Shuru
Apke Nagar Ki App…
आसाराम बापू जमानत पर कर मौज, वीआइपी गेट से एंट्री कर किए राम मंदिर में दर्शन आसाराम बापू अंतरिम जमानत पर मौज काट रहे हैं और कुछ दिन पूर्व उन्होंने अयोध्या राम मंदिर में शंकराचार्य द्वारा से VIP एंट्री कर भगवान राम के दर्शन किए वो भी पूरी सुरक्षा के साथ वहीं लद्दाख को राज्य का दर्जा देने और छठी अनुसूची में शामिल करने के लिए आवाज उठाने वाले साइंटिस्ट सोनम वांगचुक को देशद्रोही का आरोप लगा कर जेल में डाल दिया गया, और कोई जमानत नहीं एक तरफ, बलात्कारी बाहर घूम रहे हैं और पड़े लिखे लोग जेल में ,
Dharmendra kher
आसाराम बापू जमानत पर कर मौज, वीआइपी गेट से एंट्री कर किए राम मंदिर में दर्शन आसाराम बापू अंतरिम जमानत पर मौज काट रहे हैं और कुछ दिन पूर्व उन्होंने अयोध्या राम मंदिर में शंकराचार्य द्वारा से VIP एंट्री कर भगवान राम के दर्शन किए वो भी पूरी सुरक्षा के साथ वहीं लद्दाख को राज्य का दर्जा देने और छठी अनुसूची में शामिल करने के लिए आवाज उठाने वाले साइंटिस्ट सोनम वांगचुक को देशद्रोही का आरोप लगा कर जेल में डाल दिया गया, और कोई जमानत नहीं एक तरफ, बलात्कारी बाहर घूम रहे हैं और पड़े लिखे लोग जेल में ,
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- आसाराम बापू अंतरिम जमानत पर मौज काट रहे हैं और कुछ दिन पूर्व उन्होंने अयोध्या राम मंदिर में शंकराचार्य द्वारा से VIP एंट्री कर भगवान राम के दर्शन किए वो भी पूरी सुरक्षा के साथ वहीं लद्दाख को राज्य का दर्जा देने और छठी अनुसूची में शामिल करने के लिए आवाज उठाने वाले साइंटिस्ट सोनम वांगचुक को देशद्रोही का आरोप लगा कर जेल में डाल दिया गया, और कोई जमानत नहीं एक तरफ, बलात्कारी बाहर घूम रहे हैं और पड़े लिखे लोग जेल में ,1
- यह है मैहर शहर की इकलौती अस्थाई कार पार्किंग का हाल मैहर शहर के अंदर मात्र एक ही स्थान है जहां शहर का व्यापारी या बाहरी व्यक्ति अपनी गाड़ी को पार्क कर सकता है लेकिन इस स्थान पर इतनी ज्यादा गंदगी है कि मैहर नगर पालिका प्रशासन को दिखती नहीं है। जबकि यह पार्किंग शहर के बीच चौराहे घंटाघर में स्थित है आए दिन रात को दारू खोरो का जमावाड़ा कार पार्किंग की आड़ में रहता है।सफाई के मामले में इतनी ज्यादा गंदगी है कि वहां 2 मिनट इंसान का खड़ा होना मुश्किल है1
- रानीपुरा की पक्की मस्जिद मे आज जुमातूल विदा कi नमाज अदा हुई रानीपुर पक्की मस्जिद इंदौर के रानीपुर की पक्की मस्जिद में आज दोपहर को रमजान माह के आखिरी जुमे की जुम्मा तुल विदा की नमाज हाफिज कारी इमाम साइम अंसारी ने अदा करवाई इस जुम्मे की नमाज में हजारों की तादाद में मुस्लिम समाज के बुजुर्ग नौजवान और बच्चे शामिल हुए इस मौके पर ईमाम साइम अंसारी ने हमारे वतन हमारे शहर के लिए खुशहाली और अमन चैन के लिए खूसूसी दुआ की साथ ही जो बीमार है उनके सेहत याबी के लिए भी दुआ की गई1
- इंदौर में बदमाशों क हौसले इतने बुलंद की खुले रूप से व्यापारियों को डरा रहे हीरानगर थाना क्षेत्र में अवैध वसूली का मामला पुलिस द्वारा तीन आरोपी गिरफ्तार ₹5000 की डिमांड कर रहे थे बदमाश पुलिस ने अवैध वसूली सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया एंकर - इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र में अवैध वसूली और मारपीट का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात होटल में लगे सीसीटीवी में भी कैद हुई है पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फरियादी ने शिकायत दर्ज कराई कि उसका होटल हीरानगर क्षेत्र में संचालित है। कुछ दिन पहले अंकित नाम का युवक अपने दो साथियों के साथ होटल पर पहुंचा और होटल संचालक से अवैध वसूली की मांग की। कहा कि यदि क्षेत्र में होटल चलाना है तो हर महीने ₹5000 देने होंगे। फरियादी के मुताबिक जब उसने आरोपियों को पैसे देने से मना किया, तो