आखिर क्यों पिता ने बेटे के लिए मांगी इच्छामृत्यु, आंखें हुई नम ! सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक फैसले में हरीश राणा को पैसिव इच्छामृत्यु (Passive Euthanasia) की अनुमति दे दी है। यह फैसला भारत में “गरिमा के साथ मरने के अधिकार” को लेकर एक अहम कदम माना जा रहा है। हरीश राणा पिछले लगभग 13 वर्षों से कोमा जैसी स्थिति में बिस्तर पर पड़े हुए हैं। वर्ष 2013 में पंजाब विश्वविद्यालय के हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिरने के कारण उनके सिर में गंभीर चोट लग गई थी। इस दुर्घटना के बाद से उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और डॉक्टरों ने उनके ठीक होने की संभावना बहुत कम बताई है। हरीश राणा के माता-पिता ने बेटे की लंबे समय से चल रही पीड़ा को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट में इच्छामृत्यु की अनुमति के लिए याचिका दायर की थी। मामले की सुनवाई के बाद अदालत ने डॉक्टरों की रिपोर्ट और मेडिकल स्थिति को ध्यान में रखते हुए पैसिव इच्छामृत्यु की अनुमति दे दी। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि हर व्यक्ति को गरिमा के साथ जीवन जीने के साथ-साथ गरिमा के साथ मरने का भी अधिकार है। अदालत ने यह भी निर्देश दिया कि पूरी प्रक्रिया डॉक्टरों की निगरानी में और कानूनी नियमों का पालन करते हुए की जाएगी। इस फैसले को देश में इच्छामृत्यु से जुड़े मामलों के लिए एक महत्वपूर्ण मिसाल माना जा रहा है। कई विशेषज्ञों का कहना है कि यह निर्णय उन मरीजों के लिए राहत का रास्ता खोल सकता है, जो लंबे समय से असाध्य बीमारी या कोमा की स्थिति में हैं।
आखिर क्यों पिता ने बेटे के लिए मांगी इच्छामृत्यु, आंखें हुई नम ! सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक फैसले में हरीश राणा को पैसिव इच्छामृत्यु (Passive Euthanasia) की अनुमति दे दी है। यह फैसला भारत में “गरिमा के साथ मरने के अधिकार” को लेकर एक अहम कदम माना जा रहा है। हरीश राणा पिछले लगभग 13 वर्षों से कोमा जैसी स्थिति में बिस्तर पर पड़े हुए हैं। वर्ष 2013 में पंजाब विश्वविद्यालय के हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिरने के कारण उनके सिर में गंभीर चोट लग गई थी। इस दुर्घटना के बाद से उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और डॉक्टरों ने उनके ठीक होने की संभावना बहुत कम बताई है। हरीश राणा के माता-पिता ने बेटे की लंबे समय से चल रही पीड़ा को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट में इच्छामृत्यु की अनुमति के लिए याचिका दायर की थी। मामले की सुनवाई के बाद अदालत ने डॉक्टरों की रिपोर्ट और मेडिकल स्थिति को ध्यान में रखते हुए पैसिव इच्छामृत्यु की अनुमति दे दी। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि हर व्यक्ति को गरिमा के साथ जीवन जीने के साथ-साथ गरिमा के साथ मरने का भी अधिकार है। अदालत ने यह भी निर्देश दिया कि पूरी प्रक्रिया डॉक्टरों की निगरानी में और कानूनी नियमों का पालन करते हुए की जाएगी। इस फैसले को देश में इच्छामृत्यु से जुड़े मामलों के लिए एक महत्वपूर्ण मिसाल माना जा रहा है। कई विशेषज्ञों का कहना है कि यह निर्णय उन मरीजों के लिए राहत का रास्ता खोल सकता है, जो लंबे समय से असाध्य बीमारी या कोमा की स्थिति में हैं।
- संजय बुधवानीधमतरी, धमतरी, छत्तीसगढ़😔16 hrs ago
- *पूर्व मंत्री मोती सिंह के प्रयासों को झटका* *स्वच्छ पट्टी सुंदर पट्टी के सपनों पर लगा ग्रहण* सबके आराध्य प्रभुराम की आस्था से खिलवाड़ नगर पंचायत पट्टी के साथ ही नगर पंचायत के कर्मचारी कर रहे हैं लोगों को गुमराह पट्टी नगर पंचायत क्षेत्र के मेला मैदान में फेंका जा रहा है कूड़ा सैकड़ों सफाई कर्मचारियों की फौज नगर पंचायत की, सफाई में साबित हो रही है निकम्मा नगर पंचायत की गाड़ी व हाथ ठेला से फेंका जा रहा है मेला मैदान में कूड़ा नगर पंचायत के लोग मौन बता रहे हैं, सेन्टर पर जा रहा है कूड़ा बीच बाज़ार मैदान में कूड़ा इकट्ठा करने से नगर के लोगों में आक्रोश शिकायत के बाद भी सुनने को तैयार नहीं है नगर पंचायत के सफाई कर्मचारी1
