logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ब्रेकिंग न्यूज़ | बगड़ तिराहे पर भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, दो घायल झुंझुनूं जिले के बगड़ तिराहे पर बुधवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गश्त के दौरान पुलिस को क्षतिग्रस्त हालत में वाहन मिला, जिसमें चार लोग फंसे हुए थे। पुलिस ने तत्काल रेस्क्यू कर घायलों को बाहर निकाला। हादसे में राकेश कुमार (निवासी हाउसिंग बोर्ड, झुंझुनूं, मूल निवासी कोलसिया) और नितिन कुमार (22 वर्ष, निवासी लाम्बा गोठड़ा, थाना बगड़) की मौत हो गई। राकेश कुमार भारतीय सेना में कार्यरत थे और अवकाश पर अपने घर आए हुए थे। वहीं साक्षक सिंगड़ (निवासी महराना, थाना सिंघाना) और विजयपाल (निवासी सैनिक नगर, झुंझुनूं) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को 108 एम्बुलेंस की सहायता से बीडीके अस्पताल झुंझुनूं पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद साक्षक सिंगड़ की गंभीर हालत को देखते हुए जयपुर रेफर कर दिया गया।

5 hrs ago
user_BAGAR NEWS RAJASTHAN
BAGAR NEWS RAJASTHAN
Media company झुंझुनू, झुंझुनू, राजस्थान•
5 hrs ago

ब्रेकिंग न्यूज़ | बगड़ तिराहे पर भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, दो घायल झुंझुनूं जिले के बगड़ तिराहे पर बुधवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गश्त के दौरान पुलिस को क्षतिग्रस्त हालत में वाहन मिला, जिसमें चार लोग फंसे हुए थे। पुलिस ने तत्काल रेस्क्यू कर घायलों को बाहर निकाला। हादसे में राकेश कुमार (निवासी हाउसिंग बोर्ड, झुंझुनूं, मूल निवासी कोलसिया) और नितिन कुमार (22 वर्ष, निवासी लाम्बा गोठड़ा, थाना बगड़) की मौत हो गई। राकेश कुमार भारतीय सेना में कार्यरत थे और अवकाश पर अपने घर आए हुए थे। वहीं साक्षक सिंगड़ (निवासी महराना, थाना सिंघाना) और विजयपाल (निवासी सैनिक नगर, झुंझुनूं) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को 108 एम्बुलेंस की सहायता से बीडीके अस्पताल झुंझुनूं पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद साक्षक सिंगड़ की गंभीर हालत को देखते हुए जयपुर रेफर कर दिया गया।

More news from Rajasthan and nearby areas
  • आरयूआईडीपी संवाद कार्यक्रम में लिए सुझाव, मंडावा में 2.99 करोड रुपए के होंगे कार्य, वेस्ट वाटर मैनेजमेंट पर खर्च की जाएगी राशि मंडावा। पंचायत समिति सभागार में बुधवार शाम को आरयूआईडीपी पांचवें चरण को लेकर उपखंड अधिकारी विश्वामित्र मीना की अध्यक्षता में संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। पर्यटन कस्बे में 2.99 करोड रुपए से वेस्ट वाटर मैनेजमेंट का होने वाले कार्य को लेकर संवाद कार्यक्रम में सुझाव लिए गए। उपखंड अधिकारी विश्वामित्र मीना ने केंद्र सरकार की ओर से होने वाले कार्य को लेकर विस्तार से जानकारी दी। आरयूआईडीपी के एक्सईएन देवेंद्र कुमार सैनी ने बताया कि मंडावा में एशियन विकास बैंक के वित्त पोषण से अपशिष्ट जल प्रबंधन एवं शोधित अपशिष्ट जल का पुन उपयोग किया जाएगा जिसको लेकर सितंबर माह में डीपीआर बनाना शुरू किया जाएगा व कार्य में विशेष रूप से जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर जोर दिया जाएगा, जिससे शहर के चुंगी नाका तिराया, बिसाऊ चौराया, रामगढ़ रोड़, वार्ड 2 में ब्रह्म बगीचे के पास सहित अन्य स्थानों पर जलभराव वाले क्षेत्रों में स्थायी समाधान की दिशा में काम होगा। परियोजनाओं को अंतिम रूप देने से पहले जनप्रतिनिधियों, पूर्व पार्षदों, प्रबुद्धजनों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं अन्य स्टेक होल्डर्स से सुझाव लिए गए। जिन क्षेत्रों में जलभराव की समस्या सामने आ रही है, वहां ड्रेनेज व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए यह परियोजना महत्वपूर्ण साबित होगी। आरयूआईडीपी के अधिशाषी अभियंता (एक्सईएन) देवेंद्र सैनी ने बताया कि पंचम चरण में अपशिष्ट जल प्रबंधन, आधुनिक ड्रेनेज सिस्टम और बाढ़ प्रबंधन के कार्यों को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद जल निकासी व्यवस्था में व्यापक सुधार होगा, जिससे बरसात के दौरान जलभराव की समस्या में कमी आएगी और नागरिकों को बेहतर शहरी सुविधाएं मिल सकेंगी। सैनी ने बताया कि एशियन डेवलपमेंट बैंक द्वारा वित्तपोषित राजस्थान अर्बन लिवेबिलिटी इम्प्रूवमेंट प्रोजेक्ट (RULIP) तथा विश्व बैंक समर्थित सस्टेनेबल अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन ऑफ राजस्थान एक्सेलरेटेड (SUTRA) के माध्यम से शहरों को स्मार्ट, सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं पर्यावरण-अनुकूल बनाया जाएगा। इन परियोजनाओं का उद्देश्य विकसित भारत-2047 एवं विकसित राजस्थान-2047 के विजन के अनुरूप नागरिकों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शहरी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी लोकेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि जहां भी सीवरेज चैंबर की समस्या है और सड़क लेवल में कोई परेशानी आ रही है तो उसके लिए दुबारा से सर्वे करवा कर स्थाई समाधान करवाया जाएगा। संवाद कार्यक्रम में नगर पालिका के वरिष्ठ प्रारूपकार आनंद बिहारी सोलंकी, कांग्रेस पूर्व जिला अध्यक्ष सज्जन मिश्रा, पूर्व पालिका अध्यक्ष नरेश सोनी, भाजपा नेता विद्याधर सैनी, नवाब खत्री, शशीकांत सैनी, रवि मिश्रा, संदीप शर्मा, विजेंद्र सैनी, संजय मील, कैलाश शर्मा, सीताराम सैनी, जगदीश मीणा सहित मीडिया कर्मी उपस्थित रहे।
    2
    आरयूआईडीपी संवाद कार्यक्रम में लिए सुझाव, मंडावा में 2.99 करोड रुपए के होंगे कार्य, वेस्ट वाटर मैनेजमेंट पर खर्च की जाएगी राशि
मंडावा। पंचायत समिति सभागार में बुधवार शाम को आरयूआईडीपी पांचवें चरण को लेकर उपखंड अधिकारी विश्वामित्र मीना की अध्यक्षता में संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। पर्यटन कस्बे में 2.99 करोड रुपए से वेस्ट वाटर मैनेजमेंट का होने वाले कार्य को लेकर संवाद कार्यक्रम में सुझाव लिए गए। उपखंड अधिकारी विश्वामित्र मीना ने केंद्र सरकार की ओर से होने वाले कार्य को लेकर विस्तार से जानकारी दी। आरयूआईडीपी के एक्सईएन देवेंद्र कुमार सैनी ने बताया कि मंडावा में एशियन विकास बैंक के वित्त पोषण से अपशिष्ट जल प्रबंधन एवं शोधित अपशिष्ट जल का पुन उपयोग किया जाएगा जिसको लेकर सितंबर माह में डीपीआर बनाना शुरू किया जाएगा व कार्य में विशेष रूप से जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर जोर दिया जाएगा, जिससे शहर के चुंगी नाका तिराया, बिसाऊ चौराया, रामगढ़ रोड़, वार्ड 2 में ब्रह्म बगीचे के पास सहित अन्य स्थानों पर जलभराव वाले क्षेत्रों में स्थायी समाधान की दिशा में काम होगा। परियोजनाओं को अंतिम रूप देने से पहले जनप्रतिनिधियों, पूर्व पार्षदों, प्रबुद्धजनों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं अन्य स्टेक होल्डर्स से सुझाव लिए गए। जिन क्षेत्रों में जलभराव की समस्या सामने आ रही है, वहां ड्रेनेज व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए यह परियोजना महत्वपूर्ण साबित होगी। आरयूआईडीपी के अधिशाषी अभियंता (एक्सईएन) देवेंद्र