हरदोई में पासी समाज की हुंकार! कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन, अब बड़े आंदोलन की तैयारी हरदोई। अखिल भारतीय पासी महासभा के प्रदेश महासचिव रामबाबू पासी ने कई महत्वपूर्ण मांगों को लेकर हरदोई कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा। ✊ रामबाबू पासी को भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष करन पासी का मिला बड़ा समर्थन! मांगों को लेकर आने वाले समय में जनपद हरदोई में बड़े आंदोलन की चेतावनी दी गई है। 🔥 मुख्य मांगें— 🔴 लखनऊ चुंगी, हरदोई पर एका आंदोलन के जनक जननायक मदारी पासी की प्रतिमा स्थापित की जाए। 🔴 संडीला के संस्थापक महाराज सालिया पासी के नाम के साथ कथित छेड़छाड़ को रोका जाए और उनका नाम सही रूप से दर्ज किया जाए। ⚡ पासी महासभा ने महापुरुषों के सम्मान और ऐतिहासिक पहचान से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रशासन से गंभीरता से कार्रवाई की मांग की है। 🚨 ज्ञापन के बाद अब आंदोलन की आहट! हरदोई में आने वाले दिनों में बड़ा आंदोलन देखने को मिल सकता है। जय भीम | जय संविधान | जय लोकतंत्र #हरदोई_ब्रेकिंग #हरदोई #पासी_महासभा #रामबाबू_पासी #करन_पासी #भीम_आर्मी #मदारी_पासी #सालिया_पासी #पासी_समाज #हरदोई_कलेक्ट्रेट #बड़ा_आंदोलन #BreakingNews #HardoiNews #ViralNews
हरदोई में पासी समाज की हुंकार! कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन, अब बड़े आंदोलन की तैयारी हरदोई। अखिल भारतीय पासी महासभा के प्रदेश महासचिव रामबाबू पासी ने कई महत्वपूर्ण मांगों को लेकर हरदोई कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा। ✊ रामबाबू पासी को भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष करन पासी का मिला बड़ा समर्थन! मांगों को लेकर आने वाले समय में जनपद हरदोई में बड़े आंदोलन की चेतावनी दी गई है। 🔥 मुख्य मांगें— 🔴 लखनऊ चुंगी, हरदोई पर एका आंदोलन के जनक जननायक मदारी पासी की प्रतिमा स्थापित की जाए। 🔴 संडीला के संस्थापक महाराज सालिया पासी के नाम के साथ कथित छेड़छाड़ को रोका जाए और उनका नाम सही रूप से दर्ज किया जाए। ⚡ पासी महासभा ने महापुरुषों के सम्मान और ऐतिहासिक पहचान से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रशासन से गंभीरता से कार्रवाई की मांग की है। 🚨 ज्ञापन के बाद अब आंदोलन की आहट! हरदोई में आने वाले दिनों में बड़ा आंदोलन देखने को मिल सकता है। जय भीम | जय संविधान | जय लोकतंत्र #हरदोई_ब्रेकिंग #हरदोई #पासी_महासभा #रामबाबू_पासी #करन_पासी #भीम_आर्मी #मदारी_पासी #सालिया_पासी #पासी_समाज #हरदोई_कलेक्ट्रेट #बड़ा_आंदोलन #BreakingNews #HardoiNews #ViralNews
- भारी बारिश से मंदिर में जलभराव, दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं को भारी परेशानी हरदोई जनपद क्षेत्र ग्राम समुदा, थाना शहर कोतवाली में लगातार हो रही भारी बारिश और जलभराव के कारण बाबा लक्ष्मण सिंह महाराज दिव्य दरबार में पानी भर गया है, जिससे दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश और बाढ़ का पानी मंदिर के गर्भगृह और परिसर तक पहुंच गया है, जिससे पूजा-अर्चना और दर्शन व्यवस्था प्रभावित हो रही है। मंदिर के पुजारी जितेन्द्र बागमधारी ने बताया कि लगातार बारिश के कारण मंदिर परिसर में पानी भर गया है और श्रद्धालुओं को दर्शन करने में काफी दिक्कत हो रही है। मंदिर तक पहुंचने वाले रास्तों पर गंदा पानी और कीचड़ जमा होने के कारण श्रद्धालुओं का पैदल चलना मुश्किल हो गया है। स्थानीय श्रद्धालु जीतू शुक्ला, प्रत्येक्ष तिवारी, नंदलाल, तुषार और रामदत्त ने बताया कि जलभराव के कारण मंदिर पहुंचने में भारी परेशानी हो रही है। सबसे अधिक दिक्कत बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को उठानी पड़ रही है।जलभराव के कारण मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में फिसलन बढ़ गई है, जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है। वहीं, गंदे पानी के जमा होने से संक्रमण और अन्य बीमारियों की आशंका भी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने प्रशासन से जल्द से जल्द जल निकासी और साफ-सफाई ओर लाइट की उचित व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि मंदिर में आने वाले भक्तों को सुरक्षित और सुगम तरीके से दर्शन की सुविधा मिल सके।3
