logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मूसलाधार बारिश में भरभराकर गिरी इंटर कॉलेज की दीवार, सड़क पर मलबा; बड़ा हादसा टला - फफूंद में राधा वल्लभ इंटर कॉलेज की दीवार गिरने से मुख्य मार्ग हुआ बंद, राहगीरों को हुई परेशानी फफूंद औरैया। पिछले दो दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। शनिवार को कस्बे में स्थित श्री राधा वल्लभ इंटर कॉलेज की एक विशाल दीवार अचानक भरभराकर मुख्य सड़क पर जा गिरी। दीवार गिरने के दौरान मौके पर कोई मौजूद नहीं होने से बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, दीवार का मलबा सड़क पर फैल जाने से आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया। बताया गया कि लगातार बारिश के कारण दीवार में सीलन बढ़ गई थी। इसी बीच अचानक दीवार भरभराकर सड़क पर गिर पड़ी। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। गनीमत रही कि बारिश के कारण सड़क पर लोगों की आवाजाही कम थी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। दीवार गिरने के बाद ईंट-पत्थरों का भारी मलबा मुख्य मार्ग पर फैल गया। इससे रास्ता अवरुद्ध हो गया और राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी विद्यालय प्रशासन और संबंधित जिम्मेदारों को दी। लोगों ने जल्द से जल्द मलबा हटवाकर मार्ग को सुचारु कराने की मांग की है। लगातार बारिश के कारण कस्बे और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव और सीलन की स्थिति बनी हुई है। कई पुराने और कच्चे मकानों पर भी गिरने का खतरा मंडरा रहा है। क्षेत्र में कुछ मकानों के क्षतिग्रस्त होने की सूचनाएं भी सामने आई हैं। बारिश के चलते लोगों में भय का माहौल है। वहीं किसानों को खेतों में खड़ी फसलों को लेकर चिंता सताने लगी है।

8 hrs ago
user_Rohit Awsthi
Rohit Awsthi
Local News Reporter बिधूना, औरैया, उत्तर प्रदेश•
8 hrs ago

मूसलाधार बारिश में भरभराकर गिरी इंटर कॉलेज की दीवार, सड़क पर मलबा; बड़ा हादसा टला - फफूंद में राधा वल्लभ इंटर कॉलेज की दीवार गिरने से मुख्य मार्ग हुआ बंद, राहगीरों को हुई परेशानी फफूंद औरैया। पिछले दो दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। शनिवार को कस्बे में स्थित श्री राधा वल्लभ इंटर कॉलेज की एक विशाल दीवार अचानक भरभराकर मुख्य सड़क पर जा गिरी। दीवार गिरने के दौरान मौके पर कोई मौजूद नहीं होने से बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, दीवार का मलबा सड़क पर फैल जाने से आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया। बताया गया कि लगातार बारिश के कारण दीवार में सीलन बढ़ गई थी। इसी बीच अचानक दीवार भरभराकर सड़क पर गिर पड़ी। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। गनीमत रही कि बारिश के कारण सड़क पर लोगों की आवाजाही कम थी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। दीवार गिरने के बाद ईंट-पत्थरों का भारी मलबा मुख्य मार्ग पर फैल गया। इससे रास्ता अवरुद्ध हो गया और राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी विद्यालय प्रशासन और संबंधित जिम्मेदारों को दी। लोगों ने जल्द से जल्द मलबा हटवाकर मार्ग को सुचारु कराने की मांग की है। लगातार बारिश के कारण कस्बे और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव और सीलन की स्थिति बनी हुई है। कई पुराने और कच्चे मकानों पर भी गिरने का खतरा मंडरा रहा है। क्षेत्र में कुछ मकानों के क्षतिग्रस्त होने की सूचनाएं भी सामने आई हैं। बारिश के चलते लोगों में भय का माहौल है। वहीं किसानों को खेतों में खड़ी फसलों को लेकर चिंता सताने लगी है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • एसओजी और कुदरकोट पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में अंतरराज्यीय शातिर चोर