logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

खिमेल में गोचर भूमि पर अवैध अतिक्रमणः ग्रामीणों ने प्रशासन पर मिलीभगत का आरोप लगाया, आंदोलन की चेतावनी बाली उपखंड के फीमेल ग्राम पंचायत में गोचर भूमि पर अवैध अतिक्रमण का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने इस संबंध में अतिरिक्त जिला कलेक्टर को शिकायत दी है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है। प्रताप सेना राजस्थान के पाली जिलाध्यक्ष रमेश कुमार भाटी ने बताया कि खिमेल गांव में लगभग 100 बीघा गोचर भूमि पर कुछ प्रभावशाली लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। इस अतिक्रमण के कारण पशुओं के चरने के लिए भूमि लगातार कम होती जा रही है।

10 hrs ago
user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
10 hrs ago

खिमेल में गोचर भूमि पर अवैध अतिक्रमणः ग्रामीणों ने प्रशासन पर मिलीभगत का आरोप लगाया, आंदोलन की चेतावनी बाली उपखंड के फीमेल ग्राम पंचायत में गोचर भूमि पर अवैध अतिक्रमण का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने इस संबंध में अतिरिक्त जिला कलेक्टर को शिकायत दी है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है। प्रताप सेना राजस्थान के पाली जिलाध्यक्ष रमेश कुमार भाटी ने बताया कि खिमेल गांव में लगभग 100 बीघा गोचर भूमि पर कुछ प्रभावशाली लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। इस अतिक्रमण के कारण पशुओं के चरने के लिए भूमि लगातार कम होती जा रही है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • पाली, जिला कलक्टर एलएन मंत्री की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कलक्टर कार्यालय में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुयी। बैठक में जिला कलक्टर ने मिशन हरियालो राजस्थान 26-27 के लिये विभागवार पौधारोपण तैयारियों व लक्ष्यो ंके लिये निर्दैश, पंच गौरव योजना, राजस्थान दिवस में आगामी आयोजन के लिये निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने राज उन्नति योजना की प्रगति, युवा दिवस की तैयारियां, आदि की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में, बजट घोषणाओं, भूखंड आवंटन पर विस्तार से चर्चा कर विभागावार जानकारी लेकर निर्दैश दिये। साथ ही केन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्नयोजनाओं के बारे में प्रगति लाने के निर्दैश दिये। साथ ही बिजली, पानी पीएचईडी में जल आकलन, रोहट में पेयजल, लीकेज व सडक मरम्मत के लिये आवश्यक निर्देश दिये। साथ ही जल संसाधन विभाग, बांगड हॉस्पिटल, मौसमी बिमारियों, आगामी गर्मी व मानसून के लिये आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में उन्होंने सम्पर्क पर दर्ज प्रकरणों के निस्तारण के लिये निर्देष दिये। बिजली विभाग मे पीएम सूर्य घर कृषि विधुत कनेक्शन स्थिति कुसुम योजना बागवानी विभाग को निर्देश दिये, सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग में पेंशन सत्यापन कार्य, पालनहार योजना में प्रगति लाने के निर्दैश दिये। नगर निगम के कामों की समीक्षा, रसद विभाग, पशुपालन विभाग की योजनाओं, शिक्षा विभाग रीको, प्रदूषण नियत्रंण मंडल, आदि को आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओम प्रभा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी, नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज व अन्य सभी विभागो ंके अधिकारी मौजूद रहे। जिला कलक्टर एलएन मंत्री ने किया जिला कारागृह का निरीक्षण जिला कलक्टर मंत्री ने आज सोमवार को कारागृह का निरीक्षण किया और वहां व्यवस्थाओं को जांचा सभी जगह जाकर निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिये। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयसिंह तंवर, उपाधीक्षक करागृह जोराराम डांगा आदि मौजूद रहे।
    1
    पाली, जिला कलक्टर एलएन मंत्री की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कलक्टर कार्यालय में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुयी। बैठक में जिला कलक्टर ने मिशन हरियालो राजस्थान 26-27 के लिये विभागवार पौधारोपण तैयारियों व लक्ष्यो ंके लिये निर्दैश, पंच गौरव योजना, राजस्थान दिवस में आगामी आयोजन के लिये निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने राज उन्नति योजना की प्रगति, युवा दिवस की तैयारियां, आदि की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये। 
