भीड़ और परिवार के आंसुओं ने पूरे माहौल को गमगीन कर दिया। ग्रामीणों ने कहा कि विनोद ने देश सेवा करते हुए अपने प्राण गंवाए हैं और गांव हमेशा उन्हें सम्मान और श्रद्धा के साथ याद रखेगा।
    2
    44 दिन तक बेटे की राह निहारता रहा परिवार, अस्थियां पहुंचीं तो फफक पड़ी मां
- अरुणाचल की दिबांग वैली में बाढ़ में लापता हुए औरैया के अग्निवीर विनोद यादव की डीएनए जांच से हुई पहचान
- सेना के जवान शनिवार को सराय अमिलिया लेकर पहुंचे पार्थिव अवशेष, बारिश के बीच उमड़ा पूरा गांव

औरैया। 44 दिनों से जिस बेटे के सकुशल घर लौटने की उम्मीद में परिवार की आंखें दरवाजे पर टिकी थीं, शनिवार को उसी बेटे के पार्थिव अवशेष घर पहुंचे तो इंतजार का दर्द मातम में बदल गया। अरुणाचल प्रदेश की दिबांग वैली में 14 अगस्त को आई भीषण बाढ़ में लापता हुए सराय अमिलिया निवासी अग्निवीर जवान विनोद यादव की डीएनए जांच के बाद पहचान की पुष्टि हुई। शनिवार को सेना के जवान उनके पार्थिव अवशेष लेकर गांव पहुंचे। अवशेष देखते ही मां सुनीत देवी, पिता महेंद्र यादव और छोटे भाई अभिषेक यादव का धैर्य टूट गया। मां बेटे को याद कर बिलखती रही और घर में चीख-पुकार मच गई।
- 14 अगस्त की शाम बाढ़ में बह गए थे जवान
सराय अमिलिया निवासी किसान महेंद्र यादव के पुत्र विनोद यादव अग्निवीर योजना के शुरुआती बैच में सेना में भर्ती हुए थे। वह वर्तमान में 5वीं ग्रेनेडियर में तैनात थे। परिजनों के अनुसार विनोद देश सेवा को लेकर बेहद उत्साहित रहते थे और सेना में भर्ती होने को अपने जीवन की बड़ी उपलब्धि मानते थे।
14 अगस्त की शाम करीब साढ़े चार बजे अरुणाचल प्रदेश के दिबांग वैली जिले के पाशु पानी क्षेत्र में भारी बारिश और बादल फटने के बाद अचानक तेज बाढ़ आ गई। पानी का बहाव इतना तेज था कि सेना के दो शेल्टर भी बाढ़ की चपेट में आकर बह गए। हादसे के दौरान सात जवान बाढ़ के तेज बहाव में बह गए थे। इनमें दो जवानों को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि विनोद यादव समेत पांच जवान लापता हो गए थे।
- 44 दिन तक चला तलाश अभियान
विनोद के लापता होने के बाद सेना ने बड़े स्तर पर खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया। भारतीय सेना के साथ आईटीबीपी, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीमें भी दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में लगातार तलाश में जुटी रहीं। संभावित स्थानों पर व्यापक खोजबीन की गई।
लगातार बारिश, तेज बहाव और कठिन पहाड़ी भूभाग के कारण अभियान में कई चुनौतियां आईं, लेकिन टीमें लगातार संभावित स्थानों पर खोज करती रहीं। तलाशी अभियान के दौरान मिले अवशेषों की पहचान के लिए डीएनए जांच कराई गई। आखिरकार 26 सितंबर को डीएनए रिपोर्ट के आधार पर विनोद यादव की पहचान की पुष्टि हुई।
- हर सूचना पर टिकी थी परिजनों की उम्मीद
बेटे के लापता होने के बाद से परिवार सेना और प्रशासन से मिलने वाली हर सूचना पर नजर रखे हुए था। 44 दिनों तक परिजनों को उम्मीद थी कि विनोद किसी तरह सुरक्षित मिल जाएंगे। गांव के लोग भी परिवार के साथ खड़े रहे और लगातार उनकी सलामती की दुआ करते रहे।
लेकिन शनिवार को जब सेना के जवान विनोद के पार्थिव अवशेष लेकर सराय अमिलिया पहुंचे तो परिवार की सारी उम्मीदें आंसुओं में बदल गईं। मां सुनीत देवी बेटे के अवशेष देखकर बेसुध हो गईं। पिता महेंद्र यादव और छोटे भाई अभिषेक यादव भी फफक पड़े।
- बारिश के बीच अंतिम विदाई देने उमड़ा गांव
विनोद के पार्थिव अवशेष गांव पहुंचने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण सराय अमिलिया पहुंच गए। दो दिन से हो रही बारिश भी लोगों के कदम नहीं रोक सकी। महिला-पुरुष और युवा बड़ी संख्या में जवान को अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे। पूरे गांव में मातम पसरा रहा और हर आंख नम दिखाई दी।
