नए घरेलू कनेक्शन पर लगी रोक, सिर्फ पुराने हो सकेंगे ट्रांसफर, इन उपभोक्ताओं की सब्सिडी बंद... नए घरेलू कनेक्शन पर लगी रोक, सिर्फ पुराने हो सकेंगे ट्रांसफर, इन उपभोक्ताओं की सब्सिडी बंद... *आगरा। एलपीजी सिलिंडर की किल्लत के बीच नए कनेक्शन पर रोक लगा दी गई है। इस दाैरान सिर्फ पुराने कनेक्शन ही स्थानांतरित कराए जा सकते हैं। वहीं जिनकी वार्षिक आय 10 लाख रुपये से अधिक है, उनकी सब्सिडी बंद होगी। एलपीजी के नए कनेक्शन पर रोक लग गई है। मृतक परिचित के कनेक्शन को रक्त संबंधों में स्थानांतरित किया जा सकेगा। इसके लिए जमानत राशि जमा करनी पड़ेगी। जिले में 88 गैस एजेंसियां हैं और करीब 13 लाख उपभोक्ता हैं। ईरान-अमेरिका युद्ध की तपिश से गैस सिलिंडर की किल्लत हो गई है। ऐसे में तीनों कंपनियों और गैस एजेंसियों ने नए कनेक्शन देने पर रोक लगा रखी है। जिला पूर्ति अधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि नए कनेक्शन नहीं दिए जा रहे हैं। पुराने कनेक्शन को रक्त संबंधों में स्थानांतरित कराया जा सकता है। ऐसे लोग जिनके परिचित की मृत्यु हो गई है, उनके कनेक्शन को भी स्थानांतरित करा सकते हैं। पिछले एक माह से लगातार बढ़ रहे बैकलॉग में कमी आई है। 10 लाख से अधिक आय पर सब्सिडी बंद ऐसे गैस उपभोक्ता जिनकी वार्षिक आय 10 लाख रुपये से अधिक है, उनकी सब्सिडी बंद होगी। उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 350 रुपये और सामान्य घरेलू उपभोक्ताओं को करीब 12 रुपये प्रति सिलिंडर सब्सिडी मिलती है।
नए घरेलू कनेक्शन पर लगी रोक, सिर्फ पुराने हो सकेंगे ट्रांसफर, इन उपभोक्ताओं की सब्सिडी बंद... नए घरेलू कनेक्शन पर लगी रोक, सिर्फ पुराने हो सकेंगे ट्रांसफर, इन उपभोक्ताओं की सब्सिडी बंद... *आगरा। एलपीजी सिलिंडर की किल्लत के बीच नए कनेक्शन पर रोक लगा दी गई है। इस दाैरान सिर्फ पुराने कनेक्शन ही स्थानांतरित कराए जा सकते हैं। वहीं जिनकी वार्षिक आय 10 लाख रुपये से अधिक है, उनकी सब्सिडी बंद होगी। एलपीजी के नए कनेक्शन पर रोक लग गई है। मृतक परिचित के कनेक्शन को रक्त संबंधों में स्थानांतरित किया जा सकेगा। इसके लिए जमानत राशि जमा करनी पड़ेगी। जिले में 88 गैस एजेंसियां हैं और करीब 13 लाख उपभोक्ता हैं। ईरान-अमेरिका युद्ध की तपिश से गैस सिलिंडर की
किल्लत हो गई है। ऐसे में तीनों कंपनियों और गैस एजेंसियों ने नए कनेक्शन देने पर रोक लगा रखी है। जिला पूर्ति अधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि नए कनेक्शन नहीं दिए जा रहे हैं। पुराने कनेक्शन को रक्त संबंधों में स्थानांतरित कराया जा सकता है। ऐसे लोग जिनके परिचित की मृत्यु हो गई है, उनके कनेक्शन को भी स्थानांतरित करा सकते हैं। पिछले एक माह से लगातार बढ़ रहे बैकलॉग में कमी आई है। 10 लाख से अधिक आय पर सब्सिडी बंद ऐसे गैस उपभोक्ता जिनकी वार्षिक आय 10 लाख रुपये से अधिक है, उनकी सब्सिडी बंद होगी। उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 350 रुपये और सामान्य घरेलू उपभोक्ताओं को करीब 12 रुपये प्रति सिलिंडर सब्सिडी मिलती है।