सैनी ने बताया कि पंचम चरण में अपशिष्ट जल प्रबंधन, आधुनिक ड्रेनेज सिस्टम और बाढ़ प्रबंधन के कार्यों को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद जल निकासी व्यवस्था में व्यापक सुधार होगा, जिससे बरसात के दौरान जलभराव की समस्या में कमी आएगी और नागरिकों को बेहतर शहरी सुविधाएं मिल सकेंगी। सैनी ने बताया कि एशियन डेवलपमेंट बैंक द्वारा वित्तपोषित राजस्थान अर्बन लिवेबिलिटी इम्प्रूवमेंट प्रोजेक्ट (RULIP) तथा विश्व बैंक समर्थित सस्टेनेबल अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन ऑफ राजस्थान एक्सेलरेटेड (SUTRA) के माध्यम से शहरों को स्मार्ट, सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं पर्यावरण-अनुकूल बनाया जाएगा। इन परियोजनाओं का उद्देश्य विकसित भारत-2047 एवं विकसित राजस्थान-2047 के विजन के अनुरूप नागरिकों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शहरी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी लोकेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि जहां भी सीवरेज चैंबर की समस्या है और सड़क लेवल में कोई परेशानी आ रही है तो उसके लिए दुबारा से सर्वे करवा कर स्थाई समाधान करवाया जाएगा। संवाद कार्यक्रम में नगर पालिका के वरिष्ठ प्रारूपकार आनंद बिहारी सोलंकी, कांग्रेस पूर्व जिला अध्यक्ष सज्जन मिश्रा, पूर्व पालिका अध्यक्ष नरेश सोनी, भाजपा नेता विद्याधर सैनी, नवाब खत्री, शशीकांत सैनी, रवि मिश्रा, संदीप शर्मा, विजेंद्र सैनी, संजय मील, कैलाश शर्मा, सीताराम सैनी, जगदीश मीणा सहित मीडिया कर्मी उपस्थित रहे।
    user_Jitender singh
    Jitender singh
    Artist Jhunjhunun, Rajasthan•
    18 hrs ago
  • नारनौल से होगी 'ड्रग फ्री हरियाणा हाफ मैराथन' और 'हर घर तिरंगा' अभियान की शुरुआत, CM दिखाएंगे हरी झंडी
    1
    नारनौल से होगी 'ड्रग फ्री हरियाणा हाफ मैराथन' और 'हर घर तिरंगा' अभियान की शुरुआत, CM दिखाएंगे हरी झंडी
    user_Bolti Awaaz news
    Bolti Awaaz news
    Local News Reporter नहर कॉलोनी, महेंद्रगढ़•
    5 hrs ago
  • पानीपत में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की पावन कलश यात्रा का भव्य स्वागत | 650वीं जयंती | Haryana News
    1
    पानीपत में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की पावन कलश यात्रा का भव्य स्वागत | 650वीं जयंती | Haryana News
    user_Dainik news Haryana live
    Dainik news Haryana live
    Local News Reporter महेंद्रगढ़, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    5 hrs ago
  • सरदारशहर: निजी बसों और रेहड़ी चालकों के टकराव पर विकास मंच की प्रतिक्रिया, राजपुरोहित ने की समझौते की अपील सरदारशहर में बस और रेहड़ी चालकों के विवाद पर राजपुरोहित की दो टूक, बोले—भूख हड़ताल नहीं, संवाद से सुलझे मसला
    1
    सरदारशहर: निजी बसों और रेहड़ी चालकों के टकराव पर विकास मंच की प्रतिक्रिया, राजपुरोहित ने की समझौते की अपील
सरदारशहर में बस और रेहड़ी चालकों के विवाद पर राजपुरोहित की दो टूक, बोले—भूख हड़ताल नहीं, संवाद से सुलझे मसला
    user_किशन लाल राव
    किशन लाल राव
    Local News Reporter सरदारशहर, चूरू, राजस्थान•
    8 min ago
  • राजस्थान सरकार को दिया अल्टीमेट, दिव्यांग टीचर ने बताया अपना दर्द राजस्थान सरकार को दिया अल्टीमेट, दिव्यांग टीचर ने बताया अपना दर्द
    1
    राजस्थान सरकार को दिया अल्टीमेट, दिव्यांग टीचर ने बताया अपना दर्द
राजस्थान सरकार को दिया अल्टीमेट, दिव्यांग टीचर ने बताया अपना दर्द