को किया गिरफ्तार औरैया। थाना कुदरकोट और एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम ने शनिवार को बुंदेलखण्ड एक्सप्रेसवे के गढ़वाना जाने वाले मार्ग पर बने अंडरपास के पास से एक अंतरराज्यीय शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के पास से चोरी की 6 सोने की अंगूठियां बरामद की हैं। कस्बा कुदरकोट स्थित "न्यू मां अलोपा ज्वैलर्स" के संचालक समीर सोनी ने तहरीर दी थी कि 19 सितंबर को अपाचे मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उनके भाई शिवम सोनी को चकमा देकर दुकान से सोने की अंगूठियां चोरी कर ली थीं। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा संख्या 96/2026 धारा 305(A)/3(5) बीएनएस पंजीकृत कर जांच शुरू की थी। शनिवार दोपहर करीब 12:45 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर समय 12.45 बजे बुंदेलखण्ड एक्सप्रेसवे के गढवाना जाने वाले मार्ग पर बने अडरपास के पास से अभियुक्त कासिम अब्बास ईरानी पुत्र मजहर अब्बास ईरानी उर्फ भानु यादव निवासी विदिशा रोड भानपुर (जैन मंदिर के पास) थाना छोला मदिंर जनपद भोपाल मध्यप्रदेश उम्र करीब 20 वर्ष को मय चोरी किये हुए माल ( 06 अदद अंगूठी पीली धातु ) सहित दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने कुदरकोट की दुकान से चोरी करने की बात कबूल की और बताया कि वह विभिन्न राज्यों में घूम-घूमकर चोरी की घटनाएं अंजाम देता है। पूछताछ एवं बरामदगी के आधार पर उक्त अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
    3
    एसओजी और कुदरकोट पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में अंतरराज्यीय शातिर चोर को किया गिरफ्तार  
औरैया। थाना कुदरकोट और एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम ने शनिवार को बुंदेलखण्ड एक्सप्रेसवे के गढ़वाना जाने वाले मार्ग पर बने अंडरपास के पास से एक अंतरराज्यीय शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के पास से चोरी की 6 सोने की अंगूठियां बरामद की हैं।
कस्बा कुदरकोट स्थित "न्यू मां अलोपा ज्वैलर्स" के संचालक समीर सोनी ने तहरीर दी थी कि 19 सितंबर को अपाचे मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उनके भाई शिवम सोनी को चकमा देकर दुकान से सोने की अंगूठियां चोरी कर ली थीं। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा संख्या 96/2026 धारा 305(A)/3(5) बीएनएस पंजीकृत कर जांच शुरू की थी। 
शनिवार दोपहर करीब 12:45 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर समय 12.45 बजे बुंदेलखण्ड एक्सप्रेसवे के गढवाना जाने वाले मार्ग पर बने अडरपास के पास से अभियुक्त कासिम अब्बास ईरानी पुत्र मजहर अब्बास ईरानी उर्फ भानु यादव निवासी  विदिशा रोड भानपुर (जैन मंदिर के पास) थाना छोला मदिंर जनपद भोपाल मध्यप्रदेश उम्र करीब 20 वर्ष को मय चोरी किये हुए माल ( 06 अदद अंगूठी पीली धातु ) सहित दबोच लिया। 
पूछताछ में आरोपी ने कुदरकोट की दुकान से चोरी करने की बात कबूल की और बताया कि वह विभिन्न राज्यों में घूम-घूमकर चोरी की घटनाएं अंजाम देता है। पूछताछ एवं बरामदगी के आधार पर उक्त अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
    user_दिलीप कुमार
    दिलीप कुमार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • 30 घंटे से लगतार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, खेतों में भरा पानी; फसलें बर्बादी की कगार पर *30 घंटे से लगतार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, खेतों में भरा पानी; फसलें बर्बादी की कगार पर* ​ ओलावृष्टि से पहले से ही किसान परेशान फासले हो गई थी नष्ट नहीं मिले था मुआवजा किसानों ने लगाया आरोप रिपोर्टर = सौरभ पाण्डेय स्थान = जालौन यूपी जालौन के पूरे जिले क्षेत्र में कुठौन्द