फसलों पर आवारा पशुओं की आफत, ग्रामीणों ने गौशाला भिजवाने की उठाई मांग झालू। ग्राम पंचायत गौसपुर टोपरी के अंतर्गत आने वाले गांव रसूलपुर के जंगलों में पिछले काफी दिनों से आवारा पशुओं का आतंक चरम पर है। छुट्टा घूम रहे इन पशुओं के कारण किसानों की खून-पसीने से सींची गई फसलों को दिन-रात भारी नुकसान पहुंच रहा है, जिससे क्षेत्रीय किसानों में गहरा आक्रोश और चिंता व्याप्त है। स्थानीय किसानों का कहना है कि आवारा पशु लगातार खेतों में घुसकर फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। दिन हो या रात, किसानों को अपनी फसलों को बचाने के लिए खेतों की रखवाली करनी पड़ रही है। पीड़ित किसानों ने शासन व प्रशासन से गुहार लगाई है कि इन आवारा पशुओं को जल्द से जल्द पकड़वाकर निकटतम गौशाला में भिजवाया जाए, ताकि फसलों को पूरी तरह तबाह होने से बचाया जा सके। इस मौके पर किसान आशु चौधरी, राणा कुमार, रविंद्र सिंह, कामेंद्र सिंह, हिमांशु और सोनू सहित कई ग्रामीणों ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि आवारा पशुओं की बढ़ती संख्या के कारण अब खेती करना बेहद चुनौतीपूर्ण हो गया है। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत प्रशासन से भी तत्काल संज्ञान लेने और इन पशुओं को पकड़वाने की पुरजोर मांग की है।
फसलों पर आवारा पशुओं की आफत, ग्रामीणों ने गौशाला भिजवाने की उठाई मांग झालू। ग्राम पंचायत गौसपुर टोपरी के अंतर्गत आने वाले गांव रसूलपुर के जंगलों में पिछले काफी दिनों से आवारा पशुओं का आतंक चरम पर है। छुट्टा घूम रहे इन पशुओं के कारण किसानों की खून-पसीने से सींची गई फसलों को दिन-रात भारी नुकसान पहुंच रहा है, जिससे क्षेत्रीय किसानों में गहरा आक्रोश और चिंता व्याप्त है। स्थानीय किसानों का कहना है कि आवारा पशु लगातार खेतों में घुसकर फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। दिन हो या रात, किसानों को अपनी फसलों को बचाने के लिए खेतों की रखवाली करनी पड़ रही है। पीड़ित किसानों ने शासन व प्रशासन से गुहार लगाई है कि इन आवारा पशुओं को जल्द से जल्द पकड़वाकर निकटतम गौशाला में भिजवाया जाए, ताकि फसलों को पूरी तरह तबाह होने से बचाया जा सके। इस मौके पर किसान आशु चौधरी, राणा कुमार, रविंद्र सिंह, कामेंद्र सिंह, हिमांशु और सोनू सहित कई ग्रामीणों ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि आवारा पशुओं की बढ़ती संख्या के कारण अब खेती करना बेहद चुनौतीपूर्ण हो गया है। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत प्रशासन से भी तत्काल संज्ञान लेने और इन पशुओं को पकड़वाने की पुरजोर मांग की है।
- बिजनौर में हनीट्रैप गिरोह पर पुलिस का कड़ा प्रहार: कई थानों में मुकदमे दर्ज, एसपी के. के. विश्नोई ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी बिजनौर। जनपद में लोगों को झूठे मामलों में फंसाने और ब्लैकमेल कर मोटी रकम ऐंठने वाले एक संगठित हनीट्रैप गिरोह के खिलाफ पुलिस ने बड़े पैमाने पर कानूनी शिकंजा कस दिया है। जिले के विभिन्न थानों में गिरोह के सक्रिय सदस्यों के खिलाफ गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। मामले का विवरण संगठित कार्यप्रणाली: यह गिरोह संभ्रांत और आर्थिक रूप से संपन्न व्यक्तियों को अपने जाल में फंसाकर पहले आपत्तिजनक स्थितियां बनाता था, फिर रेप या छेड़छाड़ के झूठे मुकदमे दर्ज कराने की धमकी देकर लाखों रुपये की वसूली करता था। कई थानों में मुकदमे: पीड़ितों की शिकायतों और पुलिस की प्राथमिक जांच के आधार पर जनपद के अलग-अलग थानों में गिरोह के सदस्यों के खिलाफ संगठित अपराध, ब्लैकमेलिंग और फिरौती से संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई हैं। साक्ष्य संकलन: पुलिस डिजिटल साक्ष्य, कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स (CDR) और बैंक खातों के लेन-देन की गहनता से पड़ताल कर रही है ताकि वसूली गई रकम का ट्रेल स्पष्ट हो सके। पुलिस अधीक्षक के. के. विश्नोई की आधिकारिक बाइट "जनपद बिजनौर में हनीट्रैप के जरिए लोगों को ब्लैकमेल करने और उनसे अवैध वसूली करने वाले एक सक्रिय संगठित गिरोह का संज्ञान लिया गया है। इस संबंध में पीड़ितों की तहरीर और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर जनपद के विभिन्न थानों में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराए गए हैं। गिरोह के नेटवर्क में शामिल प्रत्येक सदस्य को चिन्हित किया जा रहा है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। इनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी और अवैध तरीके से अर्जित की गई संपत्ति को जब्त किया जाएगा। आमजन से भी अपील है कि यदि कोई व्यक्ति इस तरह के दबाव या ब्लैकमेलिंग का शिकार हुआ है, तो वह निडर होकर पुलिस से संपर्क करे, उनकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।" पुलिस की टीमें गिरोह में शामिल अन्य मददगारों और फरार अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए लगातार दबिश दे रही हैं।1