- चमघारा के दर्जनों ग्रामीणों ने स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन निर्माण हेतु डी एम से लगाई गुहार। चमघारा के दर्जनों ग्रामीणों ने स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन निर्माण हेतु डी एम से लगाई गुहार। 1 साल बीत जाने के बावजूद भी भूमि दाता नहीं हुआ जमीन राज्यपाल के नाम रजिस्ट्री। भास्कर न्यूज़ लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत चमघारा गांव के दर्जनों ग्रामीण सोमवार को लखीसराय जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार से मिलकर चमघारा गांव में सिविल सर्जन सह सदस्य सचिव जिला स्वास्थ्य समिति लखीसराय पत्रांक डी यु 675 दिनांक 3/ 4/ 2025 के द्वारा लिखित पत्र अपर समाहार्ता लखीसराय को मौजा चमघारा खाता संख्या 237 खसरा 390 रकबा 12 डिसमिल जमाबंदी नंबर 10 जमीन का मालिक दोजराज यादव शैतान में प्राप्त जमीन को महामहिम राज्यपाल बिहार सरकार पटना के नाम से निबंधन कराने हेतु भेजा गया इसके उपरांत अंचल अधिकारी लखीसराय के पत्रांक 803 दिनांक 3/ 4 /2025 के द्वारा उक्त जमीन का मापी कर अमीन का नजरी नक्शा एवं ट्रेस नक्शा संलग्न कर जिला पदाधिकारी लखीसराय को भेजा गया। विशेष कार्य पदाधिकारी जिला गोपनीय शाखा लखीसराय के पत्रक 4427 दिनांक 6/ 9/ 2025 के द्वारा अपर समाहर्ता लखीसराय को भूमि नामांतरण करनी हेतू जिला पदाधिकारी के पत्र के आलोक में एक सप्ताह के अंदर कार्य करने का निर्देश दिया गया इसके बावजूद भी आज तक भूमि दान करता कागजी फाइल लेकर प्रतिदिन कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं लेकिन सरकारी कर्मी उदासीन रवैया के कारण भूमि दान करता की भूमि का राज्यपाल के नाम से लिखित नहीं कराया गया है। जिसको लेकर चमघारा के दर्जनों ग्रामीण वकील यादव प्रकाश पंडित अजय कुमार यादव राम प्रकाश यादव अशोक मंडल विंदेश्वरी यादव सुनील यादव गंगा यादव रामखेलावन यादव अनिक महतो विनोद महतो के द्वारा सामूहिक रूप से लखीसराय जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार से मिलकर स्वास्थ्य उप केंद्र के जमीन संबंधी कार्य पूरा करने एवं जल्द से जल्द स्वस्थ उपकेंद्र भवन के निर्माण हेतु गुहार लगाया जिस पर जिला पदाधिकारी लखीसराय शैलेंद्र कुमार ने बताया कि मैं तुरंत इस मामले की जानकारी संबंधित पदाधिकारी से लेता हूं और जल्द से जल्द चमघारा गांव में स्वास्थ्य उपकेंद्र के भवन निर्माण का कार्य प्रारंभ कराया जाएगा।1
- नवादा के पकरीबरावां में शराब माफियाओं ने एक चौकीदार को सरेआम चाकू से गोदकर हत्या कर दी। सूचना देने की खौफनाक सजा में हुई इस हत्या से बिहार की पुलिस व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।1
- लखीसराय के नगर थाना क्षेत्र में बीएड कॉलेज के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस दुर्घटना में वार्ड संख्या 19 निवासी विनोद मांझी की मौत हो गई, जबकि मोहित कुमार और अजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर किया गया है।1
- नालंदा के बिंद प्रखंड स्थित राजोपुर दरवेशपुरा गाँव में एक शादी समारोह में संगीत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान गाँववालों और बारातियों ने मिलकर जमकर नाच-गाना किया और पूरे उत्साह के साथ खूब मस्ती की।1