- हरदोई ब्रेकिंग न्यूज़ | मारपीट में जानलेवा हमले का आरोप हरियावाँ। थाना हरियावाँ क्षेत्र के ग्राम कोडरा, पोस्ट कुरसैली में मामूली विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि विपक्षियों ने गरीब विधवा महिला रामरती पत्नी स्व. रामतीरथ और उसके परिवार पर लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला कर दिया। पीड़ित: रामरती एवं पुत्र संदीप। आरोप: संदीप के सिर में गंभीर चोट और रामरती के शरीर पर कई जगह चोटें आई हैं। आरोपित: अवधेश पुत्र होरीलाल, विकास व अनीश पुत्रगण अवधेश तथा मदनपाल पुत्र शकटे, निवासी सर्वजन कोडरा, पोस्ट कुरसैली, थाना हरियावाँ। पीड़िता ने थाना हरियावाँ में प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज करने, घायलों का मेडिकल कराने और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। मामले में पुलिस की कार्रवाई का इंतजार है। #हरदोई #हरियावाँ #कोडरा #कुरसैली #BreakingNews #HardoiNews1
- कच्चा रास्ता बना तालाब नागरिक और स्कूली बच्चे बेबस घर से निकलने का रास्ता नहीं स्कूल नहीं जा पा रहे बच्चे 140 मीटर ही दूर है रोड फिर भी पानी में डुबकी लगाकर निकले को बेबस कल्याणी भारत गैस गोदाम के सामने पिहानी रोड चक हरदोई1
- भारी बारिश में कच्चा मकान ढहा, बाल-बाल बचा परिवार टोडरपुर हरदोई राष्ट्रीय प्रस्तावना पुनीत शुक्ला विकासखंड टोडरपुर क्षेत्र के सुर्जीपुर गांव में लगातार हो रही बारिश के चलते एक कच्चा मकान अचानक ढह गया। मकान सत्यवान दीक्षित पुत्र धर्म प्रकाश का बताया जा रहा है। गनीमत रही कि घटना के समय घर के अंदर परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। बताया गया कि क्षेत्र में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। मंगलवार सुबह अचानक कच्चा मकान भरभराकर गिर पड़ा। मकान गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिससे कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। मकान के मलबे में घर का सामान दब गया था। परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों की मदद से मलबा हटाकर सामान को बाहर निकाला गया। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार बारिश के कारण कच्चे मकानों के गिरने का खतरा बढ़ गया है। लोगों ने प्रशासन से प्रभावित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने और सुरक्षित आवास की व्यवस्था कराने की मांग की है।1
- गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, हरदोई पुलिस को मिली सफलता #हरदोई। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने अपराध नियंत्रण व अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गैंगस्टर एक्ट में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मु0अ0सं0 414/2026 धारा 3(1) गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम के तहत नामजद आरोपी अनूप उर्फ जवर सिंह (पुत्र सत्यप्रकाश, निवासी ग्राम तेराखास, थाना राजेपुर, जनपद फर्रुखाबाद) को हिरासत में लिया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई के बाद आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की जांच और विवेचना जारी है।1
- हरदोई में पासी समाज की हुंकार! कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन, अब बड़े आंदोलन की तैयारी हरदोई। अखिल भारतीय पासी महासभा के प्रदेश महासचिव रामबाबू पासी ने कई महत्वपूर्ण मांगों को लेकर हरदोई कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा। ✊ रामबाबू पासी को भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष करन पासी का मिला बड़ा समर्थन! मांगों को लेकर आने वाले समय में जनपद हरदोई में बड़े आंदोलन की चेतावनी दी गई है। 🔥 मुख्य मांगें— 🔴 लखनऊ चुंगी, हरदोई पर एका आंदोलन के जनक जननायक मदारी पासी की प्रतिमा स्थापित की जाए। 🔴 संडीला के संस्थापक महाराज सालिया पासी के नाम के साथ कथित छेड़छाड़ को रोका जाए और उनका नाम सही रूप से दर्ज किया जाए। ⚡ पासी महासभा ने महापुरुषों के सम्मान और ऐतिहासिक पहचान से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रशासन से गंभीरता से कार्रवाई की मांग की है। 🚨 ज्ञापन के बाद अब आंदोलन की आहट! हरदोई में आने वाले दिनों में बड़ा आंदोलन देखने को मिल सकता है। जय भीम | जय संविधान | जय लोकतंत्र #हरदोई_ब्रेकिंग #हरदोई #पासी_महासभा #रामबाबू_पासी #करन_पासी #भीम_आर्मी #मदारी_पासी #सालिया_पासी #पासी_समाज #हरदोई_कलेक्ट्रेट #बड़ा_आंदोलन #BreakingNews #HardoiNews #ViralNews1