क्षेत्र मे पिछले 30 घंटों से हो रही लगातार बारिश ने आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार बरसते पानी से सबसे बुरा असर किसानों पर पड़ा है। सैकड़ों एकड़ में फैली तैयार फसलें जलमग्न हो गई हैं, जिससे उनके पूरी तरह नष्ट होने की कगार पर पहुंचने का खतरा मंडराने लगा है। कुठौन्द ब्लाक के क्षेत्र में वावली कुरौली नाकेलपुरा. नीमगाव भोजपुर ​खेतों में कई फीट पानी भर जाने के कारण पौधों की जड़ें सड़ने लगी हैं। मेहनत और लागत डूबते देख किसानों के चेहरों पर मायूसी छा गई है। अन्नदाताओं ने स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि खेतों में भरे पानी की तुरंत निकासी का प्रबंध किया जाए और नुकसान का जल्द सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिया जाए। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ घंटों तक बादलों का डेरा बने रहने की संभावना है, जिससे किसानों की चिंता और बढ़ गई किसानों को कहना है पहले से ही संकट में था क्यूँ की गेहूं और मटर की ओलावृष्टि से हुई थी फ़ासल नष्ट हो गई थी उसका मुआवजा अभी तक नहीं फिर किसानों की फासल पानी ने की बर्बाद कर दी वाईट = राजेश कुमार
    4
    30 घंटे से लगतार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, खेतों में भरा पानी; फसलें बर्बादी की कगार पर
*30 घंटे से लगतार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, खेतों में भरा पानी; फसलें बर्बादी की कगार पर*
​
ओलावृष्टि से पहले से ही किसान परेशान फासले हो गई थी नष्ट नहीं मिले  था मुआवजा किसानों ने लगाया आरोप
रिपोर्टर = सौरभ पाण्डेय 
स्थान = जालौन यूपी 
जालौन के पूरे जिले क्षेत्र में कुठौन्द क्षेत्र मे पिछले 30 घंटों से हो रही लगातार बारिश ने आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार बरसते पानी से सबसे बुरा असर किसानों पर पड़ा है। सैकड़ों एकड़ में फैली तैयार फसलें जलमग्न हो गई हैं, जिससे उनके पूरी तरह नष्ट होने की कगार पर पहुंचने का खतरा मंडराने लगा है।
कुठौन्द ब्लाक के क्षेत्र में वावली कुरौली नाकेलपुरा. नीमगाव भोजपुर ​खेतों में कई फीट पानी भर जाने के कारण पौधों की जड़ें सड़ने लगी हैं। मेहनत और लागत डूबते देख किसानों के चेहरों पर मायूसी छा गई है। अन्नदाताओं ने स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि खेतों में भरे पानी की तुरंत निकासी का प्रबंध किया जाए और नुकसान का जल्द सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिया जाए। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ घंटों तक बादलों का डेरा बने रहने की संभावना है, जिससे किसानों की चिंता और बढ़ गई
किसानों को  कहना है  पहले से  ही संकट में था क्यूँ की गेहूं और मटर की ओलावृष्टि से हुई थी फ़ासल नष्ट हो गई थी उसका मुआवजा अभी तक नहीं फिर किसानों की फासल पानी ने की बर्बाद कर दी 
वाईट  = राजेश कुमार
    user_सौरभ पाण्डेय साधना न्यूज
    सौरभ पाण्डेय साधना न्यूज
    Mercantile development औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • भारी वारिस के बीच माँ मंगलाकाली के दर्शन कर 07 वर्षीय शौर्य सेंगर के जन्मोत्सव कार्यक्रम का हुआ शुभारम्भ परिजनों नें केक काटकर दी उज्जवल भविष्य का शुभाशीष जिसके लिये सभी आत्मीय जनों का दिल धन्यवाद औरैया, जैसा कि आप सभी लोगों को मालूम हैकि 25 सितम्बर 2026 को सतेन्द्र सेंगर "राष्ट्रीय अध्यक्ष" मीडिया अधिकार मंच भारत के इकलौते पुत्र शौर्य सेंगर का जन्मोत्सव कार्यक्रम था, परन्तु भीषण वारिस नें जन्मोत्सव कार्यक्रम सहित समाज हितों के स्थाई समस्याओं के निस्तारण हेतु आयोजित कार्यक्रम गृहण लग गया, इस बाद भी सतेन्द्र सेंगर नें अपने 07 वर्षीय पुत्र शौर्य सेंगर को माँ मंगला काली के दर्शन करा आशीर्वाद एवं उज्जवल भविष्य की प्रार्थना