Shuru
Apke Nagar Ki App…
कन्नौज में ईशन नदी का तांडव, बारिश ने तोड़े रिकॉर्ड, तिर्वा क्षेत्र से लेकर गुरसहायगंज रोड तक हाहाकार जिले में मूसलाधार बारिश ने पिछले कई वर्षों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। भारी बारिश के कारण तिर्वा क्षेत्र से होकर गुजरने वाली ईशन नदी उफान पर है और अपने रौद्र रूप में आ चुकी है। नदी के जलस्तर में हुई अचानक वृद्धि ने ग्रामीण इलाकों और संपर्क मार्गों पर भीषण तबाही मचाई है।
पत्रकार घनश्याम
कन्नौज में ईशन नदी का तांडव, बारिश ने तोड़े रिकॉर्ड, तिर्वा क्षेत्र से लेकर गुरसहायगंज रोड तक हाहाकार जिले में मूसलाधार बारिश ने पिछले कई वर्षों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। भारी बारिश के कारण तिर्वा क्षेत्र से होकर गुजरने वाली ईशन नदी उफान पर है और अपने रौद्र रूप में आ चुकी है। नदी के जलस्तर में हुई अचानक वृद्धि ने ग्रामीण इलाकों और संपर्क मार्गों पर भीषण तबाही मचाई है।
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- 19 फीट का सरकारी नाला सिमट कर रह गया दो फीट, पांच फीट पानी में कैद हुआ परिवार 19 फीट का सरकारी नाला सिमट कर रह गया दो फीट, पांच फीट पानी में कैद हुआ परिवार 48 घंटे की बारिश से पांच फीट तक भरा पानी, घरों में कैद हुए परिवार; रेस्क्यू के लिए पहुंची फायर ब्रिगेड और पुलिस, महिला पुलिसकर्मी न होने पर महिलाओं ने जाने से किया इनकार कन्नौज संवाददाता। 48 घंटे से लगातार हो रही झमाझम बारिश ने ठठिया कस्बे की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी है। छह गांवों और सैकड़ों एकड़ कृषि भूमि से बारिश का पानी निकालने वाला करीब 19 फीट चौड़ा सरकारी नाला अतिक्रमण और उपेक्षा के कारण कई स्थानों पर महज दो से तीन फीट चौड़ा रह गया है। नाले की जमीन पर कथित कब्जों के कारण बारिश का पानी नाले से निकलने के बजाय गलियों, सड़कों और खेतों में फैल रहा है। इसके चलते टिकौरियनपुर्वा मोहल्ले में जलभराव की स्थिति विकराल हो गई है। गुरुवार रात से लगातार हो रही बारिश के कारण टिकौरियनपुर्वा मोहल्ले में करीब पांच फीट तक पानी भर गया। लवकुश इंटर कॉलेज जाने वाला करीब 300 मीटर रास्ता पूरी तरह पानी में डूब गया। जलभराव के कारण विनोद सविता और आयुष सिंह बघेल के परिवार पिछले 48 घंटे से अपने ही घरों में कैद होकर रह गए हैं। मकान अपेक्षाकृत ऊंचे स्थान पर बने होने के बावजूद घरों के अंदर तक पानी पहुंच गया है। घरों के चारों ओर करीब पांच फीट पानी भरने से पूरा इलाका तालाब में तब्दील नजर आ रहा है। बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे सबसे ज्यादा परेशान लगातार पानी भरे रहने से बुजुर्गों, महिलाओं और छोटे बच्चों के सामने सबसे अधिक परेशानी खड़ी हो गई है। घरों से बाहर निकलने का रास्ता बंद होने के कारण खाने-पीने की सामग्री की व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। परेशान परिवारों ने प्रशासन से मदद और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की गुहार लगाई है। पुलिस और फायर ब्रिगेड पहुंची, पानी में उतरकर किया रेस्क्यू का प्रयास सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड के कर्मचारी और ठठिया थाना प्रभारी संजीव कुमार पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। जलभराव की गंभीरता को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने अपने कपड़े उतारकर पानी में उतरते हुए और तैरकर पानी से घिरे परिवारों तक पहुंचने का प्रयास किया। पुलिसकर्मी काफी देर तक लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए समझाते रहे। हालांकि, विनोद सविता और आयुष सिंह बघेल के घरों में मौजूद महिलाओं ने महिला पुलिसकर्मी के साथ न होने की बात कहते हुए पुरुष पुलिसकर्मियों के साथ जाने से इनकार कर दिया। महिलाओं ने स्पष्ट कहा कि महिला पुलिसकर्मी के बिना वे घर छोड़कर नहीं जाएंगी। पुलिसकर्मियों ने उन्हें काफी देर तक समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिलाएं तैयार नहीं हुईं। इसके बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम को वापस लौटना पड़ा। ऊंची सड़क भी नहीं दिला सकी राहत मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि सड़क आसपास के क्षेत्र से ऊंची होने के बावजूद करीब 300 मीटर तक पानी भरा हुआ है। पानी की गहराई और तेज बहाव के कारण लोग उस रास्ते से निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि नाले की सफाई और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई समय रहते हुई होती तो बारिश के दौरान हालात इतने भयावह नहीं होते। लगातार बारिश के बीच टिकौरियनपुर्वा में जलभराव ने प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। लोगों ने जल निकासी की तत्काल व्यवस्था कराने, नाले से अतिक्रमण हटाने और पानी में फंसे परिवारों तक खाद्य सामग्री व राहत पहुंचाने की मांग की है।1
- कानपुर-बिल्हौर क्षेत्र से बड़ी खबर चौबेपुर बेला क्रॉसिंग के पास ऑन रोड अचानक एक पेड़ गिर जाने से सड़क पर आवागमन बाधित हो गया है। कानपुर-बिल्हौर क्षेत्र से बड़ी खबर चौबेपुर बेला क्रॉसिंग के पास ऑन रोड अचानक एक पेड़ गिर जाने से सड़क पर आवागमन बाधित हो गया है। पेड़ गिरने के कारण सड़क पर जाम की स्थिति बन गई है और शिवराजपुर की ओर जाने वाले राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर वाहनों की लंबी कतार लगने लगी है। राहगीरों की मांग है कि जल्द से जल्द सड़क से पेड़ को हटाकर आवागमन सुचारू कराया जाए। फिलहाल लोगों को सावधानी से वाहन चलाने और जाम में धैर्य बनाए रखने की सलाह दी जा रही है।1
- मूसलाधार बारिश में भरभराकर गिरी इंटर कॉलेज की दीवार, सड़क पर मलबा; बड़ा हादसा टला - फफूंद में राधा वल्लभ इंटर कॉलेज की दीवार गिरने से मुख्य मार्ग हुआ बंद, राहगीरों को हुई परेशानी फफूंद औरैया। पिछले दो दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। शनिवार को कस्बे में स्थित श्री राधा वल्लभ इंटर कॉलेज की एक विशाल दीवार अचानक भरभराकर मुख्य सड़क पर जा गिरी। दीवार गिरने के दौरान मौके पर कोई मौजूद नहीं होने से बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, दीवार का मलबा सड़क पर फैल जाने से आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया। बताया गया कि लगातार बारिश के कारण दीवार में सीलन बढ़ गई थी। इसी बीच अचानक दीवार भरभराकर सड़क पर गिर पड़ी। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। गनीमत रही कि बारिश के कारण सड़क पर लोगों की आवाजाही कम थी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। दीवार गिरने के बाद ईंट-पत्थरों का भारी मलबा मुख्य मार्ग पर फैल गया। इससे रास्ता अवरुद्ध हो गया और राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी विद्यालय प्रशासन और संबंधित जिम्मेदारों को दी। लोगों ने जल्द से जल्द मलबा हटवाकर मार्ग को सुचारु कराने की मांग की है। लगातार बारिश के कारण कस्बे और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव और सीलन की स्थिति बनी हुई है। कई पुराने और कच्चे मकानों पर भी गिरने का खतरा मंडरा रहा है। क्षेत्र में कुछ मकानों के क्षतिग्रस्त होने की सूचनाएं भी सामने आई हैं। बारिश के चलते लोगों में भय का माहौल है। वहीं किसानों को खेतों में खड़ी फसलों को लेकर चिंता सताने लगी है।1
- *लखनऊ: जानकीपुरम प्रथम वार्ड के मड़ियांव गांव में घरों में घुसा बारिश का पानी, ल *लखनऊ: जानकीपुरम प्रथम वार्ड के मड़ियांव गांव में घरों में घुसा बारिश का पानी, लोग परेशान* *Lucknow -* लखनऊ के जानकीपुरम प्रथम वार्ड स्थित मड़ियांव गांव में जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। हल्की बारिश में ही नालियां चोक होने से पानी घरों के अंदर तक भर गया। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि लंबे समय से नालियों की सफाई नहीं हुई है, जिसके कारण हर बरसात में यही स्थिति बनती है। इस वार्ड की पार्षद निशा तिवारी हैं। लोगों ने नगर निगम से जल्द सफाई कराने की मांग की है।1
- हरदोई के साण्डी 36 घण्टे लगातार तेज बारिश के कारण जल जीवन अस्त व्यस्थ, घरो मे केद हुए लोग साण्डी इलाके मे पिछले 36 घण्टे से तेज हवा साथ लगातार घोरदार हो रही बहुत लोग परेशान है दो दिनों से रही बारिश के कारण गावों ओर आस पास इलाकों में जगह-जगह पानी भर गया है गांव की गलियों में जल भरा होने के कारण गांव वालों को पैदल चलने में दिक्कत होती है ग्रामीणों का कहना है बारिश होने के बाद जल भराव और फसलों को हुए नुकसान की वास्तविक स्थिति सामने आ सके की फिलहाल मौसम साफ होने का और पानी कम होने का इंतजार देख रहे हैं और जगह-जगह तेज हवा के कारण पेड़ पौधे संक्रमित हुए हैं जगह-जगह पेड़ गिरे भी हैं इसके कारण एक बिजली की लाइन भी टूटी है इससे 24 घंटा से ज्यादा बिजली न आने की आशंका है फिलहाल पावर हाउस की टीम काम में लगी है जल्द ही सुधार होगा आप भी हमारे साथ देखकर यह शुरू एप1
- सौरिख कन्नौज 48 घंटे से लगातार हो रही तेज बारिश होने से सभी काम अस्त व्यस्त किसानों के चेहरों पर संकट के बादल किसानों के खेतों में खड़ी धान व आलू की फैसले चौपट किसान भुखमरी के कगार पर किसानों का कहना है कि अगर ऐसी ही बारिश लगातार होती रही तो हम लोगों को खाने के भी लाले पड़ सकते हैं सौरिख कन्नौज 48 घंटे से लगातार हो रही तेज बारिश होने से सभी काम अस्त व्यस्त किसानों के चेहरों पर संकट के बादल किसानों के खेतों में खड़ी धान व आलू की फैसले चौपट किसान भुखमरी के कगार पर किसानों का कहना है कि अगर ऐसी ही बारिश लगातार होती रही तो हम लोगों को खाने के भी लाले पड़ सकते हैं2
- बारिश से गिरा कच्चा मकान, मलबे में दबी बकरियां और भैंस,18 जानवरों की मौत बारिश से गिरा कच्चा मकान, मलबे में दबी बकरियां और भैंस, 18 की मौत, चरमराईं व्यवस्थाएं कन्नौज। चक्रवाती तूफान अर्नब के कहर से बीते शुक्रवार की सुबह से जारी बरसात ने जिले में कई व्यवस्थाओं को ध्वस्थ करके रख दिया। बारिश के चलते जिले में जहां एक कच्चा मकान गिरने से उसमें मौजूद 17 बकरियों की मौत हो गई, वहीं जनमानस को कई समस्याओं का सामना भी करना पड़ा। बताते चलें कि, बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान अर्नब के गहरे अवदाब के असर से जाता हुआ मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया,वहीं इसके असर से बीते शुक्रवार की सुबह से लगातार जारी बारिश ने जनजीवन को अस्त व्यक्त करके रख दिया। शनिवार को सदर कोतवाली के गांव कीरतपुर में एक कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया। जिसके मकान में मौजूद 35 बकरियां भी मलबे में दब गईं। मामले की जानकारी मकान स्वामी और आसपास के ग्रामीणों को हुई तो लोग मदद को दौड़ पड़े। कड़ी मशक्कत के बाद जहां मलबे में दबी 18 बकरियों को बचा लिया गया वहीं 17 बकरियों की मौत हो गई। बात दें कि गांव के रहने वाले खलील बकरी पालन का कार्य करते हैं, दो बजे के करीब घटित हादसे में बकरियों की मौत के बाद खलील के सामने संकट पैदा हो गया। खलील के मुताबिक एक बकरी की कीमत बीस हजार रुपए थी। बारिश के कारण 33 केवी विद्युत लाइन में फाल्ट आने से शुक्रवार की देर रात तिर्वा नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली व्यवस्था ध्वस्थ हो गई वहीं बिजली आपूर्ति शनिवार की देर सायं बहाल नहीं हो सकी थी। करीब 20 घंटे बिजली के लगातार बाधित रहने की समस्या से लोगों को बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ा। पीने के पानी से लेकर बिजली संचालित कारोबार भी बुरी तरह प्रभावित हुए। बारिश के कारण बाजारों में शनिवार की सुबह से देर सायं तक सन्नाटा सा नजर आया। जरूरी कार्य से ही इक्का दुक्का लोग ही सड़कों पर रेंगते नजर आए। लगातार जारी बारिश के मंजर की बात करें तो जहां कई सड़कों और गलियों पर पानी ही पानी नजर आया वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में तो लोग निकलने को भी परेशान रहे। तिर्वा कन्नौज मार्ग पर तो तिर्वा नगर में ही सड़कों पर कई जगह हो चुके गड्ढों पर कई वाहन चालक गिरते पड़ते नजर आए। बारिश का पानी के दुकानों और घरों में घुसने से भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रोजमर्रा से अपनी जीविका चलाने वाले कामगार भी बारिश के कारण परेशान नजर आए। कुल मिलकर कहा जाए तो बीते शुक्रवार की सुबह से जारी लगातार बारिश ने जिले के तिर्वा सहित गुरसहायगंज, छिबरामऊ, कन्नौज शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में अव्यवस्था का आलम पैदा कर दिया।1
- कानपुर-बिल्हौर चौबेपुर क्षेत्र से बड़ी खबर चौबेपुर बेला क्रॉसिंग के पास ऑन रोड अचानक एक पेड़ गिर जाने से सड़क पर आवागमन बाधित हो गया है। कानपुर-बिल्हौर चौबेपुर क्षेत्र से बड़ी खबर चौबेपुर बेला क्रॉसिंग के पास ऑन रोड अचानक एक पेड़ गिर जाने से सड़क पर आवागमन बाधित हो गया है। पेड़ गिरने के कारण सड़क पर जाम की स्थिति बन गई है और शिवराजपुर की ओर जाने वाले राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर वाहनों की लंबी कतार लगने लगी है। राहगीरों की मांग है कि जल्द से जल्द सड़क से पेड़ को हटाकर आवागमन सुचारू कराया जाए। फिलहाल लोगों को सावधानी से वाहन चलाने और जाम में धैर्य बनाए रखने की सलाह दी जा रही है।2
- *थाना कुदरकोट व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना कुदरकोट क्षेत्रांर्गत हुई चोरी का सफल अनावरण करते हुए 01 अंतरराज्यीय शातिर चोर को मय चोरी किये हुए माल सहित गिरफ्तार करने के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गई बाइट।*👇1