बैठक में, बजट घोषणाओं, भूखंड आवंटन पर विस्तार से चर्चा कर विभागावार जानकारी लेकर निर्दैश दिये। साथ ही केन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्नयोजनाओं के बारे में प्रगति लाने के निर्दैश दिये। साथ ही बिजली, पानी पीएचईडी में जल आकलन, रोहट में पेयजल, लीकेज व सडक मरम्मत के लिये आवश्यक निर्देश दिये। साथ ही जल संसाधन विभाग, बांगड हॉस्पिटल, मौसमी बिमारियों, आगामी गर्मी व मानसून के लिये आवश्यक निर्देश  दिये। 
बैठक में उन्होंने सम्पर्क पर दर्ज प्रकरणों के निस्तारण के लिये निर्देष दिये। बिजली विभाग मे पीएम सूर्य घर कृषि विधुत कनेक्शन स्थिति कुसुम योजना बागवानी विभाग को निर्देश दिये, सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग में पेंशन सत्यापन कार्य, पालनहार योजना में प्रगति लाने के निर्दैश दिये।
नगर निगम के कामों की समीक्षा, रसद विभाग, पशुपालन विभाग की योजनाओं, शिक्षा विभाग रीको, प्रदूषण नियत्रंण मंडल, आदि को आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओम प्रभा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी, नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज व अन्य सभी विभागो ंके अधिकारी मौजूद रहे।
जिला कलक्टर एलएन मंत्री ने किया जिला कारागृह का निरीक्षण 
जिला कलक्टर मंत्री ने आज सोमवार को कारागृह का निरीक्षण किया और वहां व्यवस्थाओं को जांचा सभी जगह जाकर निरीक्षण किया  और आवश्यक निर्देश दिये। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयसिंह तंवर, उपाधीक्षक करागृह जोराराम डांगा आदि मौजूद रहे।
    user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • सिरोही । खेत में गेहूं की खड़ी फसल में शॉट सर्किट से लगी आग जावाल कस्बे के गोल रोड पर खेत खड़ी गेहूं की फसल में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया सूचना मिलते ग्रामीण व जावाल चौकी प्रभारी राजेंद्रसिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी राजेंद्रसिंह शेखावत ने बताया कि बदाराम माली के खेत में ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई जिसमें गेहूं की खड़ी फसल को नुकसान हुआ ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया वहीं दमकल भी मौके पर पहुंचकर दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया ।
    2
    सिरोही । खेत में गेहूं की खड़ी फसल में शॉट सर्किट से लगी आग
जावाल कस्बे के गोल रोड पर खेत खड़ी गेहूं की फसल में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई 
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया 
सूचना मिलते ग्रामीण व  जावाल चौकी प्रभारी राजेंद्रसिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे 
चौकी प्रभारी राजेंद्रसिंह शेखावत ने बताया कि बदाराम माली के खेत में ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई जिसमें गेहूं की खड़ी फसल को नुकसान हुआ
ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया 
वहीं दमकल भी मौके पर पहुंचकर दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया ।
    user_RIVENDRA KUMAR SHARMA
    RIVENDRA KUMAR SHARMA
    Local News Reporter Sirohi, Rajasthan•
    3 hrs ago
  • *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी* *पिंडवाड़ा।* थाना क्षेत्र के जनापुर चौराहे पर स्थित एक काठियावाड़ी होटल को अज्ञात चोरों ने अपना निशाना बनाया। चोरों ने होटल से कीमती सामान पार कर दिया, लेकिन घटना के 12 घंटे बाद भी पुलिस के मौके पर न पहुंचने से स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों में भारी आक्रोश है।जानकारी के अनुसार, जनापुर चौराहे पर स्थित काठियावाड़ी होटल में देर रात अज्ञात चोरों ने सेंधमारी की। चोर होटल से भारी मात्रा में गैस सिलेंडर, इनवर्टर और अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। सुबह जब होटल मालिक को चोरी का पता चला, तो तुरंत पिंडवाड़ा पुलिस को सूचना दी गई। *पुलिस की कार्यशैली पर सवाल:* हैरानी की बात यह रही कि सूचना देने के करीब 12 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस का कोई भी अधिकारी या जवान मौके पर तफ्तीश के लिए नहीं पहुँचा। पुलिस की इस लापरवाही को लेकर ग्रामीणों में गहरा रोष व्याप्त है। *शिवसेना ने जताया विरोध:* इस घटना पर शिवसेना जिला प्रमुख रमेश रावल ने कड़ी नाराजगी जताई है। रावल ने पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि क्षेत्र में चोरियों की वारदातें बढ़ रही हैं और पुलिस की सुस्ती चोरों के हौसले बुलंद कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही चोरों की धरपकड़ नहीं हुई और पुलिस ने अपनी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं किया, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। फिलहाल, पुलिस की अनुपस्थिति के कारण मौके पर ग्रामीणों का जमावड़ा लगा रहा और क्षेत्र में असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।
    3
    *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी*
*पिंडवाड़ा।* थाना क्षेत्र के जनापुर चौराहे पर स्थित एक काठियावाड़ी होटल को अज्ञात चोरों ने अपना निशाना बनाया। चोरों ने होटल से कीमती सामान पार कर दिया, लेकिन घटना के 12 घंटे बाद भी पुलिस के मौके पर न पहुंचने से स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों में भारी आक्रोश है।जानकारी के अनुसार, जनापुर चौराहे पर स्थित काठियावाड़ी होटल में देर रात अज्ञात चोरों ने सेंधमारी की। चोर होटल से भारी मात्रा में गैस सिलेंडर, इनवर्टर और अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। सुबह जब होटल मालिक को चोरी का पता चला, तो तुरंत पिंडवाड़ा पुलिस को सूचना दी गई।
*पुलिस की कार्यशैली पर सवाल:*
हैरानी की बात यह रही कि सूचना देने के करीब 12 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस का कोई भी अधिकारी या जवान मौके पर तफ्तीश के लिए नहीं पहुँचा। पुलिस की इस लापरवाही को लेकर ग्रामीणों में गहरा रोष व्याप्त है।
*शिवसेना ने जताया विरोध:*
इस घटना पर शिवसेना जिला प्रमुख रमेश रावल ने कड़ी नाराजगी जताई है। रावल ने पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि क्षेत्र में चोरियों की वारदातें बढ़ रही हैं और पुलिस की सुस्ती चोरों के हौसले बुलंद कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही चोरों की धरपकड़ नहीं हुई और पुलिस ने अपनी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं किया, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
फिलहाल, पुलिस की अनुपस्थिति के कारण मौके पर ग्रामीणों का जमावड़ा लगा रहा और क्षेत्र में असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।
    user_Narendra Singh Bhati
    Narendra Singh Bhati
    पत्रकार Sirohi, Rajasthan•
    6 hrs ago
  • आहोर रोडला व कंवला से सोनाणा खेतलाजी के दर्शनार्थ पैदल संघ हुआ रवाना: अलसवेरे भक्तराज गुलाबचंद वावदरा के नेतृत्व में भक्त हुए रवाना:- आहोर: रोडला व कंवला से रविवार को सोनाणा खेतलाजी व ब्राह्मणी माताजी मंदिर पाट स्थान जूनीधाम सोनाणा व सांरगवास के दर्शन करने को लेकर ग्रामीण श्रृद्धालुओं का पैदल संघ बड़े जोश व उमंग के साथ रविवार को भक्तराज गुलाबचंद वावदरा के नेतृत्व में रवाना हुआ । पैदल संघ के रवाना होने के दौरान गांव के प्रमुख मार्गों से ढोल ढमाकों के साथ भक्ति भजनों की धुनों पर नाचते गाते पैदल जातरूओ के साथ भक्ति भजनों की धूनों पर नाचते गाते पैदल जातरूओ व ग्रामीणों ने सोनाणा खेतलाजी महाराज के जयकारें लगाएं। वहीं कंवला से रोडला पहुंचने पर पैदल संघ यात्रा में जाने वाले जातरूओं को माला पहनाकर व गुलाल लगाकर व उनका मुंह मीठा करवाकर भक्तराज गुलाबचंद वावदरा ने भक्तों का स्वागत किया। वहीं पैदल जातरूओ का जत्था रविवार को भक्तराज गुलाबचंद वावदरा के नेतृत्व में कवलां,रोडला, हरियाली,बलपुरा के भक्त अलसवेरे सोमवार को देवी देवताओं के मंदिरों में शीश नवाकर मंगल कामना करने के साथ सोनाणा धाम के लिए प्रस्थान किया। वहीं ग्रामीण महिलाओं ने सोनाणा खेतलाजी व ब्राह्मणी माता के मंगलगीत गाते हुए रवाना किया।इस मौके भक्तराज गुलाबचंद वावदरा, छोगाराम देवासी, गणेशाराम प्रजापत,कस्तुराराम कुमावत,हरकु कंवर , विक्रमसिंह, जशोदा कुमावत सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति मौजूद रहीं । वहीं भक्तराज गुलाबचंद वावदरा ने बताया कि रोडला, कंवला,बलपुरा, हरियाली से 200 से अधिक भक्त पैदल संघ यात्रा में शामिल होंगे।