- साइबर अपराध और मिशन शक्ति को लेकर श्रद्धालुओं को किया जागरूक मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड स्थित आशीर्वाद बैंकट हॉल में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ ने श्रद्धालुओं को साइबर अपराध से बचाव और मिशन शक्ति अभियान के प्रति जागरूक किया। उन्होंने अनजान लिंक, APK फाइल और संदिग्ध एप डाउनलोड न करने तथा ओटीपी, यूपीआई पिन, सीवीवी व बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करने की अपील की। महिलाओं को मिशन शक्ति केंद्रों और हेल्पलाइन नंबर 1090, 112 व साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी भी दी गई।1
- जनपद बिजनौर-गंगा में तैरती मिली दो अज्ञात शव महिला व पुरुष की मिली बॉडी। पुलिस की टीम ने गंगा से निकाली डेड बॉडी। पुलिस शवों की शिनाख्त में जुटी। थाना कोतवाली शहर बिजनौर के गंज गंगा नदी का मामला।1
- बिजनौर में बब्बू लंगड़ा गिरोह पर शिकंजा,अब तक 7 गिरफ्तार #bijnor #bijnornews #news #latestnews #yt #upnews1
- थाना फुगाना पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक महोदय, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अक्षय संजय महाडीक, क्षेत्राधिकारी फुगाना श्री नरेन्द्र सिंह यादव एवं थाना प्रभारी फुगाना श्री बबलू सिंह के कुशल नेतृत्व थाना फुगाना पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। *घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 15.09.2026 को थानाक्षेत्र फुगाना के ग्राम खरड में पडोस में रहने वाले दो पक्षों के मध्य झगडा हुआ जिसके उपरान्त एक बुजुर्ग व्यक्ति जय सिंह पुत्र सीरिया के साथ मारपीट की गयी है जिनकी दौराने उपचार मृत्यु हो गयी थी। इस सम्बन्ध में थाना फुगाना पुलिस द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर 04 नामजद अभियुक्तगण के विरुद्ध मु0अ0स0 99/26 धारा 103(1)/3(5), 333,190,191(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था तथा अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें गठित की गयी थी। थाना फुगाना पुलिस टीम द्वारा नामजद व मुख्य अभियुक्त मनोज मलिक पुत्र वेदपाल उर्फ पप्पू निवासी खरड थाना फुगाना, मुजफ्फरनगर को दिनांक 16.09.2026 को गिरफ्तार करते हुए जेल भेजने की कार्यवाही सुनिश्चित की गयी थी। आज दिनांक 17.09.2026 को थाना फुगाना पुलिस द्वारा नामजद अभियुक्त तेजवीर सिंह उर्फ छोटू पुत्र वेदपाल सिंह उर्फ पप्पू निवासी खरड थाना फुगाना, मुजफ्फरनगर को देहरादून एक्सप्रेस वे के नीचे से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त को जेल भेजने की कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना फुगाना पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है। *गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-* *1.* तेजवीर सिंह उर्फ छोटू पुत्र वेदपाल सिंह उर्फ पप्पू निवासी खरड थाना फुगाना, मुजफ्फरनगर *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-* *1.* उ0नि0 श्री अभिषेक चौधरी थाना फुगाना, मुजफ्फरनगर । *2.* का0 1238 अमित कुमार थाना फुगाना, मुजफ्फरनगर । *3.* का0 629 अजय कुमार थाना फुगाना, मुजफ्फरनगर ।1
- मुजफ्फरनगर: मदीना कॉलोनी के विकास को लेकर सभासद मोहम्मद वाजिद का बयान मुजफ्फरनगर की मदीना कॉलोनी के विकास को लेकर सभासद मोहम्मद वाजिद ने एक साक्षात्कार में कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर प्रयास लगातार जारी हैं। उन्होंने कहा कि कॉलोनी की समस्याओं के समाधान और विकास के लिए संबंधित स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। मुजफ्फरनगर: मदीना कॉलोनी के विकास को लेकर सभासद मोहम्मद वाजिद का बयान मुजफ्फरनगर की मदीना कॉलोनी के विकास को लेकर सभासद मोहम्मद वाजिद ने एक साक्षात्कार में कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर प्रयास लगातार जारी हैं। उन्होंने कहा कि कॉलोनी की समस्याओं के समाधान और विकास के लिए संबंधित स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।1
- *थाना साइबर क्राइम पुलिस द्वारा म्यूल बैंक खातों में साइबर धोखाधडी की धनराशि मंगवाकर निकालने वाले 02 शातिर अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ की बाइट-*1
- बिजनौर में एक पति पतनी का शव मिलने हाड़कम मच गया पेड़ के नीचे मिले दोनों बिजनौर की घटना1