- क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? क्या तेल संकट से भारत की अर्थव्यवस्था प्रभावित होगी? और क्या इस वार्ता से निकलेगा शांति का रास्ता? मिडिल ईस्ट से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर! ईरान, इज़राइल और अमेरिका के बीच जारी तनाव अब निर्णायक मोड़ पर पहुँच चुका है। पाकिस्तान की मध्यस्थता में इस्लामाबाद में शांति वार्ता शुरू हो गई है, लेकिन इज़राइल अब भी ईरान के परमाणु ठिकानों पर कार्रवाई की बात कर रहा है। क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? क्या तेल संकट से भारत की अर्थव्यवस्था प्रभावित होगी? और क्या इस वार्ता से निकलेगा शांति का रास्ता? देखिए पूरी रिपोर्ट सिर्फ आपके अपने चैनल पर।1
- पूर्व केंद्रीय मंत्री रामचंद्र प्रसाद सिंह अपने गृह क्षेत्र बिहारशरीफ, नालंदा पहुंचे। उन्होंने भगवान का आशीर्वाद लिया, स्थानीय लोगों से मुलाकात कर विकास और जनसरोकारों पर चर्चा की। इस दौरान भाजपा नेताओं और जनता ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।1
- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) ने शेखपुरा में बढ़ते अपराध और खराब कानून व्यवस्था को लेकर सरकार व प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। पार्टी ने आरोप लगाया कि जिला सचिव प्रभात कुमार पांडेय पर जानलेवा हमले के बाद भी अपराधी अब तक पकड़े नहीं गए हैं। सीपीआई ने पुलिस को 15 दिन का समय देते हुए 25 मई को शेखपुरा डीएम कार्यालय पर जन आक्रोश प्रदर्शन करने का फैसला किया है।1
- लखीसराय के रामगढ़ चौक प्रखंड में देर रात आई तेज़ आंधी और बारिश से एक घर की छत व दीवार गिर गई। गनीमत रही कि परिवार दूसरे कमरे में था, जिससे बड़ी अनहोनी टल गई और सभी सुरक्षित बच गए। अंचल अधिकारी ने पीड़ित परिवार को जांच के बाद सरकारी सहायता देने का आश्वासन दिया है।1
- Ramchandra Prasad Singh अपने गृह क्षेत्र पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान का आशीर्वाद लिया तथा स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने अपने गृह क्षेत्र का भ्रमण किया और लोगों का आशीर्वाद भी प्राप्त किया। Ramchandra Prasad Singh अपने गृह क्षेत्र पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान का आशीर्वाद लिया तथा स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने अपने गृह क्षेत्र का भ्रमण किया और लोगों का आशीर्वाद भी प्राप्त किया। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने भी शिरकत कर उनका स्वागत किया। वन्दे भारत न्यूज़ बिहारशरीफ नालंदा की टीम से बातचीत के दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास, पर्यावरण एवं जनसरोकारों से जुड़े विषयों पर चर्चा की। स्थानीय लोगों ने भी उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और अपने क्षेत्र की समस्याओं एवं सुझावों से अवगत कराया। वन्दे भारत न्यूज़ बिहारशरीफ नालंदा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से जुड़ने के लिए हमारे चैनल को Like, Subscribe, Share एवं Comment अवश्य करें। आपका सहयोग और समर्थन हमें निष्पक्ष एवं जनहित की खबरें आप तक पहुंचाने के लिए प्रेरित करता है।1