    4
    आहोर 
रोडला व कंवला से सोनाणा खेतलाजी के दर्शनार्थ पैदल संघ हुआ रवाना: अलसवेरे भक्तराज गुलाबचंद वावदरा के नेतृत्व में भक्त हुए रवाना:-
आहोर: रोडला व कंवला से रविवार को सोनाणा खेतलाजी व ब्राह्मणी माताजी मंदिर पाट स्थान जूनीधाम सोनाणा व सांरगवास के दर्शन करने को लेकर ग्रामीण श्रृद्धालुओं का पैदल संघ बड़े जोश व उमंग के साथ रविवार को भक्तराज गुलाबचंद वावदरा के नेतृत्व में रवाना हुआ । पैदल संघ के रवाना होने के दौरान गांव के प्रमुख मार्गों से ढोल ढमाकों के साथ भक्ति भजनों की धुनों पर नाचते गाते पैदल जातरूओ के साथ भक्ति भजनों की धूनों पर नाचते गाते पैदल जातरूओ व ग्रामीणों ने सोनाणा खेतलाजी महाराज के जयकारें लगाएं। वहीं कंवला से रोडला पहुंचने पर पैदल संघ यात्रा में जाने वाले जातरूओं को माला पहनाकर व गुलाल लगाकर व उनका मुंह मीठा करवाकर भक्तराज गुलाबचंद वावदरा ने भक्तों का स्वागत किया। वहीं पैदल जातरूओ का जत्था रविवार को भक्तराज गुलाबचंद वावदरा के नेतृत्व में कवलां,रोडला, हरियाली,बलपुरा के भक्त अलसवेरे सोमवार को देवी देवताओं के मंदिरों में शीश नवाकर मंगल कामना करने के साथ सोनाणा धाम के लिए प्रस्थान किया। वहीं ग्रामीण महिलाओं ने सोनाणा खेतलाजी व ब्राह्मणी माता के मंगलगीत गाते हुए रवाना किया।इस मौके भक्तराज गुलाबचंद वावदरा, छोगाराम देवासी, गणेशाराम प्रजापत,कस्तुराराम कुमावत,हरकु कंवर , विक्रमसिंह, जशोदा कुमावत सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति मौजूद रहीं । वहीं भक्तराज गुलाबचंद वावदरा ने बताया कि रोडला, कंवला,बलपुरा, हरियाली से 200 से अधिक भक्त पैदल संघ यात्रा में शामिल होंगे।
    user_सुरेश गर्ग
    सुरेश गर्ग
    Voice of people आहोर, जालोर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • रामदेव जी का मंदिर खाखड़ी स्थिति कुछ लोगों ने की अतिक्रमण मंदिर के पास कांटो की बाढ़ खराब पानी संडास बाथरूम के पानी मंदिर के बाहर लाकर छोड़ा भील समाज ने एसडीएम साहब को सोपे ज्ञापन ज्ञापन समाज
    1
    रामदेव जी का मंदिर खाखड़ी स्थिति कुछ लोगों ने की अतिक्रमण मंदिर के पास कांटो की बाढ़ खराब पानी संडास बाथरूम के पानी मंदिर के बाहर लाकर छोड़ा भील समाज ने एसडीएम साहब को सोपे ज्ञापन ज्ञापन समाज
    user_Prakash Bill
    Prakash Bill
    Singer गोगुंदा, उदयपुर, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • Post by लाबु सिंह
    1
    Post by लाबु सिंह
    user_लाबु सिंह
    लाबु सिंह
    जालोर, जालोर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • Post by District.reporter.babulaljogaw
    1
    Post by District.reporter.babulaljogaw
    user_District.reporter.babulaljogaw
    District.reporter.babulaljogaw
    Plumber पाली, पाली, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • बाली उपखंड के फीमेल ग्राम पंचायत में गोचर भूमि पर अवैध अतिक्रमण का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने इस संबंध में अतिरिक्त जिला कलेक्टर को शिकायत दी है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है। प्रताप सेना राजस्थान के पाली जिलाध्यक्ष रमेश कुमार भाटी ने बताया कि खिमेल गांव में लगभग 100 बीघा गोचर भूमि पर कुछ प्रभावशाली लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। इस अतिक्रमण के कारण पशुओं के चरने के लिए भूमि लगातार कम होती जा रही है।
    1
    बाली उपखंड के फीमेल ग्राम पंचायत में गोचर भूमि पर अवैध अतिक्रमण का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने इस संबंध में अतिरिक्त जिला कलेक्टर को शिकायत दी है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
प्रताप सेना राजस्थान के पाली जिलाध्यक्ष रमेश कुमार भाटी ने बताया कि खिमेल गांव में लगभग 100 बीघा गोचर भूमि पर कुछ प्रभावशाली लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। इस अतिक्रमण के कारण पशुओं के चरने के लिए भूमि लगातार कम होती जा रही है।
    user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.