    user_PGS INDIA NEWS
    PGS INDIA NEWS
    Court reporter झुंझुनू, झुंझुनू, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • बिजली कर्मचारियों का XEN कार्यालय पर प्रदर्शन, मांगों को लेकर 11 से 13 अगस्त तक महा-हड़ताल की चेतावनी
    1
    बिजली कर्मचारियों का XEN कार्यालय पर प्रदर्शन, मांगों को लेकर 11 से 13 अगस्त तक महा-हड़ताल की चेतावनी
    user_Bolti Awaaz news
    Bolti Awaaz news
    Local News Reporter नहर कॉलोनी, महेंद्रगढ़•
    22 hrs ago
  • गांधी चौक पर रेहड़ी-ठेला चालकों का आमरण अनशन शुरू, बस यूनियन से विवाद के बीच बढ़ा आंदोलन गांधी चौक पर रेहड़ी-ठेला चालकों का आमरण अनशन शुरू, बस यूनियन से विवाद के बीच बढ़ा आंदोलन सरदारशहर, 6 अगस्त। निजी बस यूनियन और रेहड़ी-ठेला चालकों के बीच पिछले कई दिनों से चल रहे विवाद ने अब आंदोलन का रूप ले लिया है। गुरुवार को रेहड़ी-ठेला चालकों ने गांधी चौक पर आमरण अनशन शुरू कर अपनी मांगों को लेकर धरना दिया। आंदोलन का नेतृत्व विकास मंच के सुप्रीमो राजेंद्र सिंह राजपुरोहित कर रहे हैं। धरने में बड़ी संख्या में रेहड़ी-ठेला संचालक शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि उनके रोजगार पर संकट उत्पन्न हो गया है और लंबे समय से उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष हस्तक्षेप कर स्थायी समाधान की मांग की। गौरतलब है कि पिछले तीन-चार दिनों से निजी बस यूनियन और रेहड़ी-ठेला संचालकों के बीच विवाद लगातार गहराता जा रहा है। इस तनाव के चलते शहर का माहौल भी प्रभावित हुआ है और आमजन को भी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। धरनास्थल पर प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक आमरण अनशन और धरना जारी रहेगा। वहीं, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
    1
    गांधी चौक पर रेहड़ी-ठेला चालकों का आमरण अनशन शुरू, बस यूनियन से विवाद के बीच बढ़ा आंदोलन
गांधी चौक पर रेहड़ी-ठेला चालकों का आमरण अनशन शुरू, बस यूनियन से विवाद के बीच बढ़ा आंदोलन
सरदारशहर, 6 अगस्त। निजी बस यूनियन और रेहड़ी-ठेला चालकों के बीच पिछले कई दिनों से चल रहे विवाद ने अब आंदोलन का रूप ले लिया है। गुरुवार को रेहड़ी-ठेला चालकों ने गांधी चौक पर आमरण अनशन शुरू कर अपनी मांगों को लेकर धरना दिया। आंदोलन का नेतृत्व विकास मंच के सुप्रीमो राजेंद्र सिंह राजपुरोहित कर रहे हैं।
धरने में बड़ी संख्या में रेहड़ी-ठेला संचालक शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि उनके रोजगार पर संकट उत्पन्न हो गया है और लंबे समय से उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष हस्तक्षेप कर स्थायी समाधान की मांग की।
गौरतलब है कि पिछले तीन-चार दिनों से निजी बस यूनियन और रेहड़ी-ठेला संचालकों के बीच विवाद लगातार गहराता जा रहा है। इस तनाव के चलते शहर का माहौल भी प्रभावित हुआ है और आमजन को भी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
धरनास्थल पर प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक आमरण अनशन और धरना जारी रहेगा। वहीं, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
    user_किशन लाल राव
    किशन लाल राव
    Local News Reporter सरदारशहर, चूरू, राजस्थान•
    1 hr ago
  • हादसे ने खोला पाप का घड़ा गुनाह का रास्ता, जेल पर खत्म
    1
    हादसे ने खोला पाप का घड़ा गुनाह का रास्ता, जेल पर खत्म
    user_Satish kumar
    Satish kumar
    Electrician महेंद्रगढ़, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.