- Pratapgarh News || थाना दिवस में पहुंची नाली की शिकायत, पुलिस की मौजूदगी में हुआ बड़ा फैसला प्रतापगढ़ जनपद के पट्टी क्षेत्र अंतर्गत थाना आसपुर देवसरा के भनईपुर गांव में नाली को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। गांव निवासी प्रदीप कुमार यादव ने 28 फरवरी 2026 को थाना दिवस के मौके पर थाना आसपुर देवसरा में शिकायती पत्र देकर न्याय की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मो. इस्लाम और मो. जमाल को पाइप लाइन डालकर समस्या का समाधान करने के लिए कहा था। दोनों ने समय मांगकर जल्द काम कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन समय बीतने के बाद भी काम नहीं हुआ। इसके बाद प्रदीप कुमार यादव ने दोबारा थाने में लिखित शिकायत दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना अध्यक्ष राकेश कुमार चौरसिया ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर समझदारी के साथ समझौता कराया। समझौते के दौरान मो. इस्लाम और मो. जमाल ने 25 मार्च तक पाइप डालने का समय मांगा। प्रदीप कुमार यादव ने पुलिस की कार्यवाही पर संतोष जताया, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि यदि तय समय सीमा तक काम नहीं होता है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। वीडियो में जानिए पूरे मामले की पूरी सच्चाई।1
- थाना आसपुर देवसरा की पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी में संलिप्त आर्यन सरोज निवासी गद्दोपुर थाना महराजगंज और आलोक यादव निवासी रुपनपुर थाना आसपुर देवसरा को गिरफ्तार करके भेजा जेल। प्रतापगढ़। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना आसपुर देवसरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना प्रभारी राकेश कुमार चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया तथा उनके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल फर्जी नंबर प्लेट के साथ बरामद की है। जानकारी के अनुसार 09 मार्च 2026 को सुल्तानपुर जनपद के कादीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कोटिया निवासी व्यक्ति अपने रिश्तेदार के यहां ग्राम धरौली (थाना आसपुर देवसरा) आए थे। उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल घर के सामने खड़ी की थी, जिसे रात में अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। इस मामले में थाना आसपुर देवसरा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम सक्रिय हो गई थी। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलेन्द्र लाल और क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी राकेश कुमार चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार आरोपियों की तलाश में लगी हुई थी। इसी क्रम में थाना आसपुर देवसरा के उपनिरीक्षक सचिन कुमार, उपनिरीक्षक शिवम त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल पवन नायक व कांस्टेबल रंजीत कुमार ने मुखबिर की सूचना पर विझाला नहर पुलिया के पास से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान आर्यन सरोज (19 वर्ष) निवासी गद्दोपुर थाना महराजगंज जनपद जौनपुर तथा आलोक यादव (20 वर्ष) निवासी रुपनपुर थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 09 मार्च की रात धरौली गांव से मोटरसाइकिल चोरी की थी। चोरी के बाद पहचान छिपाने के लिए बाइक का चेचिस नंबर रगड़कर मिटा दिया और उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगा दी। वे फर्जी कागजात तैयार कर मोटरसाइकिल बेचने की फिराक में थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए। *थाना प्रभारी राकेश कुमार चौरसिया की सख्त कार्यशैली और लगातार चल रही ताबड़तोड़ कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के हौसले पस्त होते नजर आ रहे हैं।1