कर जन्मोत्सव का शुभारम्भ किया, भले ही भारी वारिस के चलते कार्यक्रम को गृहण लगा रहा परन्तु शौर्य की दादी लक्ष्मी देवी, दाऊ बिनोद सेंगर, प्रमोद सेंगर ताई गुड्डी देवी चाचा धर्मेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह राठौर जालौन, बहिन कीर्ति देवी, सहित सुंदर लाल सिंह, नानी सारदा देवी, मौसी किरन कुमारी, मामा किशन, शनि रोहित, मौसा राकेश बाबू सहित कुलदीप सिंह ऋषि राजावत कार्यवाहक राष्ट्रीय महासचिव मीडिया अधिकार मंच भारत, कार्तिकेय सोनी सम्पादक फैक्ट्र प्लेटफार्म लेजर दैनिक न्यूज पेपर, मौसी नाज व फुरकान, सहित सैकड़ों लोगों की उपस्थित में केक काटकर कर शौर्य सेंगर को तिलक लगाकर मिठाई खिला उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें की, भारी बारिस में दूर दराज से चलकर आये आत्मीय बन्धुओं नें शौर्य सेंगर को शुभाशीष देने पर सतेन्द्र सेंगर नें सभी का आभार व्यक्ति किया,
    4
    भारी वारिस के बीच माँ मंगलाकाली के दर्शन कर 07 वर्षीय शौर्य सेंगर के जन्मोत्सव कार्यक्रम का हुआ शुभारम्भ परिजनों नें केक काटकर दी उज्जवल भविष्य का शुभाशीष जिसके लिये सभी आत्मीय जनों का दिल धन्यवाद 
औरैया, जैसा कि आप सभी लोगों को मालूम हैकि 25 सितम्बर 2026 को सतेन्द्र सेंगर "राष्ट्रीय अध्यक्ष" मीडिया अधिकार मंच भारत के इकलौते पुत्र शौर्य सेंगर का जन्मोत्सव कार्यक्रम था, परन्तु भीषण वारिस नें जन्मोत्सव कार्यक्रम सहित समाज हितों के स्थाई समस्याओं के निस्तारण हेतु आयोजित कार्यक्रम गृहण लग गया, इस बाद भी सतेन्द्र सेंगर नें अपने 07 वर्षीय पुत्र शौर्य सेंगर को माँ मंगला काली के दर्शन करा आशीर्वाद एवं उज्जवल भविष्य की प्रार्थना कर जन्मोत्सव का शुभारम्भ किया, भले ही भारी वारिस के चलते कार्यक्रम को गृहण लगा रहा परन्तु शौर्य की दादी लक्ष्मी देवी, दाऊ बिनोद सेंगर, प्रमोद सेंगर ताई गुड्डी देवी चाचा धर्मेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह राठौर जालौन, बहिन कीर्ति देवी, सहित सुंदर लाल सिंह, नानी सारदा देवी, मौसी किरन कुमारी, मामा किशन, शनि रोहित, मौसा राकेश बाबू सहित कुलदीप सिंह ऋषि राजावत कार्यवाहक राष्ट्रीय महासचिव मीडिया अधिकार मंच भारत, कार्तिकेय सोनी सम्पादक फैक्ट्र प्लेटफार्म लेजर दैनिक न्यूज पेपर, मौसी नाज व फुरकान, सहित सैकड़ों लोगों की उपस्थित में केक काटकर कर शौर्य सेंगर को तिलक लगाकर मिठाई खिला उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें की, भारी बारिस में दूर दराज से चलकर आये आत्मीय बन्धुओं नें शौर्य सेंगर को शुभाशीष देने पर सतेन्द्र सेंगर नें सभी का आभार व्यक्ति किया,
    user_MRU INDIA TV
    MRU INDIA TV
    Social Media Manager औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • *लखनऊ: जानकीपुरम प्रथम वार्ड के मड़ियांव गांव में घरों में घुसा बारिश का पानी, ल *लखनऊ: जानकीपुरम प्रथम वार्ड के मड़ियांव गांव में घरों में घुसा बारिश का पानी, लोग परेशान* *Lucknow -* लखनऊ के जानकीपुरम प्रथम वार्ड स्थित मड़ियांव गांव में जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। हल्की बारिश में ही नालियां चोक होने से पानी घरों के अंदर तक भर गया। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि लंबे समय से नालियों की सफाई नहीं हुई है, जिसके कारण हर बरसात में यही स्थिति बनती है। इस वार्ड की पार्षद निशा तिवारी हैं। लोगों ने नगर निगम से जल्द सफाई कराने की मांग की है।
    1
    *लखनऊ: जानकीपुरम प्रथम वार्ड के मड़ियांव गांव में घरों में घुसा बारिश का पानी, ल
*लखनऊ: जानकीपुरम प्रथम वार्ड के मड़ियांव गांव में घरों में घुसा बारिश का पानी, लोग परेशान*
*Lucknow -* लखनऊ के जानकीपुरम प्रथम वार्ड स्थित मड़ियांव गांव में जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। हल्की बारिश में ही नालियां चोक होने से पानी घरों के अंदर तक भर गया।