तीनों आरोपी आक्रोशित हो गए। इसके बाद उन्होंने होटल में मौजूद कर्मचारी के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने होटल के अंदर तोड़फोड़ भी की, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के दौरान होटल में मौजूद अन्य लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद फरियादी ने तुरंत हीरानगर थाने पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ अवैध वसूली, मारपीट और तोड़फोड़ सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया। शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अंकित सहित उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि तीनों से पूछताछ की जा रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि वे क्षेत्र में अन्य व्यापारियों से भी इस तरह की अवैध वसूली तो नहीं कर रहे थे। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है और मामले की आगे की जांच जारी है। बाइट - राजेश दंडोतिया ,एडिशनल डीसीपी , इंदौर1
- Post by Khushbu Shrivastava1
- रानी की वाव को अक्सर धरती के नीचे बना उल्टा मंदिर कहा जाता है। यह अद्भुत स्थापत्य गुजरात के पाटन शहर में स्थित है और अपनी बारीक नक्काशी व भव्य संरचना के कारण दुनिया भर में प्रसिद्ध है। इस ऐतिहासिक बावड़ी का निर्माण 11वीं सदी में सोलंकी वंश के राजा भीमदेव प्रथम की स्मृति में उनकी पत्नी रानी उदयमती ने करवाया था। सात मंज़िला इस बावड़ी में नीचे उतरते हुए ऐसा महसूस होता है मानो किसी मंदिर में प्रवेश कर रहे हों। इसकी दीवारों पर देवी-देवताओं, विशेष रूप से भगवान विष्णु के विभिन्न अवतारों की सैकड़ों मूर्तियां उकेरी गई हैं, जो भारतीय शिल्पकला की अद्भुत मिसाल मानी जाती हैं। इस ऐतिहासिक धरोहर को वर्ष 2014 में UNESCO ने विश्व धरोहर स्थल (World Heritage Site) का दर्जा दिया। आज रानी की वाव न केवल गुजरात बल्कि पूरे भारत की प्राचीन वास्तुकला और जल प्रबंधन प्रणाली की महान विरासत को दर्शाती है।1
- इंदौर जिले में वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग की रोकथाम के लिए विशेष मुहिम प्रारंभ की गई है। इस मुहिम के तहत घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर शिवम वर्मा ने इस कार्रवाई के लिए तीन विशेष दलों का गठन किया है। जिला आपूर्ति नियंत्रक एम. एल. मारू ने बताया कि इन दलों द्वारा आज सुबह से ही जांच की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई। दल प्रतिदिन सुबह 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक लगातार विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर स्थिति पर निगरानी रखेंगेउन्होंने बताया कि जांच के दौरान जहां भी घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग पाया जाएगा, वहां तत्काल कार्रवाई की जाएगी। आज सुबह से चलाए गए अभियान के तहत तीनों दलों ने शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापामार कार्रवाई की। अब तक करीब 35 प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई करते हुए 105 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए हैं। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग करने वालों के विरुद्ध आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी1
- मध्यप्रदेश का रतलाम शहर सेव था पर अब यहां कुछ फर्जी नेता भी जन्म ले चुके हैं जो शहर की छवि खराब करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं, एक यह नेताजी है जो स्कूल की प्रिंसिपल को धौंस दिखाते कह रहे हैं, हम कलेक्टर से भी ऐसे ही बात करते हैं, वहीं अपने आप को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का छात्र प्रतिनिधि बता कर रंगबाजी कर रहे हैं, दो शब्द ऐसे सड़कछाप नेताओं के लिए जो शिक्षकों का सम्मान करना नहीं जानते,1