- सिद्धार्थनगर – जन्म प्रमाण पत्र बनाने के बदले दो हजार रुपये की घूस लेने के आरोप में पंचायत सचिव को जिलाधिकारी ने निलंबित1
- "उसका भी नाम शिखा है, मेरा भी। मैंने PDF में सिर्फ नाम देखा, रोल नंबर नहीं" UPSC 113वीं रैंक पर दावा करने वाली बुलंदशहर, यूपी की शिखा ने फ्रॉड खुलने के बाद कहा... इन्हें ये नहीं पता कि रिजल्ट PDF में नाम के साथ रोल नंबर भी चेक किया जाता है, लेकिन मोहतरमा को शिखा नाम दिखा और UPSC क्रैक करने का शोर मचा दिया। फिर सच्चाई खुली कि असली शिखा हरियाणा की हैं, ये वाली नहीं। सूचना तो ये भी है कि इन मोहतरमा का मेंस भी क्लियर नहीं हुआ था। मतलब इनकी बुनियाद ही झूठ पर खड़ी हुई थी1
- बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के लेदुका गांव में गुरुवार की दोपहर करीब 24 वर्षीय एक युवती नेहा प्रजापति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वही युवती का शव उसके घर के बरामदे में मिलने से उसके परिजनों में हड़कंप मच गया।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही मृतका की बहन सुशीला ने बदलापुर कोतवाली पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोप लगाई है कि उसकी बहन का पिछले कई महीनों से चंवरी गाँव निवासी एक झोलाछाप डॉक्टर संजय यादव से प्रेम संम्बंध चल रहा था। घटना से पहले युवती उक्त डॉक्टर से मिलने गई थी और घर लौटने के बाद उसने कथित रूप से किसी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर ली और उसकी मौत हो गई। फिलहाल इस सम्बन्ध में समाचार संकलन तक उक्त डॉक्टर से सम्पर्क नहीं हो पाया है जैसे ही कुछ जानकारी मिलेगी अपडेट कराने का प्रयास करूँगा। इस सम्बन्ध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शेष कुमार शुक्ला का कहना है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। परिजनों के आरोपों की भी जांच की जा रही है।1
- जौनपुर। बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक मान्यवर कांशीराम जी की जयंती के उपलक्ष्य में गाजीपुर से लखनऊ तक निकाली जा रही साइकिल यात्रा का बदलापुर में भव्य स्वागत किया गया। यह यात्रा बीएसपी कार्यकर्ता प्रशांत द्वारा निकाली जा रही है, जो साइकिल से गाजीपुर से चलकर लखनऊ पहुंचेंगे। गुरुवार को बदलापुर विधानसभा क्षेत्र स्थित अंबेडकर तिराहा पर पहुंचने पर स्थानीय बसपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रशांत का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्हें फूल-मालाओं से सम्मानित किया गया और उनके इस प्रयास की सराहना की गई। कार्यकर्ताओं ने बताया कि यह साइकिल यात्रा 15 मार्च को लखनऊ में मनाई जाने वाली मान्यवर कांशीराम जी की जयंती को समर्पित है। यात्रा के दौरान प्रशांत विभिन्न जिलों और कस्बों से होकर गुजरते हुए लोगों को मान्यवर कांशीराम जी के विचारों और उनके सामाजिक योगदान के बारे में जागरूक कर रहे हैं। रास्ते में कई स्थानों पर बसपा समर्थकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया जा रहा है। बदलापुर में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बसपा के विधानसभा अध्यक्ष सुनील कुमार गौतम और जिला पंचायत सदस्य रंजीत राजा ने प्रशांत को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कांशीराम जी ने समाज के दबे-कुचले और वंचित वर्गों को राजनीतिक पहचान दिलाने का ऐतिहासिक कार्य किया। उनके विचार आज भी समाज को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। इस अवसर पर पार्टी के कई अन्य कार्यकर्ता और समर्थक भी मौजूद रहे, जिन्होंने साइकिल यात्रा को सफल बनाने के लिए प्रशांत का उत्साहवर्धन किया।2
- Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज1