Shuru
Apke Nagar Ki App…
जिन लोगों के बैंक में कोई खाता नहीं है वह बैंक में अपना खाता खोलें पंजाब से बिना नंबर प्लेट, प्रैशर हॉर्न, बिना सेलेंसर मोटरसाइकिल लेकर हुड़दंग मचा रहे चालकों को बंगाणा में स्थानीय युवाओं की मदद से पुलिस ने किया काबू
Abhishek Kumar Bhatia
जिन लोगों के बैंक में कोई खाता नहीं है वह बैंक में अपना खाता खोलें पंजाब से बिना नंबर प्लेट, प्रैशर हॉर्न, बिना सेलेंसर मोटरसाइकिल लेकर हुड़दंग मचा रहे चालकों को बंगाणा में स्थानीय युवाओं की मदद से पुलिस ने किया काबू
More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
- पंजाब से बिना नंबर प्लेट, प्रैशर हॉर्न, बिना सेलेंसर मोटरसाइकिल लेकर हुड़दंग मचा रहे चालकों को बंगाणा में स्थानीय युवाओं की मदद से पुलिस ने किया काबू1
- उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज बाजार में बुधवार (25 फरवरी 2026) को दोपहर करीब 1:30-2:30 बजे एक सनसनीखेज हत्या हुई। आरोपी प्रदीप धीमान (पति) ने अपनी पत्नी पूनम के लिव-इन पार्टनर/प्रेमी सुनील उर्फ गाबा उर्फ सुरेंद्र (उम्र 28 वर्ष) को दिनदहाड़े सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी। मुख्य तथ्य: कारण: डेढ़ साल पहले प्रदीप की पत्नी पूनम उसके प्रेमी सुनील के साथ फरार हो गई थी और लिव-इन में रहने लगी थी। प्रदीप इसे बदला मानकर परेशान था और पुरानी रंजिश थी। घटना: सुनील अपनी बाइक पर बाजार से गुजर रहा था। प्रदीप बाइक पर आया, पीछे से गोली मारी (कमर/शरीर में), सुनील गिरा तो पास जाकर कनपटी पर दूसरी गोली मार दी। कुल 2 गोलियां मारी गईं (कुछ रिपोर्ट्स में तीसरी का जिक्र भी)। मौके पर ही सुनील की मौत हो गई। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई, जिसमें भगदड़ मची। बाद की घटनाएं: हत्या के तुरंत बाद प्रदीप ने बाइक पर चलते हुए 4 मिनट का वीडियो बनाया, जिसमें हत्या की जिम्मेदारी ली, गालियां दीं, बदला बताया और पत्नी पूनम को भी मारने की धमकी दी। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ (आईडी: 'मौत का खौफ 302')। गिरफ्तारी: गुरुवार (26 फरवरी 2026) को पुलिस ने प्रदीप को घेराबंदी के बाद गिरफ्तार किया। सरेंडर के दौरान उसने फिल्मी स्टाइल में पुलिस पर तमंचा तानकर बीड़ी सुलगाई और ड्रामा किया। पुलिस ने 3 तमंचे बरामद किए।1
- भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने ऊना में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए हिमाचल प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति को चिंताजनक बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में अराजकता का माहौल तेजी से बढ़ रहा है और सरकार अपराधियों को संरक्षण देने में जुटी है। विशेष रूप से एआई समिट प्रकरण का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि जिन लोगों पर देश की अंतरराष्ट्रीय छवि धूमिल करने के आरोप हैं, उन्हें बचाने के लिए प्रदेश सरकार ने पुलिस तंत्र का दुरुपयोग किया है। उन्होंने इसे संघीय ढांचे और संवैधानिक मर्यादाओं के लिए खतरा बताया। डॉ. बिंदल ने कहा कि यदि सरकार राजनीतिक हितों के लिए कानून के रखवालों को ही आमने-सामने खड़ा कर दे, तो यह लोकतंत्र के लिए गंभीर संकेत है।1
- Post by Dinesh Kumar1
- हमीरपुर बड़सर उपमंडल के अंतर्गत आने वाले कस्बे सलौनी के साथ लगते पंजारड़ी गांव मेंबुधवार शाम करीव 7: 30 बजे सड़क किनारे गाड़ी लगी थी। इस दौरान आचानक से ऑल्टो गाड़ी में आग भड़क उठी। इस दौरान वन खंड अधिकारी विनोद राणा (बिझडी़), वनरक्षक कपिल देव ,वन मित्र रजत जोकि रात्रि गश्त पर थे। वहाँ से गुजर रहे थे गाड़ी में भीषण लगी आग को देखकर रुक गए। वन विभाग के कर्मचारियों ने तुरंत स्थानीय लोगों की मदद से पानी व रेत की सहायता से आग पर काबू पाया। इसमें किसी की जान को कोई नुकसान नहीं हुआ है। बहरहाल वन विभाग के कर्मचारियों की इस कार्य के लिए लोगों द्वारा तारीफ की जा रही। गाड़ी में लगी आग वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर बायरल हो रहा है।1
- Post by न्यूज रिपोर्टर1