- स्कूल में मारपीट के आरोप के बाद 13 वर्षीय छात्रा की मौत, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा ✒️ स्कूल में मारपीट के आरोप के बाद छात्रा की मौत, जांच में जुटी पुलिस ✒️ 13 वर्षीय छात्रा की उपचार के दौरान मौत, पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज ✒️ हरदोई की छात्रा की फर्रुखाबाद में इलाज के दौरान मौत, स्कूल शिक्षक पर मारपीट का आरोप ✒️ छात्रा की मौत के मामले में पुलिस की गहन जांच, परिजनों ने शिक्षक पर लगाए गंभीर आरोप हरदोई। जनपद हरदोई के थाना पचदेवरा क्षेत्र में एक 13 वर्षीय छात्रा की उपचार के दौरान मौत के मामले में पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, ग्राम सहुआपुर निवासी क्षमा दीक्षित पुत्री उमेश दीक्षित, उम्र करीब 13 वर्ष, बीते 20 अगस्त 2026 को गांव स्थित संवेलियन प्राइमरी स्कूल में परीक्षा देने गई थी। आरोप है कि स्कूल में उसके साथ पढ़ने वाली एक छात्रा से उसका विवाद हो गया। परिजनों के अनुसार, जब क्षमा ने इस घटना की जानकारी अपने अध्यापक को दी तो कथित तौर पर अध्यापक द्वारा भी उसके साथ मारपीट की गई। इस संबंध में छात्रा ने अपने पिता के साथ 23 अगस्त को थाना पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया था। इसके बाद छात्रा की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए फर्रुखाबाद स्थित अस्पताल ले गए। उपचार के दौरान 30 अगस्त 2026 को छात्रा क्षमा दीक्षित की मृत्यु हो गई। मृतका के पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई जनपद फर्रुखाबाद में कराई गई है। मृतका के पिता द्वारा दी गई तहरीर में दूसरी छात्रा के साथ-साथ स्कूल के अध्यापक पर भी मारपीट का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर थाना पचदेवरा में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है। स्थानीय पुलिस द्वारा मामले के प्रत्येक बिंदु की गहनता से जांच की जा रही है तथा अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रचलित है। इस पूरे मामले में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी ने भी पुलिस की जांच और अब तक की कार्रवाई को लेकर जानकारी दी है।1
- शिक्षक की पिटाई से घायल कक्षा 8 की छात्रा की मौत, दो शिक्षक निलंबित हरदोई (उत्तर प्रदेश): भरखनी ब्लॉक के पचदेवरा थाना क्षेत्र स्थित साहुआपुर संविलियन विद्यालय में एक दुखद घटना सामने आई है। कक्षा आठ की छात्रा 'क्षमा' की शिक्षक द्वारा की गई बेरहम पिटाई के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। विवाद सुलझाने के बजाय शिक्षक ने की बेरहमी से पिटाई प्राप्त जानकारी के अनुसार, कक्षा 8 की छात्रा क्षमा का विद्यालय में ही अपनी एक सहपाठी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। शिकायत लेकर पहुंचे आरोपी शिक्षक ने छात्रा को समझाने या डांटने के बजाय उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। पिटाई के कारण छात्रा के हाथ में गंभीर चोट (फ्रैक्चर) आई और उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। इलाज के दौरान तोड़ा दम, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल छात्रा की हालत गंभीर देखते हुए परिजनों ने उसे 26 अगस्त को फर्रुखाबाद के 'नन्ही मुस्कान अस्पताल' में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान रविवार को छात्रा ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद सोशल मीडिया पर मृतका का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह आरोपी शिक्षक पर मारपीट के गंभीर आरोप लगाती दिख रही है। पुलिस और शिक्षा विभाग की कार्रवाई पुलिस जांच जारी: मृतका के पिता उमेश दीक्षित ने पुलिस अधीक्षक (SP) को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है और साक्ष्यों के अनुसार वैधानिक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शिक्षकों पर गाज: खंड शिक्षाधिकारी (BEO) भरखनी, सुनील कुमार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक अच्छत सिंह यादव और कक्षा अध्यापक राजेंद्र गंगवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। #SVBHARATNEWS #HardoiNews #UPNews #HardoiPolice #CrimeNews #SchoolNews #BreakingNews #UttarPradesh #Hardoi #ActionOnTeachers #JusticeForKshama1