कुटमू बंदला में क्रशर प्लांट के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश,अनिल सिंह से लगाई गुहार पांडू :जिले के पांडू प्रखंड अंतर्गत ग्राम कुटमू टोला बंदला स्थित चेडी धाम के पास संचालित अवैध क्रशर प्लांट के खिलाफ शुक्रवार को ग्रामीणों का आक्रोश खुलकर सामने आया।क्षेत्र के दर्जनों ग्रामीण एकजुट होकर मजदूर कांग्रेस अध्यक्ष सह मनरेगा प्रभारी पलामू,अनिल सिंह के समक्ष पहुंचे और अपनी समस्याओं को रखते हुए न्याय की गुहार लगाई।ग्रामीणों ने बताया कि क्रशर प्लांट के संचालन से पूरे इलाके में धूल और प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है।हवा में उड़ती धूल के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है,जिससे कई लोग बीमार पड़ रहे हैं।इसके अलावा प्लांट से निकलने वाली तेज आवाज और कंपन के कारण आसपास के घरों में दरारें आने लगी हैं,जिससे ग्रामीणों के बीच भय का माहौल बना हुआ है।किसानों ने भी अपनी चिंता जताते हुए कहा कि क्रशर से निकलने वाली धूल उनकी फसलों पर जम रही है,जिससे उत्पादन प्रभावित हो रहा है और उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।ग्रामीणों का आरोप है कि खनन माफिया अपने निजी स्वार्थ के लिए आम लोगों के स्वास्थ्य और जीवन को खतरे में डाल रहे हैं।मौके पर पहुंचे अनिल सिंह ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और इसे अत्यंत चिंताजनक बताया।चेडी धाम में आशीर्वाद लेने के बाद उन्होंने कहा कि यह केवल पर्यावरण का मुद्दा नहीं,बल्कि आम जनता के स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला है।उन्होंने प्रशासन से मांग की कि अवैध रूप से संचालित क्रशर प्लांट पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।साथ ही उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी आवाज को संबंधित विभाग और प्रशासन तक मजबूती से पहुंचाया जाएगा।

- pinki namdev की डांस देख कर आप रह जायेंगे डांग l सोसल मिडिया आज के दिन में रियाल क्रिएटर के लिए वरदान साबित हो रहा है l safsudhari video 📷📸 पोस्ट कर के लोग लाखो की कमाई कर रहे हैं l और देखने वाले देखते रहजरहे हैं l4
- Post by Anit tiwary1
- Post by Hemant Kumar1
- क्या कहें पूर्व विधायक स्थिति देख कर आंख से आंसू नहीं खून निकल रहा हैं पूर्व विधायक भानू प्रताप शाही1
- Post by भास्कर न्यूज़ औरंगाबाद बिहार1
- लातेहार,लातेहार: वन सम्पदा को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से अज्ञात लोगों द्वारा वन को आग के हवाले कर दिया है|1
- गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी जी एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था उसी बीच पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर का भी वीडियो हुआ1
- जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां घर से लापता एक पशु चिकित्सक का शव झाड़ियों में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान गंधरिया बहराकोचा गांव निवासी जोगेंद्र यादव के रूप में हुई है, जो चतरा में पशुपालन विभाग में कार्यरत थे। परिजनों के अनुसार, वे शाम करीब छह बजे घर आए थे और थोड़ी देर में लौटने की बात कहकर निकले, लेकिन वापस नहीं आए। रातभर परिजनों द्वारा तलाश के बाद सुबह महुआ चुनने जंगल जा रहे ग्रामीणों ने झाड़ियों में शव देखा और इसकी सूचना मुखिया कृष्णा दुबे को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। यह शव सदर थाना क्षेत्र के तपेज-रमना मुख्य सड़क के पास झाड़ियों से बरामद किया गया है। मृतक के शरीर पर कई गहरे जख्म के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटनास्थल से मृतक की बाइक और मोबाइल भी बरामद किए गए हैं। सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी अवधेश सिंह और एसडीपीओ संदीप सुमन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए हजारीबाग से डॉग स्क्वाड टीम भी बुलाई गई है। घटना की खबर फैलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई। जिला परिषद सदस्य सह कांग्रेस जिला अध्यक्ष चन्द्रदेव गोप और पूर्व मुखिया कुमार विवेक भी मौके पर पहुंचे। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और आशंका जताई जा रही है कि हत्या कहीं और कर शव को यहां लाकर फेंका गया है। अब पुलिस के खुलासे का इंतजार है।1
- Post by गौतम चंद्रवंशी जी1