शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन, अमिला-बोझी मार्ग पर लगाया जाम घोसी,मऊ। कोतवाली क्षेत्र के मुजार बुजुर्ग गांव के पास अमिला-बोझी मुख्य मार्ग पर संचालित देशी शराब की दुकान के विरोध में गुरुवार को महिलाओं ने प्रदर्शन किया। आक्रोशित महिलाओं ने बांस लगाकर मुख्य मार्ग जाम कर दिया और शराब की दुकान को आबादी एवं मुख्य मार्ग से हटाने की मांग की। जाम के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रदर्शन कर रही महिलाओं का आरोप था कि शराब की दुकान के कारण शाम के समय वहां शराब पीने वालों का जमावड़ा लगा रहता है। नशे में धुत लोग आने-जाने वाली महिलाओं और युवतियों के साथ छींटाकशी और अभद्रता करते हैं जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। महिला सुशीला देवी, दसरावती, आशा, प्रेमशीला, मंजू, मालती और रुनिया समेत अन्य महिलाओं ने बताया कि दुकान खुलने के बाद गांवों में शराब का सेवन बढ़ा है। इसका असर परिवारों पर भी पड़ रहा है और आए दिन विवाद की स्थिति पैदा होती है। महिलाओं ने कहा कि व्यस्त मुख्य मार्ग पर शराब की दुकान होने से आवागमन के दौरान असुरक्षा का माहौल बना रहता है। बताया गया कि मुजार बुजुर्ग के पास अमिला-बोझी मुख्य मार्ग पर यह लाइसेंसी देशी शराब की दुकान करीब डेढ़ वर्ष पहले खोली गई थी। इस मार्ग से करीब आधा दर्जन गांवों के हजारों लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं। महिलाओं ने मांग की कि लोगों की परेशानी को देखते हुए दुकान को किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित किया जाए। जाम की सूचना पर बोझी चौकी प्रभारी हरेंद्र कुशवाहा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया और उच्चाधिकारियों से वार्ता कर दुकान हटाने के संबंध में कार्रवाई का आश्वासन दिया लेकिन महिलाएं अपनी मांग पर अड़ी रहीं। इसके बाद घोसी के उपजिलाधिकारी अशोक सिंह मौके पर पहुंचे। महिलाओं ने उन्हें अपनी मांगों से संबंधित शिकायती पत्र सौंपा। उपजिलाधिकारी के आश्वासन के बाद महिलाओं ने जाम समाप्त कर दिया जिसके बाद मार्ग पर यातायात सामान्य हो सका। उपजिलाधिकारी अशोक सिंह ने बताया कि महिलाओं द्वारा दिया गया शिकायती पत्र उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा और मामले में नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।
शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन, अमिला-बोझी मार्ग पर लगाया जाम घोसी,मऊ। कोतवाली क्षेत्र के मुजार बुजुर्ग गांव के पास अमिला-बोझी मुख्य मार्ग पर संचालित देशी शराब की दुकान के विरोध में गुरुवार को महिलाओं ने प्रदर्शन किया। आक्रोशित महिलाओं ने बांस लगाकर मुख्य मार्ग जाम कर दिया और शराब की दुकान को आबादी एवं मुख्य मार्ग से हटाने की मांग की। जाम के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रदर्शन कर रही महिलाओं का आरोप था कि शराब की दुकान के कारण शाम के समय वहां शराब पीने वालों का जमावड़ा लगा रहता है। नशे में धुत लोग आने-जाने वाली महिलाओं और युवतियों के साथ छींटाकशी और अभद्रता करते
हैं जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। महिला सुशीला देवी, दसरावती, आशा, प्रेमशीला, मंजू, मालती और रुनिया समेत अन्य महिलाओं ने बताया कि दुकान खुलने के बाद गांवों में शराब का सेवन बढ़ा है। इसका असर परिवारों पर भी पड़ रहा है और आए दिन विवाद की स्थिति पैदा होती है। महिलाओं ने कहा कि व्यस्त मुख्य मार्ग पर शराब की दुकान होने से आवागमन के दौरान असुरक्षा का माहौल बना रहता है। बताया गया कि मुजार बुजुर्ग के पास अमिला-बोझी मुख्य मार्ग पर यह लाइसेंसी देशी शराब की दुकान करीब डेढ़ वर्ष पहले खोली गई थी। इस मार्ग से करीब आधा दर्जन गांवों के हजारों लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं। महिलाओं ने मांग की कि लोगों
की परेशानी को देखते हुए दुकान को किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित किया जाए। जाम की सूचना पर बोझी चौकी प्रभारी हरेंद्र कुशवाहा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया और उच्चाधिकारियों से वार्ता कर दुकान हटाने के संबंध में कार्रवाई का आश्वासन दिया लेकिन महिलाएं अपनी मांग पर अड़ी रहीं। इसके बाद घोसी के उपजिलाधिकारी अशोक सिंह मौके पर पहुंचे। महिलाओं ने उन्हें अपनी मांगों से संबंधित शिकायती पत्र सौंपा। उपजिलाधिकारी के आश्वासन के बाद महिलाओं ने जाम समाप्त कर दिया जिसके बाद मार्ग पर यातायात सामान्य हो सका। उपजिलाधिकारी अशोक सिंह ने बताया कि महिलाओं द्वारा दिया गया शिकायती पत्र उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा और मामले में नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।
- रक्षाबंधन के दृष्टीगत जनपद में लगायी अधिकारी/कर्मचारीगणों के ड्यूटी व रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर सभी जनपद वासियों को हार्दिक शुभकामनाये देने के संबंध पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर की बाईट ।1
- नदियों में बढ़ते जलस्तर और नारायणी नदी की तबाही को लेकर जिलाधिकारी ने दी जानकारी मऊ में नदियों के बढ़ते जलस्तर और नारायणी नदी में आए उफान से उत्पन्न स्थिति को लेकर जिलाधिकारी ने मीडिया को महत्वपूर्ण जानकारी दी। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रशासन की ओर से जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है और प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। उन्होंने कहा कि नदी के जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई गई है तथा जरूरत पड़ने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा रही है। जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की कि नदी और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से न जाएं तथा प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। प्रशासन ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रखा है।1
- Mau : मुन्नवर मुर्गा का अब्बास अंसारी पर बड़ा हमला, भाजपा का डर दिखाकर चुनाव जीते, अब कहां हैं विधायक जी..? #maunews #MLA #newsfeed #NewsUpdate #vidhyakmau #MukhtarAnsari #abbasansari1
- *DEVLAS hai. Etna bhid ki kya hi bataye Etna log aap log kab dekhe the comment me *DEVLAS hai. Etna bhid ki kya hi bataye Etna log aap log kab dekhe the comment me jarur bataye * अपने क्षेत्र की सभी खबरें देखने और1
- चिरैयाकोट में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर फहरा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा, निकला भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी चिरैयाकोट: कस्बे एवं आसपास के क्षेत्रों में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी (पैगंबर साहब का यौम-ए-पैदाइश) का पर्व बड़े ही धूमधाम, अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र में जुलूस-ए-मोहम्मदी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने हिस्सा लिया। सजावट और तिरंगे ने जीता दिल जुलूस के दौरान पूरा मार्ग हरे झंडों और सजावटी झालरों से पटा नजर आया। खास बात यह रही कि जुलूस में धार्मिक झंडों के साथ-साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भी पूरी शान के साथ फहराया गया, जो कौमी एकता और देशभक्ति की एक मिसाल बना। बच्चों व युवाओं में दिखा खासा उत्साह पारंपरिक परिधानों में सजे बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने नात-ए-पाक गुनगुनाते हुए जुलूस में शिरकत की। जुलूस में लाउडस्पीकर लगे वाहनों और सजाए गए ई-रिक्शों के जरिए पैगंबर साहब के शांति और भाईचारे के संदेश का प्रचार किया गया। पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। जुलूस के रूट पर पुलिस बल की तैनाती रही, जिससे आवागमन और सुरक्षा व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रही। जुलूस के समापन पर देश व इलाके में अमन-चैन, खुशहाली और आपसी सौहार्द के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं।4
- अतरौलिया थाना क्षेत्र के पकड़ियापुर मखनहा गांव मे धारदार से मारपीट का वीडियो वायरल आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र के पकड़िया पुर मखनहा गांव निवासी अनिल निषाद पुत्र राम निहोर निषाद ने बताया कि मारपीट के दौरान मुझे विपक्षियों द्वारा धारदार हथियार से करने का प्रयास किया जा रहा तथा पीटा मारा जा रहा है इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है मुकदमे से नाराज होकर आरोपियों द्वारा मुझे जान से मारने की धमकी दी जा रही है हालांकि संबंध में पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है जल्द ही आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी1
- आदित्य पहुँचा पटना हाईकोर्ट वरिष्ठ पुलिस अधिकारी जाएँगे जेल आदित्य पहुँचा पटना हाईकोर्ट वरीय पुलिस अधिकारी जाएँगे जेल FIR कॉपी लेकर घूम रहा है1
- तमसा नदी( गाय घाट) पर स्थित मऊ महादेव मंदिर पर शरारती तत्वों द्वारा अनावश्यक रुप से वीडियों बनाने के मामले में की जा रही कार्यवाही के संबंध मे पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर की बाइट1