स्थानीय निवासियों का आरोप है कि लंबे समय से नालियों की सफाई नहीं हुई है, जिसके कारण हर बरसात में यही स्थिति बनती है। इस वार्ड की पार्षद निशा तिवारी हैं। लोगों ने नगर निगम से जल्द सफाई कराने की मांग की है।
    user_Ankit kumar
    Ankit kumar
    Court reporter रसूलबाद, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • औरैया बारिश के चलते दीवाल गिरने से एक दर्जन मकान बाल बाल बचे ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया बारिश के चलते दीवाल गिरने से एक दर्जन मकान बाल बाल बचे दो दिन से लगातार बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हादसे के समय सभी परिवार घरो मे थे लेकिन गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई कालेज की दीवार के मलवे से दो मोहल्ले के लोगों मे परेशानी उक्त मामले की शिकायत कालेज के अध्यापको से की तो बिगड़े बोल कस्बे के अंतर्गत श्री राधा बल्ल्भ इंटर कालेज फफूँद का मामला
    1
    औरैया 

बारिश के चलते  दीवाल गिरने से एक दर्जन मकान बाल बाल बचे
ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया 
बारिश के चलते  दीवाल गिरने से एक दर्जन मकान बाल बाल बचे 
दो दिन से लगातार बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित 
हादसे के समय सभी परिवार घरो मे थे लेकिन गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई 
कालेज की दीवार के मलवे से दो मोहल्ले के लोगों मे परेशानी 
उक्त मामले की शिकायत कालेज के अध्यापको से की तो बिगड़े बोल 
कस्बे के अंतर्गत श्री राधा बल्ल्भ इंटर कालेज फफूँद का मामला
    user_Jahid Akhter
    Jahid Akhter
    Ptrkar औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • ट्रक और पिक अप की टक्कर से पिक अप में सवार ड्राइवर और कंडक्टर दोनों की मौके पर हुई मौत।
    1
    ट्रक और पिक अप की टक्कर से पिक अप में सवार ड्राइवर और कंडक्टर दोनों की मौके पर हुई मौत।
    user_Anil Kumar
    Anil Kumar
    तिरवा, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • *थाना कुदरकोट व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना कुदरकोट क्षेत्रांर्गत हुई चोरी का सफल अनावरण करते हुए 01 अंतरराज्यीय शातिर चोर को मय चोरी किये हुए माल सहित गिरफ्तार करने के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गई बाइट।*👇
    1
    *थाना कुदरकोट व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना कुदरकोट क्षेत्रांर्गत हुई चोरी का सफल अनावरण करते हुए  01 अंतरराज्यीय शातिर चोर को मय चोरी किये हुए माल सहित गिरफ्तार करने के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गई बाइट।*👇
    user_Rohit Awsthi
    Rohit Awsthi
    Local News Reporter बिधूना, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • औरैया,तेज हवा और बारिश से विद्युत आपूर्ति बाधित, मौसम सामान्य होने पर बहाल होगी बिजली औरैया। सदर क्षेत्र में लगातार तेज हवा एवं बारिश के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है। खराब मौसम के चलते विद्युत लाइनों एवं खंभों पर कार्य करना जोखिमपूर्ण हो गया है। विद्युत दुर्घटना की आशंका को देखते हुए फिलहाल फॉल्ट ठीक करने और लाइनों पर मरम्मत का कार्य रोक दिया गया है। इस संबंध में औरैया के एसडीओ अजेय यादव ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे विद्युत कर्मियों का सहयोग करें और मौसम सामान्य होने तक धैर्य बनाए रखें। उन्होंने बताया कि तेज हवा और बारिश के दौरान विद्युत लाइनों एवं खंभों पर काम करना कर्मचारियों की सुरक्षा के लिहाज से बेहद खतरनाक है। ऐसे में उपभोक्ताओं एवं विद्युत