सेना के जवानों ने पुष्पचक्र अर्पित कर विनोद को श्रद्धांजलि दी। ग्रामीणों ने भी नम आंखों से वीर जवान को नमन किया और परिवार को ढांढस बंधाया।
- अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि
विनोद यादव के पार्थिव अवशेष पहुंचने पर उपजिलाधिकारी अजीतमल विनोद कुमार मीणा, तहसीलदार अविनाश कुमार, क्षेत्राधिकारी अजीतमल शैलेंद्र सिंह परिहार और कोतवाली प्रभारी अजीतमल विनोद कुमार राजपूत समेत प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने पुष्प अर्पित कर जवान को श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी।
भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कुमार कठेरिया, नगर पंचायत अजीतमल अध्यक्ष प्रतिनिधि अखिलेश चक समेत अन्य जनप्रतिनिधि और ग्रामीण भी मौजूद रहे।
- 44 दिन की उम्मीद का हुआ दर्दनाक अंत
विनोद के परिवार के लिए 44 दिनों का इंतजार आसान नहीं था। हर फोन की घंटी पर परिवार को बेटे की खबर मिलने की उम्मीद होती थी। सेना और बचाव दल की तलाश के साथ परिजनों की उम्मीद भी बनी हुई थी। डीएनए रिपोर्ट ने आखिरकार विनोद की पहचान तो स्पष्ट कर दी, लेकिन इसके साथ ही परिवार को वह दुख भी मिला, जिससे वह इतने दिनों से बचने की उम्मीद कर रहा था।
जिस बेटे को महेंद्र यादव और सुनीत देवी ने देश सेवा के लिए सेना में भेजा था, वह अब कभी घर लौटकर नहीं आएगा। शनिवार को सराय अमिलिया में बारिश की बूंदों के बीच उमड़ी भीड़ और परिवार के आंसुओं ने पूरे माहौल को गमगीन कर दिया। ग्रामीणों ने कहा कि विनोद ने देश सेवा करते हुए अपने प्राण गंवाए हैं और गांव हमेशा उन्हें सम्मान और श्रद्धा के साथ याद रखेगा।
    user_Rohit Awsthi
    Rohit Awsthi
    Local News Reporter बिधूना, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • ताखा के मुर्चा गांव में जलभराव से ग्रामीण परेशान, घरों में घुसा बारिश का पानी ब्रेकिंग न्यूज ताखा इटावा रिपोर्ट ओमकार कठेरिया एंकर इटावा के ताखा ब्लॉक क्षेत्र के मुर्चा गांव में लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गांव में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण बारिश का पानी दर्जनों घरों में घुस गया है। जलभराव से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुर्चा गांव में लगातार बारिश के बाद हालात बिगड़ गए हैं। जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त न होने के कारण बारिश का पानी गलियों से होते हुए लोगों के घरों में पहुंच गया। रमेश चंद्र, पंचीलाला, सुनील कुमार, उमेश कुमार, नरेंद्र कुमार, भूरे और शिवनाथ कुमार समेत कई ग्रामीणों के घरों में पानी भर गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के नाले और नालियां लंबे समय से साफ नहीं कराए गए हैं। इसके अलावा कई स्थानों पर नालों पर अतिक्रमण होने के कारण पानी की निकासी बाधित है। घरों में दूषित पानी जमा होने से ग्रामीणों को संक्रमण का खतरा तो बना ही हुआ है, साथ ही लगातार जलभराव के कारण कच्चे और कमजोर मकानों के गिरने की आशंका भी बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि बारिश इसी तरह जारी रही तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। लोगों ने प्रशासन से गांव में जल निकासी की तत्काल व्यवस्था कराने, नालों की सफाई और अतिक्रमण हटवाने की मांग की है, ताकि जलभराव से प्रभावित ग्रामीणों को जल्द राहत मिल सके। फिलहाल ग्रामीण प्रशासन की ओर से राहत और जल निकासी की व्यवस्था किए जाने का इंतजार कर रहे हैं। अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या का कितनी जल्द संज्ञान लेते हैं।
    1
    ताखा के मुर्चा गांव में जलभराव से ग्रामीण परेशान, घरों में घुसा बारिश का पानी
ब्रेकिंग न्यूज ताखा इटावा 
रिपोर्ट ओमकार कठेरिया 
एंकर 
इटावा के ताखा ब्लॉक क्षेत्र के मुर्चा गांव में लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गांव में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण बारिश का पानी दर्जनों घरों में घुस गया है। जलभराव से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मुर्चा गांव में लगातार बारिश के बाद हालात बिगड़ गए हैं। जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त न होने के कारण बारिश का पानी गलियों से होते हुए लोगों के घरों में पहुंच गया। रमेश चंद्र, पंचीलाला, सुनील कुमार, उमेश कुमार, नरेंद्र कुमार, भूरे और शिवनाथ कुमार समेत कई ग्रामीणों के घरों में पानी भर गया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के नाले और नालियां लंबे समय से साफ नहीं कराए गए हैं। इसके अलावा कई स्थानों पर नालों पर अतिक्रमण होने के कारण पानी की निकासी बाधित है। घरों में दूषित पानी जमा होने से ग्रामीणों को संक्रमण का खतरा तो बना ही हुआ है, साथ ही लगातार जलभराव के कारण कच्चे और कमजोर मकानों के गिरने की आशंका भी बनी हुई है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि बारिश इसी तरह जारी रही तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। लोगों ने प्रशासन से गांव में जल निकासी की तत्काल व्यवस्था कराने, नालों की सफाई और अतिक्रमण हटवाने की मांग की है, ताकि जलभराव से प्रभावित ग्रामीणों को जल्द राहत मिल सके।
फिलहाल ग्रामीण प्रशासन की ओर से राहत और जल निकासी की व्यवस्था किए जाने का इंतजार कर रहे हैं। अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या का कितनी जल्द संज्ञान लेते हैं।
    user_ओमकार कठेरिया पत्रकार
    ओमकार कठेरिया पत्रकार
    Court reporter तखा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • *थाना कुदरकोट व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना कुदरकोट क्षेत्रांर्गत हुई चोरी का सफल अनावरण करते हुए 01 अंतरराज्यीय शातिर चोर को मय चोरी किये हुए माल सहित गिरफ्तार करने के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गई बाइट।*
    1
    *थाना कुदरकोट व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना कुदरकोट क्षेत्रांर्गत हुई चोरी का सफल अनावरण करते हुए  01 अंतरराज्यीय शातिर चोर को मय चोरी किये हुए माल सहित गिरफ्तार करने के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गई बाइट।*
    user_दिलीप कुमार
    दिलीप कुमार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • *थाना कुदरकोट व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना कुदरकोट क्षेत्रांर्गत हुई चोरी का सफल अनावरण करते हुए 01 अंतरराज्यीय शातिर चोर को मय चोरी किये हुए माल सहित गिरफ्तार करने के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गई बाइट।
    1
    *थाना कुदरकोट व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना कुदरकोट क्षेत्रांर्गत हुई चोरी का सफल अनावरण करते हुए  01 अंतरराज्यीय शातिर चोर को मय चोरी किये हुए माल सहित गिरफ्तार करने के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गई बाइट।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Ambulance service औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • रविवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के गांव अयाना में होगी पीडीए जन चौपाल, कार्यकर्ताओं से जुटने की अपील औरैया। समाजवादी पार्टी की ओर से रविवार को अयाना स्थित राजमहल उत्सव गार्डन में पीडीए जन चौपाल का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे शुरू होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने शनिवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के अयाना व आसपास के गांवों में जनसंपर्क कर कार्यकर्ताओं और लोगों से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने बताया कि पीडीए जन चौपाल में सदर विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारी, नेतागण और कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसके लिए विधानसभा, ब्लॉक, सेक्टर व जोन के सभी पदाधिकारियों के साथ बूथ प्रभारी और बीएलए को भी सूचना दी गई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर कार्यक्रम स्थल पहुंचकर जन चौपाल को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एटा के जिला महासचिव भूपेंद्र सिंह प्रजापति होंगे। जन चौपाल में क्षेत्र के लोगों और समाज के विभिन्न वर्गों से संवाद किया जाएगा। मुख्य अतिथि लोगों से आवश्यक चर्चा कर उनकी समस्याओं और क्षेत्र से जुड़े मुद्दों की जानकारी लेंगे। इसके साथ ही संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श किया जाएगा। सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि जन चौपाल के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं को समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों से सीधे संवाद करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान राजू मिश्रा, विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार गौतम, अर्पित पोरवाल, रामरतन दोहरे समेत पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    रविवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के गांव अयाना में होगी पीडीए जन चौपाल, कार्यकर्ताओं से जुटने की अपील

औरैया। समाजवादी पार्टी की ओर से रविवार को अयाना स्थित राजमहल उत्सव गार्डन में पीडीए जन चौपाल का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे शुरू होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने शनिवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के अयाना व आसपास के गांवों में जनसंपर्क कर कार्यकर्ताओं और लोगों से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।
सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने बताया कि पीडीए जन चौपाल में सदर विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारी, नेतागण और कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसके लिए विधानसभा, ब्लॉक, सेक्टर व जोन के सभी पदाधिकारियों के साथ बूथ प्रभारी और बीएलए को भी सूचना दी गई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर कार्यक्रम स्थल पहुंचकर जन चौपाल को सफल बनाने का आह्वान किया।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एटा के जिला महासचिव भूपेंद्र सिंह प्रजापति होंगे। जन चौपाल में क्षेत्र के लोगों और समाज के विभिन्न वर्गों से संवाद किया जाएगा। मुख्य अतिथि लोगों से आवश्यक चर्चा कर उनकी समस्याओं और क्षेत्र से जुड़े मुद्दों की जानकारी लेंगे। इसके साथ ही संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श किया जाएगा।
सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि जन चौपाल के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं को समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों से सीधे संवाद करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।
जनसंपर्क के दौरान राजू मिश्रा, विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार गौतम, अर्पित पोरवाल, रामरतन दोहरे समेत पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • लगातार 30 घंटे की बारिश से टूटा आशियाना: कई कच्चे मकान ढहे, खुले आसमान के नीचे आए गरीब परिवार *लगातार 30 घंटे की बारिश से टूटा आशियाना: कई कच्चे मकान ढहे, खुले आसमान के नीचे आए गरीब परिवार* रिपोर्टर = सौरभ पाण्डेय स्थान = जालौन यूपी जालौन के ब्लाक कुठौंद ​क्षेत्र:मे पिछले 30 घंटों से हो रही मूसलाधार बारिश ने गरीब किसानों और ग्रामीणों पर आफत ला दी है। लगातार बारिश के चलते मिट्टी और खपरैल से बने कई कच्चे घर भरभराकर गिर गए। दीवारों के ढहने और छत गिरने से घरों में रखा राशन, कपड़े और गृहस्थी का सारा सामान मलबे में दबकर पूरी तरह नष्ट हो गया है। ​आशियाना छिन जाने के कारण कई परिवार बेघर होकर खुले आसमान के नीचे तिरपाल के सहारे रहने को मजबूर हैं। गनीमत रही कि दीवार में दरारें देखते ही परिजन समय रहते बाहर निकल आए, जिससे बड़ा जानी नुकसान टल गया। प्रभावित परिवारों ने गरीब किसान विनोद तिवारी कुरौली ने शासन-प्रशासन से तत्काल राहत सामग्री और मकान क्षति के मुआवजे की गुहार लगाई है।
    4
    लगातार 30 घंटे की बारिश से टूटा आशियाना: कई कच्चे मकान ढहे, खुले आसमान के नीचे आए गरीब परिवार
*लगातार 30 घंटे की बारिश से टूटा आशियाना: कई कच्चे मकान ढहे, खुले आसमान के नीचे आए गरीब परिवार*
रिपोर्टर = सौरभ पाण्डेय 
स्थान = जालौन  यूपी 
जालौन के ब्लाक कुठौंद ​क्षेत्र:मे पिछले 30 घंटों से हो रही मूसलाधार बारिश ने गरीब किसानों और ग्रामीणों पर आफत ला दी है। लगातार बारिश के चलते मिट्टी और खपरैल से बने कई कच्चे घर भरभराकर गिर गए। दीवारों के ढहने और छत गिरने से घरों में रखा राशन, कपड़े और गृहस्थी का सारा सामान मलबे में दबकर पूरी तरह नष्ट हो गया है।
​आशियाना छिन जाने के कारण कई परिवार बेघर होकर खुले आसमान के नीचे तिरपाल के सहारे रहने को मजबूर हैं। गनीमत रही कि दीवार में दरारें देखते ही परिजन समय रहते बाहर निकल आए, जिससे बड़ा जानी नुकसान टल गया। प्रभावित परिवारों ने गरीब किसान विनोद तिवारी कुरौली ने शासन-प्रशासन से तत्काल राहत सामग्री और मकान क्षति के मुआवजे की गुहार लगाई है।
    user_सौरभ पाण्डेय साधना न्यूज
    सौरभ पाण्डेय साधना न्यूज
    Mercantile development औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • मूसलाधार बारिश में भरभराकर गिरी इंटर कॉलेज की दीवार, सड़क पर मलबा; बड़ा हादसा टला - फफूंद में राधा वल्लभ इंटर कॉलेज की दीवार गिरने से मुख्य मार्ग हुआ बंद, राहगीरों को हुई परेशानी फफूंद औरैया। पिछले दो दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। शनिवार को कस्बे में स्थित श्री राधा वल्लभ इंटर कॉलेज की एक विशाल दीवार अचानक भरभराकर मुख्य सड़क पर जा गिरी। दीवार गिरने के दौरान मौके पर कोई मौजूद नहीं होने से बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, दीवार का मलबा सड़क पर फैल जाने से आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया। बताया गया कि लगातार बारिश के कारण दीवार में सीलन बढ़ गई थी। इसी बीच अचानक दीवार भरभराकर सड़क पर गिर पड़ी। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। गनीमत रही कि बारिश के कारण सड़क पर लोगों की आवाजाही कम थी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। दीवार गिरने के बाद ईंट-पत्थरों का भारी मलबा मुख्य मार्ग पर फैल गया। इससे रास्ता अवरुद्ध हो गया और राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी विद्यालय प्रशासन और संबंधित जिम्मेदारों को दी। लोगों ने जल्द से जल्द मलबा हटवाकर मार्ग को सुचारु कराने की मांग की है। लगातार बारिश के कारण कस्बे और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव और सीलन की स्थिति बनी हुई है। कई पुराने और कच्चे मकानों पर भी गिरने का खतरा मंडरा रहा है। क्षेत्र में कुछ मकानों के क्षतिग्रस्त होने की सूचनाएं भी सामने आई हैं। बारिश के चलते लोगों में भय का माहौल है। वहीं किसानों को खेतों में खड़ी फसलों को लेकर चिंता सताने लगी है।
    1
    मूसलाधार बारिश में भरभराकर गिरी इंटर कॉलेज की दीवार, सड़क पर मलबा; बड़ा हादसा टला
- फफूंद में राधा वल्लभ इंटर कॉलेज की दीवार गिरने से मुख्य मार्ग हुआ बंद, राहगीरों को हुई परेशानी

फफूंद औरैया। पिछले दो दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। शनिवार को कस्बे में स्थित श्री राधा वल्लभ इंटर कॉलेज की एक विशाल दीवार अचानक भरभराकर मुख्य सड़क पर जा गिरी। दीवार गिरने के दौरान मौके पर कोई मौजूद नहीं होने से बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, दीवार का मलबा सड़क पर फैल जाने से आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया।
बताया गया कि लगातार बारिश के कारण दीवार में सीलन बढ़ गई थी। इसी बीच अचानक दीवार भरभराकर सड़क पर गिर पड़ी। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। गनीमत रही कि बारिश के कारण सड़क पर लोगों की आवाजाही कम थी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
दीवार गिरने के बाद ईंट-पत्थरों का भारी मलबा मुख्य मार्ग पर फैल गया। इससे रास्ता अवरुद्ध हो गया और राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी विद्यालय प्रशासन और संबंधित जिम्मेदारों को दी। लोगों ने जल्द से जल्द मलबा हटवाकर मार्ग को सुचारु कराने की मांग की है।
लगातार बारिश के कारण कस्बे और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव और सीलन की स्थिति बनी हुई है। कई पुराने और कच्चे मकानों पर भी गिरने का खतरा मंडरा रहा है। क्षेत्र में कुछ मकानों के क्षतिग्रस्त होने की सूचनाएं भी सामने आई हैं। बारिश के चलते लोगों में भय का माहौल है। वहीं किसानों को खेतों में खड़ी फसलों को लेकर चिंता सताने लगी है।
    user_Rohit Awsthi
    Rohit Awsthi
    Local News Reporter बिधूना, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • कन्नौज में ईशन नदी का तांडव, बारिश ने तोड़े रिकॉर्ड, तिर्वा क्षेत्र से लेकर गुरसहायगंज रोड तक हाहाकार जिले में मूसलाधार बारिश ने पिछले कई वर्षों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। भारी बारिश के कारण तिर्वा क्षेत्र से होकर गुजरने वाली ईशन नदी उफान पर है और अपने रौद्र रूप में आ चुकी है। नदी के जलस्तर में हुई अचानक वृद्धि ने ग्रामीण इलाकों और संपर्क मार्गों पर भीषण तबाही मचाई है।
    1
    कन्नौज में ईशन नदी का तांडव, बारिश ने तोड़े रिकॉर्ड, तिर्वा क्षेत्र से लेकर गुरसहायगंज रोड तक हाहाकार 


जिले में मूसलाधार बारिश ने पिछले कई वर्षों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। भारी बारिश के कारण तिर्वा क्षेत्र से होकर गुजरने वाली ईशन नदी उफान पर है और अपने रौद्र रूप में आ चुकी है। नदी के जलस्तर में हुई अचानक वृद्धि ने ग्रामीण इलाकों और संपर्क मार्गों पर भीषण तबाही मचाई है।
    user_पत्रकार घनश्याम
    पत्रकार घनश्याम
    Court reporter तिरवा, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.