- सुजानपुर हिमाचल प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि देवभूमि हिमाचल में अपराधियों को वीआईपी ट्रीटमेंट दिया जा रहा है और स्वयं मुख्यमंत्री कानून की मर्यादाओं को तार-तार कर रहे हैं। राजेंद्र राणा ने नई दिल्ली में हाल ही में आयोजित अंतरराष्ट्रीय एआई समिट के दौरान कथित उपद्रव की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि जिन आरोपियों ने देश की साख पर आघात पहुंचाया, उन्हें हिमाचल में पनाह मिलना और उनकी गिरफ्तारी के लिए आई दिल्ली पुलिस की कार्रवाई में अड़ंगा लगाया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यह प्रकरण प्रदेश सरकार की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। भाजपा प्रवक्ता ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली में उपद्रव के आरोपियों को बचाने के लिए जिस प्रकार प्रदेश सरकार सक्रिय नजर आई, उससे स्पष्ट है कि सत्ता खुद को कानून से ऊपर समझने लगी है। राणा ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस को रोकना, उनसे बहस करना और उल्टा उन्हीं पर एफआईआर दर्ज करना दर्शाता है कि सरकार अपराधियों के खिलाफ नहीं, बल्कि उनके बचाव में खड़ी है। उन्होंने कहा कि अदालत से ट्रांजिट रिमांड मिलना इस बात का प्रमाण है कि दिल्ली पुलिस की कार्रवाई विधिसम्मत थी, जबकि प्रदेश सरकार का रवैया राजनीतिक दबाव से प्रेरित प्रतीत होता है। राजेंद्र राणा ने कटाक्ष करते हुए कहा कि देवभूमि की छवि को सबसे अधिक नुकसान यदि किसी ने पहुंचाया है तो वह स्वयं मुख्यमंत्री का रवैया है। राणा ने कहा कि हिमाचल की जनता कानून का सम्मान करने वाली है और यहां अपराधियों को संरक्षण देने की राजनीति को कतई स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जिस व्यक्ति के हाथ में कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी हो, वही यदि कानून तोड़ने वालों का संरक्षक बन जाए तो यह सुशासन नहीं, बल्कि सत्ता का दुरुपयोग है। पूर्व विधायक ने मुख्यमंत्री की कार्यशैली को बचकानी, अपरिपक्व और अहंकार से भरी बताते हुए कहा कि प्रदेश की साख दांव पर लगा दी गई है। उन्होंने कहा कि जनता सब देख रही है और समय आने पर तय करेगी कि सरकार ने कानून का साथ दिया या कानून तोड़ने वालों का।1
- बंगाणा, उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थानाकलां में ' राष्ट्रीय आविष्कार अभियान ' के तहत कक्षा छठी से आठवीं तक के सभी बच्चों ने विज्ञान और गणित विषय में विजेता रहे सभी बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए गए । राष्ट्रीय आविष्कार अभियान (RAA) भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा आरंभ की गई योजना है, जो 6 से 18 वर्ष के बच्चों में विज्ञान,गणित व प्रौद्योगिकी के प्रति उत्सुकता व सृजनशीलता को प्रोत्साहित करने का लक्ष्य रखती है यह 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को प्रयोग निरीक्षक व रचनात्मक कार्यों से सीखने को प्रेरित करती है जिससे स्कूलों को नवाचार के केंद्र के रूप में विकसित किया जा सके प्रधानाचार्य संजीव पराशर ने सभी बच्चों को जो प्रथम और द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे हैं को सम्मानित किया और बताया कि इस अभियान का मुख्य लक्ष्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना विषयों के प्रति आकर्षण पैदा करना है । विद्यालय इस दिशा में लगातार प्रयासरत है इस अवसर पर हंसराज, अनिल कुमार, अरविंद शर्मा, कमल चौहान, रजनीश कुमार, मैडम किरण, मैडम रेखा, आदि भी उपस्थित रहे । इस कार्यक्रम में वैष्णवी, पूनम कोंडल, रूहानी राणा, चांदनी, सेजल शर्मा, सेजल ठाकुर, कार्तिक ठाकुर, दिव्यांश ठाकुर, इशिका, सुमित, आयुष, अमन, अर्जुन, यक्षित आदि बच्चों ने भाग लिया । उत्कर्ष और दीक्षित इस पाठशाला के दो बच्चे पालमपुर भ्रमण के तौर पर विजेता के रूप में गए थे संजीव पराशर ने आम जनता से अनुरोध किया है कि वह अपने बच्चों को थानाकलां के इस स्कूल में शिक्षा ग्रहण करने के लिए भेजें ताकि हम आम जन की सेवा करते हुए अपने कर्तव्य का निर्वहन कर सकें।1