कर्मियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जैसे ही हवा की गति कम होगी और बारिश में कमी आएगी, स्थिति का सुरक्षित आकलन कर विद्युत आपूर्ति बहाल करने का कार्य तत्काल शुरू कर दिया जाएगा। विद्युत विभाग की टीम मौसम अनुकूल होते ही फॉल्ट ठीक कर आपूर्ति सुचारु करने का प्रयास करेगी। अधिशासी अभियंता, विद्युत विभाग औरैया की ओर से भी उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे विपरीत मौसम की स्थिति में विद्युत कर्मियों का सहयोग करें तथा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विभाग द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।
    1
    औरैया,तेज हवा और बारिश से विद्युत आपूर्ति बाधित, मौसम सामान्य होने पर बहाल होगी बिजली
औरैया। सदर क्षेत्र में लगातार तेज हवा एवं बारिश के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है। खराब मौसम के चलते विद्युत लाइनों एवं खंभों पर कार्य करना जोखिमपूर्ण हो गया है। विद्युत दुर्घटना की आशंका को देखते हुए फिलहाल फॉल्ट ठीक करने और लाइनों पर मरम्मत का कार्य रोक दिया गया है।
इस संबंध में औरैया के एसडीओ अजेय यादव ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे विद्युत कर्मियों का सहयोग करें और मौसम सामान्य होने तक धैर्य बनाए रखें। उन्होंने बताया कि तेज हवा और बारिश के दौरान विद्युत लाइनों एवं खंभों पर काम करना कर्मचारियों की सुरक्षा के लिहाज से बेहद खतरनाक है। ऐसे में उपभोक्ताओं एवं विद्युत कर्मियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि जैसे ही हवा की गति कम होगी और बारिश में कमी आएगी, स्थिति का सुरक्षित आकलन कर विद्युत आपूर्ति बहाल करने का कार्य तत्काल शुरू कर दिया जाएगा। विद्युत विभाग की टीम मौसम अनुकूल होते ही फॉल्ट ठीक कर आपूर्ति सुचारु करने का प्रयास करेगी।
अधिशासी अभियंता, विद्युत विभाग औरैया की ओर से भी उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे विपरीत मौसम की स्थिति में विद्युत कर्मियों का सहयोग करें तथा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विभाग द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।
    user_Jahid Akhter
    Jahid Akhter
    Ptrkar औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • सौरिख कन्नौज 48 घंटे से लगातार हो रही तेज बारिश होने से सभी काम अस्त व्यस्त किसानों के चेहरों पर संकट के बादल किसानों के खेतों में खड़ी धान व आलू की फैसले चौपट किसान भुखमरी के कगार पर किसानों का कहना है कि अगर ऐसी ही बारिश लगातार होती रही तो हम लोगों को खाने के भी लाले पड़ सकते हैं सौरिख कन्नौज 48 घंटे से लगातार हो रही तेज बारिश होने से सभी काम अस्त व्यस्त किसानों के चेहरों पर संकट के बादल किसानों के खेतों में खड़ी धान व आलू की फैसले चौपट किसान भुखमरी के कगार पर किसानों का कहना है कि अगर ऐसी ही बारिश लगातार होती रही तो हम लोगों को खाने के भी लाले पड़ सकते हैं
    2
    सौरिख कन्नौज 48 घंटे से लगातार हो रही तेज बारिश होने से सभी काम अस्त व्यस्त किसानों के चेहरों पर संकट के बादल किसानों के खेतों में खड़ी धान व आलू की फैसले चौपट किसान भुखमरी के कगार पर किसानों का कहना है कि अगर ऐसी ही बारिश लगातार होती रही तो हम लोगों को खाने के भी लाले पड़ सकते हैं
सौरिख कन्नौज 48 घंटे से लगातार हो रही तेज बारिश होने से सभी काम अस्त व्यस्त किसानों के चेहरों पर संकट के बादल किसानों के खेतों में खड़ी धान व आलू की फैसले चौपट किसान भुखमरी के कगार पर किसानों का कहना है कि अगर ऐसी ही बारिश लगातार होती रही तो हम लोगों को खाने के भी लाले पड़ सकते हैं
    user_पत्रकार Munish Singh
    पत्रकार Munish Singh
    Grain Wholesaler छिबरामऊ, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.