Shuru
Apke Nagar Ki App…
आज 22/03/2026 का पंचांग। आज के पंचांग संबंधी संपूर्ण जानकारी नदबई भरतपुर से लाइव।
मोरध्वज सिंह (आयुर्वैदिक सलाहकार)
आज 22/03/2026 का पंचांग। आज के पंचांग संबंधी संपूर्ण जानकारी नदबई भरतपुर से लाइव।
More news from राजस्थान and nearby areas
- आज 22/03/2026 का पंचांग। आज के पंचांग संबंधी संपूर्ण जानकारी नदबई भरतपुर से लाइव।1
- *भरतपुर।रूपवास (लेखेन्द्र सिंह बंशीवाल):* नगरपालिका से एक किलोमीटर दूर सिरसोंदा स्थित वार्ड 24 में सड़क पर व्याप्त कीचड़ से वार्ड के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड के लोगों ने बताया कि सिरसोंदा रूपवास नगरपालिका से करीब एक किलोमीटर की दूरी होने के कारण नगरपालिका अधिकारी इस वार्ड की तरफ किसी भी प्रकार को कोई ध्यान नहीं देते हैं। वार्ड में सड़कें तो बना दी गई। लेकिन नालियां नहीं बनाई गई। जिसके कारण घरों का पानी सड़कों पर बह कीचड़ का रूप ले लेता है। जिसका खामियाजा वार्ड के लोगों को ही भुगतना पड़ रहा है। कीचड़ से बदबू, मच्छरों का आमजन को सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या का समाधान करवाने के लिए कई बार नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी को भी अवगत करवाया गया है। उसके बावजूद समस्या का कोई समाधान नहीं करवाया गया है। जिसके कारण पोखर के लिए जाने वाले रास्ते पर कीचड़ भरा रहता है।1
- रुपबास नगरपालिका क्षेत्र में इन दिनों जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे पड़े हैं जिससे मच्छर व बीमारियां पनप रहीं हैं। रुपबास उपखण्ड कार्यालय व मजिस्ट्रेट कार्यालय की बगल से वार्ड संख्या 13 में गंदगी का अंबार लगा हुआ पड़ा है जिससे उस क्षेत्र के निवासियों को और सरकारी कार्यालय आने-जाने वाले लोगों को तमाम परेशानियों के साथ गंदगी से निकलने वाली बदबू का सामना हर रोज करना पड़ रहा है। नगरपालिका प्रशासन वार्ड वासियों की शिकायत के बावजूद नहीं सुन रहा है। जो नगरपालिका की उदासीनता व बेशर्मी को दर्शा रहा है। वही नगरपालिका प्रशासन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के स्वच्छता अभियान की सरेआम धज्जियां उड़ा रहा है। जहां एक ओर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश के मुखिया स्वच्छता का राग अलाप रहे हैं। वहीं रूपवास नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी व प्रशासक प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्री भजनलाल की स्वच्छता योजना का उपहास बनवाने में लगे हुए हैं।1
- Post by Sonu Faujdar1
- Post by डीग लाइव पत्रकार1
- निशुल्क चिकित्सा जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन संपन्न -------------------------------------------- डीग। यहां पर लिबर्टी अस्पताल जयपुर एवं राजस्थान जन सांस्कृतिक परिषद जिला डीग के संयुक्त तत्वाधान में निशुल्क चिकित्सा जांच एवं परामर्श शिविर मुकुंदी सेवा सदन डीग में आयोजित किया गया जिसमें विभिन्न रोगों की जांच एवं परामर्श डॉक्टरों द्वारा की गई जिसमें लिबर्टी अस्पताल जयपुर के सहज सरल हसमुख गरीबो के हित डॉक्टर नीरज शर्मा (हृदय रोग विशेषज्ञ), डॉक्टर सिद्धार्थ गुप्ता (जनरल सर्जन), डॉक्टर गौरव वैष्णव (ऑर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ) तथा डीग से डॉक्टर जितेंद्र फौजदार पीएमओ, डॉक्टर अंकित जैन (नेत्र रोग विशेषज्ञ), डॉक्टर विजय राम मीणा (दंत रोग विशेषज्ञ) विजय शर्मा नर्सिंग ऑफिसर ने चिकित्सा शिविर में अपनी सेवाएं दी शिविर में 571 रोगियों की जांच एवं परामर्श किया गया एवं मुफ्त दवाई का भी वितरण किया गया शिविर में जन सांस्कृतिक परिषद के जिला अध्यक्ष मोहन स्वरूप पाराशर पूर्व सीडीपीओ, जिला संरक्षक सुरेश जग्गी ,जिला संरक्षक उमेश पाराशर ,जिला संरक्षक चंद्रशेखर मुद्गल (घोड़ा) , जिला उपाध्यक्ष मोहित जोशी खेड़ा ,जिला महामंत्री नागेंद्र सिंह इंदौलिया एडवोकेट एवं पवन शर्मा, गुरु दयाल कौशल, उमेश शर्मा छोटू, सुनील चहार बृजेश पाराशर, पंकज, दीपचंद शर्मा ,मोतीराम शर्मा, कैप्टन कल्लू सिंह, कैप्टन अशोक कुमार सिनसिनवार, विनीता पचौरी, हरे कृष्णा पचोरी, राजेंद्र सिंह, आदि लोग उपस्थित थे शिविर में सभी चिकित्सकों का प्रमाण पत्र एवं पटका पहनाकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम का संचालन चंद्रभान वर्मा चंद द्वारा किया गया।4
- पहाड़ी के सांवलेर में पथराव और हवाई फायरिंग में 6 लोगों को हिरासत में लिया1
- Post by Sonu Faujdar1